< भजन संहिता 102 >

1 दीन जन की उस समय की प्रार्थना जब वह दुःख का मारा अपने शोक की बातें यहोवा के सामने खोलकर कहता हो हे यहोवा, मेरी प्रार्थना सुन; मेरी दुहाई तुझ तक पहुँचे!
Господе! Чуј молитву моју, и вика моја нек изађе преда Те.
2 मेरे संकट के दिन अपना मुख मुझसे न छिपा ले; अपना कान मेरी ओर लगा; जिस समय मैं पुकारूँ, उसी समय फुर्ती से मेरी सुन ले!
Немој одвратити лице своје од мене; у дан кад сам у невољи пригни к мени ухо своје, у дан кад Те призивам, похитај, услиши ме.
3 क्योंकि मेरे दिन धुएँ के समान उड़े जाते हैं, और मेरी हड्डियाँ आग के समान जल गई हैं।
Јер прођоше као дим дани моји, кости моје као топионица огореше.
4 मेरा मन झुलसी हुई घास के समान सूख गया है; और मैं अपनी रोटी खाना भूल जाता हूँ।
Покошено је као трава и посахло срце моје, да заборавих јести хлеб свој.
5 कराहते-कराहते मेरी चमड़ी हड्डियों में सट गई है।
Од уздисања мог приону кост моја за месо моје.
6 मैं जंगल के धनेश के समान हो गया हूँ, मैं उजड़े स्थानों के उल्लू के समान बन गया हूँ।
Постадох као гем у пустињи; ја сам као сова на зидинама.
7 मैं पड़ा-पड़ा जागता रहता हूँ और गौरे के समान हो गया हूँ जो छत के ऊपर अकेला बैठता है।
Не спавам, и седим као птица без друга на крову.
8 मेरे शत्रु लगातार मेरी नामधराई करते हैं, जो मेरे विरुद्ध ठट्ठा करते है, वह मेरे नाम से श्राप देते हैं।
Сваки дан руже ме непријатељи моји, и који су се помамили на мене, мном се уклињу.
9 क्योंकि मैंने रोटी के समान राख खाई और आँसू मिलाकर पानी पीता हूँ।
Једем пепео као хлеб, и пиће своје растварам сузама.
10 १० यह तेरे क्रोध और कोप के कारण हुआ है, क्योंकि तूने मुझे उठाया, और फिर फेंक दिया है।
Од гнева Твог и срдње Твоје; јер подигавши ме бацио си ме.
11 ११ मेरी आयु ढलती हुई छाया के समान है; और मैं आप घास के समान सूख चला हूँ।
Дани су моји као сен, који пролази, и ја као трава осуших се.
12 १२ परन्तु हे यहोवा, तू सदैव विराजमान रहेगा; और जिस नाम से तेरा स्मरण होता है, वह पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहेगा।
А Ти, Господе, остајеш довека, и спомен Твој од колена до колена.
13 १३ तू उठकर सिय्योन पर दया करेगा; क्योंकि उस पर दया करने का ठहराया हुआ समय आ पहुँचा है।
Ти ћеш устати, смиловаћеш се на Сион, јер је време смиловати се на њ, јер је дошло време;
14 १४ क्योंकि तेरे दास उसके पत्थरों को चाहते हैं, और उसके खंडहरों की धूल पर तरस खाते हैं।
Јер слугама Твојим омиле и камење његово, и прах његов жале.
15 १५ इसलिए जाति-जाति यहोवा के नाम का भय मानेंगी, और पृथ्वी के सब राजा तेरे प्रताप से डरेंगे।
Тада ће се незнабошци бојати имена Господњег, и сви цареви земаљски славе Његове;
16 १६ क्योंकि यहोवा ने सिय्योन को फिर बसाया है, और वह अपनी महिमा के साथ दिखाई देता है;
Јер ће Господ сазидати Сион, и јавити се у слави својој;
17 १७ वह लाचार की प्रार्थना की ओर मुँह करता है, और उनकी प्रार्थना को तुच्छ नहीं जानता।
Погледаће на молитву оних који немају помоћи, и неће се оглушити молбе њихове.
18 १८ यह बात आनेवाली पीढ़ी के लिये लिखी जाएगी, ताकि एक जाति जो उत्पन्न होगी, वह यहोवा की स्तुति करे।
Написаће се ово потоњем роду, и народ наново створен хвалиће Господа.
19 १९ क्योंकि यहोवा ने अपने ऊँचे और पवित्रस्थान से दृष्टि की; स्वर्ग से पृथ्वी की ओर देखा है,
Што је приникао са свете висине своје, Господ погледао с неба на земљу.
20 २० ताकि बन्दियों का कराहना सुने, और घात होनेवालों के बन्धन खोले;
Да чује уздисање сужњево, и одреши синове смртне;
21 २१ तब लोग सिय्योन में यहोवा के नाम का वर्णन करेंगे, और यरूशलेम में उसकी स्तुति की जाएगी;
Да би казивали на Сиону име Господње и хвалу Његову у Јерусалиму,
22 २२ यह उस समय होगा जब देश-देश, और राज्य-राज्य के लोग यहोवा की उपासना करने को इकट्ठे होंगे।
Кад се скупе народи и царства да служе Господу.
23 २३ उसने मुझे जीवन यात्रा में दुःख देकर, मेरे बल और आयु को घटाया।
Строшио је на путу крепост моју, скратио дане моје.
24 २४ मैंने कहा, “हे मेरे परमेश्वर, मुझे आधी आयु में न उठा ले, तेरे वर्ष पीढ़ी से पीढ़ी तक बने रहेंगे!”
Рекох: Боже мој! Немој ме узети у половини дана мојих. Твоје су године од колена до колена.
25 २५ आदि में तूने पृथ्वी की नींव डाली, और आकाश तेरे हाथों का बनाया हुआ है।
Давно си поставио земљу, и небеса су дело руку Твојих.
26 २६ वह तो नाश होगा, परन्तु तू बना रहेगा; और वह सब कपड़े के समान पुराना हो जाएगा। तू उसको वस्त्र के समान बदलेगा, और वह मिट जाएगा;
То ће проћи, а Ти ћеш остати; све ће то као хаљина оветшати, као хаљину променићеш их и промениће се.
27 २७ परन्तु तू वहीं है, और तेरे वर्षों का अन्त न होगा।
Али Ти си тај исти и године Твоје неће истећи.
28 २८ तेरे दासों की सन्तान बनी रहेगी; और उनका वंश तेरे सामने स्थिर रहेगा।
Синови ће слуга Твојих живети, и семе ће се њихово утврдити пред лицем Твојим.

< भजन संहिता 102 >