< नीतिवचन 8 >

1 क्या बुद्धि नहीं पुकारती है? क्या समझ ऊँचे शब्द से नहीं बोलती है?
Ne propovijeda li mudrost i ne diže li razboritost svoj glas?
2 बुद्धि तो मार्ग के ऊँचे स्थानों पर, और चौराहों में खड़ी होती है;
Navrh brda, uza cestu, na raskršćima stoji,
3 फाटकों के पास नगर के पैठाव में, और द्वारों ही में वह ऊँचे स्वर से कहती है,
kod izlaza iz grada, kraj ulaznih vrata, ona glasno viče:
4 “हे लोगों, मैं तुम को पुकारती हूँ, और मेरी बातें सब मनुष्यों के लिये हैं।
“Vama, o ljudi, propovijedam i upravljam svoj glas sinovima ljudskim.
5 हे भोलों, चतुराई सीखो; और हे मूर्खों, अपने मन में समझ लो
Shvatite mudrost, vi neiskusni, a vi nerazumni, urazumite srce.
6 सुनो, क्योंकि मैं उत्तम बातें कहूँगी, और जब मुँह खोलूँगी, तब उससे सीधी बातें निकलेंगी;
Slušajte, jer ću zboriti o važnim stvarima, i moje će usne otkriti što je pravo.
7 क्योंकि मुझसे सच्चाई की बातों का वर्णन होगा; दुष्टता की बातों से मुझ को घृणा आती है।
Jer moje nepce zbori istinu i zloća je mojim usnama mrska.
8 मेरे मुँह की सब बातें धर्म की होती हैं, उनमें से कोई टेढ़ी या उलट-फेर की बात नहीं निकलती है।
Sve su riječi mojih usta pravične, u njima nema ništa ni krivo ni prijetvorno.
9 समझवाले के लिये वे सब सहज, और ज्ञान प्राप्त करनेवालों के लिये अति सीधी हैं।
Sve su one jasne razboritomu i pravedne onomu tko je stekao spoznaju.
10 १० चाँदी नहीं, मेरी शिक्षा ही को चुन लो, और उत्तम कुन्दन से बढ़कर ज्ञान को ग्रहण करो।
Primajte radije moju pouku no srebro i znanje požudnije od zlata.
11 ११ क्योंकि बुद्धि, बहुमूल्य रत्नों से भी अच्छी है, और सारी मनभावनी वस्तुओं में कोई भी उसके तुल्य नहीं है।
Jer mudrost je vrednija od biserja i nikakve se dragocjenosti ne mogu porediti s njom.
12 १२ मैं जो बुद्धि हूँ, और मैं चतुराई में वास करती हूँ, और ज्ञान और विवेक को प्राप्त करती हूँ।
Ja, mudrost, boravim s razboritošću i posjedujem znanje umna djelovanja.
13 १३ यहोवा का भय मानना बुराई से बैर रखना है। घमण्ड और अहंकार, बुरी चाल से, और उलट-फेर की बात से मैं बैर रखती हूँ।
Strah Gospodnji mržnja je na zlo. Oholost, samodostatnost, put zloće i usta puna laži - to ja mrzim.
14 १४ उत्तम युक्ति, और खरी बुद्धि मेरी ही है, मुझ में समझ है, और पराक्रम भी मेरा है।
Moji su savjet i razboritost, ja sam razbor i moja je jakost.
15 १५ मेरे ही द्वारा राजा राज्य करते हैं, और अधिकारी धर्म से शासन करते हैं;
Po meni kraljevi kraljuju i velikaši dijele pravdu.
16 १६ मेरे ही द्वारा राजा, हाकिम और पृथ्वी के सब न्यायी शासन करते हैं।
Po meni knezuju knezovi i odličnici i svi suci zemaljski.
17 १७ जो मुझसे प्रेम रखते हैं, उनसे मैं भी प्रेम रखती हूँ, और जो मुझ को यत्न से तड़के उठकर खोजते हैं, वे मुझे पाते हैं।
Ja ljubim one koji ljube mene i nalaze me koji me traže.
18 १८ धन और प्रतिष्ठा, शाश्‍वत धन और धार्मिकता मेरे पास हैं।
U mene je bogatstvo i slava, postojano dobro i pravednost.
19 १९ मेरा फल शुद्ध सोने से, वरन् कुन्दन से भी उत्तम है, और मेरी उपज उत्तम चाँदी से अच्छी है।
Moj je plod bolji od čista i žežena zlata i moj je prihod bolji od čistoga srebra.
20 २० मैं धर्म के मार्ग में, और न्याय की डगरों के बीच में चलती हूँ,
Ja kročim putem pravde, sred pravičnih staza,
21 २१ जिससे मैं अपने प्रेमियों को धन-सम्पत्ति का भागी करूँ, और उनके भण्डारों को भर दूँ।
da dadem dobra onima koji me ljube i napunim njihove riznice.
22 २२ “यहोवा ने मुझे काम करने के आरम्भ में, वरन् अपने प्राचीनकाल के कामों से भी पहले उत्पन्न किया।
Jahve me stvori kao počelo svoga djela, kao najraniji od svojih čina, u pradoba;
23 २३ मैं सदा से वरन् आदि ही से पृथ्वी की सृष्टि से पहले ही से ठहराई गई हूँ।
oblikovana sam još od vječnosti, odiskona, prije nastanka zemlje.
24 २४ जब न तो गहरा सागर था, और न जल के सोते थे, तब ही से मैं उत्पन्न हुई।
Rodih se kad još nije bilo pradubina, dok nije bilo izvora obilnih voda.
25 २५ जब पहाड़ और पहाड़ियाँ स्थिर न की गई थीं, तब ही से मैं उत्पन्न हुई।
Rodih se prije nego su utemeljene gore, prije brežuljaka.
26 २६ जब यहोवा ने न तो पृथ्वी और न मैदान, न जगत की धूलि के परमाणु बनाए थे, इनसे पहले मैं उत्पन्न हुई।
Kad još ne bijaše načinio zemlje, ni poljana, ni početka zemaljskom prahu;
27 २७ जब उसने आकाश को स्थिर किया, तब मैं वहाँ थी, जब उसने गहरे सागर के ऊपर आकाशमण्डल ठहराया,
kad je stvarao nebesa, bila sam nazočna, kad je povlačio krug na licu bezdana.
28 २८ जब उसने आकाशमण्डल को ऊपर से स्थिर किया, और गहरे सागर के सोते फूटने लगे,
Kad je u visini utvrđivao oblake i kad je odredio snagu izvoru pradubina;
29 २९ जब उसने समुद्र की सीमा ठहराई, कि जल उसकी आज्ञा का उल्लंघन न कर सके, और जब वह पृथ्वी की नींव की डोरी लगाता था,
kad je postavljao moru njegove granice da mu se vode ne preliju preko obala, kad je polagao temelje zemlji,
30 ३० तब मैं प्रधान कारीगर के समान उसके पास थी; और प्रतिदिन मैं उसकी प्रसन्नता थी, और हर समय उसके सामने आनन्दित रहती थी।
bila sam kraj njega, kao graditeljica, bila u radosti, iz dana u dan, igrajući pred njim sve vrijeme:
31 ३१ मैं उसकी बसाई हुई पृथ्वी से प्रसन्न थी और मेरा सुख मनुष्यों की संगति से होता था।
igrala sam po tlu njegove zemlje, i moja su radost djeca čovjekova.
32 ३२ “इसलिए अब हे मेरे पुत्रों, मेरी सुनो; क्या ही धन्य हैं वे जो मेरे मार्ग को पकड़े रहते हैं।
Tako, djeco, poslušajte me, blago onima koji čuvaju moje putove.
33 ३३ शिक्षा को सुनो, और बुद्धिमान हो जाओ, उसको अनसुना न करो।
Poslušajte pouku - da stečete mudrost i nemojte je odbaciti.
34 ३४ क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो मेरी सुनता, वरन् मेरी डेवढ़ी पर प्रतिदिन खड़ा रहता, और मेरे द्वारों के खम्भों के पास दृष्टि लगाए रहता है।
Blago čovjeku koji me sluša i bdi na mojim vratima svaki dan i koji čuva dovratnike moje.
35 ३५ क्योंकि जो मुझे पाता है, वह जीवन को पाता है, और यहोवा उससे प्रसन्न होता है।
Jer tko nalazi mene, nalazi život i stječe milost od Jahve.
36 ३६ परन्तु जो मुझे ढूँढ़ने में विफल होता है, वह अपने ही पर उपद्रव करता है; जितने मुझसे बैर रखते, वे मृत्यु से प्रीति रखते हैं।”
A ako se ogriješi o mene, udi svojoj duši: svi koji mene mrze ljube smrt.”

< नीतिवचन 8 >