< मीका 2 >

1 हाय उन पर, जो बिछौनों पर पड़े हुए बुराइयों की कल्पना करते और दुष्ट कर्म की इच्छा करते हैं, और बलवन्त होने के कारण भोर को दिन निकलते ही वे उसको पूरा करते हैं।
Teško onima koji smišljaju nedjelo i snuju zlo na posteljama svojim! Kad svane dan, oni ga izvrše, jer je sila u njihovoj ruci.
2 वे खेतों का लालच करके उन्हें छीन लेते हैं, और घरों का लालच करके उन्हें भी ले लेते हैं; और उसके घराने समेत पुरुष पर, और उसके निज भाग समेत किसी पुरुष पर अंधेर और अत्याचार करते हैं।
Zažele li polja, otimaju ih, i kuće, uzimaju ih; čine nasilje čovjeku i kući njegovoj, vlasniku i posjedu njegovu.
3 इस कारण, यहोवा यह कहता है, मैं इस कुल पर ऐसी विपत्ति डालने पर हूँ, जिसके नीचे से तुम अपनी गर्दन हटा न सकोगे; न अपने सिर ऊँचे किए हुए चल सकोगे; क्योंकि वह विपत्ति का समय होगा।
Zato ovako govori Jahve: “Evo tome rodu smišljam zlo iz kojega nećete izvući vratova, niti ćete hoditi ponosito, jer će biti zlo vrijeme.
4 उस समय यह अत्यन्त शोक का गीत दृष्टान्त की रीति पर गाया जाएगा: “हमारा तो सर्वनाश हो गया; वह मेरे लोगों के भाग को बिगाड़ता है; हाय, वह उसे मुझसे कितनी दूर कर देता है! वह हमारे खेत बलवा करनेवाले को दे देता है।”
U onaj će vam se dan složiti rugalica, zapjevati tužaljka i reći: 'Propalo je! Posve smo opustošeni, baština je naroda moga otuđena i nitko da mu je vrati, naša polja podijeljena su odmetniku.'
5 इस कारण तेरा ऐसा कोई न होगा, जो यहोवा की मण्डली में चिट्ठी डालकर नापने की डोरी डाले।
Zato neće biti nikoga tko bi bacio kocku za dio tvoj u zboru Jahvinu.”
6 बकवासी कहा करते हैं, “बकवास न करो। इन बातों के लिये न कहा करो!” ऐसे लोगों में से अपमान न मिटेगा।
“Ne balite!” - bale oni - “Tako se ne bali! Sramota na nas neće pasti!
7 हे याकूब के घराने, क्या यह कहा जाए कि यहोवा का आत्मा अधीर हो गया है? क्या ये काम उसी के किए हुए हैं? क्या मेरे वचनों से उसका भला नहीं होता जो सिधाई से चलता है?
Zar će biti proklet dom Jakovljev? Zar je Jahve izgubio strpljivost? Zar on tako postupa? Nisu li riječi njegove ugodne Izraelu, narodu njegovu?”
8 परन्तु कल की बात है कि मेरी प्रजा शत्रु बनकर मेरे विरुद्ध उठी है; तुम शान्त और भोले-भाले राहियों के तन पर से वस्त्र छीन लेते हो जो लड़ाई का विचार न करके निधड़क चले जाते हैं।
Vi se sami dižete kao neprijatelji narodu mojemu. Čovjeku nezazornu vi otimate kabanicu, onome koji bez straha putuje ratne strahote dosuđujete.
9 मेरी प्रजा की स्त्रियों को तुम उनके सुखधामों से निकाल देते हो; और उनके नन्हें बच्चों से तुम मेरी दी हुई उत्तम वस्तुएँ सर्वदा के लिये छीन लेते हो।
Vi izgonite žene moga naroda iz njihovih milih domova; djeci njihovoj zauvijek oduzimate slavu koju sam im dao:
10 १० उठो, चले जाओ! क्योंकि यह तुम्हारा विश्रामस्थान नहीं है; इसका कारण वह अशुद्धता है जो कठिन दुःख के साथ तुम्हारा नाश करेगी।
“Ustanite, idite! Ovo nije počivalište! Zbog nečistoće teško vas uže svezalo.”
11 ११ यदि कोई झूठी आत्मा में चलता हुआ झूठी और व्यर्थ बातें कहे और कहे कि मैं तुम्हें नित्य दाखमधु और मदिरा के लिये प्रचार सुनाता रहूँगा, तो वही इन लोगों का भविष्यद्वक्ता ठहरेगा।
Kad bi mogao biti nadahnut čovjek koji izmišlja ovu opsjenu: “Prorokujem ti vino i piće”, on bi bio prorok narodu ovome.
12 १२ हे याकूब, मैं निश्चय तुम सभी को इकट्ठा करूँगा; मैं इस्राएल के बचे हुओं को निश्चय इकट्ठा करूँगा; और बोस्रा की भेड़-बकरियों के समान एक संग रखूँगा। उस झुण्ड के समान जो अच्छी चराई में हो, वे मनुष्यों की बहुतायत के मारे कोलाहल मचाएँगे।
Svega ću te sabrati, Jakove, sakupit ću Ostatak Izraelov! Smjestit ću ih zajedno kao ovce u toru, kao stado na paši - neće se bojati nikoga.
13 १३ उनके आगे-आगे बाड़े का तोड़नेवाला गया है, इसलिए वे भी उसे तोड़ रहे हैं, और फाटक से होकर निकले जा रहे हैं; उनका राजा उनके आगे-आगे गया अर्थात् यहोवा उनका सरदार और अगुआ है।
Pred njima stupa rušilac: oni će se porušiti i ući, kroz vrata će proći i izaći; pred njima će ići njihov kralj, Jahve će biti na čelu.

< मीका 2 >