< नहेमायाह 8 >

1 जब सातवाँ महीना निकट आया, उस समय सब इस्राएली अपने-अपने नगर में थे। तब उन सब लोगों ने एक मन होकर, जलफाटक के सामने के चौक में इकट्ठे होकर, एज्रा शास्त्री से कहा, कि मूसा की जो व्यवस्था यहोवा ने इस्राएल को दी थी, उसकी पुस्तक ले आ।
Tada se skupi sav narod kao jedan čovjek na trg koji je pred Vodenim vratima. Rekoše književniku Ezri da donese knjigu Mojsijeva zakona što ga je Jahve dao Izraelu.
2 तब एज्रा याजक सातवें महीने के पहले दिन को क्या स्त्री, क्या पुरुष, जितने सुनकर समझ सकते थे, उन सभी के सामने व्यवस्था को ले आया।
I prvoga dana sedmoga mjeseca svećenik Ezra donese Zakon pred zbor ljudi, žena i sviju koji su bili sposobni da ga razumiju.
3 वह उसकी बातें भोर से दोपहर तक उस चौक के सामने जो जलफाटक के सामने था, क्या स्त्री, क्या पुरुष और सब समझने वालों को पढ़कर सुनाता रहा; और लोग व्यवस्था की पुस्तक पर कान लगाए रहे।
Na trgu koji je pred Vodenim vratima počeo je čitati knjigu, od ranoga jutra do podneva, pred ljudima, ženama i pred onima koji su bili zreli. Sav je narod pozorno slušao knjigu Zakona.
4 एज्रा शास्त्री, काठ के एक मचान पर जो इसी काम के लिये बना था, खड़ा हो गया; और उसकी दाहिनी ओर मत्तित्याह, शेमा, अनायाह, ऊरिय्याह, हिल्किय्याह और मासेयाह; और बाईं ओर, पदायाह, मीशाएल, मल्किय्याह, हाशूम, हश्बद्दाना, जकर्याह और मशुल्लाम खड़े हुए।
Književnik Ezra stajaše na drvenu besjedištu koje su podigli za tu zgodu. Kraj njega stajahu: s desne strane Matitja, Šema, Anaja, Urija, Hilkija i Maaseja, a s lijeve strane Pedaja, Mišael, Malkija, Hašum, Hašbadana, Zaharija i Mešulam.
5 तब एज्रा ने जो सब लोगों से ऊँचे पर था, सभी के देखते उस पुस्तक को खोल दिया; और जब उसने उसको खोला, तब सब लोग उठ खड़े हुए।
Ezra je otvorio knjigu naočigled svemu narodu - jer je bio poviše od svega naroda - a kad ju je otvorio, sav narod ustade.
6 तब एज्रा ने महान परमेश्वर यहोवा को धन्य कहा; और सब लोगों ने अपने-अपने हाथ उठाकर आमीन, आमीन, कहा; और सिर झुकाकर अपना-अपना माथा भूमि पर टेककर यहोवा को दण्डवत् किया।
Tada Ezra blagoslovi Jahvu, Boga velikoga, a sav narod, podignutih ruku, odgovori: “Amen! Amen!” Zatim su kleknuli i poklonili se pred Jahvom, licem do zemlje.
7 येशुअ, बानी, शेरेब्याह, यामीन, अक्कूब, शब्बतै, होदिय्याह, मासेयाह, कलीता, अजर्याह, योजाबाद, हानान और पलायाह नामक लेवीय, लोगों को व्यवस्था समझाते गए, और लोग अपने-अपने स्थान पर खड़े रहे।
A leviti Ješua, Bani, Šerebja, Jamin, Akub, Šabtaj, Hodija, Maaseja, Kelita, Azarja, Jozabad, Hanan i Pelaja objašnjavahu Zakon narodu, a narod stajaše na svome mjestu.
8 उन्होंने परमेश्वर की व्यवस्था की पुस्तक से पढ़कर अर्थ समझा दिया; और लोगों ने पाठ को समझ लिया।
I čitahu iz knjige Božjeg zakona po odlomcima i razlagahu smisao da narod može razumjeti što se čita.
9 तब नहेम्याह जो अधिपति था, और एज्रा जो याजक और शास्त्री था, और जो लेवीय लोगों को समझा रहे थे, उन्होंने सब लोगों से कहा, “आज का दिन तुम्हारे परमेश्वर यहोवा के लिये पवित्र है; इसलिए विलाप न करो और न रोओ।” क्योंकि सब लोग व्यवस्था के वचन सुनकर रोते रहे।
Potom namjesnik Nehemija, i svećenik i književnik Ezra, i leviti koji poučavahu narod rekoše svemu narodu: “Ovo je dan posvećen Jahvi, Bogu vašemu! Ne tugujte, ne plačite!” Jer sav narod plakaše slušajući riječi Zakona.
10 १० फिर उसने उनसे कहा, “जाकर चिकना-चिकना भोजन करो और मीठा-मीठा रस पियो, और जिनके लिये कुछ तैयार नहीं हुआ उनके पास भोजन सामग्री भेजो; क्योंकि आज का दिन हमारे प्रभु के लिये पवित्र है; और उदास मत रहो, क्योंकि यहोवा का आनन्द तुम्हारा दृढ़ गढ़ है।”
I još im reče Nehemija: “Pođite i jedite masna jela, i pijte slatko, i pošaljite dio onima koji nemaju ništa pripremljeno, jer ovo je dan posvećen našem Gospodu. Ne žalostite se: radost Jahvina vaša je jakost.”
11 ११ अतः लेवियों ने सब लोगों को यह कहकर चुप करा दिया, “चुप रहो क्योंकि आज का दिन पवित्र है; और उदास मत रहो।”
I leviti umirivahu sav narod govoreći: “Umirite se: ovaj je dan svet. Ne tugujte!”
12 १२ तब सब लोग खाने, पीने, भोजन सामग्री भेजने और बड़ा आनन्द मनाने को चले गए, क्योंकि जो वचन उनको समझाए गए थे, उन्हें वे समझ गए थे। (झोपड़ियों का पर्व)
I ode sav narod da jede i pije, i da šalje obroke, i da slavi veliko slavlje: jer su shvatili riječi koje su im objavljene.
13 १३ दूसरे दिन भी समस्त प्रजा के पितरों के घराने के मुख्य-मुख्य पुरुष और याजक और लेवीय लोग, एज्रा शास्त्री के पास व्यवस्था के वचन ध्यान से सुनने के लिये इकट्ठे हुए।
Drugog dana skupiše se glavari obitelji svega naroda, svećenici i leviti oko književnika Ezre da prouče riječi Zakona.
14 १४ उन्हें व्यवस्था में यह लिखा हुआ मिला, कि यहोवा ने मूसा को यह आज्ञा दी थी, कि इस्राएली सातवें महीने के पर्व के समय झोपड़ियों में रहा करें,
I nađoše napisano u Zakonu što ga je Jahve naredio preko sluge Mojsija: “Sinovi Izraelovi neka borave pod sjenicama za svečanosti u sedmom mjesecu.”
15 १५ और अपने सब नगरों और यरूशलेम में यह सुनाया और प्रचार किया जाए, “पहाड़ पर जाकर जैतून, तैलवृक्ष, मेंहदी, खजूर और घने-घने वृक्षों की डालियाँ ले आकर झोपड़ियाँ बनाओ, जैसे कि लिखा है।”
Čim su čuli, proglasiše u svim svojim gradovima i u Jeruzalemu: “Idite u goru i donesite granja maslinova i granja divlje masline, mirtovih i palmovih grana i granja ostaloga lisnatog drveća da načinimo sjenice, kako je propisano.”
16 १६ अतः सब लोग बाहर जाकर डालियाँ ले आए, और अपने-अपने घर की छत पर, और अपने आँगनों में, और परमेश्वर के भवन के आँगनों में, और जलफाटक के चौक में, और एप्रैम के फाटक के चौक में, झोपड़ियाँ बना लीं।
I ode narod i donese granja i načiniše sjenice, svaki na svom krovu i svojim dvorištima, u predvorjima Doma Božjega, na trgu kod Vodenih vrata i na onom kod Efrajimovih vrata.
17 १७ वरन् सब मण्डली के लोग जितने बँधुआई से छूटकर लौट आए थे, झोपड़ियाँ बनाकर उनमें रहे। नून के पुत्र यहोशू के दिनों से लेकर उस दिन तक इस्राएलियों ने ऐसा नहीं किया था। उस समय बहुत बड़ा आनन्द हुआ।
Sav zbor onih koji su se vratili iz sužanjstva načini sjenice i boravili su u njima - Izraelci nisu toga činili od vremena Jošue, sina Nunova, sve do toga dana. I bila je veoma velika radost.
18 १८ फिर पहले दिन से अन्तिम दिन तक एज्रा ने प्रतिदिन परमेश्वर की व्यवस्था की पुस्तक में से पढ़ पढ़कर सुनाया। वे सात दिन तक पर्व को मानते रहे, और आठवें दिन नियम के अनुसार महासभा हुई।
Ezra je čitao knjigu Zakona Božjeg svakog dana, od prvoga do posljednjega. Sedam se dana svetkovao blagdan, a osmoga je dana bio svečani zbor, kako je propisano.

< नहेमायाह 8 >