< नीतिवचन 28 >
1 १ दुष्ट लोग जब कोई पीछा नहीं करता तब भी भागते हैं, परन्तु धर्मी लोग जवान सिंहों के समान निडर रहते हैं।
Fogem os ímpios, sem que ninguém os persiga; mas qualquer justo está confiado como o filho do leão.
2 २ देश में पाप होने के कारण उसके हाकिम बदलते जाते हैं; परन्तु समझदार और ज्ञानी मनुष्य के द्वारा सुप्रबन्ध बहुत दिन के लिये बना रहेगा।
Pela transgressão da terra são muitos os seus príncipes, mas por homens prudentes e entendidos a sua continuação será prolongada.
3 ३ जो निर्धन पुरुष कंगालों पर अंधेर करता है, वह ऐसी भारी वर्षा के समान है जो कुछ भोजनवस्तु नहीं छोड़ती।
O homem pobre que oprime aos pobres é como chuva impetuosa, com que há falta de pão.
4 ४ जो लोग व्यवस्था को छोड़ देते हैं, वे दुष्ट की प्रशंसा करते हैं, परन्तु व्यवस्था पर चलनेवाले उनका विरोध करते हैं।
Os que deixam a lei louvam o ímpio; porém os que guardam a lei pelejam contra eles.
5 ५ बुरे लोग न्याय को नहीं समझ सकते, परन्तु यहोवा को ढूँढ़नेवाले सब कुछ समझते हैं।
Os homens maus não entendem o juízo, mas os que buscam ao Senhor entendem tudo.
6 ६ टेढ़ी चाल चलनेवाले धनी मनुष्य से खराई से चलनेवाला निर्धन पुरुष ही उत्तम है।
Melhor é o pobre que anda na sua sinceridade do que o perverso de caminhos, ainda que seja rico.
7 ७ जो व्यवस्था का पालन करता वह समझदार सुपूत होता है, परन्तु उड़ाऊ का संगी अपने पिता का मुँह काला करता है।
O que guarda a lei é filho entendido, mas o companheiro dos comilões envergonha a seu pai.
8 ८ जो अपना धन ब्याज से बढ़ाता है, वह उसके लिये बटोरता है जो कंगालों पर अनुग्रह करता है।
O que aumenta a sua fazenda com usura e onzena, o ajunta para o que se compadece do pobre.
9 ९ जो अपना कान व्यवस्था सुनने से मोड़ लेता है, उसकी प्रार्थना घृणित ठहरती है।
O que desvia os seus ouvidos de ouvir a lei até a sua oração será abominável.
10 १० जो सीधे लोगों को भटकाकर कुमार्ग में ले जाता है वह अपने खोदे हुए गड्ढे में आप ही गिरता है; परन्तु खरे लोग कल्याण के भागी होते हैं।
O que faz com que os retos errem num mau caminho ele mesmo cairá na sua cova: mas os bons herdarão o bem.
11 ११ धनी पुरुष अपनी दृष्टि में बुद्धिमान होता है, परन्तु समझदार कंगाल उसका मर्म समझ लेता है।
O homem rico é sábio aos seus próprios olhos, mas o pobre que é entendido o esquadrinha.
12 १२ जब धर्मी लोग जयवन्त होते हैं, तब बड़ी शोभा होती है; परन्तु जब दुष्ट लोग प्रबल होते हैं, तब मनुष्य अपने आपको छिपाता है।
Quando os justos exultam, grande é a glória; mas quando os ímpios sobem, os homens se andam escondendo.
13 १३ जो अपने अपराध छिपा रखता है, उसका कार्य सफल नहीं होता, परन्तु जो उनको मान लेता और छोड़ भी देता है, उस पर दया की जाएगी।
O que encobre as suas transgressões nunca prosperará, mas o que as confessa e deixa alcançará misericórdia.
14 १४ जो मनुष्य निरन्तर प्रभु का भय मानता रहता है वह धन्य है; परन्तु जो अपना मन कठोर कर लेता है वह विपत्ति में पड़ता है।
Bem-aventurado o homem que continuamente teme: mas o que endurece o seu coração virá a cair no mal.
15 १५ कंगाल प्रजा पर प्रभुता करनेवाला दुष्ट, गरजनेवाले सिंह और घूमनेवाले रीछ के समान है।
Como leão bramante, e urso faminto, assim é o ímpio que domina sobre um povo pobre.
16 १६ वह शासक जिसमें समझ की कमी हो, वह बहुत अंधेर करता है; और जो लालच का बैरी होता है वह दीर्घायु होता है।
O príncipe falto de inteligência também multiplica as opressões, mas o que aborrece a avareza prolongará os seus dias.
17 १७ जो किसी प्राणी की हत्या का अपराधी हो, वह भागकर गड्ढे में गिरेगा; कोई उसको न रोकेगा।
O homem carregado do sangue de qualquer pessoa fugirá até à cova: ninguém o retenha.
18 १८ जो सिधाई से चलता है वह बचाया जाता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है वह अचानक गिर पड़ता है।
O que anda sinceramente salvar-se-a, mas o perverso em seus caminhos cairá logo.
19 १९ जो अपनी भूमि को जोता-बोया करता है, उसका तो पेट भरता है, परन्तु जो निकम्मे लोगों की संगति करता है वह कंगालपन से घिरा रहता है।
O que lavrar a sua terra virá a fartar-se de pão, mas o que segue a ociosos se fartará de pobreza.
20 २० सच्चे मनुष्य पर बहुत आशीर्वाद होते रहते हैं, परन्तु जो धनी होने में उतावली करता है, वह निर्दोष नहीं ठहरता।
O homem fiel abundará em bençãos, mas o que se apressa a enriquecer não será inocente.
21 २१ पक्षपात करना अच्छा नहीं; और यह भी अच्छा नहीं कि रोटी के एक टुकड़े के लिए मनुष्य अपराध करे।
Ter respeito à aparência de pessoas não é bom, porque até por um bocado de pão prevaricará o homem
22 २२ लोभी जन धन प्राप्त करने में उतावली करता है, और नहीं जानता कि वह घटी में पड़ेगा।
O que se apressa a enriquecer é homem de mau olho, porém não sabe que há de vir sobre ele a pobreza.
23 २३ जो किसी मनुष्य को डाँटता है वह अन्त में चापलूसी करनेवाले से अधिक प्यारा हो जाता है।
O que repreende ao homem depois achará mais favor do que aquele que lisongeia com a língua.
24 २४ जो अपने माँ-बाप को लूटकर कहता है कि कुछ अपराध नहीं, वह नाश करनेवाले का संगी ठहरता है।
O que rouba a seu pai, ou a sua mãe, e diz: Não há transgressão; companheiro é do homem dissipador.
25 २५ लालची मनुष्य झगड़ा मचाता है, और जो यहोवा पर भरोसा रखता है वह हष्ट-पुष्ट हो जाता है।
O altivo de ânimo levanta contendas, mas o que confia no Senhor engordará.
26 २६ जो अपने ऊपर भरोसा रखता है, वह मूर्ख है; और जो बुद्धि से चलता है, वह बचता है।
O que confia no seu coração é insensato, mas o que anda em sabedoria ele escapará.
27 २७ जो निर्धन को दान देता है उसे घटी नहीं होती, परन्तु जो उससे दृष्टि फेर लेता है वह श्राप पर श्राप पाता है।
O que dá ao pobre não terá necessidade, mas o que esconde os seus olhos terá muitas maldições.
28 २८ जब दुष्ट लोग प्रबल होते हैं तब तो मनुष्य ढूँढ़े नहीं मिलते, परन्तु जब वे नाश हो जाते हैं, तब धर्मी उन्नति करते हैं।
Quando os ímpios se elevam, os homens se andam escondendo, mas quando perecem, os justos se multiplicam.