< नीतिवचन 21 >
1 १ राजा का मन जल की धाराओं के समान यहोवा के हाथ में रहता है, जिधर वह चाहता उधर उसको मोड़ देता है।
sicut divisiones aquarum ita cor regis in manu Domini quocumque voluerit inclinabit illud
2 २ मनुष्य का सारा चाल चलन अपनी दृष्टि में तो ठीक होता है, परन्तु यहोवा मन को जाँचता है,
omnis via viri recta sibi videtur adpendit autem corda Dominus
3 ३ धर्म और न्याय करना, यहोवा को बलिदान से अधिक अच्छा लगता है।
facere misericordiam et iudicium magis placent Domino quam victimae
4 ४ चढ़ी आँखें, घमण्डी मन, और दुष्टों की खेती, तीनों पापमय हैं।
exaltatio oculorum et dilatatio cordis lucerna impiorum peccatum
5 ५ कामकाजी की कल्पनाओं से केवल लाभ होता है, परन्तु उतावली करनेवाले को केवल घटती होती है।
cogitationes robusti semper in abundantia omnis autem piger semper in egestate
6 ६ जो धन झूठ के द्वारा प्राप्त हो, वह वायु से उड़ जानेवाला कुहरा है, उसके ढूँढ़नेवाले मृत्यु ही को ढूँढ़ते हैं।
qui congregat thesauros lingua mendacii vanus est et inpingetur ad laqueos mortis
7 ७ जो उपद्रव दुष्ट लोग करते हैं, उससे उन्हीं का नाश होता है, क्योंकि वे न्याय का काम करने से इन्कार करते हैं।
rapinae impiorum detrahent eos quia noluerunt facere iudicium
8 ८ पाप से लदे हुए मनुष्य का मार्ग बहुत ही टेढ़ा होता है, परन्तु जो पवित्र है, उसका कर्म सीधा होता है।
perversa via viri aliena est qui autem mundus est rectum opus eius
9 ९ लम्बे-चौड़े घर में झगड़ालू पत्नी के संग रहने से, छत के कोने पर रहना उत्तम है।
melius est sedere in angulo domatis quam cum muliere litigiosa et in domo communi
10 १० दुष्ट जन बुराई की लालसा जी से करता है, वह अपने पड़ोसी पर अनुग्रह की दृष्टि नहीं करता।
anima impii desiderat malum non miserebitur proximo suo
11 ११ जब ठट्ठा करनेवाले को दण्ड दिया जाता है, तब भोला बुद्धिमान हो जाता है; और जब बुद्धिमान को उपदेश दिया जाता है, तब वह ज्ञान प्राप्त करता है।
multato pestilente sapientior erit parvulus et si sectetur sapientem sumet scientiam
12 १२ धर्मी जन दुष्टों के घराने पर बुद्धिमानी से विचार करता है, और परमेश्वर दुष्टों को बुराइयों में उलट देता है।
excogitat iustus de domo impii ut detrahat impios in malum
13 १३ जो कंगाल की दुहाई पर कान न दे, वह आप पुकारेगा और उसकी सुनी न जाएगी।
qui obturat aurem suam ad clamorem pauperis et ipse clamabit et non exaudietur
14 १४ गुप्त में दी हुई भेंट से क्रोध ठंडा होता है, और चुपके से दी हुई घूस से बड़ी जलजलाहट भी थमती है।
munus absconditum extinguet iras et donum in sinu indignationem maximam
15 १५ न्याय का काम करना धर्मी को तो आनन्द, परन्तु अनर्थकारियों को विनाश ही का कारण जान पड़ता है।
gaudium iusto est facere iudicium et pavor operantibus iniquitatem
16 १६ जो मनुष्य बुद्धि के मार्ग से भटक जाए, उसका ठिकाना मरे हुओं के बीच में होगा।
vir qui erraverit a via doctrinae in coetu gigantum commorabitur
17 १७ जो रागरंग से प्रीति रखता है, वह कंगाल हो जाता है; और जो दाखमधु पीने और तेल लगाने से प्रीति रखता है, वह धनी नहीं होता।
qui diligit epulas in egestate erit qui amat vinum et pinguia non ditabitur
18 १८ दुष्ट जन धर्मी की छुड़ौती ठहरता है, और विश्वासघाती सीधे लोगों के बदले दण्ड भोगते हैं।
pro iusto datur impius et pro rectis iniquus
19 १९ झगड़ालू और चिढ़नेवाली पत्नी के संग रहने से, जंगल में रहना उत्तम है।
melius est habitare in terra deserta quam cum muliere rixosa et iracunda
20 २० बुद्धिमान के घर में उत्तम धन और तेल पाए जाते हैं, परन्तु मूर्ख उनको उड़ा डालता है।
thesaurus desiderabilis et oleum in habitaculo iusti et inprudens homo dissipabit illud
21 २१ जो धर्म और कृपा का पीछा करता है, वह जीवन, धर्म और महिमा भी पाता है।
qui sequitur iustitiam et misericordiam inveniet vitam et iustitiam et gloriam
22 २२ बुद्धिमान शूरवीरों के नगर पर चढ़कर, उनके बल को जिस पर वे भरोसा करते हैं, नाश करता है।
civitatem fortium ascendit sapiens et destruxit robur fiduciae eius
23 २३ जो अपने मुँह को वश में रखता है वह अपने प्राण को विपत्तियों से बचाता है।
qui custodit os suum et linguam suam custodit ab angustiis animam suam
24 २४ जो अभिमान से रोष में आकर काम करता है, उसका नाम अभिमानी, और अहंकारी ठट्ठा करनेवाला पड़ता है।
superbus et arrogans vocatur indoctus qui in ira operatur superbiam
25 २५ आलसी अपनी लालसा ही में मर जाता है, क्योंकि उसके हाथ काम करने से इन्कार करते हैं।
desideria occidunt pigrum noluerunt enim quicquam manus eius operari
26 २६ कोई ऐसा है, जो दिन भर लालसा ही किया करता है, परन्तु धर्मी लगातार दान करता रहता है।
tota die concupiscit et desiderat qui autem iustus est tribuet et non cessabit
27 २७ दुष्टों का बलिदान घृणित है; विशेष करके जब वह बुरे उद्देश्य के साथ लाता है।
hostiae impiorum abominabiles quia offeruntur ex scelere
28 २८ झूठा साक्षी नाश हो जाएगा, परन्तु सच्चा साक्षी सदा स्थिर रहेगा।
testis mendax peribit vir oboediens loquitur victoriam
29 २९ दुष्ट मनुष्य अपना मुख कठोर करता है, और धर्मी अपनी चाल सीधी रखता है।
vir impius procaciter obfirmat vultum suum qui autem rectus est corrigit viam suam
30 ३० यहोवा के विरुद्ध न तो कुछ बुद्धि, और न कुछ समझ, न कोई युक्ति चलती है।
non est sapientia non est prudentia non est consilium contra Dominum
31 ३१ युद्ध के दिन के लिये घोड़ा तैयार तो होता है, परन्तु जय यहोवा ही से मिलती है।
equus paratur ad diem belli Dominus autem salutem tribuet