< गिनती 6 >

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
Jahve reče Mojsiju:
2 “इस्राएलियों से कह कि जब कोई पुरुष या स्त्री नाज़ीर की मन्नत, अर्थात् अपने को यहोवा के लिये अलग करने की विशेष मन्नत माने,
“Govori Izraelcima i reci im: 'Ako tko, bilo čovjek ili žena, položi nazirejski zavjet te se posveti Jahvi,
3 तब वह दाखमधु और मदिरा से अलग रहे; वह न दाखमधु का, और न मदिरा का सिरका पीए, और न दाख का कुछ रस भी पीए, वरन् दाख न खाए, चाहे हरी हो चाहे सूखी।
neka se suzdržava od vina i svakoga opojnog pića. Neka ne pije ni ukiseljena vina niti ukiseljena opojnog pića; a niti kakva soka od grožđa neka ne pije; neka ne jede grožđa, ni svježa ni suha.
4 जितने दिन यह अलग रहे उतने दिन तक वह बीज से लेकर छिलके तक, जो कुछ दाखलता से उत्पन्न होता है, उसमें से कुछ न खाए।
Sve vrijeme svoga nazireata ne smije jesti ništa što rađa lozov trs - od zelena grožđa do komine.'
5 “फिर जितने दिन उसने अलग रहने की मन्नत मानी हो उतने दिन तक वह अपने सिर पर छुरा न फिराए; और जब तक वे दिन पूरे न हों जिनमें वह यहोवा के लिये अलग रहे तब तक वह पवित्र ठहरेगा, और अपने सिर के बालों को बढ़ाए रहे।
Sve dok traje njegov nazirejski zavjet, neka britva ne prelazi preko njegove glave; dok se ne navrši vrijeme što ga je Jahvi zavjetovao, neka bude posvećen i pusti kose da mu slobodno rastu na glavi.
6 जितने दिन वह यहोवा के लिये अलग रहे उतने दिन तक किसी लोथ के पास न जाए।
Za sve vrijeme svoga zavjeta Jahvi neka se ne primiče nikakvu mrtvacu.
7 चाहे उसका पिता, या माता, या भाई, या बहन भी मरे, तो भी वह उनके कारण अशुद्ध न हो; क्योंकि अपने परमेश्वर के लिये अलग रहने का चिन्ह उसके सिर पर होगा।
Neka se ne onečišćuje ni zbog svoga oca, ni zbog svoje majke, svoga brata ili svoje sestre ako bi umrli, jer na svojoj glavi nosi posvećenje svoga Boga.
8 अपने अलग रहने के सारे दिनों में वह यहोवा के लिये पवित्र ठहरा रहे।
Sve vrijeme svoga nazireata on je posvećen Jahvi.
9 “यदि कोई उसके पास अचानक मर जाए, और उसके अलग रहने का जो चिन्ह उसके सिर पर होगा वह अशुद्ध हो जाए, तो वह शुद्ध होने के दिन, अर्थात् सातवें दिन अपना सिर मुँड़ाएँ।
Umre li tko nenadanom smrću pokraj njega, onečistivši tako njegovu posvećenu glavu, neka na dan svoga očišćenja obrije svoju glavu - neka je obrije sedmoga dana.
10 १० और आठवें दिन वह दो पंडुक या कबूतरी के दो बच्चे मिलापवाले तम्बू के द्वार पर याजक के पास ले जाए,
A osmoga dana neka donese svećeniku, na ulazu u Šator sastanka, dvije grlice ili dva golubića.
11 ११ और याजक एक को पापबलि, और दूसरे को होमबलि करके उसके लिये प्रायश्चित करे, क्योंकि वह लोथ के कारण पापी ठहरा है। और याजक उसी दिन उसका सिर फिर पवित्र करे,
Neka svećenik prinese jedno kao žrtvu okajnicu, a drugo kao žrtvu paljenicu, zatim neka nad njim izvrši obred pomirenja zbog ljage kojom se okaljao uz mrtvaca. Toga dana neka posveti svoju glavu;
12 १२ और वह अपने अलग रहने के दिनों को फिर यहोवा के लिये अलग ठहराए, और एक वर्ष का एक भेड़ का बच्चा दोषबलि करके ले आए; और जो दिन इससे पहले बीत गए हों वे व्यर्थ गिने जाएँ, क्योंकि उसके अलग रहने का चिन्ह अशुद्ध हो गया।
neka zavjetuje Jahvi dane svoga nazireata; neka donese jednogodišnjeg janjca kao žrtvu naknadnicu. Prijašnje vrijeme neka se ne računa, jer je njegov nazireat bio oskvrnjen.
13 १३ “फिर जब नाज़ीर के अलग रहने के दिन पूरे हों, उस समय के लिये उसकी यह व्यवस्था है; अर्थात् वह मिलापवाले तम्बू के द्वार पर पहुँचाया जाए,
Ovo je obred za nazirejca: na dan kad se navrši vrijeme njegova nazireata, neka ga dovedu na ulaz Šatora sastanka.
14 १४ और वह यहोवा के लिये होमबलि करके एक वर्ष का एक निर्दोष भेड़ का बच्चा पापबलि करके, और एक वर्ष की एक निर्दोष भेड़ की बच्ची, और मेलबलि के लिये एक निर्दोष मेढ़ा,
Kao svoj prinos neka Jahvi donese: jednogodišnjeg janjca bez mane za žrtvu paljenicu; jednogodišnje žensko janje, bez mane, za žrtvu okajnicu; jednoga ovna, bez mane, za žrtvu pričesnicu;
15 १५ और अख़मीरी रोटियों की एक टोकरी, अर्थात् तेल से सने हुए मैदे के फुलके, और तेल से चुपड़ी हुई अख़मीरी पपड़ियाँ, और उन बलियों के अन्नबलि और अर्घ; ये सब चढ़ावे समीप ले जाए।
nadalje, košaru neukvasanih pogača od najboljeg brašna, u ulju zamiješenih i neukvasanih kolača, namazanih uljem, s njihovim prinosnicama i ljevanicama.
16 १६ इन सब को याजक यहोवा के सामने पहुँचाकर उसके पापबलि और होमबलि को चढ़ाए,
Svećenik, pošto to donese pred Jahvu, neka prinese njegovu okajnicu i paljenicu.
17 १७ और अख़मीरी रोटी की टोकरी समेत मेढ़े को यहोवा के लिये मेलबलि करके, और उस मेलबलि के अन्नबलि और अर्घ को भी चढ़ाए।
Zatim neka prinese ovna Jahvi kao žrtvu pričesnicu zajedno s košarom neukvasanih pogača. I njegovu prinosnicu i njegovu ljevanicu neka prinese svećenik.
18 १८ तब नाज़ीर अपने अलग रहने के चिन्हवाले सिर को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर मुँड़ाकर अपने बालों को उस आग पर डाल दे जो मेलबलि के नीचे होगी।
Na ulazu u Šator sastanka neka nazirejac obrije svoju posvećenu glavu i, uzevši uvojke sa svoje posvećene glave, neka ih stavi na vatru što gori pred žrtvom pričesnicom.
19 १९ फिर जब नाज़ीर अपने अलग रहने के चिन्हवाले सिर को मुँड़ा चुके तब याजक मेढ़े का पकाया हुआ कंधा, और टोकरी में से एक अख़मीरी रोटी, और एक अख़मीरी पपड़ी लेकर नाज़ीर के हाथों पर धर दे,
Zatim neka svećenik uzme kuhano pleće ovna, jednu neukvasanu pogaču iz košare i jedan neukvasani kolač i stavi to na ruke nazirejcu pošto ovaj obrije svoje posvećene kose.
20 २० और याजक इनको हिलाने की भेंट करके यहोवा के सामने हिलाए; हिलाई हुई छाती और उठाई हुई जाँघ समेत ये भी याजक के लिये पवित्र ठहरें; इसके बाद वह नाज़ीर दाखमधु पी सकेगा।
Neka to svećenik prinese kao žrtvu prikaznicu pred Jahvom. To je svetinja što pripada svećeniku, osim grudi prikaznice i stegna podizanice. Poslije toga nazirejac može piti vina.”
21 २१ “नाज़ीर की मन्नत की, और जो चढ़ावा उसको अपने अलग होने के कारण यहोवा के लिये चढ़ाना होगा उसकी भी यही व्यवस्था है। जो चढ़ावा वह अपनी पूँजी के अनुसार चढ़ा सके, उससे अधिक जैसी मन्नत उसने मानी हो, वैसे ही अपने अलग रहने की व्यवस्था के अनुसार उसे करना होगा।”
Ovo je obred nazirejca, ne računajući ono što bi još mogla prinijeti njegova ruka. Ako je povrh svoga nazireata obećao kakav dar, neka povrh obreda svoga nazireata učini kako je zavjetovao.
22 २२ फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
Jahve reče Mojsiju:
23 २३ “हारून और उसके पुत्रों से कह कि तुम इस्राएलियों को इन वचनों से आशीर्वाद दिया करना:
“Reci Aronu i njegovim sinovima: 'Ovako blagoslivljajte Izraelce govoreći im:
24 २४ “यहोवा तुझे आशीष दे और तेरी रक्षा करे:
Neka te blagoslovi Jahve i neka te čuva!
25 २५ “यहोवा तुझ पर अपने मुख का प्रकाश चमकाए, और तुझ पर अनुग्रह करे:
Neka te Jahve licem svojim obasja, milostiv ti bude!
26 २६ “यहोवा अपना मुख तेरी ओर करे, और तुझे शान्ति दे।
Neka pogled svoj Jahve svrati na te i mir ti donese!'
27 २७ “इस रीति से मेरे नाम को इस्राएलियों पर रखें, और मैं उन्हें आशीष दिया करूँगा।”
Tako neka stavljaju moje ime nad sinove Izraelove, i ja ću ih blagoslivljati.”

< गिनती 6 >