< नीतिवचन 4 >
1 १ हे मेरे पुत्रों, पिता की शिक्षा सुनो, और समझ प्राप्त करने में मन लगाओ।
I oƣullar, atanglarning nǝsiⱨǝtlirini anglanglar, Kɵngül ⱪoysanglar, Yoruⱪluⱪⱪa erixisilǝr.
2 २ क्योंकि मैंने तुम को उत्तम शिक्षा दी है; मेरी शिक्षा को न छोड़ो।
Qünki silǝrgǝ ɵgitidiƣanlirim yahxi bilimdur, Kɵrsǝtmilirimdin waz kǝqmǝnglar.
3 ३ देखो, मैं भी अपने पिता का पुत्र था, और माता का एकलौता दुलारा था,
Qünki mǝnmu atamning yumran balisi idim, Anamning arzuluⱪ yalƣuz oƣli idim,
4 ४ और मेरा पिता मुझे यह कहकर सिखाता था, “तेरा मन मेरे वचन पर लगा रहे; तू मेरी आज्ञाओं का पालन कर, तब जीवित रहेगा।
Atam manga ɵgitip mundaⱪ dedi: — Sɵzlirimni esingdǝ tut; Kɵrsǝtmilirimgǝ riayǝ ⱪil, Xuning bilǝn yaxnaysǝn.
5 ५ बुद्धि को प्राप्त कर, समझ को भी प्राप्त कर; उनको भूल न जाना, न मेरी बातों को छोड़ना।
Danaliⱪni alƣin, ǝⱪil tap, Eytⱪan sɵzlirimni untuma, ulardin qiⱪma.
6 ६ बुद्धि को न छोड़ और वह तेरी रक्षा करेगी; उससे प्रीति रख और वह तेरा पहरा देगी।
[Danaliⱪtin] waz kǝqmǝ, u seni saⱪlaydu; Uni sɵygin, u seni ⱪoƣdaydu.
7 ७ बुद्धि श्रेष्ठ है इसलिए उसकी प्राप्ति के लिये यत्न कर; अपना सब कुछ खर्च कर दे ताकि समझ को प्राप्त कर सके।
Danaliⱪ ⱨǝmmǝ ixning bexidur; Xunga danaliⱪni alƣin; Barliⱪingni sǝrp ⱪilip bolsangmu, ǝⱪil tapⱪin.
8 ८ उसकी बड़ाई कर, वह तुझको बढ़ाएगी; जब तू उससे लिपट जाए, तब वह तेरी महिमा करेगी।
[Danaliⱪni] ǝzizligin, u seni kɵtüridu, Uni qing ⱪuqaⱪliƣanda, seni ⱨɵrmǝtkǝ sazawǝr ⱪilidu.
9 ९ वह तेरे सिर पर शोभायमान आभूषण बाँधेगी; और तुझे सुन्दर मुकुट देगी।”
Bexingƣa taⱪalƣan gül qǝmbirǝktǝk [sanga güzǝllik elip kelidu], Sanga xɵⱨrǝtlik taj in’am ⱪilidu.
10 १० हे मेरे पुत्र, मेरी बातें सुनकर ग्रहण कर, तब तू बहुत वर्ष तक जीवित रहेगा।
I oƣlum, ⱪulaⱪ salƣin, sɵzlirimni ⱪobul ⱪilƣin, Xunda ɵmrüngning yilliri kɵp bolidu.
11 ११ मैंने तुझे बुद्धि का मार्ग बताया है; और सिधाई के पथ पर चलाया है।
Mǝn sanga danaliⱪ yolini ɵgitǝy, Seni durusluⱪ yolliriƣa baxlay.
12 १२ जिसमें चलने पर तुझे रोक टोक न होगी, और चाहे तू दौड़े, तो भी ठोकर न खाएगा।
Mangƣiningda ⱪǝdǝmliring qǝklǝnmǝydu, Yügürsǝng yiⱪilip qüxmǝysǝn.
13 १३ शिक्षा को पकड़े रह, उसे छोड़ न दे; उसकी रक्षा कर, क्योंकि वही तेरा जीवन है।
Alƣan tǝrbiyǝngni qing tut, Ⱪolungdin kǝtküzmigin; Obdan saⱪliƣin uni, Qünki u sening ⱨayatingdur.
14 १४ दुष्टों की डगर में पाँव न रखना, और न बुरे लोगों के मार्ग पर चलना।
Yaman adǝmlǝr mangƣan yolƣa kirmǝ, Rǝzillǝrning izini basma.
15 १५ उसे छोड़ दे, उसके पास से भी न चल, उसके निकट से मुड़कर आगे बढ़ जा।
Ularning [yolidin] ɵzüngni ⱪaqur, [Yoliƣa] yeⱪin yolima; Uningdin yandap ɵtüp kǝt, Neri kǝtkin.
16 १६ क्योंकि दुष्ट लोग यदि बुराई न करें, तो उनको नींद नहीं आती; और जब तक वे किसी को ठोकर न खिलाएँ, तब तक उन्हें नींद नहीं मिलती।
Qünki [yamanlar] birǝr rǝzillik ⱪilmiƣuqǝ uhliyalmas, Birǝrsini yiⱪitmiƣuqǝ uyⱪusi kǝlmǝs.
17 १७ क्योंकि वे दुष्टता की रोटी खाते, और हिंसा का दाखमधु पीते हैं।
Yamanliⱪ ularning ozuⱪidur, Zorawanliⱪ ularning xarabidur.
18 १८ परन्तु धर्मियों की चाल, भोर-प्रकाश के समान है, जिसकी चमक दोपहर तक बढ़ती जाती है।
Lekin ⱨǝⱪⱪaniylarning yoli goya tang nuridur, Kün qüx bolƣuqǝ barƣanseri yoruydu.
19 १९ दुष्टों का मार्ग घोर अंधकारमय है; वे नहीं जानते कि वे किस से ठोकर खाते हैं।
Yamanlarning yoli zulmǝt keqidǝk ⱪapⱪarangƣu, Ular yiⱪilip, nemigǝ putlixip kǝtkinini bilmǝydu.
20 २० हे मेरे पुत्र मेरे वचन ध्यान धरके सुन, और अपना कान मेरी बातों पर लगा।
I oƣlum, sɵzlirimni kɵngül ⱪoyub angla, Gǝplirimgǝ ⱪulaⱪ sal.
21 २१ इनको अपनी आँखों से ओझल न होने दे; वरन् अपने मन में धारण कर।
Ularni kɵzüngdǝ tutⱪin, Yürikingning ⱪetida ⱪǝdirlǝp saⱪliƣin.
22 २२ क्योंकि जिनको वे प्राप्त होती हैं, वे उनके जीवित रहने का, और उनके सारे शरीर के चंगे रहने का कारण होती हैं।
Qünki sɵzlirim tapⱪanlar üqün ⱨayattur, Ularning pütün tenigǝ salamǝtliktur.
23 २३ सबसे अधिक अपने मन की रक्षा कर; क्योंकि जीवन का मूल स्रोत वही है।
Ⱪǝlbingni «ⱨǝmmidin ǝziz» dǝp sap tut, Qünki barliⱪ ⱨayat ixliri ⱪǝlbtin baxlinidu.
24 २४ टेढ़ी बात अपने मुँह से मत बोल, और चालबाजी की बातें कहना तुझ से दूर रहे।
Aƣzingni ǝgri gǝptin yiraⱪ tart, Lǝwliring ezitⱪuluⱪtin neri bolsun.
25 २५ तेरी आँखें सामने ही की ओर लगी रहें, और तेरी पलकें आगे की ओर खुली रहें।
Kɵzüngni aldingƣa tüz tikkin, Nǝziringni aldingƣa toƣra taxla;
26 २६ अपने पाँव रखने के लिये मार्ग को समतल कर, तब तेरे सब मार्ग ठीक रहेंगे।
Mangidiƣan yolungni obdan oylanƣin, Xundaⱪ ⱪilsang ixliring puhta bolidu.
27 २७ न तो दाहिनी ओर मुड़ना, और न बाईं ओर; अपने पाँव को बुराई के मार्ग पर चलने से हटा ले।
Ongƣa, solƣa ⱪaymiƣin; Ⱪǝdǝmliringni yamanliⱪ yolidin neri tart.