< नीतिवचन 11 >

1 छल के तराजू से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह पूरे बटखरे से प्रसन्न होता है।
Lažna je mjera mrska Jahvi, a puna mjera mila mu je.
2 जब अभिमान होता, तब अपमान भी होता है, परन्तु नम्र लोगों में बुद्धि होती है।
S ohološću dolazi sramota, a u smjernih je mudrost.
3 सीधे लोग अपनी खराई से अगुआई पाते हैं, परन्तु विश्वासघाती अपने कपट से नाश होते हैं।
Pravednike vodi nevinost njihova, a bezbožnike upropašćuje njihova opačina.
4 कोप के दिन धन से तो कुछ लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म मृत्यु से भी बचाता है।
Ne pomaže bogatstvo u dan Božje srdžbe, a pravednost izbavlja od smrti.
5 खरे मनुष्य का मार्ग धर्म के कारण सीधा होता है, परन्तु दुष्ट अपनी दुष्टता के कारण गिर जाता है।
Nedužnomu pravda njegova put utire, a zao propada od svoje zloće.
6 सीधे लोगों का बचाव उनके धर्म के कारण होता है, परन्तु विश्वासघाती लोग अपनी ही दुष्टता में फँसते हैं।
Poštene izbavlja pravda njihova, a bezbožnici se hvataju u svoju lakomost.
7 जब दुष्ट मरता, तब उसकी आशा टूट जाती है, और अधर्मी की आशा व्यर्थ होती है।
Kad zao čovjek umre, nada propada i ufanje u imetak ruši se.
8 धर्मी विपत्ति से छूट जाता है, परन्तु दुष्ट उसी विपत्ति में पड़ जाता है।
Pravednik se od tjeskobe izbavlja, a opaki dolazi na mjesto njegovo.
9 भक्तिहीन जन अपने पड़ोसी को अपने मुँह की बात से बिगाड़ता है, परन्तु धर्मी लोग ज्ञान के द्वारा बचते हैं।
Bezbožnik ustima ubija svoga bližnjega, a pravednici se izbavljaju znanjem.
10 १० जब धर्मियों का कल्याण होता है, तब नगर के लोग प्रसन्न होते हैं, परन्तु जब दुष्ट नाश होते, तब जय जयकार होता है।
Sa sreće pravedničke grad se raduje i klikuje zbog propasti opakoga.
11 ११ सीधे लोगों के आशीर्वाद से नगर की बढ़ती होती है, परन्तु दुष्टों के मुँह की बात से वह ढाया जाता है।
Blagoslovom pravednika grad se diže, a ustima opakih razara se.
12 १२ जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता है, वह निर्बुद्धि है, परन्तु समझदार पुरुष चुपचाप रहता है।
Nerazumnik prezire svoga bližnjega, dok čovjek uman šuti.
13 १३ जो चुगली करता फिरता वह भेद प्रगट करता है, परन्तु विश्वासयोग्य मनुष्य बात को छिपा रखता है।
Tko s klevetom hodi, otkriva tajnu, a čovjek pouzdana duha čuva se.
14 १४ जहाँ बुद्धि की युक्ति नहीं, वहाँ प्रजा विपत्ति में पड़ती है; परन्तु सम्मति देनेवालों की बहुतायत के कारण बचाव होता है।
Gdje vodstva nema, narod propada, jer spasenje je u mnogim savjetnicima.
15 १५ जो परदेशी का उत्तरदायी होता है, वह बड़ा दुःख उठाता है, परन्तु जो जमानत लेने से घृणा करता, वह निडर रहता है।
Veoma zlo prolazi tko jamči za drugoga, a bez straha je tko mrzi na jamstvo.
16 १६ अनुग्रह करनेवाली स्त्री प्रतिष्ठा नहीं खोती है, और उग्र लोग धन को नहीं खोते।
Ljupka žena stječe slavu, a krepki muževi bogatstvo.
17 १७ कृपालु मनुष्य अपना ही भला करता है, परन्तु जो क्रूर है, वह अपनी ही देह को दुःख देता है।
Dobrostiv čovjek sam sebi dobro čini, a okrutnik muči vlastito tijelo.
18 १८ दुष्ट मिथ्या कमाई कमाता है, परन्तु जो धर्म का बीज बोता, उसको निश्चय फल मिलता है।
Opak čovjek pribavlja isprazan dobitak, a tko sije pravdu, ima sigurnu nagradu.
19 १९ जो धर्म में दृढ़ रहता, वह जीवन पाता है, परन्तु जो बुराई का पीछा करता, वह मर जाएगा।
Tko je čvrst u pravednosti, ide u život, a tko za zlom trči, na smrt mu je.
20 २० जो मन के टेढ़े हैं, उनसे यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह खरी चालवालों से प्रसन्न रहता है।
Mrski su Jahvi srcem opaki, a mili su mu životom savršeni.
21 २१ निश्‍चय जानो, बुरा मनुष्य निर्दोष न ठहरेगा, परन्तु धर्मी का वंश बचाया जाएगा।
Zaista, zao čovjek neće proći bez kazne, a rod će se pravednički izbaviti.
22 २२ जो सुन्दर स्त्री विवेक नहीं रखती, वह थूथन में सोने की नत्थ पहने हुए सूअर के समान है।
Zlatan je kolut na rilu svinjskom: žena lijepa, a bez razuma.
23 २३ धर्मियों की लालसा तो केवल भलाई की होती है; परन्तु दुष्टों की आशा का फल क्रोध ही होता है।
Pravednička je želja samo na sreću, a nada je opakih prolazna.
24 २४ ऐसे हैं, जो छितरा देते हैं, फिर भी उनकी बढ़ती ही होती है; और ऐसे भी हैं जो यथार्थ से कम देते हैं, और इससे उनकी घटती ही होती है।
Tko dijeli obilato, sve više ima, a tko škrtari, sve je siromašniji.
25 २५ उदार प्राणी हष्ट-पुष्ट हो जाता है, और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी।
Podašna duša nalazi okrepu, i tko napaja druge, sam će se napojiti.
26 २६ जो अपना अनाज जमाखोरी करता है, उसको लोग श्राप देते हैं, परन्तु जो उसे बेच देता है, उसको आशीर्वाद दिया जाता है।
Tko ne da žita, kune ga narod, a blagoslov je nad glavom onoga koji ga prodaje.
27 २७ जो यत्न से भलाई करता है वह दूसरों की प्रसन्नता खोजता है, परन्तु जो दूसरे की बुराई का खोजी होता है, उसी पर बुराई आ पड़ती है।
Tko traži dobro, nalazi milost, a tko za zlom ide, ono će ga snaći.
28 २८ जो अपने धन पर भरोसा रखता है वह सूखे पत्ते के समान गिर जाता है, परन्तु धर्मी लोग नये पत्ते के समान लहलहाते हैं।
Tko se uzda u bogatstvo, propada, a pravednici uspijevaju kao zeleno lišće.
29 २९ जो अपने घराने को दुःख देता, उसका भाग वायु ही होगा, और मूर्ख बुद्धिमान का दास हो जाता है।
Tko vlastitu kuću zapusti, vjetar žanje, a luđak je sluga mudromu.
30 ३० धर्मी का प्रतिफल जीवन का वृक्ष होता है, और बुद्धिमान मनुष्य लोगों के मन को मोह लेता है।
Plod je pravednikov drvo života, i mudrac je tko predobiva žive duše.
31 ३१ देख, धर्मी को पृथ्वी पर फल मिलेगा, तो निश्चय है कि दुष्ट और पापी को भी मिलेगा।
Ako se pravedniku plaća na zemlji, još će se više opakomu i grešniku.

< नीतिवचन 11 >