< नहूम 1 >

1 नीनवे के विषय में भारी वचन। एल्कोशवासी नहूम के दर्शन की पुस्तक।
Umthwalo weNineve. Ugwalo lombono kaNahume umElikoshi.
2 यहोवा जलन रखनेवाला और बदला लेनेवाला परमेश्वर है; यहोवा बदला लेनेवाला और जलजलाहट करनेवाला है; यहोवा अपने द्रोहियों से बदला लेता है, और अपने शत्रुओं का पाप नहीं भूलता।
INkosi inguNkulunkulu olomona lophindiselayo; iNkosi ingumphindiseli, njalo ilolaka; iNkosi ingumphindiseli ezitheni zayo, igcinela izitha zayo ulaka.
3 यहोवा विलम्ब से क्रोध करनेवाला और बड़ा शक्तिमान है; वह दोषी को किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा। यहोवा बवंडर और आँधी में होकर चलता है, और बादल उसके पाँवों की धूल हैं।
INkosi iyaphuza ukuthukuthela, njalo yinkulu ngamandla, kayiyikumkhulula lokumkhulula olecala; iNkosi, indlela yayo isesivunguzaneni lesiphepheni, lamayezi aluthuli lwenyawo zayo.
4 उसके घुड़कने से महानद सूख जाते हैं, वह सब नदियों को सूखा देता है; बाशान और कर्मेल कुम्हलाते और लबानोन की हरियाली जाती रहती है।
Ikhuza ulwandle, ilwenze lome, yomise yonke imifula: IBashani iyabuna, leKharmeli, leluba leLebhanoni liyabuna.
5 उसके स्पर्श से पहाड़ काँप उठते हैं और पहाड़ियाँ गल जाती हैं; उसके प्रताप से पृथ्वी वरन् सारा संसार अपने सब रहनेवालों समेत थरथरा उठता है।
Izintaba ziyanyikinyeka phambi kwayo, lamaqaqa ayancibilika; lelizwe liyaphakama phambi kwayo, lomhlaba, labo bonke abahlala kuwo.
6 उसके क्रोध का सामना कौन कर सकता है? और जब उसका क्रोध भड़कता है, तब कौन ठहर सकता है? उसकी जलजलाहट आग के समान भड़क जाती है, और चट्टानें उसकी शक्ति से फट फटकर गिरती हैं।
Ngubani ongema phambi kwentukuthelo yayo? Njalo ngubani ongema ekuvutheni kolaka lwayo? Intukuthelo yayo iyathululeka njengomlilo, lamadwala adilizwe yiyo.
7 यहोवा भला है; संकट के दिन में वह दृढ़ गढ़ ठहरता है, और अपने शरणागतों की सुधि रखता है।
INkosi ilungile, iyinqaba ngosuku lwenhlupheko; iyabazi abathembela kuyo.
8 परन्तु वह उमड़ती हुई धारा से उसके स्थान का अन्त कर देगा, और अपने शत्रुओं को खदेड़कर अंधकार में भगा देगा।
Kodwa ngesikhukhula esiphuphumayo izaqeda indawo yakho, lobumnyama buxotshane lezitha zayo.
9 तुम यहोवा के विरुद्ध क्या कल्पना कर रहे हो? वह तुम्हारा अन्त कर देगा; विपत्ति दूसरी बार पड़ने न पाएगी।
Lenza amacebo bani amelane leNkosi? Yona izakwenza isiphetho esipheleleyo; ukuhlupheka kakuyikuvuka ngokwesibili.
10 १० क्योंकि चाहे वे काँटों से उलझे हुए हों, और मदिरा के नशे में चूर भी हों, तो भी वे सूखी खूँटी की समान भस्म किए जाएँगे।
Ngoba besathandelene njengameva, bedakiwe njengezidakwa, bazaqedwa njengamabibi omileyo ngokugcweleyo.
11 ११ तुझ में से एक निकला है, जो यहोवा के विरुद्ध कल्पना करता और नीचता की युक्ति बाँधता है।
Kuphumile kuwe onakana okubi emelene leNkosi, umcebisi omubi.
12 १२ यहोवा यह कहता है, “चाहे वे सब प्रकार से सामर्थी हों, और बहुत भी हों, तो भी पूरी रीति से काटे जाएँगे और शून्य हो जाएँगे। मैंने तुझे दुःख दिया है, परन्तु फिर न दूँगा।
Itsho njalo iNkosi: Loba bevikelekile, langokunjalo bebanengi, kanti ngokunjalo bazaqunywa, lapho esedlula. Loba ngikuhluphile, kangisayikukuhlupha.
13 १३ क्योंकि अब मैं उसका जूआ तेरी गर्दन पर से उतारकर तोड़ डालूँगा, और तेरा बन्धन फाड़ डालूँगा।”
Ngoba khathesi ngizakwephula ijogwe lakhe lisuke kuwe, ngiqamule izibopho zakho.
14 १४ यहोवा ने तेरे विषय में यह आज्ञा दी है “आगे को तेरा वंश न चले; मैं तेरे देवालयों में से ढली और गढ़ी हुई मूरतों को काट डालूँगा, मैं तेरे लिये कब्र खोदूँगा, क्योंकि तू नीच है।”
Njalo iNkosi ilayile ngawe ukuthi kakusayikuhlanyelwa lutho lwebizo lakho; ngizaquma izithombe ezibaziweyo lezithombe ezibunjwe ngokuncibilikisa ziphume endlini yabonkulunkulu bakho; ngizakwenza ingcwaba lakho; ngoba udelelekile.
15 १५ देखो, पहाड़ों पर शुभ समाचार का सुनानेवाला और शान्ति का प्रचार करनेवाला आ रहा है! अब हे यहूदा, अपने पर्व मान, और अपनी मन्नतें पूरी कर, क्योंकि वह दुष्ट फिर कभी तेरे बीच में होकर न चलेगा, वह पूरी रीति से नष्ट हुआ है।
Khangelani ezintabeni izinyawo zoletha izindaba ezinhle, omemezela ukuthula! Wena Juda, gubha imikhosi yakho, khokha izifungo zakho; ngoba omubi kasayikudabula kuwe futhi, uqunyiwe ngokupheleleyo.

< नहूम 1 >