< गिनती 26 >

1 फिर यहोवा ने मूसा और एलीआजर नामक हारून याजक के पुत्र से कहा,
ויהי אחרי המגפה ויאמר יהוה אל משה ואל אלעזר בן אהרן הכהן לאמר׃
2 “इस्राएलियों की सारी मण्डली में जितने बीस वर्ष के, या उससे अधिक आयु के होने से इस्राएलियों के बीच युद्ध करने के योग्य हैं, उनके पितरों के घरानों के अनुसार उन सभी की गिनती करो।”
שאו את ראש כל עדת בני ישראל מבן עשרים שנה ומעלה לבית אבתם כל יצא צבא בישראל׃
3 अतः मूसा और एलीआजर याजक ने यरीहो के पास यरदन नदी के तट पर मोआब के अराबा में उनको समझाकर कहा,
וידבר משה ואלעזר הכהן אתם בערבת מואב על ירדן ירחו לאמר׃
4 “बीस वर्ष के और उससे अधिक आयु के लोगों की गिनती लो, जैसे कि यहोवा ने मूसा और इस्राएलियों को मिस्र देश से निकल आने के समय आज्ञा दी थी।”
מבן עשרים שנה ומעלה כאשר צוה יהוה את משה ובני ישראל היצאים מארץ מצרים׃
5 रूबेन जो इस्राएल का जेठा था; उसके ये पुत्र थे; अर्थात् हनोक, जिससे हनोकियों का कुल चला; और पल्लू, जिससे पल्लूइयों का कुल चला;
ראובן בכור ישראל בני ראובן חנוך משפחת החנכי לפלוא משפחת הפלאי׃
6 हेस्रोन, जिससे हेस्रोनियों का कुल चला; और कर्मी, जिससे कर्मियों का कुल चला।
לחצרן משפחת החצרוני לכרמי משפחת הכרמי׃
7 रूबेनवाले कुल ये ही थे; और इनमें से जो गिने गए वे तैंतालीस हजार सात सौ तीस पुरुष थे।
אלה משפחת הראובני ויהיו פקדיהם שלשה וארבעים אלף ושבע מאות ושלשים׃
8 और पल्लू का पुत्र एलीआब था।
ובני פלוא אליאב׃
9 और एलीआब के पुत्र नमूएल, दातान, और अबीराम थे। ये वही दातान और अबीराम हैं जो सभासद थे; और जिस समय कोरह की मण्डली ने यहोवा से झगड़ा किया था, उस समय उस मण्डली में मिलकर उन्होंने भी मूसा और हारून से झगड़े थे;
ובני אליאב נמואל ודתן ואבירם הוא דתן ואבירם קרואי העדה אשר הצו על משה ועל אהרן בעדת קרח בהצתם על יהוה׃
10 १० और जब उन ढाई सौ मनुष्यों के आग में भस्म हो जाने से वह मण्डली मिट गई, उसी समय पृथ्वी ने मुँह खोलकर कोरह समेत इनको भी निगल लिया; और वे एक दृष्टान्त ठहरे।
ותפתח הארץ את פיה ותבלע אתם ואת קרח במות העדה באכל האש את חמשים ומאתים איש ויהיו לנס׃
11 ११ परन्तु कोरह के पुत्र तो नहीं मरे थे।
ובני קרח לא מתו׃
12 १२ शिमोन के पुत्र जिनसे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् नमूएल, जिससे नमूएलियों का कुल चला; और यामीन, जिससे यामीनियों का कुल चला; और याकीन, जिससे याकीनियों का कुल चला;
בני שמעון למשפחתם לנמואל משפחת הנמואלי לימין משפחת הימיני ליכין משפחת היכיני׃
13 १३ और जेरह, जिससे जेरहियों का कुल चला; और शाऊल, जिससे शाऊलियों का कुल चला।
לזרח משפחת הזרחי לשאול משפחת השאולי׃
14 १४ शिमोनवाले कुल ये ही थे; इनमें से बाईस हजार दो सौ पुरुष गिने गए।
אלה משפחת השמעני שנים ועשרים אלף ומאתים׃
15 १५ गाद के पुत्र जिससे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् सपोन, जिससे सपोनियों का कुल चला; और हाग्गी, जिससे हाग्गियों का कुल चला; और शूनी, जिससे शूनियों का कुल चला; और ओजनी, जिससे ओजनियों का कुल चला;
בני גד למשפחתם לצפון משפחת הצפוני לחגי משפחת החגי לשוני משפחת השוני׃
16 १६ और एरी, जिससे एरियों का कुल चला; और अरोद, जिससे अरोदियों का कुल चला;
לאזני משפחת האזני לערי משפחת הערי׃
17 १७ और अरेली, जिससे अरेलियों का कुल चला।
לארוד משפחת הארודי לאראלי משפחת האראלי׃
18 १८ गाद के वंश के कुल ये ही थे; इनमें से साढ़े चालीस हजार पुरुष गिने गए।
אלה משפחת בני גד לפקדיהם ארבעים אלף וחמש מאות׃
19 १९ और यहूदा के एर और ओनान नामक पुत्र तो हुए, परन्तु वे कनान देश में मर गए।
בני יהודה ער ואונן וימת ער ואונן בארץ כנען׃
20 २० और यहूदा के जिन पुत्रों से उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् शेला, जिससे शेलियों का कुल चला; और पेरेस जिससे पेरेसियों का कुल चला; और जेरह, जिससे जेरहियों का कुल चला।
ויהיו בני יהודה למשפחתם לשלה משפחת השלני לפרץ משפחת הפרצי לזרח משפחת הזרחי׃
21 २१ और पेरेस के पुत्र ये थे; अर्थात् हेस्रोन, जिससे हेस्रोनियों का कुल चला; और हामूल, जिससे हामूलियों का कुल चला।
ויהיו בני פרץ לחצרן משפחת החצרני לחמול משפחת החמולי׃
22 २२ यहूदियों के कुल ये ही थे; इनमें से साढ़े छिहत्तर हजार पुरुष गिने गए।
אלה משפחת יהודה לפקדיהם ששה ושבעים אלף וחמש מאות׃
23 २३ इस्साकार के पुत्र जिनसे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् तोला, जिससे तोलियों का कुल चला; और पुव्वा, जिससे पुव्वियों का कुल चला;
בני יששכר למשפחתם תולע משפחת התולעי לפוה משפחת הפוני׃
24 २४ और याशूब, जिससे याशूबियों का कुल चला; और शिम्रोन, जिससे शिम्रोनियों का कुल चला।
לישוב משפחת הישובי לשמרן משפחת השמרני׃
25 २५ इस्साकारियों के कुल ये ही थे; इनमें से चौसठ हजार तीन सौ पुरुष गिने गए।
אלה משפחת יששכר לפקדיהם ארבעה וששים אלף ושלש מאות׃
26 २६ जबूलून के पुत्र जिनसे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् सेरेद जिससे सेरेदियों का कुल चला; और एलोन, जिनसे एलोनियों का कुल चला; और यहलेल, जिससे यहलेलियों का कुल चला।
בני זבולן למשפחתם לסרד משפחת הסרדי לאלון משפחת האלני ליחלאל משפחת היחלאלי׃
27 २७ जबूलूनियों के कुल ये ही थे; इनमें से साढ़े साठ हजार पुरुष गिने गए।
אלה משפחת הזבולני לפקדיהם ששים אלף וחמש מאות׃
28 २८ यूसुफ के पुत्र जिससे उनके कुल निकले वे मनश्शे और एप्रैम थे।
בני יוסף למשפחתם מנשה ואפרים׃
29 २९ मनश्शे के पुत्र ये थे; अर्थात् माकीर, जिससे माकीरियों का कुल चला; और माकीर से गिलाद उत्पन्न हुआ; और गिलाद से गिलादियों का कुल चला।
בני מנשה למכיר משפחת המכירי ומכיר הוליד את גלעד לגלעד משפחת הגלעדי׃
30 ३० गिलाद के तो पुत्र ये थे; अर्थात् ईएजेर, जिससे ईएजेरियों का कुल चला;
אלה בני גלעד איעזר משפחת האיעזרי לחלק משפחת החלקי׃
31 ३१ और हेलेक, जिससे हेलेकियों का कुल चला और अस्रीएल, जिससे अस्रीएलियों का कुल चला; और शेकेम, जिससे शेकेमियों का कुल चला; और शमीदा, जिससे शमीदियों का कुल चला;
ואשריאל משפחת האשראלי ושכם משפחת השכמי׃
32 ३२ और हेपेर, जिससे हेपेरियों का कुल चला;
ושמידע משפחת השמידעי וחפר משפחת החפרי׃
33 ३३ और हेपेर के पुत्र सलोफाद के बेटे नहीं, केवल बेटियाँ हुईं; इन बेटियों के नाम महला, नोवा, होग्ला, मिल्का, और तिर्सा हैं।
וצלפחד בן חפר לא היו לו בנים כי אם בנות ושם בנות צלפחד מחלה ונעה חגלה מלכה ותרצה׃
34 ३४ मनश्शेवाले कुल तो ये ही थे; और इनमें से जो गिने गए वे बावन हजार सात सौ पुरुष थे।
אלה משפחת מנשה ופקדיהם שנים וחמשים אלף ושבע מאות׃
35 ३५ एप्रैम के पुत्र जिनसे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् शूतेलह, जिससे शूतेलहियों का कुल चला; और बेकेर, जिससे बेकेरियों का कुल चला; और तहन जिससे तहनियों का कुल चला।
אלה בני אפרים למשפחתם לשותלח משפחת השתלחי לבכר משפחת הבכרי לתחן משפחת התחני׃
36 ३६ और शूतेलह के यह पुत्र हुआ; अर्थात् एरान, जिससे एरानियों का कुल चला।
ואלה בני שותלח לערן משפחת הערני׃
37 ३७ एप्रैमियों के कुल ये ही थे; इनमें से साढ़े बत्तीस हजार पुरुष गिने गए। अपने कुलों के अनुसार यूसुफ के वंश के लोग ये ही थे।
אלה משפחת בני אפרים לפקדיהם שנים ושלשים אלף וחמש מאות אלה בני יוסף למשפחתם׃
38 ३८ और बिन्यामीन के पुत्र जिनसे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् बेला जिससे बेलियों का कुल चला; और अशबेल, जिससे अशबेलियों का कुल चला; और अहीराम, जिससे अहीरामियों का कुल चला;
בני בנימן למשפחתם לבלע משפחת הבלעי לאשבל משפחת האשבלי לאחירם משפחת האחירמי׃
39 ३९ और शपूपाम, जिससे शपूपामियों का कुल चला; और हूपाम, जिससे हूपामियों का कुल चला।
לשפופם משפחת השופמי לחופם משפחת החופמי׃
40 ४० और बेला के पुत्र अर्द और नामान थे; और अर्द से अर्दियों का कुल, और नामान से नामानियों का कुल चला।
ויהיו בני בלע ארד ונעמן משפחת הארדי לנעמן משפחת הנעמי׃
41 ४१ अपने कुलों के अनुसार बिन्यामीनी ये ही थे; और इनमें से जो गिने गए वे पैंतालीस हजार छः सौ पुरुष थे।
אלה בני בנימן למשפחתם ופקדיהם חמשה וארבעים אלף ושש מאות׃
42 ४२ दान का पुत्र जिससे उनका कुल निकला यह था; अर्थात् शूहाम, जिससे शूहामियों का कुल चला। और दान का कुल यही था।
אלה בני דן למשפחתם לשוחם משפחת השוחמי אלה משפחת דן למשפחתם׃
43 ४३ और शूहामियों में से जो गिने गए उनके कुल में चौसठ हजार चार सौ पुरुष थे।
כל משפחת השוחמי לפקדיהם ארבעה וששים אלף וארבע מאות׃
44 ४४ आशेर के पुत्र जिनसे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् यिम्ना, जिससे यिम्नियों का कुल चला; यिश्वी, जिससे यिश्वीयों का कुल चला; और बरीआ, जिससे बरीइयों का कुल चला।
בני אשר למשפחתם לימנה משפחת הימנה לישוי משפחת הישוי לבריעה משפחת הבריעי׃
45 ४५ फिर बरीआ के ये पुत्र हुए; अर्थात् हेबेर, जिससे हेबेरियों का कुल चला; और मल्कीएल, जिससे मल्कीएलियों का कुल चला।
לבני בריעה לחבר משפחת החברי למלכיאל משפחת המלכיאלי׃
46 ४६ और आशेर की बेटी का नाम सेरह है।
ושם בת אשר שרח׃
47 ४७ आशेरियों के कुल ये ही थे; इनमें से तिरपन हजार चार सौ पुरुष गिने गए।
אלה משפחת בני אשר לפקדיהם שלשה וחמשים אלף וארבע מאות׃
48 ४८ नप्ताली के पुत्र जिससे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् यहसेल, जिससे यहसेलियों का कुल चला; और गूनी, जिससे गूनियों का कुल चला;
בני נפתלי למשפחתם ליחצאל משפחת היחצאלי לגוני משפחת הגוני׃
49 ४९ येसेर, जिससे येसेरियों का कुल चला; और शिल्लेम, जिससे शिल्लेमियों का कुल चला।
ליצר משפחת היצרי לשלם משפחת השלמי׃
50 ५० अपने कुलों के अनुसार नप्ताली के कुल ये ही थे; और इनमें से जो गिने गए वे पैंतालीस हजार चार सौ पुरुष थे।
אלה משפחת נפתלי למשפחתם ופקדיהם חמשה וארבעים אלף וארבע מאות׃
51 ५१ सब इस्राएलियों में से जो गिने गए थे वे ये ही थे; अर्थात् छः लाख एक हजार सात सौ तीस पुरुष थे।
אלה פקודי בני ישראל שש מאות אלף ואלף שבע מאות ושלשים׃
52 ५२ फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
וידבר יהוה אל משה לאמר׃
53 ५३ “इनको, इनकी गिनती के अनुसार, वह भूमि इनका भाग होने के लिये बाँट दी जाए।
לאלה תחלק הארץ בנחלה במספר שמות׃
54 ५४ अर्थात् जिस कुल में अधिक हों उनको अधिक भाग, और जिसमें कम हों उनको कम भाग देना; प्रत्येक गोत्र को उसका भाग उसके गिने हुए लोगों के अनुसार दिया जाए।
לרב תרבה נחלתו ולמעט תמעיט נחלתו איש לפי פקדיו יתן נחלתו׃
55 ५५ तो भी देश चिट्ठी डालकर बाँटा जाए; इस्राएलियों के पितरों के एक-एक गोत्र का नाम, जैसे-जैसे निकले वैसे-वैसे वे अपना-अपना भाग पाएँ।
אך בגורל יחלק את הארץ לשמות מטות אבתם ינחלו׃
56 ५६ चाहे बहुतों का भाग हो चाहे थोड़ों का हो, जो-जो भाग बाँटे जाएँ वह चिट्ठी डालकर बाँटे जाएँ।”
על פי הגורל תחלק נחלתו בין רב למעט׃
57 ५७ फिर लेवियों में से जो अपने कुलों के अनुसार गिने गए वे ये हैं; अर्थात् गेर्शोनियों से निकला हुआ गेर्शोनियों का कुल; कहात से निकला हुआ कहातियों का कुल; और मरारी से निकला हुआ मरारियों का कुल।
ואלה פקודי הלוי למשפחתם לגרשון משפחת הגרשני לקהת משפחת הקהתי למררי משפחת המררי׃
58 ५८ लेवियों के कुल ये हैं; अर्थात् लिब्नियों का, हेब्रोनियों का, महलियों का, मूशियों का, और कोरहियों का कुल। और कहात से अम्राम उत्पन्न हुआ।
אלה משפחת לוי משפחת הלבני משפחת החברני משפחת המחלי משפחת המושי משפחת הקרחי וקהת הולד את עמרם׃
59 ५९ और अम्राम की पत्नी का नाम योकेबेद है, वह लेवी के वंश की थी जो लेवी के वंश में मिस्र देश में उत्पन्न हुई थी; और वह अम्राम से हारून और मूसा और उनकी बहन मिर्याम को भी जनी।
ושם אשת עמרם יוכבד בת לוי אשר ילדה אתה ללוי במצרים ותלד לעמרם את אהרן ואת משה ואת מרים אחתם׃
60 ६० और हारून से नादाब, अबीहू, एलीआजर, और ईतामार उत्पन्न हुए।
ויולד לאהרן את נדב ואת אביהוא את אלעזר ואת איתמר׃
61 ६१ नादाब और अबीहू तो उस समय मर गए थे, जब वे यहोवा के सामने ऊपरी आग ले गए थे।
וימת נדב ואביהוא בהקריבם אש זרה לפני יהוה׃
62 ६२ सब लेवियों में से जो गिने गये, अर्थात् जितने पुरुष एक महीने के या उससे अधिक आयु के थे, वे तेईस हजार थे; वे इस्राएलियों के बीच इसलिए नहीं गिने गए, क्योंकि उनको देश का कोई भाग नहीं दिया गया था।
ויהיו פקדיהם שלשה ועשרים אלף כל זכר מבן חדש ומעלה כי לא התפקדו בתוך בני ישראל כי לא נתן להם נחלה בתוך בני ישראל׃
63 ६३ मूसा और एलीआजर याजक जिन्होंने मोआब के अराबा में यरीहो के पास की यरदन नदी के तट पर इस्राएलियों को गिन लिया, उनके गिने हुए लोग इतने ही थे।
אלה פקודי משה ואלעזר הכהן אשר פקדו את בני ישראל בערבת מואב על ירדן ירחו׃
64 ६४ परन्तु जिन इस्राएलियों को मूसा और हारून याजक ने सीनै के जंगल में गिना था, उनमें से एक भी पुरुष इस समय के गिने हुओं में न था।
ובאלה לא היה איש מפקודי משה ואהרן הכהן אשר פקדו את בני ישראל במדבר סיני׃
65 ६५ क्योंकि यहोवा ने उनके विषय कहा था, “वे निश्चय जंगल में मर जाएँगे।” इसलिए यपुन्ने के पुत्र कालेब और नून के पुत्र यहोशू को छोड़, उनमें से एक भी पुरुष नहीं बचा।
כי אמר יהוה להם מות ימתו במדבר ולא נותר מהם איש כי אם כלב בן יפנה ויהושע בן נון׃

< गिनती 26 >