< मत्ती 7 >
1 १ “दोष मत लगाओ, कि तुम पर भी दोष न लगाया जाए।
Nkulonga, nawe wahayilongwa.
2 २ क्योंकि जिस प्रकार तुम दोष लगाते हो, उसी प्रकार तुम पर भी दोष लगाया जाएगा; और जिस नाप से तुम नापते हो, उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा।
Alonje shuloonga nawe wahayilongwa na shuhubhapimila abhantu nawe wahayi pimilwa shinisho.
3 ३ “तू क्यों अपने भाई की आँख के तिनके को देखता है, और अपनी आँख का लट्ठा तुझे नहीं सूझता?
Yeenu uhwenya ishipande shikwi sheshili mwilyinso holo waho suminye ishipande shikwi shesheli mwilyinso lyaho ikwi liliho mwilyinso lyaho?
4 ४ जब तेरी ही आँख में लट्ठा है, तो तू अपने भाई से कैसे कह सकता है, ‘ला मैं तेरी आँख से तिनका निकाल दूँ?’
Unganda bhuli ayanje hwa holo waho aje ambaihwefwe ishipande sheshili mwilinso lyaho, wakati nawe wayo ulinasho mwilinso lyaho?
5 ५ हे कपटी, पहले अपनी आँख में से लट्ठा निकाल ले, तब तू अपने भाई की आँख का तिनका भली भाँति देखकर निकाल सकेगा।
Ulinilenga awe; kwanza uyefwe ishipande sheshili mwilinso lyaho, nkubhahwefwe ahinza ishipande isha mwilinso lyaholo waho.
6 ६ “पवित्र वस्तु कुत्तों को न दो, और अपने मोती सूअरों के आगे मत डालो; ऐसा न हो कि वे उन्हें पाँवों तले रौंदें और पलटकर तुम को फाड़ डालें।
Usahazipele imbwa ivintu ivyinza usahazisumbile ungurubhi ishalye ishinza zinzananganye na khanye ni vinama habhili bhanza hulye nawe.
7 ७ “माँगो, तो तुम्हें दिया जाएगा; ढूँढ़ो, तो तुम पाओगे; खटखटाओ, तो तुम्हारे लिये खोला जाएगा।
Labha ubhaposhele. Anza, nawe ubhapate. Khoma ihodi, anzahuhwigulile.
8 ८ क्योंकि जो कोई माँगता है, उसे मिलता है; और जो ढूँढ़ता है, वह पाता है; और जो खटखटाता है, उसके लिये खोला जाएगा।
Pipo ya labha aposhela, na wowonti yahwanza aposhela. Umuntu yakhoma ihodi, ahumwigulila.
9 ९ “तुम में से ऐसा कौन मनुष्य है, कि यदि उसका पुत्र उससे रोटी माँगे, तो वह उसे पत्थर दे?
Aliho humwinyu umuntu umwana wakwe nkalabha umukate ahupela iwe?
10 १० या मछली माँगे, तो उसे साँप दे?
Au nkanabha isamaki ahupela inzoha?
11 ११ अतः जब तुम बुरे होकर, अपने बच्चों को अच्छी वस्तुएँ देना जानते हो, तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता अपने माँगनेवालों को अच्छी वस्तुएँ क्यों न देगा?
Nkushele, mubhimbibhi muminye hubhapele abhana bhinyu ivintu ivyinza, Je! Ungulubhi wenyu uwahumwanya sangabhapela hanii ivyinza bhebha hunabha umweene?
12 १२ इस कारण जो कुछ तुम चाहते हो, कि मनुष्य तुम्हारे साथ करें, तुम भी उनके साथ वैसा ही करो; क्योंकि व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं की शिक्षा यही है।
Ishi shuhwanza huje ubhombelwe na bhanji, nawe shubhombaje hwamwinyu, pipo izyo ndajizyo zya kuwa.
13 १३ “सकेत फाटक से प्रवेश करो, क्योंकि चौड़ा है वह फाटक और सरल है वह मार्ग जो विनाश की ओर ले जाता है; और बहुत सारे लोग हैं जो उससे प्रवेश करते हैं।
Mwinjile mulwiji unyeela. Pipo ulwiji lugosi idala ligosi lyelilongozya humwoto abhantu bhinji bhebhabhala idala ilyo.
14 १४ क्योंकि संकरा है वह फाटक और कठिन है वह मार्ग जो जीवन को पहुँचाता है, और थोड़े हैं जो उसे पाते हैं।
Ulwiji unyeela lwa huwomi, abhantu bhadodo bhebhahwinjila umwo.
15 १५ “झूठे भविष्यद्वक्ताओं से सावधान रहो, जो भेड़ों के भेष में तुम्हारे पास आते हैं, परन्तु अन्तर में फाड़नेवाले भेड़िए हैं।
Muyenyaje na kuwa abhilenga, bhebhahwinza bhakwite ikwembe ilyingole, lakini muhati mbwa londe ihali.
16 १६ उनके फलों से तुम उन्हें पहचान लोगे। क्या लोग झाड़ियों से अंगूर, या ऊँटकटारों से अंजीर तोड़ते हैं?
Mubhabhamanye amadondo gabho. Je abhantu bhangatungula amadondo muminvwa, au mwikwi humbeyu iyi mbaruti?
17 १७ इसी प्रकार हर एक अच्छा पेड़ अच्छा फल लाता है और निकम्मा पेड़ बुरा फल लाता है।
Ishi ikwi lyolyonti, ilyinza lipapa amadondo aminza, lakini ikwi ibhibhi lipapa amadondo amabhibhi.
18 १८ अच्छा पेड़ बुरा फल नहीं ला सकता, और न निकम्मा पेड़ अच्छा फल ला सकता है।
Ikwi ilyinza salingapapa amadondo amabhibhi, wala ikwi ibhibhi selingapapa amadondo aminza.
19 १९ जो-जो पेड़ अच्छा फल नहीं लाता, वह काटा और आग में डाला जाता है।
Ikwi lyolyonti lyesagalipapa amadondo aminza litemwa na pembele umwoto.
20 २० अतः उनके फलों से तुम उन्हें पहचान लोगे।
Abhantu abha bhibhi ubhabhamanye amadondo gabho.
21 २१ “जो मुझसे, ‘हे प्रभु, हे प्रभु’ कहता है, उनमें से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है।
Siga muntu wowonti yayiga, 'Ngurubhi, Ngulubhi,' yahayiyinjila hubhumwini uwahumwanya, ila yuyula yabhomba inyinza zya Ngulubhi uwahumwanya.
22 २२ उस दिन बहुत लोग मुझसे कहेंगे; ‘हे प्रभु, हे प्रभु, क्या हमने तेरे नाम से भविष्यद्वाणी नहीं की, और तेरे नाम से दुष्टात्माओं को नहीं निकाला, और तेरे नाम से बहुत अचम्भे के काम नहीं किए?’
Abhantu abhinji isiku ilyo bhahayiyiga 'Ngulubhi, Ngulubhi, twahafumizye ukuwa hwitawa lyaho, hwitawa lyaho twahabhombile amambo minji aminza amagosi?'
23 २३ तब मैं उनसे खुलकर कह दूँगा, ‘मैंने तुम को कभी नहीं जाना, हे कुकर्म करनेवालों, मेरे पास से चले जाओ।’
U Ngulubhi ahayibhabhu aje, 'simbaminye mwepe! Ipa amwe, mubhabhomba imbibhi!'
24 २४ “इसलिए जो कोई मेरी ये बातें सुनकर उन्हें मानता है वह उस बुद्धिमान मनुष्य के समान ठहरेगा जिसने अपना घर चट्टान पर बनाया।
Ishi kila muntu yahwinvwa amazwi gani na hugitishe alingana nu muntu uwihekima yazenjile inyumba yakwe pamwanya pa mawe.
25 २५ और बारिश और बाढ़ें आईं, और आँधियाँ चलीं, और उस घर पर टक्करें लगीं, परन्तु वह नहीं गिरा, क्योंकि उसकी नींव चट्टान पर डाली गई थी।
Invura yatonya, awinzi gamema ahanvulungwe hinza hayikhoma inyumba iyo seya, gwa pansi pipo yahazengwilwe pamwanya pamawe.
26 २६ परन्तु जो कोई मेरी ये बातें सुनता है और उन पर नहीं चलता वह उस मूर्ख मनुष्य के समान ठहरेगा जिसने अपना घर रेत पर बनाया।
Lelo umutu wowonti yahwunvwa uzwi lyani lyani sahulyitiha uyo abhafane nu muntu umpumbavu yazenga inyumba yakwe pamwanya pansanga.
27 २७ और बारिश, और बाढ़ें आईं, और आँधियाँ चलीं, और उस घर पर टक्करें लगीं और वह गिरकर सत्यानाश हो गया।”
Invula yinza, na minzi gamema na hamvulungwi hinza hayikhoma inyumba iyo yagwa na malishe pepala.”
28 २८ जब यीशु ये बातें कह चुका, तो ऐसा हुआ कि भीड़ उसके उपदेश से चकित हुई।
U Yesu lwa hamala ayanje amazwi iga, abhantu bhahaswijile lwa hamanyizyaga.
29 २९ क्योंकि वह उनके शास्त्रियों के समान नहीं परन्तु अधिकारी के समान उन्हें उपदेश देता था।
Pipo ahamanyizyaga ndeshe umuntu uwimamlaka siyo ndeshe asimbi bhabho.