< नीतिवचन 20 >

1 दाखमधु ठट्ठा करनेवाला और मदिरा हल्ला मचानेवाली है; जो कोई उसके कारण चूक करता है, वह बुद्धिमान नहीं।
Vino je podsmjevač, žestoko piće bukač, i tko se njima odaje neće steći mudrosti.
2 राजा का क्रोध, जवान सिंह के गर्जन समान है; जो उसको रोष दिलाता है वह अपना प्राण खो देता है।
Kraljev je gnjev kao rika lavlja: tko ga izaziva, griješi protiv sebe samog.
3 मुकद्दमे से हाथ उठाना, पुरुष की महिमा ठहरती है; परन्तु सब मूर्ख झगड़ने को तैयार होते हैं।
Čast je čovjeku ustegnuti se od raspre, a tko je bezuman počinje svađu.
4 आलसी मनुष्य शीत के कारण हल नहीं जोतता; इसलिए कटनी के समय वह भीख माँगता, और कुछ नहीं पाता।
Lijenčina u jesen ne ore: u doba žetve on traži, i ništa nema.
5 मनुष्य के मन की युक्ति अथाह तो है, तो भी समझवाला मनुष्य उसको निकाल लेता है।
Savjet je u srcu čovječjem voda duboka i razuman će je čovjek iscrpsti.
6 बहुत से मनुष्य अपनी निष्ठा का प्रचार करते हैं; परन्तु सच्चा व्यक्ति कौन पा सकता है?
Mnogi se naziva dobrim čovjekom, ali tko će naći vjerna čovjeka?
7 वह व्यक्ति जो अपनी सत्यनिष्ठा पर चलता है, उसके पुत्र जो उसके पीछे चलते हैं, वे धन्य हैं।
Pravednik hodi u bezazlenosti svojoj: blago sinovima njegovim poslije njega!
8 राजा जो न्याय के सिंहासन पर बैठा करता है, वह अपनी दृष्टि ही से सब बुराई को छाँट लेता है।
Kralj koji sjedi na stolici sudačkoj istražuje svako zlo svojim očima.
9 कौन कह सकता है कि मैंने अपने हृदय को पवित्र किया; अथवा मैं पाप से शुद्ध हुआ हूँ?
Tko može reći: “Očistih srce svoje, oprah se od grijeha svoga?”
10 १० घटते-बढ़ते बटखरे और घटते-बढ़ते नपुए इन दोनों से यहोवा घृणा करता है।
Dvojaki utezi i dvojaka mjera mrski su Jahvi podjednako.
11 ११ लड़का भी अपने कामों से पहचाना जाता है, कि उसका काम पवित्र और सीधा है, या नहीं।
I dijete se poznaje po onome što čini, je li čisto i pravedno djelo njegovo.
12 १२ सुनने के लिये कान और देखने के लिये जो आँखें हैं, उन दोनों को यहोवा ने बनाया है।
I uho koje čuje i oko koje vidi, oboje je Jahve načinio.
13 १३ नींद से प्रीति न रख, नहीं तो दरिद्र हो जाएगा; आँखें खोल तब तू रोटी से तृप्त होगा।
Ne ljubi sna, da ne osiromašiš; otvori oči svoje i nasitit ćeš se kruha.
14 १४ मोल लेने के समय ग्राहक, “अच्छी नहीं, अच्छी नहीं,” कहता है; परन्तु चले जाने पर बढ़ाई करता है।
“Loše, loše”, govori kupac, a kad ode, hvali se dobrom kupovinom.
15 १५ सोना और बहुत से बहुमूल्य रत्न तो हैं; परन्तु ज्ञान की बातें अनमोल मणि ठहरी हैं।
Ima zlata i mnogih bisera, ali su mudre usne najdragocjeniji nakit.
16 १६ किसी अनजान के लिए जमानत देनेवाले के वस्त्र ले और पराए के प्रति जो उत्तरदायी हुआ है उससे बँधक की वस्तु ले रख।
Uzmi haljinu onomu tko je jamčio za drugoga; oplijeni njega umjesto tuđinca.
17 १७ छल-कपट से प्राप्त रोटी मनुष्य को मीठी तो लगती है, परन्तु बाद में उसका मुँह कंकड़ों से भर जाता है।
Sladak je čovjeku kruh prijevare, ali mu se usta poslije napune pijeskom.
18 १८ सब कल्पनाएँ सम्मति ही से स्थिर होती हैं; और युक्ति के साथ युद्ध करना चाहिये।
Naumi se provode savjetom: zato dobro razmisli pa vodi boj!
19 १९ जो लुतराई करता फिरता है वह भेद प्रगट करता है; इसलिए बकवादी से मेल जोल न रखना।
Tko okolo kleveće, otkriva tajne: zato se ne miješaj s onim komu su usne uvijek otvorene.
20 २० जो अपने माता-पिता को कोसता, उसका दिया बुझ जाता, और घोर अंधकार हो जाता है।
Tko kune oca svoga i majku svoju svjetiljka mu se gasi usred tmine.
21 २१ जो भाग पहले उतावली से मिलता है, अन्त में उस पर आशीष नहीं होती।
Od početka brzo stečeno imanje na koncu nije blagoslovljeno.
22 २२ मत कह, “मैं बुराई का बदला लूँगा;” वरन् यहोवा की बाट जोहता रह, वह तुझको छुड़ाएगा।
Nemoj govoriti: “Osvetit ću se za zlo”; čekaj Jahvu, i on će te spasiti.
23 २३ घटते-बढ़ते बटखरों से यहोवा घृणा करता है, और छल का तराजू अच्छा नहीं।
Mrski su Jahvi dvojaki utezi, i kriva mjera ne valja.
24 २४ मनुष्य का मार्ग यहोवा की ओर से ठहराया जाता है; मनुष्य अपना मार्ग कैसे समझ सकेगा?
Od Jahve su koraci čovječji, i kako da čovjek razumije svoj put?
25 २५ जो मनुष्य बिना विचारे किसी वस्तु को पवित्र ठहराए, और जो मन्नत मानकर पूछपाछ करने लगे, वह फंदे में फँसेगा।
Zamka je čovjeku nesmotreno reći: “Ovo je sveto”, a poslije promišljati što je zavjetovao.
26 २६ बुद्धिमान राजा दुष्टों को फटकता है, और उन पर दाँवने का पहिया चलवाता है।
Mudar kralj umije izlučiti opake i stavlja ih pod točkove.
27 २७ मनुष्य की आत्मा यहोवा का दीपक है; वह मन की सब बातों की खोज करता है।
Svjetiljka je Gospodnja duh čovječji: ona istražuje sve do dna utrobe.
28 २८ राजा की रक्षा कृपा और सच्चाई के कारण होती है, और कृपा करने से उसकी गद्दी सम्भलती है।
Dobrota i vjernost čuvaju kralja, jer dobrotom utvrđuje prijestol svoj.
29 २९ जवानों का गौरव उनका बल है, परन्तु बूढ़ों की शोभा उनके पक्के बाल हैं।
Ljepota je mladićima njihova snaga, a starcima je ures sijeda kosa.
30 ३० चोट लगने से जो घाव होते हैं, वे बुराई दूर करते हैं; और मार खाने से हृदय निर्मल हो जाता है।
Krvave masnice očiste zlo i udarci pročiste odaje utrobe.

< नीतिवचन 20 >