< नीतिवचन 28 >

1 दुष्ट लोग जब कोई पीछा नहीं करता तब भी भागते हैं, परन्तु धर्मी लोग जवान सिंहों के समान निडर रहते हैं।
Opaki bježe i kad ih nitko ne progoni, a pravednici su neustrašivi kao mladi lav.
2 देश में पाप होने के कारण उसके हाकिम बदलते जाते हैं; परन्तु समझदार और ज्ञानी मनुष्य के द्वारा सुप्रबन्ध बहुत दिन के लिये बना रहेगा।
Kad se u zemlji griješi, mnogi su joj knezovi, a s čovjekom razumnim i umnim uprava je postojana.
3 जो निर्धन पुरुष कंगालों पर अंधेर करता है, वह ऐसी भारी वर्षा के समान है जो कुछ भोजनवस्तु नहीं छोड़ती।
Čovjek opak koji tlači ubogoga - kiša je razorna poslije koje kruha nema.
4 जो लोग व्यवस्था को छोड़ देते हैं, वे दुष्ट की प्रशंसा करते हैं, परन्तु व्यवस्था पर चलनेवाले उनका विरोध करते हैं।
Koji zapuštaju Zakon, veličaju opake, a koji se drže Zakona, protive im se.
5 बुरे लोग न्याय को नहीं समझ सकते, परन्तु यहोवा को ढूँढ़नेवाले सब कुछ समझते हैं।
Zli ljudi ne razumiju pravice, a koji traže Jahvu, razumiju sve.
6 टेढ़ी चाल चलनेवाले धनी मनुष्य से खराई से चलनेवाला निर्धन पुरुष ही उत्तम है।
Bolji je siromah koji živi bezazleno nego bogataš koji kroči krivim putem.
7 जो व्यवस्था का पालन करता वह समझदार सुपूत होता है, परन्तु उड़ाऊ का संगी अपने पिता का मुँह काला करता है।
Tko se drži Zakona, razuman je sin, a tko se druži s izbjeglicama, sramoti oca svoga.
8 जो अपना धन ब्याज से बढ़ाता है, वह उसके लिये बटोरता है जो कंगालों पर अनुग्रह करता है।
Tko umnožava bogatstvo svoje lihvom i pridom, skuplja ga onomu tko je milostiv ubogima.
9 जो अपना कान व्यवस्था सुनने से मोड़ लेता है, उसकी प्रार्थना घृणित ठहरती है।
Tko uklanja uho svoje da ne sluša Zakona, i molitva je njegova mrska.
10 १० जो सीधे लोगों को भटकाकर कुमार्ग में ले जाता है वह अपने खोदे हुए गड्ढे में आप ही गिरता है; परन्तु खरे लोग कल्याण के भागी होते हैं।
Tko zavodi poštene na put zao, past će u jamu svoju, a pošteni će baštiniti sreću.
11 ११ धनी पुरुष अपनी दृष्टि में बुद्धिमान होता है, परन्तु समझदार कंगाल उसका मर्म समझ लेता है।
Bogat se čovjek čini sebi mudrim, ali će ga razuman siromah raskrinkati.
12 १२ जब धर्मी लोग जयवन्त होते हैं, तब बड़ी शोभा होती है; परन्तु जब दुष्ट लोग प्रबल होते हैं, तब मनुष्य अपने आपको छिपाता है।
Velika je slava kad se raduju pravednici, a kad se dižu opaki, ljudi se kriju.
13 १३ जो अपने अपराध छिपा रखता है, उसका कार्य सफल नहीं होता, परन्तु जो उनको मान लेता और छोड़ भी देता है, उस पर दया की जाएगी।
Tko skriva svoje grijehe, nema sreće, a tko ih ispovijeda i odriče ih se, milost nalazi.
14 १४ जो मनुष्य निरन्तर प्रभु का भय मानता रहता है वह धन्य है; परन्तु जो अपना मन कठोर कर लेता है वह विपत्ति में पड़ता है।
Blago čovjeku uvijek bojaznu, jer čovjek okorjela srca zapada u nesreću.
15 १५ कंगाल प्रजा पर प्रभुता करनेवाला दुष्ट, गरजनेवाले सिंह और घूमनेवाले रीछ के समान है।
Lav koji riče i gladan medvjed: takav je opak vladalac siromašnu narodu.
16 १६ वह शासक जिसमें समझ की कमी हो, वह बहुत अंधेर करता है; और जो लालच का बैरी होता है वह दीर्घायु होता है।
Nerazuman knez čini mnoga nasilja, a koji mrzi lakomost, dugo živi.
17 १७ जो किसी प्राणी की हत्या का अपराधी हो, वह भागकर गड्ढे में गिरेगा; कोई उसको न रोकेगा।
Onaj koga tišti krvna krivica, do groba bježi: ne zaustavljajte ga.
18 १८ जो सिधाई से चलता है वह बचाया जाता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है वह अचानक गिर पड़ता है।
Spasava se tko živi pravedno, tko se koleba između dva puta, propada na jednom od njih.
19 १९ जो अपनी भूमि को जोता-बोया करता है, उसका तो पेट भरता है, परन्तु जो निकम्मे लोगों की संगति करता है वह कंगालपन से घिरा रहता है।
Tko obrađuje svoju zemlju, nasitit će se kruha, a tko trči za tlapnjama, nasitit će se siromaštva.
20 २० सच्चे मनुष्य पर बहुत आशीर्वाद होते रहते हैं, परन्तु जो धनी होने में उतावली करता है, वह निर्दोष नहीं ठहरता।
Čestit čovjek stječe blagoslov, a tko hrli za bogatstvom, ne ostaje bez kazne.
21 २१ पक्षपात करना अच्छा नहीं; और यह भी अच्छा नहीं कि रोटी के एक टुकड़े के लिए मनुष्य अपराध करे।
Ne valja biti pristran na sudu, jer i za zalogaj kruha čovjek čini zlo.
22 २२ लोभी जन धन प्राप्त करने में उतावली करता है, और नहीं जानता कि वह घटी में पड़ेगा।
Pohlepnik hrli za bogatstvom, a ne zna da će ga stići oskudica.
23 २३ जो किसी मनुष्य को डाँटता है वह अन्त में चापलूसी करनेवाले से अधिक प्यारा हो जाता है।
Tko kori čovjeka, nalazi poslije veću milost nego onaj koji laska jezikom.
24 २४ जो अपने माँ-बाप को लूटकर कहता है कि कुछ अपराध नहीं, वह नाश करनेवाले का संगी ठहरता है।
Tko pljačka oca svoga i majku svoju i veli: “Nije grijeh”, drug je razbojniku.
25 २५ लालची मनुष्य झगड़ा मचाता है, और जो यहोवा पर भरोसा रखता है वह हष्ट-पुष्ट हो जाता है।
Lakomac zameće svađu, a tko se uzda u Jahvu, uspjet će.
26 २६ जो अपने ऊपर भरोसा रखता है, वह मूर्ख है; और जो बुद्धि से चलता है, वह बचता है।
Bezuman je tko se uzda u svoje srce, a spasava se tko živi mudro.
27 २७ जो निर्धन को दान देता है उसे घटी नहीं होती, परन्तु जो उससे दृष्टि फेर लेता है वह श्राप पर श्राप पाता है।
Tko daje siromahu, ne trpi oskudicu; a tko odvraća oči svoje, bit će proklet.
28 २८ जब दुष्ट लोग प्रबल होते हैं तब तो मनुष्य ढूँढ़े नहीं मिलते, परन्तु जब वे नाश हो जाते हैं, तब धर्मी उन्नति करते हैं।
Kad se dižu opaki, ljudi se kriju, a kad propadaju, tad se množe pravednici.

< नीतिवचन 28 >