< नीतिवचन 27 >

1 कल के दिन के विषय में डींग मत मार, क्योंकि तू नहीं जानता कि दिन भर में क्या होगा।
Не вихва́люйся за́втрашнім днем, бо не знаєш, що день той поро́дить.
2 तेरी प्रशंसा और लोग करें तो करें, परन्तु तू आप न करना; दूसरा तुझे सराहे तो सराहे, परन्तु तू अपनी सराहना न करना।
Нехай інший тебе вихваля́є, а не уста твої, чужий, а не губи твої.
3 पत्थर तो भारी है और रेत में बोझ है, परन्तु मूर्ख का क्रोध, उन दोनों से भी भारी है।
Камі́ння — тяга́р, і пісок — важка річ, та гнів нерозумного тяжчий від них від обох.
4 क्रोध की क्रूरता और प्रकोप की बाढ़, परन्तु ईर्ष्या के सामने कौन ठहर सकता है?
Лютість — жорстокість, а гнів — то зато́плення, та хто перед заздрістю всто́їть?
5 खुली हुई डाँट गुप्त प्रेम से उत्तम है।
Ліпше відкрите карта́ння, ніж таємна любов.
6 जो घाव मित्र के हाथ से लगें वह विश्वासयोग्य हैं परन्तु बैरी अधिक चुम्बन करता है।
Побої коханого вірність показують, а в нена́висника поцілу́нки числе́нні.
7 सन्तुष्ट होने पर मधु का छत्ता भी फीका लगता है, परन्तु भूखे को सब कड़वी वस्तुएँ भी मीठी जान पड़ती हैं।
Сита душа топче й мед щільнико́вий, а голодній душі все гірке́ — то солодке.
8 स्थान छोड़कर घूमनेवाला मनुष्य उस चिड़िया के समान है, जो घोंसला छोड़कर उड़ती फिरती है।
Як птах, що гніздо́ своє кинув, так і люди́на, що з місця свого мандру́є.
9 जैसे तेल और सुगन्ध से, वैसे ही मित्र के हृदय की मनोहर सम्मति से मन आनन्दित होता है।
Олива й кадило поті́шують серце, і солодкий нам друг за душевну пораду.
10 १० जो तेरा और तेरे पिता का भी मित्र हो उसे न छोड़ना; और अपनी विपत्ति के दिन, अपने भाई के घर न जाना। प्रेम करनेवाला पड़ोसी, दूर रहनेवाले भाई से कहीं उत्तम है।
Друга свого й друга батька свого не кидай, а в дім брата свого не прихо́дь в день нещастя свого́, — ліпший сусіда близьки́й за далекого брата!
11 ११ हे मेरे पुत्र, बुद्धिमान होकर मेरा मन आनन्दित कर, तब मैं अपने निन्दा करनेवाले को उत्तर दे सकूँगा।
Будь мудрий, мій сину, й потіш моє серце, і я матиму що відповісти́, як мені докоря́тиме хто.
12 १२ बुद्धिमान मनुष्य विपत्ति को आती देखकर छिप जाता है; परन्तु भोले लोग आगे बढ़े चले जाते और हानि उठाते हैं।
Мудрий бачить лихе — і ховається, а безумні йдуть — і караються.
13 १३ जो पराए का उत्तरदायी हो उसका कपड़ा, और जो अनजान का उत्तरदायी हो उससे बन्धक की वस्तु ले ले।
Візьми його одіж, бо він поручивсь за чужого, і за чужи́нку заста́ву візьми.
14 १४ जो भोर को उठकर अपने पड़ोसी को ऊँचे शब्द से आशीर्वाद देता है, उसके लिये यह श्राप गिना जाता है।
Хто сильним голосом благословляє із ра́ннього ранку свого товариша, — за прокля́ття залічується це йому.
15 १५ झड़ी के दिन पानी का लगातार टपकना, और झगड़ालू पत्नी दोनों एक से हैं;
Ри́нва, постійно теку́ча слотли́вого дня та жінка сварли́ва — одна́кове:
16 १६ जो उसको रोक रखे, वह वायु को भी रोक रखेगा और दाहिने हाथ से वह तेल पकड़ेगा।
хто хоче сховати її — той вітра ховає, чи оливу паху́чу правиці своєї, що видасть себе.
17 १७ जैसे लोहा लोहे को चमका देता है, वैसे ही मनुष्य का मुख अपने मित्र की संगति से चमकदार हो जाता है।
Як гострить залізо залізо, так гострить люди́на лице свого друга.
18 १८ जो अंजीर के पेड़ की रक्षा करता है वह उसका फल खाता है, इसी रीति से जो अपने स्वामी की सेवा करता उसकी महिमा होती है।
Сторож фіґо́вниці пло́ди її споживає, а хто пана свого стереже, той шанований.
19 १९ जैसे जल में मुख की परछाई मुख को प्रगट करती है, वैसे ही मनुष्य का मन मनुष्य को प्रगट करती है।
Як лице до лиця у воді, так серце люди́ни до серця люди́ни.
20 २० जैसे अधोलोक और विनाशलोक, वैसे ही मनुष्य की आँखें भी तृप्त नहीं होती। (Sheol h7585)
Шео́л й Аваддо́н не наси́тяться, — не наси́тяться й очі люди́ни. (Sheol h7585)
21 २१ जैसे चाँदी के लिये कुठाली और सोने के लिये भट्ठी हैं, वैसे ही मनुष्य के लिये उसकी प्रशंसा है।
Що для срі́бла топи́льна посу́дина, і го́рно — для золота, те для людини уста́, які хвалять її.
22 २२ चाहे तू मूर्ख को अनाज के बीच ओखली में डालकर मूसल से कूटे, तो भी उसकी मूर्खता नहीं जाने की।
Хоч нерозумного будеш товкти́ товкаче́м поміж зе́рнами в сту́пі, — не віді́йде від нього глупо́та його!
23 २३ अपनी भेड़-बकरियों की दशा भली भाँति मन लगाकर जान ले, और अपने सब पशुओं के झुण्डों की देख-भाल उचित रीति से कर;
До́бре знай вигляд своєї отари, поклади своє серце на че́реди,
24 २४ क्योंकि सम्पत्ति सदा नहीं ठहरती; और क्या राजमुकुट पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहता है?
бо багатство твоє не навіки, і чи корона твоя з роду в рід?
25 २५ कटी हुई घास उठा ली जाती और नई घास दिखाई देती है और पहाड़ों की हरियाली काटकर इकट्ठी की जाती है;
Появилася зе́лень, і трава показалась, і збирається сіно із гір, —
26 २६ तब भेड़ों के बच्चे तेरे वस्त्र के लिये होंगे, और बकरों के द्वारा खेत का मूल्य दिया जाएगा;
будуть ві́вці тобі на вбрання́, і козли́ — ціна поля,
27 २७ और बकरियों का इतना दूध होगा कि तू अपने घराने समेत पेट भरकर पिया करेगा, और तेरी दासियों का भी जीवन निर्वाह होता रहेगा।
і молока твоїх кіз буде до́сить на ї́жу тобі, на їду́ твого дому, і на життя для служни́ць твоїх.

< नीतिवचन 27 >