< नीतिवचन 18 >

1 जो दूसरों से अलग हो जाता है, वह अपनी ही इच्छा पूरी करने के लिये ऐसा करता है, और सब प्रकार की खरी बुद्धि से बैर करता है।
آدم خودخواه خود را از دیگران کنار می‌کشد و با عقاید درستشان مخالفت می‌ورزد.
2 मूर्ख का मन समझ की बातों में नहीं लगता, वह केवल अपने मन की बात प्रगट करना चाहता है।
نادان برای حکمت ارزش قائل نیست و فقط دوست دارد خود را دانا نشان دهد.
3 जहाँ दुष्टता आती, वहाँ अपमान भी आता है; और निरादर के साथ निन्दा आती है।
گناه ننگ و رسوایی به بار می‌آورد.
4 मनुष्य के मुँह के वचन गहरे जल होते है; बुद्धि का स्रोत बहती धारा के समान हैं।
سخنان شخص دانا مانند اقیانوس عمیق است و مثل چشمه گوارا.
5 दुष्ट का पक्ष करना, और धर्मी का हक़ मारना, अच्छा नहीं है।
طرفداری از مجرمی که باعث می‌شود حق بی‌گناه پایمال شود کار نادرستی است.
6 बात बढ़ाने से मूर्ख मुकद्दमा खड़ा करता है, और अपने को मार खाने के योग्य दिखाता है।
سخنان شخص نادان، منجر به نزاع و کتک خوردنش می‌شود.
7 मूर्ख का विनाश उसकी बातों से होता है, और उसके वचन उसके प्राण के लिये फंदे होते हैं।
زبان شخص نادان چون دامی است که او را به هلاکت می‌کشاند.
8 कानाफूसी करनेवाले के वचन स्वादिष्ट भोजन के समान लगते हैं; वे पेट में पच जाते हैं।
سخنان آدم سخن‌چین مانند لقمه‌های لذیذی است که با لذت بلعیده می‌شود.
9 जो काम में आलस करता है, वह बिगाड़नेवाले का भाई ठहरता है।
کسی که در کار سستی می‌کند به اندازهٔ یک خرابکار مخرب است.
10 १० यहोवा का नाम दृढ़ गढ़ है; धर्मी उसमें भागकर सब दुर्घटनाओं से बचता है।
اسم خداوند قلعه‌ای است محکم که شخص درستکار به آن پناه می‌برد و در امان می‌ماند.
11 ११ धनी का धन उसकी दृष्टि में शक्तिशाली नगर है, और उसकी कल्पना ऊँची शहरपनाह के समान है।
اما قلعۀ شخص ثروتمند، ثروت اوست که گمان می‌کند او را محافظت خواهد کرد.
12 १२ नाश होने से पहले मनुष्य के मन में घमण्ड, और महिमा पाने से पहले नम्रता होती है।
تکبر به سقوط می‌انجامد و فروتنی به سربلندی.
13 १३ जो बिना बात सुने उत्तर देता है, वह मूर्ख ठहरता है, और उसका अनादर होता है।
چقدر زشت و ابلهانه است که انسان قبل از گوش دادن به سخنی، به آن جواب دهد.
14 १४ रोग में मनुष्य अपनी आत्मा से सम्भलता है; परन्तु जब आत्मा हार जाती है तब इसे कौन सह सकता है?
وقتی انسان روحیه‌اش قوی است بیماری را تحمل می‌کند، اما روحیهٔ شکسته را چه کسی می‌تواند تحمل کند؟
15 १५ समझवाले का मन ज्ञान प्राप्त करता है; और बुद्धिमान ज्ञान की बात की खोज में रहते हैं।
اشخاص دانا همیشه مشتاق و آماده کسب حکمتند.
16 १६ भेंट मनुष्य के लिये मार्ग खोल देती है, और उसे बड़े लोगों के सामने पहुँचाती है।
هدیه دادن راه را برای انسان باز می‌کند و او را به حضور اشخاص مهم می‌رساند.
17 १७ मुकद्दमे में जो पहले बोलता, वही सच्चा जान पड़ता है, परन्तु बाद में दूसरे पक्षवाला आकर उसे जाँच लेता है।
دلایل کسی که در دادگاه اول صحبت می‌کند به نظر درست می‌آید ولی این تا زمانی است که طرف مقابل هنوز دلایلش را ارائه نداده باشد.
18 १८ चिट्ठी डालने से झगड़े बन्द होते हैं, और बलवन्तों की लड़ाई का अन्त होता है।
قرعه، دعوا را می‌خواباند و به منازعهٔ بین حریفان زورمند خاتمه می‌دهد.
19 १९ चिढ़े हुए भाई को मनाना दृढ़ नगर के ले लेने से कठिन होता है, और झगड़े राजभवन के बेंड़ों के समान हैं।
به دست آوردن دل برادر رنجیده، سختتر از تصرف یک شهر حصاردار است. منازعه بین دو برادر، دیوار جدایی ایجاد می‌کند.
20 २० मनुष्य का पेट मुँह की बातों के फल से भरता है; और बोलने से जो कुछ प्राप्त होता है उससे वह तृप्त होता है।
انسان نتیجهٔ سخنانی را که از دهانش بیرون می‌آید خواهد دید.
21 २१ जीभ के वश में मृत्यु और जीवन दोनों होते हैं, और जो उसे काम में लाना जानता है वह उसका फल भोगेगा।
مرگ و زندگی در قدرت زبان است؛ کسانی که دوست می‌دارند حرف بزنند، عواقب سخنانشان را خواهند دید.
22 २२ जिसने स्त्री ब्याह ली, उसने उत्तम पदार्थ पाया, और यहोवा का अनुग्रह उस पर हुआ है।
وقتی مردی همسری پیدا می‌کند نعمتی می‌یابد. آن زن برای او برکتی است از جانب خداوند.
23 २३ निर्धन गिड़गिड़ाकर बोलता है, परन्तु धनी कड़ा उत्तर देता है।
درخواست فقرا با التماس توأم است و پاسخ ثروتمندان با خشونت.
24 २४ मित्रों के बढ़ाने से तो नाश होता है, परन्तु ऐसा मित्र होता है, जो भाई से भी अधिक मिला रहता है।
هستند دوستانی که انسان را به نابودی می‌کشند، اما دوستی هم هست که از برادر نزدیکتر است.

< नीतिवचन 18 >