< भजन संहिता 105 >

1 यहोवा का धन्यवाद करो, उससे प्रार्थना करो, देश-देश के लोगों में उसके कामों का प्रचार करो!
Hvalite Jahvu, prizivajte mu ime, navješćujte među narodima djela njegova!
2 उसके लिये गीत गाओ, उसके लिये भजन गाओ, उसके सब आश्चर्यकर्मों का वर्णन करो!
Pjevajte mu, svirajte mu, pripovijedajte sva njegova čudesa!
3 उसके पवित्र नाम की बड़ाई करो; यहोवा के खोजियों का हृदय आनन्दित हो!
Dičite se svetim imenom njegovim, neka se raduje srce onih što traže Jahvu!
4 यहोवा और उसकी सामर्थ्य को खोजो, उसके दर्शन के लगातार खोजी बने रहो!
Tražite Jahvu i njegovu snagu, tražite svagda njegovo lice!
5 उसके किए हुए आश्चर्यकर्मों को स्मरण करो, उसके चमत्कार और निर्णय स्मरण करो!
Sjetite se čudesa koja učini, njegovih čuda i sudova usta njegovih!
6 हे उसके दास अब्राहम के वंश, हे याकूब की सन्तान, तुम तो उसके चुने हुए हो!
Abrahamov rod sluga je njegov, sinovi Jakovljevi njegovi izabranici!
7 वही हमारा परमेश्वर यहोवा है; पृथ्वी भर में उसके निर्णय होते हैं।
On je Jahve, Bog naš; po svoj su zemlji njegovi sudovi!
8 वह अपनी वाचा को सदा स्मरण रखता आया है, यह वही वचन है जो उसने हजार पीढ़ियों के लिये ठहराया है;
On se uvijek sjeća svojega Saveza, riječi koju dade tisući naraštaja:
9 वही वाचा जो उसने अब्राहम के साथ बाँधी, और उसके विषय में उसने इसहाक से शपथ खाई,
Saveza koji sklopi s Abrahamom i zakletve svoje Izaku.
10 १० और उसी को उसने याकूब के लिये विधि करके, और इस्राएल के लिये यह कहकर सदा की वाचा करके दृढ़ किया,
Ustanovi je kao zakon Jakovu, Izraelu vječni Savez,
11 ११ “मैं कनान देश को तुझी को दूँगा, वह बाँट में तुम्हारा निज भाग होगा।”
govoreći: “Tebi ću dati kanaansku zemlju kao dio u baštinu vašu.”
12 १२ उस समय तो वे गिनती में थोड़े थे, वरन् बहुत ही थोड़े, और उस देश में परदेशी थे।
Kad ih još bješe malo na broju, vrlo malo, i kad bjehu pridošlice u njoj,
13 १३ वे एक जाति से दूसरी जाति में, और एक राज्य से दूसरे राज्य में फिरते रहे;
išli su od naroda do naroda, iz jednoga kraljevstva k drugom narodu,
14 १४ परन्तु उसने किसी मनुष्य को उन पर अत्याचार करने न दिया; और वह राजाओं को उनके निमित्त यह धमकी देता था,
ali ne dopusti nikom da ih tlači, kažnjavaše zbog njih kraljeve:
15 १५ “मेरे अभिषिक्तों को मत छूओ, और न मेरे नबियों की हानि करो!”
“Ne dirajte u moje pomazanike, ne nanosite zla mojim prorocima!”
16 १६ फिर उसने उस देश में अकाल भेजा, और अन्न के सब आधार को दूर कर दिया।
I on pozva glad na zemlju, sve zalihe uništi krušne.
17 १७ उसने यूसुफ नामक एक पुरुष को उनसे पहले भेजा था, जो दास होने के लिये बेचा गया था।
Pred njima čovjeka posla: Josip u ropstvo bijaše prodan.
18 १८ लोगों ने उसके पैरों में बेड़ियाँ डालकर उसे दुःख दिया; वह लोहे की साँकलों से जकड़ा गया;
Sputaše uzama noge njegove, u gvožđe mu vrat staviše,
19 १९ जब तक कि उसकी बात पूरी न हुई तब तक यहोवा का वचन उसे कसौटी पर कसता रहा।
dok se ne ispuni proroštvo njegovo, Jahvina ga riječ potvrdi.
20 २० तब राजा ने दूत भेजकर उसे निकलवा लिया, और देश-देश के लोगों के स्वामी ने उसके बन्धन खुलवाए;
Kralj naredi da ga driješe, narÄodÄa poglavar oslobodi njega.
21 २१ उसने उसको अपने भवन का प्रधान और अपनी पूरी सम्पत्ति का अधिकारी ठहराया,
Za domaćina ga stavi kući svojoj, za nadstojnika sveg imanja svoga,
22 २२ कि वह उसके हाकिमों को अपनी इच्छा के अनुसार नियंत्रित करे और पुरनियों को ज्ञान सिखाए।
da velikaše njegove po volji uči i starce njegove mudrosti da vodi.
23 २३ फिर इस्राएल मिस्र में आया; और याकूब हाम के देश में रहा।
Tad Izrael u Egipat uđe, Jakov došljak bješe u Kamovoj zemlji.
24 २४ तब उसने अपनी प्रजा को गिनती में बहुत बढ़ाया, और उसके शत्रुओं से अधिक बलवन्त किया।
Narod svoj umnoži veoma, učini ga jačim od dušmana.
25 २५ उसने मिस्रियों के मन को ऐसा फेर दिया, कि वे उसकी प्रजा से बैर रखने, और उसके दासों से छल करने लगे।
Okrenu im srce da zamrze narod njegov, da slugama njegovim opaki budu.
26 २६ उसने अपने दास मूसा को, और अपने चुने हुए हारून को भेजा।
Mojsija posla, slugu svoga, Arona, kog odabra.
27 २७ उन्होंने मिस्रियों के बीच उसकी ओर से भाँति-भाँति के चिन्ह, और हाम के देश में चमत्कार दिखाए।
Činjahu među njima znake njegove i čudesa u Kamovoj zemlji.
28 २८ उसने अंधकार कर दिया, और अंधियारा हो गया; और उन्होंने उसकी बातों को न माना।
Posla tmine, i smrknu se, al' prkosiše oni riječima njegovim.
29 २९ उसने मिस्रियों के जल को लहू कर डाला, और मछलियों को मार डाला।
U krv im vode prometnu i pobi ribe njihove.
30 ३० मेंढ़क उनकी भूमि में वरन् उनके राजा की कोठरियों में भी भर गए।
Zemljom im žabe provrvješe, prodriješe i u dvore kraljevske.
31 ३१ उसने आज्ञा दी, तब डांस आ गए, और उनके सारे देश में कुटकियाँ आ गईं।
Reče, i muha roj doletje i komarci u sve kraje njine.
32 ३२ उसने उनके लिये जलवृष्टि के बदले ओले, और उनके देश में धधकती आग बरसाई।
Mjesto kiše grÓad im dade, ognjene munje po njihovoj zemlji.
33 ३३ और उसने उनकी दाखलताओं और अंजीर के वृक्षों को वरन् उनके देश के सब पेड़ों को तोड़ डाला।
Udari im lozu i smokve, polomi stabla u krajima njinim.
34 ३४ उसने आज्ञा दी तब अनगिनत टिड्डियाँ, और कीड़े आए,
Reče, i skakavci dođoše i bezbrojne gusjenice s njima.
35 ३५ और उन्होंने उनके देश के सब अन्न आदि को खा डाला; और उनकी भूमि के सब फलों को चट कर गए।
U zemlji im proždriješe svu bilinu, proždriješe rod njihovih njiva.
36 ३६ उसने उनके देश के सब पहिलौठों को, उनके पौरूष के सब पहले फल को नाश किया।
Pobi sve prvorođene u njihovoj zemlji, sve prvine snage njihove.
37 ३७ तब वह इस्राएल को सोना चाँदी दिलाकर निकाल लाया, और उनमें से कोई निर्बल न था।
Izvede ih sa srebrom i zlatom; u plemenima njinim bolesnih ne bješe.
38 ३८ उनके जाने से मिस्री आनन्दित हुए, क्योंकि उनका डर उनमें समा गया था।
Odlasku njihovu Egipat se obradova, jer ga od njih strah spopade.
39 ३९ उसने छाया के लिये बादल फैलाया, और रात को प्रकाश देने के लिये आग प्रगट की।
Rasprostro je oblak kao pokrov i oganj da se obnoć sja.
40 ४० उन्होंने माँगा तब उसने बटेरें पहुँचाई, और उनको स्वर्गीय भोजन से तृप्त किया।
Zamoliše, i dovede prepelice, nebeskim ih kruhom tad nahrani.
41 ४१ उसने चट्टान फाड़ी तब पानी बह निकला; और निर्जल भूमि पर नदी बहने लगी।
Hrid rascijepi, i provri voda, pustinjom poteče kao rijeka.
42 ४२ क्योंकि उसने अपने पवित्र वचन और अपने दास अब्राहम को स्मरण किया।
Tad se sjeti svete riječi svoje što je zada sluzi svome Abrahamu.
43 ४३ वह अपनी प्रजा को हर्षित करके और अपने चुने हुओं से जयजयकार कराके निकाल लाया।
Puk svoj s klicanjem izvede i s veseljem izabrane svoje.
44 ४४ और उनको जाति-जाति के देश दिए; और वे अन्य लोगों के श्रम के फल के अधिकारी किए गए,
I dade im zemlje poganske, trud naroda baštiniše,
45 ४५ कि वे उसकी विधियों को मानें, और उसकी व्यवस्था को पूरी करें। यहोवा की स्तुति करो!
da čuvaju naredbe njegove i zakone da mu paze. Aleluja!

< भजन संहिता 105 >