< मीका 5 >

1 अब हे बहुत दलों के नगर, दल बाँध बाँधकर इकट्ठे हो, क्योंकि उसने हम लोगों को घेर लिया है; वे इस्राएल के न्यायी के गाल पर सोंटा मारेंगे।
Maintenant la ville sera investie; le Seigneur a ordonné que nous fussions assiégés, et l'on battra de verges les joues des tribus d'Israël.
2 हे बैतलहम एप्राता, यदि तू ऐसा छोटा है कि यहूदा के हजारों में गिना नहीं जाता, तो भी तुझ में से मेरे लिये एक पुरुष निकलेगा, जो इस्राएलियों में प्रभुता करनेवाला होगा; और उसका निकलना प्राचीनकाल से, वरन् अनादिकाल से होता आया है।
Et toi, Bethléem, maison d'Éphratha, toi si petite parmi les milliers des fils de Juda, de toi Me sortira un rejeton pour être prince d'Israël, et Ses origines existent depuis le commencement, de toute éternité.
3 इस कारण वह उनको उस समय तक त्यागे रहेगा, जब तक जच्चा उत्पन्न न करे; तब इस्राएलियों के पास उसके बचे हुए भाई लौटकर उनसे मिल जाएँगे।
À cause de cela, le Seigneur les fera attendre jusqu'au temps de celle qui doit enfanter; elle enfantera, et les restes de leurs frères reviendront aux fils d'Israël.
4 और वह खड़ा होकर यहोवा की दी हुई शक्ति से, और अपने परमेश्वर यहोवा के नाम के प्रताप से, उनकी चरवाही करेगा। और वे सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि अब वह पृथ्वी की छोर तक महान ठहरेगा।
Et le Seigneur S'arrêtera, et Il surveillera, et Il fera paître Son troupeau dans Sa force, et ils demeureront dans la gloire du Seigneur leur Dieu. Car alors ils seront glorifiés jusqu'aux extrémités de la terre.
5 और वह शान्ति का मूल होगा, जब अश्शूरी हमारे देश पर चढ़ाई करें, और हमारे राजभवनों में पाँव रखें, तब हम उनके विरुद्ध सात चरवाहे वरन् आठ प्रधान मनुष्य खड़े करेंगे।
Et ce sera la paix, quand Assur aura envahi votre terre et marché sur vos champs; ensuite sept pasteurs et huit morsures d'hommes seront suscités contre lui.
6 और वे अश्शूर के देश को वरन् प्रवेश के स्थानों तक निम्रोद के देश को तलवार चलाकर मार लेंगे; और जब अश्शूरी लोग हमारे देश में आएँ, और उसकी सीमा के भीतर पाँव रखें, तब वही पुरुष हमको उनसे बचाएगा।
Et ils gouverneront Assur par le glaive, et la terre de Nebrod par des retranchements; et le Seigneur vous délivrera d'Assur, après que celui-ci aura envahi votre territoire, et marché sur vos frontières.
7 और याकूब के बचे हुए लोग बहुत राज्यों के बीच ऐसा काम देंगे, जैसा यहोवा की ओर से पड़नेवाली ओस, और घास पर की वर्षा, जो किसी के लिये नहीं ठहरती और मनुष्यों की बाट नहीं जोहती।
Et les restes de Jacob seront parmi les gentils au milieu de maintes nations comme la rosée qui tombe envoyée par le Seigneur, et comme des agneaux dans un pré, afin que nuls ne se rassemblent parmi les fils des hommes.
8 और याकूब के बचे हुए लोग जातियों में और देश-देश के लोगों के बीच ऐसे होंगे जैसे वन-पशुओं में सिंह, या भेड़-बकरियों के झुण्डों में जवान सिंह होता है, क्योंकि जब वह उनके बीच में से जाए, तो लताड़ता और फाड़ता जाएगा, और कोई बचा न सकेगा।
Et les restes de Jacob seront, parmi les gentils, au milieu de maintes nations, comme un lion dans une forêt avec du bétail, et comme un lionceau avec un troupeau de brebis. partout où il passe, il déchire et ravit, et nul n'est capable de la détruire.
9 तेरा हाथ तेरे द्रोहियों पर पड़े, और तेरे सब शत्रु नष्ट हो जाएँ।
Ta main se lèvera sur ceux qui t'oppriment, et tous tes ennemis seront exterminés.
10 १० यहोवा की यही वाणी है, उस समय मैं तेरे घोड़ों का तेरे बीच में से नाश करूँगा; और तेरे रथों का विनाश करूँगा।
Et en ce jour voici ce qui arrivera, dit le Seigneur: Je ferai périr tes chevaux au milieu de toi, et Je briserai tes chars;
11 ११ मैं तेरे देश के नगरों को भी नष्ट करूँगा, और तेरे किलों को ढा दूँगा।
Je raserai les villes de ta terre, et Je détruirai tes forteresses.
12 १२ और मैं तेरे तंत्र-मंत्र नाश करूँगा, और तुझ में टोन्हे आगे को न रहेंगे।
J'ôterai de ta main les sortilèges, et il n'y aura plus de devins avec toi.
13 १३ और मैं तेरी खुदी हुई मूरतें, और तेरी लाठें, तेरे बीच में से नष्ट करूँगा; और तू आगे को अपने हाथ की बनाई हुई वस्तुओं को दण्डवत् न करेगा।
J'anéantirai tes statues et tes colonnes, et tu n'adoreras plus les œuvres de tes mains.
14 १४ और मैं तेरी अशेरा नामक मूरतों को तेरी भूमि में से उखाड़ डालूँगा, और तेरे नगरों का विनाश करूँगा।
Je déracinerai les bois sacrés du milieu de tes champs, et J'effacerai tes cités.
15 १५ और मैं अन्यजातियों से जो मेरा कहा नहीं मानतीं, क्रोध और जलजलाहट के साथ बदला लूँगा।
Et dans les transports de Ma colère Je tirerai vengeance des gentils, parce qu'ils M'auront point entendu.

< मीका 5 >