< भजन संहिता 120 >

1 यात्रा का गीत संकट के समय मैंने यहोवा को पुकारा, और उसने मेरी सुन ली।
Песнь восхождения. К Господу воззвал я в скорби моей, и Он услышал меня.
2 हे यहोवा, झूठ बोलनेवाले मुँह से और छली जीभ से मेरी रक्षा कर।
Господи! избавь душу мою от уст лживых, от языка лукавого.
3 हे छली जीभ, तुझको क्या मिले? और तेरे साथ और क्या अधिक किया जाए?
Что даст тебе и что прибавит тебе язык лукавый?
4 वीर के नोकीले तीर और झाऊ के अंगारे!
Изощренные стрелы сильного, с горящими углями дроковыми.
5 हाय, हाय, क्योंकि मुझे मेशेक में परदेशी होकर रहना पड़ा और केदार के तम्बुओं में बसना पड़ा है!
Горе мне, что я пребываю у Мосоха, живу у шатров Кидарских.
6 बहुत समय से मुझ को मेल के बैरियों के साथ बसना पड़ा है।
Долго жила душа моя с ненавидящими мир.
7 मैं तो मेल चाहता हूँ; परन्तु मेरे बोलते ही, वे लड़ना चाहते हैं!
Я мирен: но только заговорю, они - к войне.

< भजन संहिता 120 >