< नीतिवचन 29 >

1 जो बार बार डाँटे जाने पर भी हठ करता है, वह अचानक नष्ट हो जाएगा और उसका कोई भी उपाय काम न आएगा।
Чоловік остере́жуваний, та твердошиїй, буде зламаний нагло, і ліку не буде йому.
2 जब धर्मी लोग शिरोमणि होते हैं, तब प्रजा आनन्दित होती है; परन्तु जब दुष्ट प्रभुता करता है तब प्रजा हाय-हाय करती है।
Коли мно́жаться праведні, радіє наро́д, як панує ж безбожний — то сто́гне наро́д.
3 जो बुद्धि से प्रीति रखता है, वह अपने पिता को आनन्दित करता है, परन्तु वेश्याओं की संगति करनेवाला धन को उड़ा देता है।
Люди́на, що мудрість кохає, поті́шує батька свого, а хто попасає блудни́ць, той губить маєток.
4 राजा न्याय से देश को स्थिर करता है, परन्तु जो बहुत घूस लेता है उसको उलट देता है।
Цар утримує край правосу́ддям, а люди́на хаба́рна руйнує його.
5 जो पुरुष किसी से चिकनी चुपड़ी बातें करता है, वह उसके पैरों के लिये जाल लगाता है।
Люди́на, що другові своєму підле́щує, на сто́пах його па́стку ставить.
6 बुरे मनुष्य का अपराध उसके लिए फंदा होता है, परन्तु धर्मी आनन्दित होकर जयजयकार करता है।
У провині люди́ни лихої знахо́диться па́стка, а справедливий радіє та ті́шиться.
7 धर्मी पुरुष कंगालों के मुकद्दमे में मन लगाता है; परन्तु दुष्ट जन उसे जानने की समझ नहीं रखता।
Праведний знає про право вбогих, безбожний же не розуміє пізна́ння про це.
8 ठट्ठा करनेवाले लोग नगर को फूँक देते हैं, परन्तु बुद्धिमान लोग क्रोध को ठंडा करते हैं।
Люди глузли́ві підбу́рюють місто, а мудрі утишують гнів.
9 जब बुद्धिमान मूर्ख के साथ वाद-विवाद करता है, तब वह मूर्ख क्रोधित होता और ठट्ठा करता है, और वहाँ शान्ति नहीं रहती।
Мудра люди́на, що праву́ється із нерозумним, то чи гні́вається, чи сміється, — споко́ю не знає.
10 १० हत्यारे लोग खरे पुरुष से बैर रखते हैं, और सीधे लोगों के प्राण की खोज करते हैं।
Кровоже́рці нена́видять праведного, справедливі ж шукають спасти його душу.
11 ११ मूर्ख अपने सारे मन की बात खोल देता है, परन्तु बुद्धिमान अपने मन को रोकता, और शान्त कर देता है।
Глупа́к уесь свій гнів увиявляє, а мудрий назад його стри́мує.
12 १२ जब हाकिम झूठी बात की ओर कान लगाता है, तब उसके सब सेवक दुष्ट हो जाते हैं।
Володар, що слухає сло́ва брехливого, — безбожні всі слу́ги його!
13 १३ निर्धन और अंधेर करनेवाले व्यक्तियों में एक समानता है; यहोवा दोनों की आँखों में ज्योति देता है।
Убогий й гноби́тель стрічаються, — їм обом Господь очі освітлює.
14 १४ जो राजा कंगालों का न्याय सच्चाई से चुकाता है, उसकी गद्दी सदैव स्थिर रहती है।
Як цар правдою судить убогих, стоя́тиме трон його за́вжди.
15 १५ छड़ी और डाँट से बुद्धि प्राप्त होती है, परन्तु जो लड़का ऐसे ही छोड़ा जाता है वह अपनी माता की लज्जा का कारण होता है।
Різка й поу́ка премудрість дають, а дити́на, зали́шена тільки собі, засоро́млює матір свою.
16 १६ दुष्टों के बढ़ने से अपराध भी बढ़ता है; परन्तु अन्त में धर्मी लोग उनका गिरना देख लेते हैं।
Як мно́жаться несправедливі — провина розмно́жується, але праведні бачитимуть їхній упа́док.
17 १७ अपने बेटे की ताड़ना कर, तब उससे तुझे चैन मिलेगा; और तेरा मन सुखी हो जाएगा।
Карай сина свого — й він тебе заспоко́їть, і приє́мнощі дасть для твоєї душі.
18 १८ जहाँ दर्शन की बात नहीं होती, वहाँ लोग निरंकुश हो जाते हैं, परन्तु जो व्यवस्था को मानता है वह धन्य होता है।
Без пророчих виді́нь люд розбе́щений, коли ж стереже він Зако́на — блаженний.
19 १९ दास बातों ही के द्वारा सुधारा नहीं जाता, क्योंकि वह समझकर भी नहीं मानता।
Раб словами не буде пока́раний, — хоч він розуміє, але́ не послу́хає.
20 २० क्या तू बातें करने में उतावली करनेवाले मनुष्य को देखता है? उससे अधिक तो मूर्ख ही से आशा है।
Чи бачив люди́ну, квапли́ву в словах своїх? — Більша надія глупце́ві, ніж їй!
21 २१ जो अपने दास को उसके लड़कपन से ही लाड़-प्यार से पालता है, वह दास अन्त में उसका बेटा बन बैठता है।
Хто розпе́щує зма́лку свого раба, то кінець його буде невдячний.
22 २२ क्रोध करनेवाला मनुष्य झगड़ा मचाता है और अत्यन्त क्रोध करनेवाला अपराधी भी होता है।
Гнівли́ва люди́на викли́кує сварку, а лютий вчиняє багато провин.
23 २३ मनुष्य को गर्व के कारण नीचा देखना पड़ता है, परन्तु नम्र आत्मावाला महिमा का अधिकारी होता है।
Горди́ня люди́ни її понижає, а чести набуває покірливий духом.
24 २४ जो चोर की संगति करता है वह अपने प्राण का बैरी होता है; शपथ खाने पर भी वह बात को प्रगट नहीं करता।
Хто ді́литься з зло́дієм, той нена́видить душу свою, — він чує прокля́ття, та не виявляє.
25 २५ मनुष्य का भय खाना फंदा हो जाता है, परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है उसका स्थान ऊँचा किया जाएगा।
Страх перед люди́ною па́стку дає, хто ж наді́ю складає на Господа, буде безпечний.
26 २६ हाकिम से भेंट करना बहुत लोग चाहते हैं, परन्तु मनुष्य का न्याय यहोवा ही करता है।
Багато шукають для себе обличчя володаря, та від Господа суд для люди́ни.
27 २७ धर्मी लोग कुटिल मनुष्य से घृणा करते हैं और दुष्ट जन भी सीधी चाल चलनेवाले से घृणा करता है।
Наси́льник — оги́да для праведних, а простодоро́гий — оги́да безбожному.

< नीतिवचन 29 >