< मीका 2 >
1 १ हाय उन पर, जो बिछौनों पर पड़े हुए बुराइयों की कल्पना करते और दुष्ट कर्म की इच्छा करते हैं, और बलवन्त होने के कारण भोर को दिन निकलते ही वे उसको पूरा करते हैं।
Ay de los que traman la iniquidad ¡y trabajar el mal en sus camas! Cuando amanece, lo practican, porque está en el poder de su mano.
2 २ वे खेतों का लालच करके उन्हें छीन लेते हैं, और घरों का लालच करके उन्हें भी ले लेते हैं; और उसके घराने समेत पुरुष पर, और उसके निज भाग समेत किसी पुरुष पर अंधेर और अत्याचार करते हैं।
Codician los campos y se apoderan de ellos, y casas, y luego se los llevan. Oprimen a un hombre y a su casa, incluso un hombre y su herencia.
3 ३ इस कारण, यहोवा यह कहता है, मैं इस कुल पर ऐसी विपत्ति डालने पर हूँ, जिसके नीचे से तुम अपनी गर्दन हटा न सकोगे; न अपने सिर ऊँचे किए हुए चल सकोगे; क्योंकि वह विपत्ति का समय होगा।
Por eso dice Yahvé: “He aquí que estoy planeando contra esta gente un desastre, de la que no se quitará el cuello, ni tampoco caminarás con altivez, porque es un tiempo malo.
4 ४ उस समय यह अत्यन्त शोक का गीत दृष्टान्त की रीति पर गाया जाएगा: “हमारा तो सर्वनाश हो गया; वह मेरे लोगों के भाग को बिगाड़ता है; हाय, वह उसे मुझसे कितनी दूर कर देता है! वह हमारे खेत बलवा करनेवाले को दे देता है।”
En ese día se levantará una parábola contra ti, y se lamentan con un lamento lúgubre, diciendo, ‘¡Estamos totalmente arruinados! La posesión de mi pueblo está dividida. En efecto, ¡me lo quita y asigna nuestros campos a los traidores!”
5 ५ इस कारण तेरा ऐसा कोई न होगा, जो यहोवा की मण्डली में चिट्ठी डालकर नापने की डोरी डाले।
Por lo tanto, no tendrás a nadie que reparta la tierra por sorteo en la asamblea de Yahvé.
6 ६ बकवासी कहा करते हैं, “बकवास न करो। इन बातों के लिये न कहा करो!” ऐसे लोगों में से अपमान न मिटेगा।
“¡No profetices!” — profetizan. “No profetices sobre estas cosas. La desgracia no nos alcanzará”.
7 ७ हे याकूब के घराने, क्या यह कहा जाए कि यहोवा का आत्मा अधीर हो गया है? क्या ये काम उसी के किए हुए हैं? क्या मेरे वचनों से उसका भला नहीं होता जो सिधाई से चलता है?
Se dirá, oh casa de Jacob, “¿Está enojado el Espíritu de Yahvé? ¿Son estas sus acciones? ¿No hacen bien mis palabras al que camina sin culpa?”
8 ८ परन्तु कल की बात है कि मेरी प्रजा शत्रु बनकर मेरे विरुद्ध उठी है; तुम शान्त और भोले-भाले राहियों के तन पर से वस्त्र छीन लेते हो जो लड़ाई का विचार न करके निधड़क चले जाते हैं।
Pero últimamente mi pueblo se ha levantado como un enemigo. Despojas de la túnica y la ropa a los que pasan sin miramientos, volviendo de la batalla.
9 ९ मेरी प्रजा की स्त्रियों को तुम उनके सुखधामों से निकाल देते हो; और उनके नन्हें बच्चों से तुम मेरी दी हुई उत्तम वस्तुएँ सर्वदा के लिये छीन लेते हो।
Expulsas a las mujeres de mi pueblo de sus casas agradables; de sus hijos pequeños les quitas mi bendición para siempre.
10 १० उठो, चले जाओ! क्योंकि यह तुम्हारा विश्रामस्थान नहीं है; इसका कारण वह अशुद्धता है जो कठिन दुःख के साथ तुम्हारा नाश करेगी।
¡Levántate y vete! Porque este no es tu lugar de descanso, a causa de la impureza que destruye, incluso con una grave destrucción.
11 ११ यदि कोई झूठी आत्मा में चलता हुआ झूठी और व्यर्थ बातें कहे और कहे कि मैं तुम्हें नित्य दाखमधु और मदिरा के लिये प्रचार सुनाता रहूँगा, तो वही इन लोगों का भविष्यद्वक्ता ठहरेगा।
Si un hombre que camina con espíritu de falsedad miente, diciendo, “Te profetizaré sobre el vino y la bebida fuerte,” sería el profeta de este pueblo.
12 १२ हे याकूब, मैं निश्चय तुम सभी को इकट्ठा करूँगा; मैं इस्राएल के बचे हुओं को निश्चय इकट्ठा करूँगा; और बोस्रा की भेड़-बकरियों के समान एक संग रखूँगा। उस झुण्ड के समान जो अच्छी चराई में हो, वे मनुष्यों की बहुतायत के मारे कोलाहल मचाएँगे।
Seguramente os reuniré a todos, Jacob. Seguramente reuniré el remanente de Israel. Los pondré juntos como las ovejas de Bozra, como un rebaño en medio de sus pastos. Se llenarán de gente.
13 १३ उनके आगे-आगे बाड़े का तोड़नेवाला गया है, इसलिए वे भी उसे तोड़ रहे हैं, और फाटक से होकर निकले जा रहे हैं; उनका राजा उनके आगे-आगे गया अर्थात् यहोवा उनका सरदार और अगुआ है।
El que abre el camino sube delante de ellos. Rompen la puerta y salen. Su rey pasa delante de ellos, con Yahvé a la cabeza.