< नीतिवचन 11 >
1 १ छल के तराजू से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह पूरे बटखरे से प्रसन्न होता है।
Netočna tehtnica je ogabnost Gospodu, toda pravično tehtanje je njegovo veselje.
2 २ जब अभिमान होता, तब अपमान भी होता है, परन्तु नम्र लोगों में बुद्धि होती है।
Ko prihaja ponos, zatem prihaja sramota, toda s ponižnim je modrost.
3 ३ सीधे लोग अपनी खराई से अगुआई पाते हैं, परन्तु विश्वासघाती अपने कपट से नाश होते हैं।
Neokrnjenost iskrenih jih bo usmerjala, toda perverznost prestopnikov jih bo uničila.
4 ४ कोप के दिन धन से तो कुछ लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म मृत्यु से भी बचाता है।
Bogastva ne koristijo na dan besa, toda pravičnost osvobaja pred smrtjo.
5 ५ खरे मनुष्य का मार्ग धर्म के कारण सीधा होता है, परन्तु दुष्ट अपनी दुष्टता के कारण गिर जाता है।
Pravičnost popolnega bo vodila njegovo pot, toda zlobni bo padel po svoji lastni zlobnosti.
6 ६ सीधे लोगों का बचाव उनके धर्म के कारण होता है, परन्तु विश्वासघाती लोग अपनी ही दुष्टता में फँसते हैं।
Pravičnost iskrenega jih bo osvobodila, toda prestopniki bodo prevarani v svoji lastni porednosti.
7 ७ जब दुष्ट मरता, तब उसकी आशा टूट जाती है, और अधर्मी की आशा व्यर्थ होती है।
Kadar zloben človek umre, bo njegovo pričakovanje propadlo, in upanje nepravičnih ljudi propada.
8 ८ धर्मी विपत्ति से छूट जाता है, परन्तु दुष्ट उसी विपत्ति में पड़ जाता है।
Pravični je osvobojen iz stiske, zlobni pa prihaja namesto njega.
9 ९ भक्तिहीन जन अपने पड़ोसी को अपने मुँह की बात से बिगाड़ता है, परन्तु धर्मी लोग ज्ञान के द्वारा बचते हैं।
Hinavec s svojimi usti uničuje svojega bližnjega, toda zaradi spoznanja bo pravični osvobojen.
10 १० जब धर्मियों का कल्याण होता है, तब नगर के लोग प्रसन्न होते हैं, परन्तु जब दुष्ट नाश होते, तब जय जयकार होता है।
Kadar gre dobro pravičnim, se mesto razveseljuje; kadar zlobni propadajo, pa je vriskanje.
11 ११ सीधे लोगों के आशीर्वाद से नगर की बढ़ती होती है, परन्तु दुष्टों के मुँह की बात से वह ढाया जाता है।
Z blagoslovom iskrenega je mesto povišano, toda premagano je z usti zlobnega.
12 १२ जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता है, वह निर्बुद्धि है, परन्तु समझदार पुरुष चुपचाप रहता है।
Kdor je brez modrosti, prezira svojega bližnjega, toda razumevajoč človek ohranja svoj mir.
13 १३ जो चुगली करता फिरता वह भेद प्रगट करता है, परन्तु विश्वासयोग्य मनुष्य बात को छिपा रखता है।
Tožljivec razodeva skrivnosti, toda kdor je zvestega duha, prikriva zadevo.
14 १४ जहाँ बुद्धि की युक्ति नहीं, वहाँ प्रजा विपत्ति में पड़ती है; परन्तु सम्मति देनेवालों की बहुतायत के कारण बचाव होता है।
Kjer ni nasveta, ljudstvo pada, toda v množici svetovalcev je varnost.
15 १५ जो परदेशी का उत्तरदायी होता है, वह बड़ा दुःख उठाता है, परन्तु जो जमानत लेने से घृणा करता, वह निडर रहता है।
Kdor je pôrok za tujca, se bo kesal za to in kdor sovraži poroštvo, je zanesljiv.
16 १६ अनुग्रह करनेवाली स्त्री प्रतिष्ठा नहीं खोती है, और उग्र लोग धन को नहीं खोते।
Milostljiva ženska ohranja čast, močni ljudje ohranjajo bogastva.
17 १७ कृपालु मनुष्य अपना ही भला करता है, परन्तु जो क्रूर है, वह अपनी ही देह को दुःख देता है।
Usmiljen človek dela dobro svoji lastni duši, toda kdor je krut, nadleguje svoje lastno meso.
18 १८ दुष्ट मिथ्या कमाई कमाता है, परन्तु जो धर्म का बीज बोता, उसको निश्चय फल मिलता है।
Zlobnež počne varljivo delo, toda tistemu, ki seje pravičnost, bo plačilo zanesljivo.
19 १९ जो धर्म में दृढ़ रहता, वह जीवन पाता है, परन्तु जो बुराई का पीछा करता, वह मर जाएगा।
Kakor se pravičnost nagiba k življenju, tako kdor zasleduje zlo, to zasleduje do svoje lastne smrti.
20 २० जो मन के टेढ़े हैं, उनसे यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह खरी चालवालों से प्रसन्न रहता है।
Tisti, ki so kljubovalnega srca, so ogabnost Gospodu, toda tisti, ki so na svoji poti iskreni, so njegovo veselje.
21 २१ निश्चय जानो, बुरा मनुष्य निर्दोष न ठहरेगा, परन्तु धर्मी का वंश बचाया जाएगा।
Čeprav se roka rokuje z roko, zlobni ne bodo nekaznovani, toda seme pravičnih bo osvobojeno.
22 २२ जो सुन्दर स्त्री विवेक नहीं रखती, वह थूथन में सोने की नत्थ पहने हुए सूअर के समान है।
Kakor dragocenost iz zlata v svinjskem rilcu, tako je lepa ženska brez preudarnosti.
23 २३ धर्मियों की लालसा तो केवल भलाई की होती है; परन्तु दुष्टों की आशा का फल क्रोध ही होता है।
Želja pravičnega je samo dobro, toda pričakovanje zlobnega je bes.
24 २४ ऐसे हैं, जो छितरा देते हैं, फिर भी उनकी बढ़ती ही होती है; और ऐसे भी हैं जो यथार्थ से कम देते हैं, और इससे उनकी घटती ही होती है।
Tam je, ki razsipa in še povečuje in tam je, ki zadržuje več, kot je primerno, toda to nagiba k revščini.
25 २५ उदार प्राणी हष्ट-पुष्ट हो जाता है, और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी।
Velikodušna duša bo postala premožna in kdor napaja, bo tudi sam napojen.
26 २६ जो अपना अनाज जमाखोरी करता है, उसको लोग श्राप देते हैं, परन्तु जो उसे बेच देता है, उसको आशीर्वाद दिया जाता है।
Kdor zadržuje žito, ga bo ljudstvo preklelo, toda blagoslov bo na glavi tistega, ki ga prodaja.
27 २७ जो यत्न से भलाई करता है वह दूसरों की प्रसन्नता खोजता है, परन्तु जो दूसरे की बुराई का खोजी होता है, उसी पर बुराई आ पड़ती है।
Kdor marljivo išče dobro, dosega naklonjenost, toda kdor išče vragolijo, bo ta prišla k njemu.
28 २८ जो अपने धन पर भरोसा रखता है वह सूखे पत्ते के समान गिर जाता है, परन्तु धर्मी लोग नये पत्ते के समान लहलहाते हैं।
Kdor zaupa v svoja bogastva, bo padel, toda pravični bo cvetel kakor mladika.
29 २९ जो अपने घराने को दुःख देता, उसका भाग वायु ही होगा, और मूर्ख बुद्धिमान का दास हो जाता है।
Kdor nadleguje svojo lastno hišo, bo podedoval veter in bedak bo služabnik modremu v srcu.
30 ३० धर्मी का प्रतिफल जीवन का वृक्ष होता है, और बुद्धिमान मनुष्य लोगों के मन को मोह लेता है।
Sad pravičnega je drevo življenja in kdor pridobiva duše, je moder.
31 ३१ देख, धर्मी को पृथ्वी पर फल मिलेगा, तो निश्चय है कि दुष्ट और पापी को भी मिलेगा।
Glej, pravični bo poplačan v zemlji, koliko bolj zlobni in grešnik.