< नहेमायाह 1 >

1 हकल्याह के पुत्र नहेम्याह के वचन। बीसवें वर्ष के किसलेव नामक महीने में, जब मैं शूशन नामक राजगढ़ में रहता था,
Rijeèi Nemije sina Ahalijina. Mjeseca Hisleva godine dvadesete kad bijah u Susanu gradu,
2 तब हनानी नामक मेरा एक भाई और यहूदा से आए हुए कई एक पुरुष आए; तब मैंने उनसे उन बचे हुए यहूदियों के विषय जो बँधुआई से छूट गए थे, और यरूशलेम के विषय में पूछा।
Doðe Ananije jedan od braæe moje s nekima iz Judeje; i zapitah ih za Judejce, za ostatak što bješe ostao od ropstva, i za Jerusalim.
3 उन्होंने मुझसे कहा, “जो बचे हुए लोग बँधुआई से छूटकर उस प्रान्त में रहते हैं, वे बड़ी दुर्दशा में पड़े हैं, और उनकी निन्दा होती है; क्योंकि यरूशलेम की शहरपनाह टूटी हुई, और उसके फाटक जले हुए हैं।”
A oni mi rekoše: ostatak što osta od ropstva ondje u zemlji, u velikoj je nevolji i sramoti, i zid je Jerusalimski razvaljen i vrata su mu ognjem popaljena.
4 ये बातें सुनते ही मैं बैठकर रोने लगा और कुछ दिनों तक विलाप करता; और स्वर्ग के परमेश्वर के सम्मुख उपवास करता और यह कहकर प्रार्थना करता रहा।
A kad èuh te rijeèi, sjedoh i plakah, i tužih nekoliko dana, i postih i molih se pred Bogom nebeskim,
5 “हे स्वर्ग के परमेश्वर यहोवा, हे महान और भययोग्य परमेश्वर! तू जो अपने प्रेम रखनेवाले और आज्ञा माननेवाले के विषय अपनी वाचा पालता और उन पर करुणा करता है;
I rekoh: oh Gospode Bože nebeski, Bože veliki i strašni, koji èuvaš zavjet i milost onima koji te ljube i drže tvoje zapovijesti.
6 तू कान लगाए और आँखें खोले रह, कि जो प्रार्थना मैं तेरा दास इस समय तेरे दास इस्राएलियों के लिये दिन-रात करता रहता हूँ, उसे तू सुन ले। मैं इस्राएलियों के पापों को जो हम लोगों ने तेरे विरुद्ध किए हैं, मान लेता हूँ। मैं और मेरे पिता के घराने दोनों ने पाप किया है।
Neka bude uho tvoje prignuto i oèi tvoje otvorene da èuješ molitvu sluge svojega kojom se sada molim pred tobom dan i noæ za sinove Izrailjeve, sluge tvoje, i ispovijedam grijehe sinova Izrailjevijeh kojima ti zgriješismo.
7 हमने तेरे सामने बहुत बुराई की है, और जो आज्ञाएँ, विधियाँ और नियम तूने अपने दास मूसा को दिए थे, उनको हमने नहीं माना।
Skrivismo ti i ne držasmo zapovijesti ni uredaba ni zakona koje si zapovjedio preko Mojsija sluge svojega.
8 उस वचन की सुधि ले, जो तूने अपने दास मूसा से कहा था, ‘यदि तुम लोग विश्वासघात करो, तो मैं तुम को देश-देश के लोगों में तितर-बितर करूँगा।
Ali se opomeni rijeèi koju si zapovjedio Mojsiju sluzi svojemu govoreæi: vi æete zgriješiti i ja æu vas rasijati meðu narode;
9 परन्तु यदि तुम मेरी ओर फिरो, और मेरी आज्ञाएँ मानो, और उन पर चलो, तो चाहे तुम में से निकाले हुए लोग आकाश की छोर में भी हों, तो भी मैं उनको वहाँ से इकट्ठा करके उस स्थान में पहुँचाऊँगा, जिसे मैंने अपने नाम के निवास के लिये चुन लिया है।’
Ali ako se obratite k meni i stanete držati zapovijesti moje i tvoriti ih, ako budete zagnani i na kraj svijeta, sabraæu vas odande i odvešæu vas na mjesto koje sam izabrao da ondje nastanim ime svoje.
10 १० अब वे तेरे दास और तेरी प्रजा के लोग हैं जिनको तूने अपनी बड़ी सामर्थ्य और बलवन्त हाथ के द्वारा छुड़ा लिया है।
A ovo su sluge tvoje i narod tvoj, koji si iskupio silom svojom velikom i rukom svojom krjepkom.
11 ११ हे प्रभु विनती यह है, कि तू अपने दास की प्रार्थना पर, और अपने उन दासों की प्रार्थना पर, जो तेरे नाम का भय मानना चाहते हैं, कान लगा, और आज अपने दास का काम सफल कर, और उस पुरुष को उस पर दयालु कर।” मैं तो राजा का पियाऊ था।
Oh Gospode! neka bude uho tvoje prignuto k molitvi sluge tvojega i k molitvi sluga tvojih, koji su radi bojati se imena tvojega, i daj danas sreæu sluzi svojemu i uèini da naðe milost pred ovijem èovjekom. A ja bijah peharnik carev.

< नहेमायाह 1 >