< नीतिवचन 2 >
1 १ हे मेरे पुत्र, यदि तू मेरे वचन ग्रहण करे, और मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में रख छोड़े,
Min Søn! dersom du vil tage imod mine Ord og gemme mine Rud hos dig,
2 २ और बुद्धि की बात ध्यान से सुने, और समझ की बात मन लगाकर सोचे;
saa at du lader dit Øre give Agt paa Visdommen, bøjer dit Hjerte til Indsigt;
3 ३ यदि तू प्रवीणता और समझ के लिये अति यत्न से पुकारे,
ja, dersom du kalder paa Forstanden, opløfter din Røst efter Indsigt;
4 ४ और उसको चाँदी के समान ढूँढ़े, और गुप्त धन के समान उसकी खोज में लगा रहे;
dersom du søger efter den som efter Sølv og ransager efter den som efter skjulte Skatte:
5 ५ तो तू यहोवा के भय को समझेगा, और परमेश्वर का ज्ञान तुझे प्राप्त होगा।
Da skal du forstaa Herrens Frygt og finde Guds Kundskab.
6 ६ क्योंकि बुद्धि यहोवा ही देता है; ज्ञान और समझ की बातें उसी के मुँह से निकलती हैं।
Thi Herren giver Visdom, af hans Mund er Kundskab og Indsigt.
7 ७ वह सीधे लोगों के लिये खरी बुद्धि रख छोड़ता है; जो खराई से चलते हैं, उनके लिये वह ढाल ठहरता है।
Han gemmer det varige gode til de oprigtige; han er et Skjold for dem, som vandre fuldkommelig,
8 ८ वह न्याय के पथों की देख-भाल करता, और अपने भक्तों के मार्ग की रक्षा करता है।
saa han bevogter Rettens Stier og bevarer sine helliges Vej.
9 ९ तब तू धर्म और न्याय और सिधाई को, अर्थात् सब भली-भली चाल को समझ सकेगा;
Da skal du forstaa Ret og Retfærdighed og Retvished, al god Vej.
10 १० क्योंकि बुद्धि तो तेरे हृदय में प्रवेश करेगी, और ज्ञान तेरे प्राण को सुख देनेवाला होगा;
Thi Visdom skal komme i dit Hjerte og Kundskab være liflig for din Sjæl.
11 ११ विवेक तुझे सुरक्षित रखेगा; और समझ तेरी रक्षक होगी;
Kløgt skal bevare dig og Indsigt bevogte dig
12 १२ ताकि वे तुझे बुराई के मार्ग से, और उलट-फेर की बातों के कहनेवालों से बचाएंगे,
for at fri dig fra Ondskabs Vej, fra en Mand, som taler forvendte Ting;
13 १३ जो सिधाई के मार्ग को छोड़ देते हैं, ताकि अंधेरे मार्ग में चलें;
fra dem, som forlade Rettens Stier for at gaa paa Mørkets Veje;
14 १४ जो बुराई करने से आनन्दित होते हैं, और दुष्ट जन की उलट-फेर की बातों में मगन रहते हैं;
dem, som glæde sig ved at gøre ondt og fryde sig i Ondskabs Forvendthed;
15 १५ जिनके चाल चलन टेढ़े-मेढ़े और जिनके मार्ग में कुटिलता हैं।
dem, hvis Stier ere krogede, og hvis Veje ere bugtede;
16 १६ बुद्धि और विवेक तुझे पराई स्त्री से बचाएँगे, जो चिकनी चुपड़ी बातें बोलती है,
for at fri dig fra en fremmed Kvinde, fra en ubekendt, som gør sine Ord glatte,
17 १७ और अपनी जवानी के साथी को छोड़ देती, और जो अपने परमेश्वर की वाचा को भूल जाती है।
hende, som har forladt sin Ungdoms Ven, og som har glemt sin Guds Pagt;
18 १८ उसका घर मृत्यु की ढलान पर है, और उसकी डगरें मरे हुओं के बीच पहुँचाती हैं;
thi hendes Hus bøjer ned imod Døden og hendes Veje til Dødningerne;
19 १९ जो उसके पास जाते हैं, उनमें से कोई भी लौटकर नहीं आता; और न वे जीवन का मार्ग पाते हैं।
alle de, som gaa ind til hende, skulle ikke komme tilbage og ikke naa Livsens Stier; —
20 २० इसलिए तू भले मनुष्यों के मार्ग में चल, और धर्मियों के पथ को पकड़े रह।
paa det du kan vandre paa de godes Vej og holde dig paa de retfærdiges Stier.
21 २१ क्योंकि धर्मी लोग देश में बसे रहेंगे, और खरे लोग ही उसमें बने रहेंगे।
Thi de retskafne skulle bo i Landet og de oprigtige blive tilovers derudi;
22 २२ दुष्ट लोग देश में से नाश होंगे, और विश्वासघाती उसमें से उखाड़े जाएँगे।
men de ugudelige skulle udryddes af Landet og de troløse udslettes deraf.