< फिलिप्पियों 3 >

1 इसलिए हे मेरे भाइयों, प्रभु में आनन्दित रहो। वे ही बातें तुम को बार बार लिखने में मुझे तो कोई कष्ट नहीं होता, और इसमें तुम्हारी कुशलता है।
А даље, браћо моја, радујте се у Господу. Јер све једно да вам пишем мени није досадно, а вама је потребно.
2 कुत्तों से चौकस रहो, उन बुरे काम करनेवालों से चौकस रहो, उन काट-कूट करनेवालों से चौकस रहो।
Чувајте се од паса, чувајте се од злих посленика, чувајте се од сечења.
3 क्योंकि यथार्थ खतनावाले तो हम ही हैं जो परमेश्वर के आत्मा की अगुआई से उपासना करते हैं, और मसीह यीशु पर घमण्ड करते हैं और शरीर पर भरोसा नहीं रखते।
Јер ми смо обрезање који духом Богу служимо и хвалимо се Христом Исусом, а не уздамо се у тело.
4 पर मैं तो शरीर पर भी भरोसा रख सकता हूँ। यदि किसी और को शरीर पर भरोसा रखने का विचार हो, तो मैं उससे भी बढ़कर रख सकता हूँ।
Премда бих се и ја могао уздати у тело. Ако ко други мисли да се може уздати у тело, ја још већма,
5 आठवें दिन मेरा खतना हुआ, इस्राएल के वंश, और बिन्यामीन के गोत्र का हूँ; इब्रानियों का इब्रानी हूँ; व्यवस्था के विषय में यदि कहो तो फरीसी हूँ।
Који сам обрезан осми дан, од рода Израиљевог, колена Венијаминовог, Јеврејин од Јевреја, по закону фарисеј.
6 उत्साह के विषय में यदि कहो तो कलीसिया का सतानेवाला; और व्यवस्था की धार्मिकता के विषय में यदि कहो तो निर्दोष था।
По ревности гоних цркву Божију, по правди законској бих без мане.
7 परन्तु जो-जो बातें मेरे लाभ की थीं, उन्हीं को मैंने मसीह के कारण हानि समझ लिया है।
Но шта ми беше добитак оно примих за штету Христа ради.
8 वरन् मैं अपने प्रभु मसीह यीशु की पहचान की उत्तमता के कारण सब बातों को हानि समझता हूँ। जिसके कारण मैंने सब वस्तुओं की हानि उठाई, और उन्हें कूड़ा समझता हूँ, ताकि मैं मसीह को प्राप्त करूँ।
Јер све држим за штету према преважном познању Христа Исуса Господа свог, ког ради све оставих, и држим све да су трице, само да Христа добијем,
9 और उसमें पाया जाऊँ; न कि अपनी उस धार्मिकता के साथ, जो व्यवस्था से है, वरन् उस धार्मिकता के साथ जो मसीह पर विश्वास करने के कारण है, और परमेश्वर की ओर से विश्वास करने पर मिलती है,
И да се нађем у Њему, не имајући своје правде која је од закона, него која је од вере Исуса Христа, правду која је од Бога у вери;
10 १० ताकि मैं उसको और उसके पुनरुत्थान की सामर्थ्य को, और उसके साथ दुःखों में सहभागी होने के मर्म को जानूँ, और उसकी मृत्यु की समानता को प्राप्त करूँ।
Да познам Њега и силу васкрсења Његовог и заједницу Његових мука, да будем налик на смрт Његову,
11 ११ ताकि मैं किसी भी रीति से मरे हुओं में से जी उठने के पद तक पहुँचूँ।
Да бих, како достигао у васкрсење мртвих;
12 १२ यह मतलब नहीं कि मैं पा चुका हूँ, या सिद्ध हो चुका हूँ; पर उस पदार्थ को पकड़ने के लिये दौड़ा चला जाता हूँ, जिसके लिये मसीह यीशु ने मुझे पकड़ा था।
Не као да већ достигох или се већ саврших, него терам не бих ли достигао као што ме достиже Христос Исус.
13 १३ हे भाइयों, मेरी भावना यह नहीं कि मैं पकड़ चुका हूँ; परन्तु केवल यह एक काम करता हूँ, कि जो बातें पीछे रह गई हैं उनको भूलकर, आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ,
Браћо! Ја још не мислим да сам достигао; једно пак велим: Шта је остраг заборављам, а за оним што је напред сежем се,
14 १४ निशाने की ओर दौड़ा चला जाता हूँ, ताकि वह इनाम पाऊँ, जिसके लिये परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है।
И трчим к белези, к дару горњег звања Божијег у Христу Исусу.
15 १५ अतः हम में से जितने सिद्ध हैं, यही विचार रखें, और यदि किसी बात में तुम्हारा और ही विचार हो तो परमेश्वर उसे भी तुम पर प्रगट कर देगा।
Који смо год дакле савршени овако да мислимо; ако ли шта друго мислите, и ово ће вам Бог открити.
16 १६ इसलिए जहाँ तक हम पहुँचे हैं, उसी के अनुसार चलें।
Али шта достигосмо у ономе једнако да мислимо, и по оном правилу да живимо.
17 १७ हे भाइयों, तुम सब मिलकर मेरी सी चाल चलो, और उन्हें पहचानों, जो इस रीति पर चलते हैं जिसका उदाहरण तुम हम में पाते हो।
Угледајте се на мене, браћо, и гледајте на оне који тако живе као што нас имате за углед.
18 १८ क्योंकि अनेक लोग ऐसी चाल चलते हैं, जिनकी चर्चा मैंने तुम से बार बार की है और अब भी रो-रोकर कहता हूँ, कि वे अपनी चाल-चलन से मसीह के क्रूस के बैरी हैं,
Јер многи ходе, за које вам много пута говорих, а сад и плачући говорим, непријатељи крста Христовог;
19 १९ उनका अन्त विनाश है, उनका ईश्वर पेट है, वे अपनी लज्जा की बातों पर घमण्ड करते हैं, और पृथ्वी की वस्तुओं पर मन लगाए रहते हैं।
Којима је свршетак погибао, којима је Бог трбух, и слава у сраму њиховом, који земаљски мисле.
20 २० पर हमारा स्वदेश स्वर्ग में है; और हम एक उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के वहाँ से आने की प्रतीक्षा करते हैं।
Јер је наше живљење на небесима, откуда и Спаситеља очекујемо Господа свог Исуса Христа,
21 २१ वह अपनी शक्ति के उस प्रभाव के अनुसार जिसके द्वारा वह सब वस्तुओं को अपने वश में कर सकता है, हमारी दीन-हीन देह का रूप बदलकर, अपनी महिमा की देह के अनुकूल बना देगा।
Који ће преобразити наше понижено тело да буде једнако телу славе Његове, по сили да може све себи покорити.

< फिलिप्पियों 3 >