< भजन संहिता 102 >
1 १ दीन जन की उस समय की प्रार्थना जब वह दुःख का मारा अपने शोक की बातें यहोवा के सामने खोलकर कहता हो हे यहोवा, मेरी प्रार्थना सुन; मेरी दुहाई तुझ तक पहुँचे!
Molitva nevoljnika koji je klonuo pa svoju tugu izlijeva Jahve, usliši molitvu moju, i vapaj moj k tebi da dođe!
2 २ मेरे संकट के दिन अपना मुख मुझसे न छिपा ले; अपना कान मेरी ओर लगा; जिस समय मैं पुकारूँ, उसी समय फुर्ती से मेरी सुन ले!
Nemoj sakrivati lice od mene u dan moje nevolje! Prigni k meni uho svoje: kad te prizovem, brzo me usliši!
3 ३ क्योंकि मेरे दिन धुएँ के समान उड़े जाते हैं, और मेरी हड्डियाँ आग के समान जल गई हैं।
Jer moji dani nestaju poput dima, a moje kosti gore kao oganj.
4 ४ मेरा मन झुलसी हुई घास के समान सूख गया है; और मैं अपनी रोटी खाना भूल जाता हूँ।
Srce mi se suši kao pokošena trava i kruh svoj zaboravljam jesti.
5 ५ कराहते-कराहते मेरी चमड़ी हड्डियों में सट गई है।
Od snažnih jecaja mojih kosti mi uz kožu prionuše.
6 ६ मैं जंगल के धनेश के समान हो गया हूँ, मैं उजड़े स्थानों के उल्लू के समान बन गया हूँ।
Sličan sam čaplji u pustinji, postah k'o ćuk na pustoj razvalini.
7 ७ मैं पड़ा-पड़ा जागता रहता हूँ और गौरे के समान हो गया हूँ जो छत के ऊपर अकेला बैठता है।
Ne nalazim sna i uzdišem k'o samotan vrabac na krovu.
8 ८ मेरे शत्रु लगातार मेरी नामधराई करते हैं, जो मेरे विरुद्ध ठट्ठा करते है, वह मेरे नाम से श्राप देते हैं।
Svagda me grde dušmani moji; mnome se proklinju što bjesne na me.
9 ९ क्योंकि मैंने रोटी के समान राख खाई और आँसू मिलाकर पानी पीता हूँ।
Pepeo jedem poput kruha, a piće svoje miješam sa suzama
10 १० यह तेरे क्रोध और कोप के कारण हुआ है, क्योंकि तूने मुझे उठाया, और फिर फेंक दिया है।
zbog tvoje ljutine i gnjeva, jer si me digao i bacio.
11 ११ मेरी आयु ढलती हुई छाया के समान है; और मैं आप घास के समान सूख चला हूँ।
Moji su dani k'o oduljena sjena, a ja se, gle, sušim poput trave.
12 १२ परन्तु हे यहोवा, तू सदैव विराजमान रहेगा; और जिस नाम से तेरा स्मरण होता है, वह पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहेगा।
A ti, o Jahve, ostaješ dovijeka i tvoje ime kroza sva koljena.
13 १३ तू उठकर सिय्योन पर दया करेगा; क्योंकि उस पर दया करने का ठहराया हुआ समय आ पहुँचा है।
Ustani, smiluj se Sionu: vrijeme je da mu se smiluješ - sada je čas!
14 १४ क्योंकि तेरे दास उसके पत्थरों को चाहते हैं, और उसके खंडहरों की धूल पर तरस खाते हैं।
Jer milo je slugama tvojim kamenje njegovo, žale ruševine njegove.
15 १५ इसलिए जाति-जाति यहोवा के नाम का भय मानेंगी, और पृथ्वी के सब राजा तेरे प्रताप से डरेंगे।
Tad će se pogani bojati, Jahve, imena tvojega i svi kraljevi zemlje slave tvoje
16 १६ क्योंकि यहोवा ने सिय्योन को फिर बसाया है, और वह अपनी महिमा के साथ दिखाई देता है;
kad Jahve opet sazda Sion, kad se pokaže u slavi svojoj,
17 १७ वह लाचार की प्रार्थना की ओर मुँह करता है, और उनकी प्रार्थना को तुच्छ नहीं जानता।
kad se osvrne na prošnju ubogih i ne prezre molitve njihove.
18 १८ यह बात आनेवाली पीढ़ी के लिये लिखी जाएगी, ताकि एक जाति जो उत्पन्न होगी, वह यहोवा की स्तुति करे।
Nek' se zapiše ovo za budući naraštaj, puk što nastane neka hvali Jahvu.
19 १९ क्योंकि यहोवा ने अपने ऊँचे और पवित्रस्थान से दृष्टि की; स्वर्ग से पृथ्वी की ओर देखा है,
Jer Jahve gleda sa svog uzvišenog svetišta, s nebesa na zemlju gleda
20 २० ताकि बन्दियों का कराहना सुने, और घात होनेवालों के बन्धन खोले;
da čuje jauke sužnjeva, da izbavi smrti predane,
21 २१ तब लोग सिय्योन में यहोवा के नाम का वर्णन करेंगे, और यरूशलेम में उसकी स्तुति की जाएगी;
da se na Sionu navijesti ime Jahvino i njegova hvala u Jeruzalemu
22 २२ यह उस समय होगा जब देश-देश, और राज्य-राज्य के लोग यहोवा की उपासना करने को इकट्ठे होंगे।
kad se narodi skupe i kraljevstva da služe Jahvi.
23 २३ उसने मुझे जीवन यात्रा में दुःख देकर, मेरे बल और आयु को घटाया।
Putem je istrošio sile moje, skratio mi dane.
24 २४ मैंने कहा, “हे मेरे परमेश्वर, मुझे आधी आयु में न उठा ले, तेरे वर्ष पीढ़ी से पीढ़ी तक बने रहेंगे!”
Rekoh: “Bože moj, nemoj me uzeti u sredini dana mojih! Kroza sva koljena traju godine tvoje.
25 २५ आदि में तूने पृथ्वी की नींव डाली, और आकाश तेरे हाथों का बनाया हुआ है।
U početku utemelji zemlju, i nebo je djelo ruku tvojih.
26 २६ वह तो नाश होगा, परन्तु तू बना रहेगा; और वह सब कपड़े के समान पुराना हो जाएगा। तू उसको वस्त्र के समान बदलेगा, और वह मिट जाएगा;
Propast će, ti ćeš ostati, sve će ostarjeti kao odjeća. Mijenjaš ih poput haljine i nestaju:
27 २७ परन्तु तू वहीं है, और तेरे वर्षों का अन्त न होगा।
ti si uvijek isti - godinama tvojim nema kraja.
28 २८ तेरे दासों की सन्तान बनी रहेगी; और उनका वंश तेरे सामने स्थिर रहेगा।
Djeca će tvojih slugu živjeti u miru i potomstvo će njihovo trajati pred tobom.