< गिनती 13 >

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
Og Herren tala atter til Moses, og sagde:
2 “कनान देश जिसे मैं इस्राएलियों को देता हूँ, उसका भेद लेने के लिये पुरुषों को भेज; वे उनके पितरों के प्रति गोत्र के एक-एक प्रधान पुरुष हों।”
«Send ut folk til å forfara Kana’ans-landet, som eg vil gjeva Israels-borni! Ein mann for kvar ætt skal de senda, og alle skal vera av dei fremste mennerne deira.»
3 यहोवा से यह आज्ञा पाकर मूसा ने ऐसे पुरुषों को पारान जंगल से भेज दिया, जो सब के सब इस्राएलियों के प्रधान थे।
So sende Moses folk ut frå Paranheidi, som Herren hadde sagt, og dei han sende var alle av dei gjævaste mennerne i Israel.
4 उनके नाम ये हैं रूबेन के गोत्र में से जक्कूर का पुत्र शम्मू;
Dei heitte: Sammua, son åt Sakkur, av Rubens-ætti;
5 शिमोन के गोत्र में से होरी का पुत्र शापात;
Safat, son åt Hori, av Simeons-ætti;
6 यहूदा के गोत्र में से यपुन्ने का पुत्र कालेब;
Kaleb, son åt Jefunne, av Juda-ætti;
7 इस्साकार के गोत्र में से यूसुफ का पुत्र यिगाल;
Jigeal, son åt Josef, av Issakars-ætti;
8 एप्रैम के गोत्र में से नून का पुत्र होशे;
Hosea, son åt Nun, av Efraims-ætti;
9 बिन्यामीन के गोत्र में से रापू का पुत्र पलती;
Palti, son åt Rafu, av Benjamins-ætti;
10 १० जबूलून के गोत्र में से सोदी का पुत्र गद्दीएल;
Gaddiel, son åt Sodi, av Sebulons-ætti;
11 ११ यूसुफ वंशियों में, मनश्शे के गोत्र में से सूसी का पुत्र गद्दी;
Gaddi, son åt Susi, av Josefs-ætti, av Manasse-greini;
12 १२ दान के गोत्र में से गमल्ली का पुत्र अम्मीएल;
Ammiel, son åt Gemalli, av Dans-ætti;
13 १३ आशेर के गोत्र में से मीकाएल का पुत्र सतूर;
Setur, son åt Mikael, av Assers-ætti;
14 १४ नप्ताली के गोत्र में से वोप्सी का पुत्र नहूबी;
Nahbi, son åt Vofsi, av Naftali-ætti;
15 १५ गाद के गोत्र में से माकी का पुत्र गूएल।
Ge’uel, son åt Maki, av Gads-ætti.
16 १६ जिन पुरुषों को मूसा ने देश का भेद लेने के लिये भेजा था उनके नाम ये ही हैं। और नून के पुत्र होशे का नाम मूसा ने यहोशू रखा।
Det var dei mennerne som Moses sende ut til å rundfara landet; men Hosea, son åt Nun, kalla han Josva.
17 १७ उनको कनान देश के भेद लेने को भेजते समय मूसा ने कहा, “इधर से, अर्थात् दक्षिण देश होकर जाओ,
Han sende dei på njosningsferd til Kana’ans-landet, og sagde til deim: «Far upp her, til Sudlandet, og tak upp i fjellet,
18 १८ और पहाड़ी देश में जाकर उस देश को देख लो कि कैसा है, और उसमें बसे हुए लोगों को भी देखो कि वे बलवान हैं या निर्बल, थोड़े हैं या बहुत,
og sjå korleis landet er laga, og um folket som bur der er sterkt eller veikt, um dei er få eller mange,
19 १९ और जिस देश में वे बसे हुए हैं वह कैसा है, अच्छा या बुरा, और वे कैसी-कैसी बस्तियों में बसे हुए हैं, और तम्बुओं में रहते हैं या गढ़ अथवा किलों में रहते हैं,
og um landet deira er godt eller låkt, og kva slag byar dei bur i, um der er læger eller borger,
20 २० और वह देश कैसा है, उपजाऊ है या बंजर है, और उसमें वृक्ष हैं या नहीं। और तुम हियाव बाँधे चलो, और उस देश की उपज में से कुछ लेते भी आना।” वह समय पहली पक्की दाखों का था।
og um jordi er feit eller skrinn, og um der er tre eller ikkje. Ver trøystuge, og tak med dykk noko av frukti i landet!» Det var då i det bilet druvorne for til å mogna.
21 २१ इसलिए वे चल दिए, और सीन नामक जंगल से ले रहोब तक, जो हमात के मार्ग में है, सारे देश को देख-भाल कर उसका भेद लिया।
So tok dei av stad, og endefor landet, alt ifrå Sinheidi til Rehob, som ligg innmed vegen til Hamat.
22 २२ वे दक्षिण देश होकर चले, और हेब्रोन तक गए; वहाँ अहीमन, शेशै, और तल्मै नामक अनाकवंशी रहते थे। हेब्रोन मिस्र के सोअन से सात वर्ष पहले बसाया गया था।
Dei for upp til Sudlandet og kom til Hebron. Der budde Ahiman og Sesai og Talmai, Anaks-sønerne - Hebron var bygt sju år fyre Soan i Egyptarland. -
23 २३ तब वे एशकोल नामक नाले तक गए, और वहाँ से एक डाली दाखों के गुच्छे समेत तोड़ ली, और दो मनुष्य उसे एक लाठी पर लटकाए हुए उठा ले चले गए; और वे अनारों और अंजीरों में से भी कुछ कुछ ले आए।
So kom dei til Eskoldalen. Der skar dei ei vintregrein med ein druvekrans, som tvo mann laut bera millom seg på ei stong, og so nokre granateple og fikor.
24 २४ इस्राएली वहाँ से जो दाखों का गुच्छा तोड़ ले आए थे, इस कारण उस स्थान का नाम एशकोल नाला रखा गया।
Den staden vart sidan heitande Eskoldalen, etter den druvekransen som Israels-sønerne skar av der.
25 २५ चालीस दिन के बाद वे उस देश का भेद लेकर लौट आए।
Då det leid av fyrti dagar, kom dei att, og hadde endefare landet.
26 २६ और पारान जंगल के कादेश नामक स्थान में मूसा और हारून और इस्राएलियों की सारी मण्डली के पास पहुँचे; और उनको और सारी मण्डली को सन्देशा दिया, और उस देश के फल उनको दिखाए।
Dei fann Moses og Aron og heile Israels-lyden i Paranheidi, i Kades, og gav fråsegn um det dei hadde set, og synte deim frukterne frå Kana’ans-landet.
27 २७ उन्होंने मूसा से यह कहकर वर्णन किया, “जिस देश में तूने हमको भेजा था उसमें हम गए; उसमें सचमुच दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं, और उसकी उपज में से यही है।
«Me kom til det landet du sende oss til, » sagde dei til Moses, «og det er visst at det landet fløymer med mjølk og honning, og her ser de frukterne som veks der.
28 २८ परन्तु उस देश के निवासी बलवान हैं, और उसके नगर गढ़वाले हैं और बहुत बड़े हैं; और फिर हमने वहाँ अनाकवंशियों को भी देखा।
Men folket som bur der, er sterkt, og byarne store, med svære murar ikring. Anaks-sønerne såg me der og,
29 २९ दक्षिण देश में तो अमालेकी बसे हुए हैं; और पहाड़ी देश में हित्ती, यबूसी, और एमोरी रहते हैं; और समुद्र के किनारे-किनारे और यरदन नदी के तट पर कनानी बसे हुए हैं।”
og i Sudlandet bur Amalek-folket, og i fjellbygderne hetitarne og jebusitarne og amoritarne, og utmed havet og langsmed Jordan bur Kananitarne.»
30 ३० पर कालेब ने मूसा के सामने प्रजा के लोगों को चुप कराने के विचार से कहा, “हम अभी चढ़कर उस देश को अपना कर लें; क्योंकि निःसन्देह हम में ऐसा करने की शक्ति है।”
Då tok folket til å murra mot Moses, men Kaleb stagga på deim, og sagde: «Jau, me vil fara dit, og leggja landet under oss; me kann godt taka det.»
31 ३१ पर जो पुरुष उसके संग गए थे उन्होंने कहा, “उन लोगों पर चढ़ने की शक्ति हम में नहीं है; क्योंकि वे हम से बलवान हैं।”
Men dei mennerne som hadde vore med honom, sagde: «Me torer ikkje ganga imot dette folket; dei er oss for sterke.»
32 ३२ और उन्होंने इस्राएलियों के सामने उस देश की जिसका भेद उन्होंने लिया था यह कहकर निन्दा भी की, “वह देश जिसका भेद लेने को हम गये थे ऐसा है, जो अपने निवासियों को निगल जाता है; और जितने पुरुष हमने उसमें देखे वे सब के सब बड़े डील-डौल के हैं।
Og dei lasta burt landet for Israels-folket, og sagde: «Det landet me for igjenom og skoda, er eit land til å øyda ut folk; og alle me såg der, var kjempekarar;
33 ३३ फिर हमने वहाँ नपीलों को, अर्थात् नपीली जातिवाले अनाकवंशियों को देखा; और हम अपनी दृष्टि में तो उनके सामने टिड्डे के समान दिखाई पड़ते थे, और ऐसे ही उनकी दृष्टि में मालूम पड़ते थे।”
der såg me risarne, Anaks-sønerne, som er av riseætt, og mot deim tyktest me å vera berre som engsprettor, og so tykte dei og.»

< गिनती 13 >