< नीतिवचन 2 >

1 हे मेरे पुत्र, यदि तू मेरे वचन ग्रहण करे, और मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में रख छोड़े,
fili mi si susceperis sermones meos et mandata mea absconderis penes te
2 और बुद्धि की बात ध्यान से सुने, और समझ की बात मन लगाकर सोचे;
ut audiat sapientiam auris tua inclina cor tuum ad noscendam prudentiam
3 यदि तू प्रवीणता और समझ के लिये अति यत्न से पुकारे,
si enim sapientiam invocaveris et inclinaveris cor tuum prudentiae
4 और उसको चाँदी के समान ढूँढ़े, और गुप्त धन के समान उसकी खोज में लगा रहे;
si quaesieris eam quasi pecuniam et sicut thesauros effoderis illam
5 तो तू यहोवा के भय को समझेगा, और परमेश्वर का ज्ञान तुझे प्राप्त होगा।
tunc intelleges timorem Domini et scientiam Dei invenies
6 क्योंकि बुद्धि यहोवा ही देता है; ज्ञान और समझ की बातें उसी के मुँह से निकलती हैं।
quia Dominus dat sapientiam et ex ore eius scientia et prudentia
7 वह सीधे लोगों के लिये खरी बुद्धि रख छोड़ता है; जो खराई से चलते हैं, उनके लिये वह ढाल ठहरता है।
custodiet rectorum salutem et proteget gradientes simpliciter
8 वह न्याय के पथों की देख-भाल करता, और अपने भक्तों के मार्ग की रक्षा करता है।
servans semitas iustitiae et vias sanctorum custodiens
9 तब तू धर्म और न्याय और सिधाई को, अर्थात् सब भली-भली चाल को समझ सकेगा;
tunc intelleges iustitiam et iudicium et aequitatem et omnem semitam bonam
10 १० क्योंकि बुद्धि तो तेरे हृदय में प्रवेश करेगी, और ज्ञान तेरे प्राण को सुख देनेवाला होगा;
si intraverit sapientia cor tuum et scientia animae tuae placuerit
11 ११ विवेक तुझे सुरक्षित रखेगा; और समझ तेरी रक्षक होगी;
consilium custodiet te prudentia servabit te
12 १२ ताकि वे तुझे बुराई के मार्ग से, और उलट-फेर की बातों के कहनेवालों से बचाएंगे,
ut eruaris de via mala ab homine qui perversa loquitur
13 १३ जो सिधाई के मार्ग को छोड़ देते हैं, ताकि अंधेरे मार्ग में चलें;
qui relinquunt iter rectum et ambulant per vias tenebrosas
14 १४ जो बुराई करने से आनन्दित होते हैं, और दुष्ट जन की उलट-फेर की बातों में मगन रहते हैं;
qui laetantur cum malefecerint et exultant in rebus pessimis
15 १५ जिनके चाल चलन टेढ़े-मेढ़े और जिनके मार्ग में कुटिलता हैं।
quorum viae perversae et infames gressus eorum
16 १६ बुद्धि और विवेक तुझे पराई स्त्री से बचाएँगे, जो चिकनी चुपड़ी बातें बोलती है,
ut eruaris a muliere aliena et ab extranea quae mollit sermones suos
17 १७ और अपनी जवानी के साथी को छोड़ देती, और जो अपने परमेश्वर की वाचा को भूल जाती है।
et relinquit ducem pubertatis suae
18 १८ उसका घर मृत्यु की ढलान पर है, और उसकी डगरें मरे हुओं के बीच पहुँचाती हैं;
et pacti Dei sui oblita est inclinata est enim ad mortem domus eius et ad impios semitae ipsius
19 १९ जो उसके पास जाते हैं, उनमें से कोई भी लौटकर नहीं आता; और न वे जीवन का मार्ग पाते हैं।
omnes qui ingrediuntur ad eam non revertentur nec adprehendent semitas vitae
20 २० इसलिए तू भले मनुष्यों के मार्ग में चल, और धर्मियों के पथ को पकड़े रह।
ut ambules in via bona et calles iustorum custodias
21 २१ क्योंकि धर्मी लोग देश में बसे रहेंगे, और खरे लोग ही उसमें बने रहेंगे।
qui enim recti sunt habitabunt in terra et simplices permanebunt in ea
22 २२ दुष्ट लोग देश में से नाश होंगे, और विश्वासघाती उसमें से उखाड़े जाएँगे।
impii vero de terra perdentur et qui inique agunt auferentur ex ea

< नीतिवचन 2 >