< गिनती 33 >
1 १ जब से इस्राएली मूसा और हारून की अगुआई में दल बाँधकर मिस्र देश से निकले, तब से उनके ये पड़ाव हुए।
Hæ sunt mansiones filiorum Israel, qui egressi sunt de Ægypto per turmas suas in manu Moysi et Aaron,
2 २ मूसा ने यहोवा से आज्ञा पाकर उनके कूच उनके पड़ावों के अनुसार लिख दिए; और वे ये हैं।
quas descripsit Moyses iuxta castrorum loca, quæ Domini iussione mutabant.
3 ३ पहले महीने के पन्द्रहवें दिन को उन्होंने रामसेस से कूच किया; फसह के दूसरे दिन इस्राएली सब मिस्रियों के देखते बेखटके निकल गए,
Profecti igitur de Ramesse mense primo, quintadecima die mensis primi, altera die Phase filii Israel in manu excelsa videntibus cunctis Ægyptiis,
4 ४ जबकि मिस्री अपने सब पहिलौठों को मिट्टी दे रहे थे जिन्हें यहोवा ने मारा था; और उसने उनके देवताओं को भी दण्ड दिया था।
et sepelientibus primogenitos, quos percusserat Dominus (nam et in diis eorum exercuerat ultionem)
5 ५ इस्राएलियों ने रामसेस से कूच करके सुक्कोत में डेरे डाले।
castrametati sunt in Soccoth.
6 ६ और सुक्कोत से कूच करके एताम में, जो जंगल के छोर पर है, डेरे डाले।
Et de Soccoth venerunt in Etham, quæ est in extremis finibus solitudinis.
7 ७ और एताम से कूच करके वे पीहहीरोत को मुड़ गए, जो बाल-सपोन के सामने है; और मिग्दोल के सामने डेरे खड़े किए।
Inde egressi venerunt contra Phihahiroth, quæ respicit Beelsephon, et castrametati sunt ante Magdalum.
8 ८ तब वे पीहहीरोत के सामने से कूच कर समुद्र के बीच होकर जंगल में गए, और एताम नामक जंगल में तीन दिन का मार्ग चलकर मारा में डेरे डाले।
Profectique de Phihahiroth, transierunt per medium mare in solitudinem: et ambulantes tribus diebus per desertum Etham, castrametati sunt in Mara.
9 ९ फिर मारा से कूच करके वे एलीम को गए, और एलीम में जल के बारह सोते और सत्तर खजूर के वृक्ष मिले, और उन्होंने वहाँ डेरे खड़े किए।
Profectique de Mara venerunt in Elim, ubi erant duodecim fontes aquarum, et palmæ septuaginta: ibique castrametati sunt.
10 १० तब उन्होंने एलीम से कूच करके लाल समुद्र के तट पर डेरे खड़े किए।
Sed et inde egressi, fixerunt tentoria super Mare rubrum. Profectique de Mari rubro,
11 ११ और लाल समुद्र से कूच करके सीन नामक जंगल में डेरे खड़े किए।
castrametati sunt in deserto Sin.
12 १२ फिर सीन नामक जंगल से कूच करके उन्होंने दोपका में डेरा किया।
Unde egressi, venerunt in Daphca.
13 १३ और दोपका से कूच करके आलूश में डेरा किया।
Profectique de Daphca, castrametati sunt in Alus.
14 १४ और आलूश से कूच करके रपीदीम में डेरा किया, और वहाँ उन लोगों को पीने का पानी न मिला।
Egressique de Alus, in Raphidim fixere tentoria, ubi populo defuit aqua ad bibendum.
15 १५ फिर उन्होंने रपीदीम से कूच करके सीनै के जंगल में डेरे डाले।
Profectique de Raphidim, castrametati sunt in deserto Sinai.
16 १६ और सीनै के जंगल से कूच करके किब्रोतहत्तावा में डेरा किया।
Sed et de solitudine Sinai egressi, venerunt ad sepulchra concupiscentiæ.
17 १७ और किब्रोतहत्तावा से कूच करके हसेरोत में डेरे डाले।
Profectique de sepulchris concupiscentiæ, castrametati sunt in Haseroth.
18 १८ और हसेरोत से कूच करके रित्मा में डेरे डाले।
Et de Haseroth venerunt in Rethma.
19 १९ फिर उन्होंने रित्मा से कूच करके रिम्मोनपेरेस में डेरे खड़े किए।
Profectique de Rethma, castrametati sunt in Remmomphares.
20 २० और रिम्मोनपेरेस से कूच करके लिब्ना में डेरे खड़े किए।
Unde egressi venerunt in Lebna.
21 २१ और लिब्ना से कूच करके रिस्सा में डेरे खड़े किए।
De Lebna castrametati sunt in Ressa.
22 २२ और रिस्सा से कूच करके कहेलाता में डेरा किया।
Egressique de Ressa, venerunt in Ceelatha.
23 २३ और कहेलाता से कूच करके शेपेर पर्वत के पास डेरा किया।
Unde profecti castrametati sunt in monte Sepher.
24 २४ फिर उन्होंने शेपेर पर्वत से कूच करके हरादा में डेरा किया।
Egressi de monte Sepher, venerunt in Arada.
25 २५ और हरादा से कूच करके मखेलोत में डेरा किया।
Inde proficiscentes, castrametati sunt in Maceloth.
26 २६ और मखेलोत से कूच करके तहत में डेरे खड़े किए।
Profectique de Maceloth, venerunt in Thahath.
27 २७ और तहत से कूच करके तेरह में डेरे डाले।
De Thahath castrametati sunt in Thare.
28 २८ और तेरह से कूच करके मित्का में डेरे डाले।
Unde egressi, fixere tentoria in Methca.
29 २९ फिर मित्का से कूच करके उन्होंने हशमोना में डेरे डाले।
Et de Methca castrametati sunt in Hesmona.
30 ३० और हशमोना से कूच करके मोसेरोत में डेरे खड़े किए।
Profectique de Hesmona, venerunt in Moseroth.
31 ३१ और मोसेरोत से कूच करके याकानियों के बीच डेरा किया।
Et de Moseroth castrametati sunt in Beneiaacan.
32 ३२ और याकानियों के बीच से कूच करके होर्हग्गिदगाद में डेरा किया।
Profectique de Beneiaacan, venerunt in montem Gadgad.
33 ३३ और होर्हग्गिदगाद से कूच करके योतबाता में डेरा किया।
Unde profecti, castrametati sunt in Ietebatha.
34 ३४ और योतबाता से कूच करके अब्रोना में डेरे खड़े किए।
Et de Ietebatha venerunt in Hebrona.
35 ३५ और अब्रोना से कूच करके एस्योनगेबेर में डेरे खड़े किए।
Egressique de Hebrona, castrametati sunt in Asiongaber.
36 ३६ और एस्योनगेबेर से कूच करके उन्होंने सीन नामक जंगल के कादेश में डेरा किया।
Inde profecti, venerunt in desertum Sin, hæc est Cades.
37 ३७ फिर कादेश से कूच करके होर पर्वत के पास, जो एदोम देश की सीमा पर है, डेरे डाले।
Egressique de Cades, castrametati sunt in monte Hor, in extremis finibus Terræ Edom.
38 ३८ वहाँ इस्राएलियों के मिस्र देश से निकलने के चालीसवें वर्ष के पाँचवें महीने के पहले दिन को हारून याजक यहोवा की आज्ञा पाकर होर पर्वत पर चढ़ा, और वहाँ मर गया।
Ascenditque Aaron sacerdos in montem Hor iubente Domino: et ibi mortuus est anno quadragesimo egressionis filiorum Israel ex Ægypto, mense quinto, prima die mensis,
39 ३९ और जब हारून होर पर्वत पर मर गया तब वह एक सौ तेईस वर्ष का था।
cum esset annorum centum viginti trium.
40 ४० और अराद का कनानी राजा, जो कनान देश के दक्षिण भाग में रहता था, उसने इस्राएलियों के आने का समाचार पाया।
Audivitque Chananæus rex Arad, qui habitabat ad meridiem, in Terram Chanaan venisse filios Israel.
41 ४१ तब इस्राएलियों ने होर पर्वत से कूच करके सलमोना में डेरे डाले।
Et profecti de monte Hor, castrametati sunt in Salmona.
42 ४२ और सलमोना से कूच करके पूनोन में डेरे डाले।
Unde egressi, venerunt in Phunon.
43 ४३ और पूनोन से कूच करके ओबोत में डेरे डाले।
Profectique de Phunon, castrametati sunt in Oboth.
44 ४४ और ओबोत से कूच करके अबारीम नामक डीहों में जो मोआब की सीमा पर हैं, डेरे डाले।
Et de Oboth, venerunt in Iieabarim, quæ est in finibus Moabitarum.
45 ४५ तब उन डीहों से कूच करके उन्होंने दीबोन-गाद में डेरा किया।
Profectique de Iieabarim, fixere tentoria in Dibongad.
46 ४६ और दीबोन-गाद से कूच करके अल्मोनदिबलातैम में डेरा किया।
Unde egressi, castrametati sunt in Helmondeblathaim.
47 ४७ और अल्मोनदिबलातैम से कूच करके उन्होंने अबारीम नामक पहाड़ों में नबो के सामने डेरा किया।
Egressique de Helmondeblathaim, venerunt ad montes Abarim contra Nabo.
48 ४८ फिर अबारीम पहाड़ों से कूच करके मोआब के अराबा में, यरीहो के पास यरदन नदी के तट पर डेरा किया।
Profectique de montibus Abarim, transierunt ad campestria Moab, supra Iordanem contra Iericho.
49 ४९ और उन्होंने मोआब के अराबा में बेत्यशीमोत से लेकर आबेलशित्तीम तक यरदन के किनारे-किनारे डेरे डाले।
Ibique castrametati sunt de Bethsimoth usque ad Abelsatim in planioribus locis Moabitarum,
50 ५० फिर मोआब के अराबा में, यरीहो के पास की यरदन नदी के तट पर, यहोवा ने मूसा से कहा,
ubi locutus est Dominus ad Moysen:
51 ५१ “इस्राएलियों को समझाकर कह: जब तुम यरदन पार होकर कनान देश में पहुँचो
Præcipe filiis Israel, et dic ad eos: Quando transieritis Iordanem, intrantes Terram Chanaan,
52 ५२ तब उस देश के निवासियों को उनके देश से निकाल देना; और उनके सब नक्काशीदार पत्थरों को और ढली हुई मूर्तियों को नाश करना, और उनके सब पूजा के ऊँचे स्थानों को ढा देना।
disperdite cunctos habitatores Terræ illius: confringite titulos, et statuas comminuite, atque omnia excelsa vastate,
53 ५३ और उस देश को अपने अधिकार में लेकर उसमें निवास करना, क्योंकि मैंने वह देश तुम्हीं को दिया है कि तुम उसके अधिकारी हो।
mundantes terram, et habitantes in ea. ego enim dedi vobis illam in possessionem,
54 ५४ और तुम उस देश को चिट्ठी डालकर अपने कुलों के अनुसार बाँट लेना; अर्थात् जो कुल अधिकवाले हैं उन्हें अधिक, और जो थोड़ेवाले हैं उनको थोड़ा भाग देना; जिस कुल की चिट्ठी जिस स्थान के लिये निकले वही उसका भाग ठहरे; अपने पितरों के गोत्रों के अनुसार अपना-अपना भाग लेना।
quam dividetis vobis sorte. Pluribus dabitis latiorem, et paucis angustiorem. Singulis ut sors ceciderit, ita tribuetur hereditas. Per tribus et familias possessio dividetur.
55 ५५ परन्तु यदि तुम उस देश के निवासियों को अपने आगे से न निकालोगे, तो उनमें से जिनको तुम उसमें रहने दोगे, वे मानो तुम्हारी आँखों में काँटे और तुम्हारे पांजरों में कीलें ठहरेंगे, और वे उस देश में जहाँ तुम बसोगे, तुम्हें संकट में डालेंगे।
Sin autem nolueritis interficere habitatores Terræ: qui remanserint, erunt vobis quasi clavi in oculis, et lanceæ in lateribus, et adversabuntur vobis in Terra habitationis vestræ:
56 ५६ और उनसे जैसा बर्ताव करने की मनसा मैंने की है वैसा ही तुम से करूँगा।”
et quidquid illis cogitaveram facere, vobis faciam.