< नीतिवचन 30 >

1 याके के पुत्र आगूर के प्रभावशाली वचन। उस पुरुष ने ईतीएल और उक्काल से यह कहा:
Rijeèi Agura sina Jakejeva; sabrane rijeèi toga èovjeka Itilu, Itilu i Ukalu.
2 निश्चय मैं पशु सरीखा हूँ, वरन् मनुष्य कहलाने के योग्य भी नहीं; और मनुष्य की समझ मुझ में नहीं है।
Ja sam luði od svakoga, i razuma èovjeèijega nema u mene.
3 न मैंने बुद्धि प्राप्त की है, और न परमपवित्र का ज्ञान मुझे मिला है।
Niti sam uèio mudrosti niti znam svetijeh stvari.
4 कौन स्वर्ग में चढ़कर फिर उतर आया? किसने वायु को अपनी मुट्ठी में बटोर रखा है? किसने महासागर को अपने वस्त्र में बाँध लिया है? किसने पृथ्वी की सीमाओं को ठहराया है? उसका नाम क्या है? और उसके पुत्र का नाम क्या है? यदि तू जानता हो तो बता!
Ko je izašao na nebo i opet sišao? ko je skupio vjetar u pregršti svoje? ko je svezao vode u plašt svoj? ko je utvrdio sve krajeve zemlji? kako mu je ime? i kako je ime sinu njegovu? znaš li?
5 परमेश्वर का एक-एक वचन ताया हुआ है; वह अपने शरणागतों की ढाल ठहरा है।
Sve su rijeèi Božije èiste; on je štit onima koji se uzdaju u nj.
6 उसके वचनों में कुछ मत बढ़ा, ऐसा न हो कि वह तुझे डाँटे और तू झूठा ठहरे।
Ništa ne dodaji k rijeèima njegovijem, da te ne ukori i ne naðeš se laža.
7 मैंने तुझ से दो वर माँगे हैं, इसलिए मेरे मरने से पहले उन्हें मुझे देने से मुँह न मोड़
Za dvoje molim te; nemoj me se oglušiti dok sam živ:
8 अर्थात् व्यर्थ और झूठी बात मुझसे दूर रख; मुझे न तो निर्धन कर और न धनी बना; प्रतिदिन की रोटी मुझे खिलाया कर।
Taštinu i rijeè lažnu udalji od mene; siromaštva ni bogatstva ne daj mi, hrani me hljebom po obroku mom,
9 ऐसा न हो कि जब मेरा पेट भर जाए, तब मैं इन्कार करके कहूँ कि यहोवा कौन है? या निर्धन होकर चोरी करूँ, और परमेश्वर के नाम का अनादर करूँ।
Da ne bih najedavši se odrekao se tebe i rekao: ko je Gospod? ili osiromašivši da ne bih krao i uzalud uzimao ime Boga svojega.
10 १० किसी दास की, उसके स्वामी से चुगली न करना, ऐसा न हो कि वह तुझे श्राप दे, और तू दोषी ठहराया जाए।
Ne opadaj sluge gospodaru njegovu, da te ne bi kleo i ti bio kriv.
11 ११ ऐसे लोग हैं, जो अपने पिता को श्राप देते और अपनी माता को धन्य नहीं कहते।
Ima rod koji psuje oca svojega i ne blagosilja matere svoje.
12 १२ वे ऐसे लोग हैं जो अपनी दृष्टि में शुद्ध हैं, परन्तु उनका मैल धोया नहीं गया।
Ima rod koji misli da je èist, a od svoga kala nije opran.
13 १३ एक पीढ़ी के लोग ऐसे हैं उनकी दृष्टि क्या ही घमण्ड से भरी रहती है, और उनकी आँखें कैसी चढ़ी हुई रहती हैं।
Ima rod koji drži visoko oèi svoje, i vjeðe mu se dižu uvis.
14 १४ एक पीढ़ी के लोग ऐसे हैं, जिनके दाँत तलवार और उनकी दाढ़ें छुरियाँ हैं, जिनसे वे दीन लोगों को पृथ्वी पर से, और दरिद्रों को मनुष्यों में से मिटा डालें।
Ima rod kojemu su zubi maèevi i kutnjaci noževi, da proždire siromahe sa zemlje i uboge izmeðu ljudi.
15 १५ जैसे जोंक की दो बेटियाँ होती हैं, जो कहती हैं, “दे, दे,” वैसे ही तीन वस्तुएँ हैं, जो तृप्त नहीं होतीं; वरन् चार हैं, जो कभी नहीं कहती, “बस।”
Pijavica ima dvije kæeri, koje govore: daj, daj. Ima troje nesito, i èetvrto nikad ne kaže: dosta:
16 १६ अधोलोक और बाँझ की कोख, भूमि जो जल पी पीकर तृप्त नहीं होती, और आग जो कभी नहीं कहती, ‘बस।’ (Sheol h7585)
Grob, materica jalova, zemlja, koja ne biva sita vode, i oganj, koji ne govori: dosta. (Sheol h7585)
17 १७ जिस आँख से कोई अपने पिता पर अनादर की दृष्टि करे, और अपमान के साथ अपनी माता की आज्ञा न माने, उस आँख को तराई के कौवे खोद खोदकर निकालेंगे, और उकाब के बच्चे खा डालेंगे।
Oko koje se ruga ocu i neæe da sluša matere, kljuvaæe ga gavrani s potoka i jesti orliæi.
18 १८ तीन बातें मेरे लिये अधिक कठिन है, वरन् चार हैं, जो मेरी समझ से परे हैं
Troje mi je èudesno, i èetvrtoga ne razumijem:
19 १९ आकाश में उकाब पक्षी का मार्ग, चट्टान पर सर्प की चाल, समुद्र में जहाज की चाल, और कन्या के संग पुरुष की चाल।
Put orlov u nebo, put zmijin po stijeni, put laðin posred mora, i put èovjeèiji k djevojci.
20 २० व्यभिचारिणी की चाल भी वैसी ही है; वह भोजन करके मुँह पोंछती, और कहती है, मैंने कोई अनर्थ काम नहीं किया।
Taki je put kurvin: jede, i ubriše usta, pa veli: nijesam uèinila zla.
21 २१ तीन बातों के कारण पृथ्वी काँपती है; वरन् चार हैं, जो उससे सही नहीं जातीं
Od troga se potresa zemlja, i èetvrtoga ne može podnijeti:
22 २२ दास का राजा हो जाना, मूर्ख का पेट भरना
Od sluge, kad postane car, od bezumnika, kad se najede hljeba,
23 २३ घिनौनी स्त्री का ब्याहा जाना, और दासी का अपनी स्वामिन की वारिस होना।
Od puštenice, kad se uda, od sluškinje kad naslijedi gospoðu svoju.
24 २४ पृथ्वी पर चार छोटे जन्तु हैं, जो अत्यन्त बुद्धिमान हैं
Èetvoro ima maleno na zemlji, ali mudrije od mudaraca:
25 २५ चींटियाँ निर्बल जाति तो हैं, परन्तु धूपकाल में अपनी भोजनवस्तु बटोरती हैं;
Mravi, koji su slab narod, ali opet pripravljaju u ljeto sebi hranu;
26 २६ चट्टानी बिज्जू बलवन्त जाति नहीं, तो भी उनकी माँदें पहाड़ों पर होती हैं;
Pitomi zeèevi, koji su nejak narod, ali opet u kamenu grade sebi kuæu;
27 २७ टिड्डियों के राजा तो नहीं होता, तो भी वे सब की सब दल बाँध बाँधकर चलती हैं;
Skakavci, koji nemaju cara, ali opet idu svi jatom;
28 २८ और छिपकली हाथ से पकड़ी तो जाती है, तो भी राजभवनों में रहती है।
Pauk, koji rukama radi i u carskim je dvorima.
29 २९ तीन सुन्दर चलनेवाले प्राणी हैं; वरन् चार हैं, जिनकी चाल सुन्दर है:
Troje lijepo koraèa, i èetvrto lijepo hodi:
30 ३० सिंह जो सब पशुओं में पराक्रमी है, और किसी के डर से नहीं हटता;
Lav, najjaèi izmeðu zvjerova, koji ne uzmièe ni pred kim,
31 ३१ शिकारी कुत्ता और बकरा, और अपनी सेना समेत राजा।
Konj opasan po bedrima ili jarac, i car na koga niko ne ustaje.
32 ३२ यदि तूने अपनी बढ़ाई करने की मूर्खता की, या कोई बुरी युक्ति बाँधी हो, तो अपने मुँह पर हाथ रख।
Ako si ludovao ponesavši se ili si zlo mislio, metni ruku na usta.
33 ३३ क्योंकि जैसे दूध के मथने से मक्खन और नाक के मरोड़ने से लहू निकलता है, वैसे ही क्रोध के भड़काने से झगड़ा उत्पन्न होता है।
Kad se razbija mlijeko, izlazi maslo; i ko jako nos utire, izgoni krv; tako ko draži na gnjev, zameæe svaðu.

< नीतिवचन 30 >