< भजन संहिता 113 >
1 १ यहोवा की स्तुति करो! हे यहोवा के दासों, स्तुति करो, यहोवा के नाम की स्तुति करो!
Praise ye Jehovah. Praise, O ye servants of Jehovah, Praise the name of Jehovah.
2 २ यहोवा का नाम अब से लेकर सर्वदा तक धन्य कहा जाएँ!
Blessed be the name of Jehovah From this time forth and for evermore.
3 ३ उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक, यहोवा का नाम स्तुति के योग्य है।
From the rising of the sun unto the going down of the same Jehovah’s name is to be praised.
4 ४ यहोवा सारी जातियों के ऊपर महान है, और उसकी महिमा आकाश से भी ऊँची है।
Jehovah is high above all nations, And his glory above the heavens.
5 ५ हमारे परमेश्वर यहोवा के तुल्य कौन है? वह तो ऊँचे पर विराजमान है,
Who is like unto Jehovah our God, That hath his seat on high,
6 ६ और आकाश और पृथ्वी पर, दृष्टि करने के लिये झुकता है।
That humbleth himself to behold [The things that are] in heaven and in the earth?
7 ७ वह कंगाल को मिट्टी पर से, और दरिद्र को घूरे पर से उठाकर ऊँचा करता है,
He raiseth up the poor out of the dust, And lifteth up the needy from the dunghill;
8 ८ कि उसको प्रधानों के संग, अर्थात् अपनी प्रजा के प्रधानों के संग बैठाए।
That he may set him with princes, Even with the princes of his people.
9 ९ वह बाँझ को घर में बाल-बच्चों की आनन्द करनेवाली माता बनाता है। यहोवा की स्तुति करो!
He maketh the barren woman to keep house, [And to be] a joyful mother of children. Praise ye Jehovah.