< नीतिवचन 10 >

1 सुलैमान के नीतिवचन। बुद्धिमान सन्तान से पिता आनन्दित होता है, परन्तु मूर्ख सन्तान के कारण माता को शोक होता है।
Salomos Ordsprog. Viis Søn glæder sin Fader, taabelig Søn er sin Moders Sorg.
2 दुष्टों के रखे हुए धन से लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म के कारण मृत्यु से बचाव होता है।
Gudløsheds Skatte gavner intet, men Retfærd redder fra Død.
3 धर्मी को यहोवा भूखा मरने नहीं देता, परन्तु दुष्टों की अभिलाषा वह पूरी होने नहीं देता।
HERREN lader ej en retfærdig sulte, men gudløses Attraa støder han fra sig.
4 जो काम में ढिलाई करता है, वह निर्धन हो जाता है, परन्तु कामकाजी लोग अपने हाथों के द्वारा धनी होते हैं।
Doven Haand skaber Fattigdom, flittiges Haand gør rig.
5 बुद्धिमान सन्तान धूपकाल में फसल बटोरता है, परन्तु जो सन्तान कटनी के समय भारी नींद में पड़ा रहता है, वह लज्जा का कारण होता है।
En klog Søn samler om Somren, en daarlig sover om Høsten.
6 धर्मी पर बहुत से आशीर्वाद होते हैं, परन्तु दुष्टों के मुँह में उपद्रव छिपा रहता है।
Velsignelse er for retfærdiges Hoved, paa Uret gemmer gudløses Mund.
7 धर्मी को स्मरण करके लोग आशीर्वाद देते हैं, परन्तु दुष्टों का नाम मिट जाता है।
Den retfærdiges Minde velsignes, gudløses Navn smuldrer hen.
8 जो बुद्धिमान है, वह आज्ञाओं को स्वीकार करता है, परन्तु जो बकवादी मूर्ख है, उसका नाश होता है।
Den vise tager mod Paabud, den brovtende Daare styrtes.
9 जो खराई से चलता है वह निडर चलता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है उसकी चाल प्रगट हो जाती है।
Hvo lydefrit vandrer, vandrer trygt; men hvo der gaar Krogveje, ham gaar det ilde.
10 १० जो नैन से सैन करके बुरे काम के लिए इशारा करता है उससे औरों को दुःख होता है, और जो बकवादी मूर्ख है, उसका नाश होगा।
Blinker man med Øjet, volder man ondt, den brovtende Daare styrtes.
11 ११ धर्मी का मुँह तो जीवन का सोता है, परन्तु दुष्टों के मुँह में उपद्रव छिपा रहता है।
Den retfærdiges Mund er en Livsens Kilde, paa Uret gemmer gudløses Mund.
12 १२ बैर से तो झगड़े उत्पन्न होते हैं, परन्तु प्रेम से सब अपराध ढँप जाते हैं।
Had vækker Splid, Kærlighed skjuler alle Synder.
13 १३ समझवालों के वचनों में बुद्धि पाई जाती है, परन्तु निर्बुद्धि की पीठ के लिये कोड़ा है।
Paa den kloges Læber finder man Visdom, Stok er til Ryg paa Mand uden Vid.
14 १४ बुद्धिमान लोग ज्ञान का संग्रह करते है, परन्तु मूर्ख के बोलने से विनाश होता है।
De vise gemmer den indsigt, de har, Daarens Mund er truende Vaade.
15 १५ धनी का धन उसका दृढ़ नगर है, परन्तु कंगाल की निर्धनता उसके विनाश का कारण हैं।
Den riges Gods er hans faste Stad, Armod de ringes Vaade.
16 १६ धर्मी का परिश्रम जीवन की ओर ले जाता है; परन्तु दुष्ट का लाभ पाप की ओर ले जाता है।
Den retfærdiges Vinding tjener til Liv, den gudløses Indtægt til Synd.
17 १७ जो शिक्षा पर चलता वह जीवन के मार्ग पर है, परन्तु जो डाँट से मुँह मोड़ता, वह भटकता है।
At vogte paa Tugt er Vej til Livet, vild farer den, som viser Revselse fra sig.
18 १८ जो बैर को छिपा रखता है, वह झूठ बोलता है, और जो झूठी निन्दा फैलाता है, वह मूर्ख है।
Retfærdige Læber tier om Had, en Taabe er den, der udspreder Rygter.
19 १९ जहाँ बहुत बातें होती हैं, वहाँ अपराध भी होता है, परन्तु जो अपने मुँह को बन्द रखता है वह बुद्धि से काम करता है।
Ved megen Tale undgaas ej Brøde, klog er den, der vogter sin Mund.
20 २० धर्मी के वचन तो उत्तम चाँदी हैं; परन्तु दुष्टों का मन बहुत हलका होता है।
Den retfærdiges Tunge er udsøgt Sølv, gudløses Hjerte er intet værd.
21 २१ धर्मी के वचनों से बहुतों का पालन-पोषण होता है, परन्तु मूर्ख लोग बुद्धिहीनता के कारण मर जाते हैं।
Den retfærdiges Læber nærer mange, Daarerne dør af Mangel paa Vid.
22 २२ धन यहोवा की आशीष ही से मिलता है, और वह उसके साथ दुःख नहीं मिलाता।
HERRENS Velsignelse, den gør rig, Slid og Slæb lægger intet til.
23 २३ मूर्ख को तो महापाप करना हँसी की बात जान पड़ती है, परन्तु समझवाले व्यक्ति के लिए बुद्धि प्रसन्नता का विषय है।
For Taaben er Skændselsgerning en Leg, Visdom er Leg for Mand med Indsigt.
24 २४ दुष्ट जन जिस विपत्ति से डरता है, वह उस पर आ पड़ती है, परन्तु धर्मियों की लालसा पूरी होती है।
Hvad en gudløs frygter, kommer over hans Hoved, hvad retfærdige ønsker, bliver dem givet.
25 २५ दुष्ट जन उस बवण्डर के समान है, जो गुजरते ही लोप हो जाता है परन्तु धर्मी सदा स्थिर रहता है।
Naar Storm farer frem, er den gudløse borte, den retfærdige staar paa evig Grund.
26 २६ जैसे दाँत को सिरका, और आँख को धुआँ, वैसे आलसी उनको लगता है जो उसको कहीं भेजते हैं।
Som Eddike for Tænder og Røg for Øjne saa er den lade for dem, der sender ham.
27 २७ यहोवा के भय मानने से आयु बढ़ती है, परन्तु दुष्टों का जीवन थोड़े ही दिनों का होता है।
HERRENS Frygt lægger Dage til, gudløses Aar kortes af.
28 २८ धर्मियों को आशा रखने में आनन्द मिलता है, परन्तु दुष्टों की आशा टूट जाती है।
Retfærdige har Glæde i Vente, gudløses Haab vil briste.
29 २९ यहोवा खरे मनुष्य का गढ़ ठहरता है, परन्तु अनर्थकारियों का विनाश होता है।
For lydefri Vandel er HERREN et Værn, men en Rædsel for Udaadsmænd.
30 ३० धर्मी सदा अटल रहेगा, परन्तु दुष्ट पृथ्वी पर बसने न पाएँगे।
Den retfærdige rokkes aldrig, ikke skal gudløse bo i Landet.
31 ३१ धर्मी के मुँह से बुद्धि टपकती है, पर उलट-फेर की बात कहनेवाले की जीभ काटी जाएगी।
Den retfærdiges Mund bærer Visdoms Frugt, den falske Tunge udryddes.
32 ३२ धर्मी ग्रहणयोग्य बात समझकर बोलता है, परन्तु दुष्टों के मुँह से उलट-फेर की बातें निकलती हैं।
Den retfærdiges Læber søger Yndest, gudløses Mund bærer Falskheds Frugt.

< नीतिवचन 10 >