< गिनती 11 >

1 फिर वे लोग बुड़बुड़ाने और यहोवा के सुनते बुरा कहने लगे; अतः यहोवा ने सुना, और उसका कोप भड़क उठा, और यहोवा की आग उनके मध्य में जल उठी, और छावनी के एक किनारे से भस्म करने लगी।
Men folket knurret, og dette mishaget Herren; for da Herren hørte det, blev hans vrede optendt, og ild fra Herren slo ned mellem dem og fortærte nogen ytterst i leiren.
2 तब लोग मूसा के पास आकर चिल्लाए; और मूसा ने यहोवा से प्रार्थना की, तब वह आग बुझ गई,
Da ropte folket til Moses, og Moses bad til Herren, og ilden blev slukket.
3 और उस स्थान का नाम तबेरा पड़ा, क्योंकि यहोवा की आग उनके मध्य में जल उठी थी।
Og han kalte dette sted Tabera, fordi Herrens ild hadde slått ned mellem dem.
4 फिर जो मिली-जुली भीड़ उनके साथ थी, वह बेहतर भोजन की लालसा करने लगी; और फिर इस्राएली भी रोने और कहने लगे, “हमें माँस खाने को कौन देगा?
Men den sammenløpne hop som fulgte med dem, blev grepet av lystenhet; også Israels barn begynte da atter å jamre sig og sa: Å, om vi hadde kjøtt å ete!
5 हमें वे मछलियाँ स्मरण हैं जो हम मिस्र में सेंत-मेंत खाया करते थे, और वे खीरे, और खरबूजे, और गन्दने, और प्याज, और लहसुन भी;
Vi minnes fisken som vi åt i Egypten for intet, gresskarene og melonene og purren og rødløken og hvitløken.
6 परन्तु अब हमारा जी घबरा गया है, यहाँ पर इस मन्ना को छोड़ और कुछ भी देख नहीं पड़ता।”
Men nu vansmekter vår sjel, for her er ingenting; Vi ser ikke annet for våre øine enn mannaen.
7 मन्ना तो धनिये के समान था, और उसका रंग रूप मोती के समान था।
Mannaen lignet korianderfrø, og av utseende var den som bdellium.
8 लोग इधर-उधर जाकर उसे बटोरते, और चक्की में पीसते या ओखली में कूटते थे, फिर तसले में पकाते, और उसके फुलके बनाते थे; और उसका स्वाद तेल में बने हुए पूए के समान था।
Folket løp hit og dit og sanket og malte den på håndkvern eller støtte den i morter og kokte den i gryter eller bakte kaker av den, og den smakte som oljekake.
9 और रात को छावनी में ओस पड़ती थी तब उसके साथ मन्ना भी गिरता था।
Når duggen falt ned over leiren om natten, da falt mannaen ned sammen med den.
10 १० और मूसा ने सब घरानों के आदमियों को अपने-अपने डेरे के द्वार पर रोते सुना; और यहोवा का कोप अत्यन्त भड़का, और मूसा को भी उनका बुड़बुड़ाना बुरा लगा।
Og Moses hørte folket gråte rundt om i alle familier, enhver i døren til sitt telt, og Herrens vrede optendtes storlig; og Moses blev ille til mote derover.
11 ११ तब मूसा ने यहोवा से कहा, “तू अपने दास से यह बुरा व्यवहार क्यों करता है? और क्या कारण है कि मैंने तेरी दृष्टि में अनुग्रह नहीं पाया, कि तूने इन सब लोगों का भार मुझ पर डाला है?
Da sa Moses til Herren: Hvorfor har du gjort så ille mot din tjener, og hvorfor har jeg ikke funnet nåde for dine øine, siden du har lagt byrden av hele dette folk på mig?
12 १२ क्या ये सब लोग मेरी ही कोख में पड़े थे? क्या मैं ही ने उनको उत्पन्न किया, जो तू मुझसे कहता है, कि जैसे पिता दूध पीते बालक को अपनी गोद में उठाए-उठाए फिरता है, वैसे ही मैं इन लोगों को अपनी गोद में उठाकर उस देश में ले जाऊँ, जिसके देने की शपथ तूने उनके पूर्वजों से खाई है?
Har jeg undfanget hele dette folk, har jeg født det, siden du sier jeg skal bære det i min favn, likesom ammen bærer det diende barn, og føre det til det land du har tilsvoret dets fedre?
13 १३ मुझे इतना माँस कहाँ से मिले कि इन सब लोगों को दूँ? ये तो यह कह-कहकर मेरे पास रो रहे हैं, कि तू हमें माँस खाने को दे।
Hvor skal jeg ta kjøtt fra til hele dette folk? For de kommer gråtende til mig og sier: Gi oss kjøtt å ete!
14 १४ मैं अकेला इन सब लोगों का भार नहीं सम्भाल सकता, क्योंकि यह मेरी शक्ति के बाहर है।
Jeg makter ikke å bære hele dette folk alene; det er mig for tungt.
15 १५ और यदि तुझे मेरे साथ यही व्यवहार करना है, तो मुझ पर तेरा इतना अनुग्रह हो, कि तू मेरे प्राण एकदम ले ले, जिससे मैं अपनी दुर्दशा न देखने पाऊँ।”
Vil du gjøre således mot mig, så drep mig heller med én gang, dersom jeg har funnet nåde for dine øine, og la mig slippe å se min ulykke!
16 १६ यहोवा ने मूसा से कहा, “इस्राएली पुरनियों में से सत्तर ऐसे पुरुष मेरे पास इकट्ठे कर, जिनको तू जानता है कि वे प्रजा के पुरनिये और उनके सरदार हैं और मिलापवाले तम्बू के पास ले आ, कि वे तेरे साथ यहाँ खड़े हों।
Da sa Herren til Moses: Kall mig sammen sytti menn av Israels eldste, de som du vet er folkets eldste og dets tilsynsmenn, og du skal ta dem med dig til sammenkomstens telt, og la dem stille sig op der sammen med dig.
17 १७ तब मैं उतरकर तुझ से वहाँ बातें करूँगा; और जो आत्मा तुझ में है उसमें से कुछ लेकर उनमें समवाऊँगा; और वे इन लोगों का भार तेरे संग उठाए रहेंगे, और तुझे उसको अकेले उठाना न पड़ेगा।
Så vil jeg komme ned og tale med dig der, og jeg vil ta av den ånd som er over dig, og legge på dem, så de kan bære byrden av folket sammen med dig, og du ikke skal bære den alene.
18 १८ और लोगों से कह, ‘कल के लिये अपने को पवित्र करो, तब तुम्हें माँस खाने को मिलेगा; क्योंकि तुम यहोवा के सुनते हुए यह कह-कहकर रोए हो, कि हमें माँस खाने को कौन देगा? हम मिस्र ही में भले थे। इसलिए यहोवा तुम को माँस खाने को देगा, और तुम खाओगे।
Og til folket skal du si: Hellige eder til imorgen, så skal I få kjøtt å ete, siden I har grått for Herren og sagt: Å, om vi hadde kjøtt å ete, for i Egypten hadde vi det godt. Nu vil Herren gi eder kjøtt, så I kan ete.
19 १९ फिर तुम एक दिन, या दो, या पाँच, या दस, या बीस दिन ही नहीं,
Ikke bare én dag skal I ete av det, og ikke to dager og ikke fem dager og ikke tyve dager,
20 २० परन्तु महीने भर उसे खाते रहोगे, जब तक वह तुम्हारे नथनों से निकलने न लगे और तुम को उससे घृणा न हो जाए, क्योंकि तुम लोगों ने यहोवा को जो तुम्हारे मध्य में है तुच्छ जाना है, और उसके सामने यह कहकर रोए हो कि हम मिस्र से क्यों निकल आए?’”
men en hel måned, til I ikke lenger tåler lukten av det, og det byr eder imot, fordi I foraktet Herren, som er midt iblandt eder, og gråt for hans åsyn og sa: Hvorfor drog vi da ut av Egypten?
21 २१ फिर मूसा ने कहा, “जिन लोगों के बीच मैं हूँ उनमें से छः लाख तो प्यादे ही हैं; और तूने कहा है कि मैं उन्हें इतना माँस दूँगा, कि वे महीने भर उसे खाते ही रहेंगे।
Og Moses sa: Seks hundre tusen mann til fots teller det folk som jeg følges med, og du sier: Jeg vil gi dem kjøtt, så de kan ete en hel måned!
22 २२ क्या वे सब भेड़-बकरी गाय-बैल उनके लिये मारे जाएँ कि उनको माँस मिले? या क्या समुद्र की सब मछलियाँ उनके लिये इकट्ठी की जाएँ, कि उनको माँस मिले?”
Skal der da slaktes så meget småfe og storfe til dem at det blir nok for dem? Eller skal alle fiskene i havet sankes sammen til dem, så det blir nok for dem?
23 २३ यहोवा ने मूसा से कहा, “क्या यहोवा का हाथ छोटा हो गया है? अब तू देखेगा कि मेरा वचन जो मैंने तुझ से कहा है वह पूरा होता है कि नहीं।”
Da sa Herren til Moses: Er Herrens arm for kort? Nu skal du få se om det vil gå dig som jeg har sagt, eller ikke.
24 २४ तब मूसा ने बाहर जाकर प्रजा के लोगों को यहोवा की बातें कह सुनाईं; और उनके पुरनियों में से सत्तर पुरुष इकट्ठा करके तम्बू के चारों ओर खड़े किए।
Så gikk Moses ut og kunngjorde Herrens ord for folket, og han samlet sytti menn av folkets eldste og lot dem stille sig rundt om teltet.
25 २५ तब यहोवा बादल में होकर उतरा और उसने मूसा से बातें कीं, और जो आत्मा उसमें था उसमें से लेकर उन सत्तर पुरनियों में समवा दिया; और जब वह आत्मा उनमें आया तब वे भविष्यद्वाणी करने लगे। परन्तु फिर और कभी न की।
Da kom Herren ned i skyen og talte til ham, og han tok av den ånd som var over ham, og la på de sytti eldste, og det skjedde da ånden hvilte over dem, da talte de profetiske ord, men siden gjorde de det ikke mere.
26 २६ परन्तु दो मनुष्य छावनी में रह गए थे, जिसमें से एक का नाम एलदाद और दूसरे का मेदाद था, उनमें भी आत्मा आया; ये भी उन्हीं में से थे जिनके नाम लिख लिए गये थे, पर तम्बू के पास न गए थे, और वे छावनी ही में भविष्यद्वाणी करने लगे।
Men det var to menn blitt tilbake i leiren, den ene hette Eldad, og den andre Medad, og ånden hvilte over dem, for de var blandt de opskrevne, men de var ikke gått ut til teltet; og de talte profetisk i leiren.
27 २७ तब किसी जवान ने दौड़कर मूसा को बताया, कि एलदाद और मेदाद छावनी में भविष्यद्वाणी कर रहे हैं।
Da løp en gutt ut og meldte det til Moses og sa: Eldad og Medad taler profetisk i leiren.
28 २८ तब नून का पुत्र यहोशू, जो मूसा का टहलुआ और उसके चुने हुए वीरों में से था, उसने मूसा से कहा, “हे मेरे स्वामी मूसा, उनको रोक दे।”
Og Josva, Nuns sønn, som hadde tjent Moses fra sin ungdom av, tok til orde og sa: Min herre Moses, forbyd dem det!
29 २९ मूसा ने उससे कहा, “क्या तू मेरे कारण जलता है? भला होता कि यहोवा की सारी प्रजा के लोग भविष्यद्वक्ता होते, और यहोवा अपना आत्मा उन सभी में समवा देता!”
Men Moses sa til ham: Er du nidkjær for min skyld? Gid alt Herrens folk var profeter, gid Herren vilde legge sin Ånd på dem!
30 ३० तब फिर मूसा इस्राएल के पुरनियों समेत छावनी में चला गया।
Så gikk Moses tilbake til leiren, både han og de eldste av Israel.
31 ३१ तब यहोवा की ओर से एक बड़ी आँधी आई, और वह समुद्र से बटेरें उड़ाकर छावनी पर और उसके चारों ओर इतनी ले आई, कि वे इधर-उधर एक दिन के मार्ग तक भूमि पर दो हाथ के लगभग ऊँचे तक छा गए।
Da brøt det løs en storm fra Herren, og den førte vaktler inn fra havet og strødde dem over leiren, omkring en dagsreise på den ene kant og omkring en dagsreise på den andre kant rundt om leiren og omkring to alen over jordens overflate.
32 ३२ और लोगों ने उठकर उस दिन भर और रात भर, और दूसरे दिन भी दिन भर बटेरों को बटोरते रहे; जिसने कम से कम बटोरा उसने दस होमेर बटोरा; और उन्होंने उन्हें छावनी के चारों ओर फैला दिया।
Da stod folket op og gikk hele den dag og hele natten og hele den næste dag og sanket vaktlene; den som hadde samlet minst, hadde sanket ti homer. Og de bredte dem ut rundt om leiren.
33 ३३ माँस उनके मुँह ही में था, और वे उसे खाने न पाए थे कि यहोवा का कोप उन पर भड़क उठा, और उसने उनको बहुत बड़ी मार से मारा।
Men mens kjøttet ennu var mellem deres tenner, før det var helt fortært, optendtes Herrens vrede mot folket, og Herren lot det bli et meget stort mannefall blandt folket.
34 ३४ और उस स्थान का नाम किब्रोतहत्तावा पड़ा, क्योंकि जिन लोगों ने माँस की लालसा की थी उनको वहाँ मिट्टी दी गई।
Og de kalte dette sted Kibrot Hatta'ava, fordi de der begravde dem som hadde vært så lystne.
35 ३५ फिर इस्राएली किब्रोतहत्तावा से प्रस्थान करके हसेरोत में पहुँचे, और वहीं रहे।
Fra Kibrot-Hatta'ava brøt folket op til Haserot, og de blev i Haserot.

< गिनती 11 >