< नीतिवचन 19 >

1 जो निर्धन खराई से चलता है, वह उस मूर्ख से उत्तम है जो टेढ़ी बातें बोलता है।
Bolji je siromah koji živi u nedužnosti nego čovjek opakih usana i k tomu bezuman.
2 मनुष्य का ज्ञानरहित रहना अच्छा नहीं, और जो उतावली से दौड़ता है वह चूक जाता है।
Revnost bez razboritosti nije dobra, i tko brzo hoda, spotiče se.
3 मूर्खता के कारण मनुष्य का मार्ग टेढ़ा होता है, और वह मन ही मन यहोवा से चिढ़ने लगता है।
Ludost čovjeku kvari život, a srce mu se ljuti na Jahvu!
4 धनी के तो बहुत मित्र हो जाते हैं, परन्तु कंगाल के मित्र उससे अलग हो जाते हैं।
Bogatstvo pribavlja mnoge prijatelje, a siromaha i njegov prijatelj ostavlja.
5 झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह न बचेगा।
Lažljiv svjekok ne ostaje bez kazne, i tko širi laži, neće uteći.
6 उदार मनुष्य को बहुत से लोग मना लेते हैं, और दानी पुरुष का मित्र सब कोई बनता है।
Mnogi laskaju licu odličnikovu i svatko je prijatelj čovjeku darežljivu.
7 जब निर्धन के सब भाई उससे बैर रखते हैं, तो निश्चय है कि उसके मित्र उससे दूर हो जाएँ। वह बातें करते हुए उनका पीछा करता है, परन्तु उनको नहीं पाता।
Na siromaha mrze sva braća njegova, još više se udaljuju od njega prijatelji njegovi: on hlepi za dobrim riječima, ali ih ne nalazi!
8 जो बुद्धि प्राप्त करता, वह अपने प्राण को प्रेमी ठहराता है; और जो समझ को रखे रहता है उसका कल्याण होता है।
Tko stječe razboritost, ljubi sebe, a tko čuva razum, nalazi sreću.
9 झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह नाश होता है।
Lažljiv svjedok ne ostaje bez kazne, i tko širi laži, propada.
10 १० जब सुख में रहना मूर्ख को नहीं फबता, तो हाकिमों पर दास का प्रभुता करना कैसे फबे!
Ne dolikuje bezumnomu živjeti raskošno, a još manje sluzi vlast nad knezovima.
11 ११ जो मनुष्य बुद्धि से चलता है वह विलम्ब से क्रोध करता है, और अपराध को भुलाना उसको शोभा देता है।
Um čovjeka usteže od srdžbe, a čast mu je oprostiti krivicu.
12 १२ राजा का क्रोध सिंह की गर्जन के समान है, परन्तु उसकी प्रसन्नता घास पर की ओस के तुल्य होती है।
Kraljev je gnjev kao rika lavlja, a njegova milost kao rosa bilju.
13 १३ मूर्ख पुत्र पिता के लिये विपत्ति है, और झगड़ालू पत्नी सदा टपकने वाले जल के समान हैं।
Nesreća je ocu svojemu bezuman sin, i neprestano prokišnjavanje svađe su ženine.
14 १४ घर और धन पुरखाओं के भाग से, परन्तु बुद्धिमती पत्नी यहोवा ही से मिलती है।
Kuća se i bogatstvo baštine od otaca, a od Jahve je žena razumna.
15 १५ आलस से भारी नींद आ जाती है, और जो प्राणी ढिलाई से काम करता, वह भूखा ही रहता है।
Lijenost navlači čovjeku dubok san i nemarna duša gladuje.
16 १६ जो आज्ञा को मानता, वह अपने प्राण की रक्षा करता है, परन्तु जो अपने चाल चलन के विषय में निश्चिन्त रहता है, वह मर जाता है।
Tko se drži zapovijedi, čuva život svoj, a tko ne pazi putove svoje, umire.
17 १७ जो कंगाल पर अनुग्रह करता है, वह यहोवा को उधार देता है, और वह अपने इस काम का प्रतिफल पाएगा।
Jahvi pozaima tko je siromahu milostiv, i on će mu platiti dobročinstvo.
18 १८ जब तक आशा है तब तक अपने पुत्र की ताड़ना कर, जान बूझकर उसको मार न डाल।
Kažnjavaj sina svoga dok ima nade, ali ne idi za tim da ga ubiješ.
19 १९ जो बड़ा क्रोधी है, उसे दण्ड उठाने दे; क्योंकि यदि तू उसे बचाए, तो बारम्बार बचाना पड़ेगा।
Tko je jarostan, plaća globu, i kad ga štediš, samo uvećavaš njegov gnjev.
20 २० सम्मति को सुन ले, और शिक्षा को ग्रहण कर, ताकि तू अपने अन्तकाल में बुद्धिमान ठहरे।
Slušaj savjet i primaj pouku, kako bi naposljetku postao mudar.
21 २१ मनुष्य के मन में बहुत सी कल्पनाएँ होती हैं, परन्तु जो युक्ति यहोवा करता है, वही स्थिर रहती है।
Mnogo je namisli u srcu čovječjem, ali što Jahve naumi, to i bude.
22 २२ मनुष्य में निष्ठा सर्वोत्तम गुण है, और निर्धन जन झूठ बोलनेवाले से बेहतर है।
Dražest je čovjekova u dobroti njegovoj, i bolji je siromah od lažljivca.
23 २३ यहोवा का भय मानने से जीवन बढ़ता है; और उसका भय माननेवाला ठिकाना पाकर सुखी रहता है; उस पर विपत्ति नहीं पड़ने की।
Strah Gospodnji daje život, i tko se njime ispuni, zlo ga ne pohodi.
24 २४ आलसी अपना हाथ थाली में डालता है, परन्तु अपने मुँह तक कौर नहीं उठाता।
Lijenčina umače ruku u zdjelu, ali je ustima svojim ne prinosi.
25 २५ ठट्ठा करनेवाले को मार, इससे भोला मनुष्य समझदार हो जाएगा; और समझवाले को डाँट, तब वह अधिक ज्ञान पाएगा।
Udari podsmjehivača, i lud se opameti; ukori razumnog, i shvatit će znanje.
26 २६ जो पुत्र अपने बाप को उजाड़ता, और अपनी माँ को भगा देता है, वह अपमान और लज्जा का कारण होगा।
Sin je sramotan i pokvaren tko zlostavlja oca i odgoni majku.
27 २७ हे मेरे पुत्र, यदि तू शिक्षा को सुनना छोड़ दे, तो तू ज्ञान की बातों से भटक जाएगा।
Prestani, sine moj, slušati naputke koji odvode od riječi spoznaje!
28 २८ अधर्मी साक्षी न्याय को उपहास में उड़ाता है, और दुष्ट लोग अनर्थ काम निगल लेते हैं।
Nevaljao se svjedok podruguje pravdi i usta opakih gutaju nepravdu.
29 २९ ठट्ठा करनेवालों के लिये दण्ड ठहराया जाता है, और मूर्खों की पीठ के लिये कोड़े हैं।
Pripravljene su kazne podsmjevačima i udarci za leđa bezumnika.

< नीतिवचन 19 >