< गिनती 8 >

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
Jahve reče Mojsiju:
2 “हारून को समझाकर यह कह कि जब जब तू दीपकों को जलाए तब-तब सातों दीपक का प्रकाश दीवट के सामने हो।”
“Govori Aronu i reci mu: 'Kad budeš palio svjetionice, neka sedam svjetionica svijetli na prednjoj strani svijećnjaka.'”
3 इसलिए हारून ने वैसा ही किया, अर्थात् जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उसी के अनुसार उसने दीपकों को जलाया कि वे दीवट के सामने उजियाला दें।
Aron i učini tako: smjesti svjetionice na prednju stranu svijećnjaka, kako je Jahve Mojsiju naredio.
4 और दीवट की बनावट ऐसी थी, अर्थात् यह पाए से लेकर फूलों तक गढ़े हुए सोने का बनाया गया था; जो नमूना यहोवा ने मूसा को दिखलाया था उसी के अनुसार उसने दीवट को बनाया।
Svijećnjak bijaše skovan od zlata; skovan od svoga podnožja do svoje čaške. Svijećnjak je bio napravljen prema uzorku što ga je Jahve pokazao Mojsiju.
5 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
Jahve reče Mojsiju:
6 “इस्राएलियों के मध्य में से लेवियों को अलग लेकर शुद्ध कर।
“Uzmi levite između Izraelaca i očisti ih!
7 उन्हें शुद्ध करने के लिये तू ऐसा कर, कि पावन करनेवाला जल उन पर छिड़क दे, फिर वे सर्वांग मुँण्ड़न कराएँ, और वस्त्र धोएँ, और वे अपने को शुद्ध करें।
Ovako s njima postupi da ih očistiš: poškropi ih vodom za okajavanje; a oni neka se obriju po svemu svome tijelu, neka operu svoju odjeću i bit će čisti.
8 तब वे तेल से सने हुए मैदे के अन्नबलि समेत एक बछड़ा ले लें, और तू पापबलि के लिये एक दूसरा बछड़ा लेना।
Neka zatim uzmu jednog junca i prinosnicu od najboljeg brašna, zamiješena u ulju. A ti uzmi drugog junca za okajnicu.
9 और तू लेवियों को मिलापवाले तम्बू के सामने पहुँचाना, और इस्राएलियों की सारी मण्डली को इकट्ठा करना।
Dovedi onda levite pred Šator sastanka i skupi svu izraelsku zajednicu.
10 १० तब तू लेवियों को यहोवा के आगे समीप ले आना, और इस्राएली अपने-अपने हाथ उन पर रखें,
Kad dovedeš levite pred Jahvu, neka Izraelci stave na njih svoje ruke.
11 ११ तब हारून लेवियों को यहोवा के सामने इस्राएलियों की ओर से हिलाई हुई भेंट करके अर्पण करे कि वे यहोवा की सेवा करनेवाले ठहरें।
Neka zatim Aron prinese levite, kao prikaznicu pred Jahvom, u ime Izraelaca. Tako će njihov posao biti da služe Jahvi.
12 १२ तब लेवीय अपने-अपने हाथ उन बछड़ों के सिरों पर रखें; तब तू लेवियों के लिये प्रायश्चित करने को एक बछड़ा पापबलि और दूसरा होमबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाना।
Neka potom leviti stave svoje ruke juncima na glave; onda jednoga prinesi kao okajnicu, a drugoga kao paljenicu Jahvi, da se izvrši obred pomirenja nad levitima.
13 १३ और लेवियों को हारून और उसके पुत्रों के सम्मुख खड़ा करना, और उनको हिलाने की भेंट के लिये यहोवा को अर्पण करना।
Stavivši levite pred Arona i njegove sinove, prikaži ih Jahvi žrtvom prikaznicom.
14 १४ “इस प्रकार तू उन्हें इस्राएलियों में से अलग करना, और वे मेरे ही ठहरेंगे।
Odvoji tako levite između Izraelaca da budu moji.
15 १५ और जब तू लेवियों को शुद्ध करके हिलाई हुई भेंट के लिये अर्पण कर चुके, उसके बाद वे मिलापवाले तम्बू सम्बंधी सेवा टहल करने के लिये अन्दर आया करें।
Poslije toga, pošto ih očistiš i prineseš žrtvom prikaznicom, neka leviti uđu u službu Šatora sastanka.
16 १६ क्योंकि वे इस्राएलियों में से मुझे पूरी रीति से अर्पण किए हुए हैं; मैंने उनको सब इस्राएलियों में से एक-एक स्त्री के पहलौठे के बदले अपना कर लिया है।
Jer oni su između Izraelaca meni potpuno darovani; njih sam sebi uzeo namjesto svih koji otvaraju majčinu utrobu, svih izraelskih prvorođenaca.
17 १७ इस्राएलियों के पहलौठे, चाहे मनुष्य के हों, चाहे पशु के, सब मेरे हैं; क्योंकि मैंने उन्हें उस समय अपने लिये पवित्र ठहराया जब मैंने मिस्र देश के सब पहिलौठों को मार डाला।
Svako, naime, prvorođenče među Izraelcima, kako čedo tako i živinče, moje je; sebi sam ih posvetio onoga dana kad sam pobio svu prvorođenčad u zemlji egipatskoj.
18 १८ और मैंने इस्राएलियों के सब पहिलौठों के बदले लेवियों को लिया है।
Tako sam uzeo levite namjesto svih izraelskih prvorođenaca.
19 १९ उन्हें लेकर मैंने हारून और उसके पुत्रों को इस्राएलियों में से दान करके दे दिया है, कि वे मिलापवाले तम्बू में इस्राएलियों के निमित्त सेवकाई और प्रायश्चित किया करें, कहीं ऐसा न हो कि जब इस्राएली पवित्रस्थान के समीप आएँ तब उन पर कोई महाविपत्ति आ पड़े।”
I predao sam levite između Izraelaca kao dar Aronu i njegovim sinovima da mjesto Izraelaca obavljaju službu u Šatoru sastanka; da nad njima obavljaju obred pomirenja, tako da kakva nedaća ne bi pogodila Izraelce što bi se približili Svetištu.”
20 २० लेवियों के विषय यहोवा की यह आज्ञा पाकर मूसा और हारून और इस्राएलियों की सारी मण्डली ने उनके साथ ठीक वैसा ही किया।
Mojsije, Aron i sva izraelska zajednica učine tako s levitima; kako je Jahve naredio Mojsiju za levite, tako im Izraelci i učine.
21 २१ लेवियों ने तो अपने को पाप से शुद्ध किया, और अपने वस्त्रों को धो डाला; और हारून ने उन्हें यहोवा के सामने हिलाई हुई भेंट के निमित्त अर्पण किया, और उन्हें शुद्ध करने को उनके लिये प्रायश्चित भी किया।
Leviti se očiste i operu svoju odjeću; onda ih Aron prinese pred Jahvu žrtvom prikaznicom. Aron nad njima obavi obred pomirenja da ih očisti.
22 २२ और उसके बाद लेवीय हारून और उसके पुत्रों के सामने मिलापवाले तम्बू में अपनी-अपनी सेवकाई करने को गए; और जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को लेवियों के विषय में दी थी, उसी के अनुसार वे उनसे व्यवहार करने लगे।
Poslije toga uđu leviti u službu u Šator sastanka, u nazočnosti Arona i njegovih sinova. Kako je Jahve naredio Mojsiju za levite, tako su s njima i uradili.
23 २३ फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
Jahve reče Mojsiju:
24 २४ “जो लेवियों को करना है वह यह है, कि पच्चीस वर्ष की आयु से लेकर उससे अधिक आयु में वे मिलापवाले तम्बू सम्बंधी काम करने के लिये भीतर उपस्थित हुआ करें;
“I ovo se tiče levita: od dvadeset i pet godina naviše neka leviti po redu preuzimaju službu u Šatoru sastanka.
25 २५ और जब पचास वर्ष के हों तो फिर उस सेवा के लिये न आए और न काम करें;
A kad kome bude pedeset godina, neka istupi iz službe i neka više ne služi.
26 २६ परन्तु वे अपने भाई-बन्धुओं के साथ मिलापवाले तम्बू के पास रक्षा का काम किया करें, और किसी प्रकार की सेवकाई न करें। लेवियों को जो-जो काम सौंपे जाएँ उनके विषय तू उनसे ऐसा ही करना।”
Ali može pomagati svojoj braći u vršenju njihovih dužnosti u Šatoru sastanka, no sam ne mora vršiti službe. Tako postupi prema levitima za njihove dužnosti!”

< गिनती 8 >