< गिनती 24 >
1 १ यह देखकर कि यहोवा इस्राएल को आशीष ही दिलाना चाहता है, बिलाम पहले के समान शकुन देखने को न गया, परन्तु अपना मुँह जंगल की ओर कर लिया।
Da Bileam så at det var Herrens vilje at han skulde velsigne Israel, gikk han ikke bort for å søke tegn, som han hadde gjort de to første ganger, men vendte sig mot ørkenen.
2 २ और बिलाम ने आँखें उठाई, और इस्राएलियों को अपने गोत्र-गोत्र के अनुसार बसे हुए देखा। और परमेश्वर का आत्मा उस पर उतरा।
Og Bileam løftet sine øine og så Israel leiret efter sine stammer. Da kom Guds Ånd over ham,
3 ३ तब उसने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, “बोर के पुत्र बिलाम की यह वाणी है, जिस पुरुष की आँखें खुली थीं उसी की यह वाणी है,
og han tok til å kvede og sa: Så sier Bileam, Beors sønn, så sier mannen hvis øie er lukket,
4 ४ परमेश्वर के वचनों का सुननेवाला, जो दण्डवत् में पड़ा हुआ खुली हुई आँखों से सर्वशक्तिमान का दर्शन पाता है, उसी की यह वाणी है कि
så sier han som hører ord fra Gud, som skuer syner fra den Allmektige, segnet til jorden med oplatt øie:
5 ५ हे याकूब, तेरे डेरे, और हे इस्राएल, तेरे निवास-स्थान क्या ही मनभावने हैं!
Hvor fagre er dine telt, Jakob, dine boliger, Israel!
6 ६ वे तो घाटियों के समान, और नदी के तट की वाटिकाओं के समान ऐसे फैले हुए हैं, जैसे कि यहोवा के लगाए हुए अगर के वृक्ष, और जल के निकट के देवदारू।
Som vide bekkedaler, som haver ved en elv, som aloëtrær Herren har plantet, som sedrer ved vannet!
7 ७ और उसके घड़ों से जल उमड़ा करेगा, और उसका बीज बहुत से जलभरे खेतों में पडे़गा, और उसका राजा अगाग से भी महान होगा, और उसका राज्य बढ़ता ही जाएगा।
Det strømmer vann av hans spann, og hans ætt bor ved store vann. Mektigere enn Agag skal hans konge være, ophøiet hans kongerike!
8 ८ उसको मिस्र में से परमेश्वर ही निकाले लिए आ रहा है; वह तो जंगली साँड़ के समान बल रखता है, जाति-जाति के लोग जो उसके द्रोही हैं उनको वह खा जाएगा, और उनकी हड्डियों को टुकड़े-टुकड़े करेगा, और अपने तीरों से उनको बेधेगा।
Gud førte ham ut av Egypten; styrke har han som en villokse; han skal fortære hedningefolkene som står ham imot, og knuse deres ben og gjennembore dem med sine piler.
9 ९ वह घात लगाए बैठा है, वह सिंह या सिंहनी के समान लेट गया है; अब उसको कौन छेड़े? जो कोई तुझे आशीर्वाद दे वह आशीष पाए, और जो कोई तुझे श्राप दे वह श्रापित हो।”
Han legger sig, han hviler som en løve, som en løvinne; hvem våger å vekke ham? Velsignet være den som velsigner dig, og forbannet den som forbanner dig!
10 १० तब बालाक का कोप बिलाम पर भड़क उठा; और उसने हाथ पर हाथ पटककर बिलाम से कहा, “मैंने तुझे अपने शत्रुओं को श्राप देने के लिये बुलवाया, परन्तु तूने तीन बार उन्हें आशीर्वाद ही आशीर्वाद दिया है।
Da optendtes Balaks vrede mot Bileam, og han slo sine hender sammen. Og Balak sa til Bileam: Jeg kalte dig hit for å forbanne mine fiender, og nu har du velsignet tre ganger.
11 ११ इसलिए अब तू अपने स्थान पर भाग जा; मैंने तो सोचा था कि तेरी बड़ी प्रतिष्ठा करूँगा, परन्तु अब यहोवा ने तुझे प्रतिष्ठा पाने से रोक रखा है।”
Far nu hjem så fort du kan! Jeg hadde tenkt å vise dig ære, men du ser Herren har nektet dig den.
12 १२ बिलाम ने बालाक से कहा, “जो दूत तूने मेरे पास भेजे थे, क्या मैंने उनसे भी न कहा था,
Bileam svarte Balak: Sa jeg ikke allerede til de bud du sendte til mig:
13 १३ कि चाहे बालाक अपने घर को सोने चाँदी से भरकर मुझे दे, तो भी मैं यहोवा की आज्ञा तोड़कर अपने मन से न तो भला कर सकता हूँ और न बुरा; जो कुछ यहोवा कहेगा वही मैं कहूँगा?
Om Balak gav mig sitt hus fullt av sølv og gull, kunde jeg ikke overtrede Herrens ord og gjøre noget efter mitt eget tykke, enten godt eller ondt; jeg kan ikke tale annet enn hvad Herren sier.
14 १४ “अब सुन, मैं अपने लोगों के पास लौटकर जाता हूँ; परन्तु पहले मैं तुझे चेतावनी देता हूँ कि आनेवाले दिनों में वे लोग तेरी प्रजा से क्या-क्या करेंगे।”
Se, jeg vender nu hjem til mitt folk; men la mig først varsle dig om hvad dette folk skal gjøre med ditt folk i de siste dager.
15 १५ फिर वह अपनी गूढ़ बात आरम्भ करके कहने लगा, “बोर के पुत्र बिलाम की यह वाणी है, जिस पुरुष की आँखें बन्द थीं उसी की यह वाणी है,
Og han tok til å kvede og sa: Så sier Bileam, Beors sønn, så sier mannen hvis øie er lukket,
16 १६ परमेश्वर के वचनों का सुननेवाला, और परमप्रधान के ज्ञान का जाननेवाला, जो दण्डवत् में पड़ा हुआ खुली हुई आँखों से सर्वशक्तिमान का दर्शन पाता है, उसी की यह वाणी है:
så sier han som hører ord fra Gud og har fått kunnskap fra den Høieste, han som skuer syner fra den Allmektige, segnet til jorden med oplatt øie:
17 १७ मैं उसको देखूँगा तो सही, परन्तु अभी नहीं; मैं उसको निहारूँगा तो सही, परन्तु समीप होकर नहीं याकूब में से एक तारा उदय होगा, और इस्राएल में से एक राजदण्ड उठेगा; जो मोआब की सीमाओं को चूर कर देगा, और सब शेत के पुत्रों का नाश कर देगा।
Jeg ser ham, men ikke nu, jeg skuer ham, men ikke nær; en stjerne stiger op av Jakob, et spir løfter sig fra Israel; han knuser Moabs tinninger og utrydder ufreds-ætten.
18 १८ तब एदोम और सेईर भी, जो उसके शत्रु हैं, दोनों उसके वश में पड़ेंगे, और इस्राएल वीरता दिखाता जाएगा।
Edom blir ham underlagt, og Se'ir, hans fiende, blir ham underlagt; stort velde vinner Israel.
19 १९ और याकूब ही में से एक अधिपति आएगा जो प्रभुता करेगा, और नगर में से बचे हुओं को भी सत्यानाश करेगा।”
En hersker går ut fra Jakob, han utrydder av byene dem som har reddet sig dit.
20 २० फिर उसने अमालेक पर दृष्टि करके अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, “अमालेक अन्यजातियों में श्रेष्ठ तो था, परन्तु उसका अन्त विनाश ही है।”
Så fikk han se amalekittene; da tok han til å kvede og sa: Det første blandt hedningefolkene er Amalek; men til sist skal han gå til grunne.
21 २१ फिर उसने केनियों पर दृष्टि करके अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, “तेरा निवास-स्थान अति दृढ़ तो है, और तेरा बसेरा चट्टान पर तो है;
Så fikk han se kenittene, og han tok til å kvede og sa: Fast er din bolig, og bygget på klippen ditt rede;
22 २२ तो भी केन उजड़ जाएगा। और अन्त में अश्शूर तुझे बन्दी बनाकर ले आएगा।”
men enda skal Kain bli ødelagt når Assur fører dig bort i fangenskap.
23 २३ फिर उसने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, “हाय, जब परमेश्वर यह करेगा तब कौन जीवित बचेगा?
Så tok han igjen til å kvede og sa: Ve! Hvem skal bli i live når Gud lar dette skje?
24 २४ तो भी कित्तियों के पास से जहाज वाले आकर अश्शूर को और एबेर को भी दुःख देंगे; और अन्त में उसका भी विनाश हो जाएगा।”
Skiber kommer fra Kittims kyst, de kuer Assur, og de kuer Eber; men også han skal gå til grunne.
25 २५ तब बिलाम चल दिया, और अपने स्थान पर लौट गया; और बालाक ने भी अपना मार्ग लिया।
Så gjorde Bileam sig rede og vendte hjem igjen; og Balak drog også sin vei.