< भजन संहिता 108 >

1 दाऊद का भजन हे परमेश्वर, मेरा हृदय स्थिर है; मैं गाऊँगा, मैं अपनी आत्मा से भी भजन गाऊँगा।
Canticum Psalmi David. Paratum cor meum Deus, paratum cor meum: cantabo, et psallam in gloria mea.
2 हे सारंगी और वीणा जागो! मैं आप पौ फटते जाग उठूँगा
Exurge gloria mea, exurge psalterium, et cithara: exurgam diluculo.
3 हे यहोवा, मैं देश-देश के लोगों के मध्य में तेरा धन्यवाद करूँगा, और राज्य-राज्य के लोगों के मध्य में तेरा भजन गाऊँगा।
Confitebor tibi in populis Domine: et psallam tibi in nationibus.
4 क्योंकि तेरी करुणा आकाश से भी ऊँची है, और तेरी सच्चाई आकाशमण्डल तक है।
Quia magna est super caelos misericordia tua: et usque ad nubes veritas tua:
5 हे परमेश्वर, तू स्वर्ग के ऊपर हो! और तेरी महिमा सारी पृथ्वी के ऊपर हो!
Exaltare super caelos Deus, et super omnem terram gloria tua:
6 इसलिए कि तेरे प्रिय छुड़ाए जाएँ, तू अपने दाहिने हाथ से बचा ले और हमारी विनती सुन ले!
ut liberentur dilecti tui. Salvum fac dextera tua, et exaudi me:
7 परमेश्वर ने अपनी पवित्रता में होकर कहा है, “मैं प्रफुल्लित होकर शेकेम को बाँट लूँगा, और सुक्कोत की तराई को नपवाऊँगा।
Deus locutus est in sancto suo: Exultabo, et dividam Sichimam, et convallem tabernaculorum dimetiar.
8 गिलाद मेरा है, मनश्शे भी मेरा है; और एप्रैम मेरे सिर का टोप है; यहूदा मेरा राजदण्ड है।
Meus est Galaad, et meus est Manasses: et Ephraim susceptio capitis mei. Iuda rex meus:
9 मोआब मेरे धोने का पात्र है, मैं एदोम पर अपना जूता फेंकूँगा, पलिश्त पर मैं जयजयकार करूँगा।”
Moab lebes spei meae. In Idumaeam extendam calceamentum meum: mihi alienigenae amici facti sunt.
10 १० मुझे गढ़वाले नगर में कौन पहुँचाएगा? एदोम तक मेरी अगुआई किसने की हैं?
Quis deducet me in civitatem munitam? quis deducet me usque in Idumaeam?
11 ११ हे परमेश्वर, क्या तूने हमको त्याग नहीं दिया?, और हे परमेश्वर, तू हमारी सेना के आगे-आगे नहीं चलता।
Nonne tu Deus, qui repulisti nos, et non exibis Deus in virtutibus nostris?
12 १२ शत्रुओं के विरुद्ध हमारी सहायता कर, क्योंकि मनुष्य की सहायता व्यर्थ है!
Da nobis auxilium de tribulatione: quia vana salus hominis.
13 १३ परमेश्वर की सहायता से हम वीरता दिखाएँगे, हमारे शत्रुओं को वही रौंदेगा।
In Deo faciemus virtutem: et ipse ad nihilum deducet inimicos nostros.

< भजन संहिता 108 >