< मत्ती 6 >

1 “सावधान रहो! तुम मनुष्यों को दिखाने के लिये अपने धार्मिकता के काम न करो, नहीं तो अपने स्वर्गीय पिता से कुछ भी फल न पाओगे।
Amuchenjele kuti mutachiti milimo yanu iluleme kumeso abantu kuti mwebelwe ambabo. Mwachita obo, tamukwe bulumbu kuli Uuso wanu uulikujulu.
2 “इसलिए जब तू दान करे, तो अपना ढिंढोरा न पिटवा, जैसेकपटी, आराधनालयों और गलियों में करते हैं, ताकि लोग उनकी बड़ाई करें, मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके।
Nkambo kaako chindi nchowabila bantu izipo utasibi imwembo kubusyu bwabo mbuli mbubachita basikuupawupa ameso muzikombelo amumigwagwa, kuti batembawulwe kubantu. Nchobeni ndamwambila kuti balijene kale bulumbu bwabo.
3 परन्तु जब तू दान करे, तो जो तेरा दाहिना हाथ करता है, उसे तेरा बायाँ हाथ न जानने पाए।
Pesi webo, ichindi nchowabila bantu zipo ijanza lyako lyakululyo litazibi mbulichita lyakuchimwensi.
4 ताकि तेरा दान गुप्त रहे; और तब तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा।
Kuti zipo zyako zibe kumbali, lino Uuso ubonena kumbali uzokulumbula.
5 “और जब तू प्रार्थना करे, तो कपटियों के समान न हो क्योंकि लोगों को दिखाने के लिये आराधनालयों में और सड़कों के चौराहों पर खड़े होकर प्रार्थना करना उनको अच्छा लगता है। मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके।
Alimwi chindi nchomukomba mutabi mbuli basikupawupa amenso nkambo balayanda kukomba bwimvwi muzikombelo amuzyooko zyamigwagwa mipati kuti babonwe kubantu. Nchobeni ndamwambila kuti balijene kale bulumbu bwabo.
6 परन्तु जब तू प्रार्थना करे, तो अपनी कोठरी में जा; और द्वार बन्द करके अपने पिता से जो गुप्त में है प्रार्थना कर; और तब तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा।
Iwebo chindi nchokomba njila muchimpetu chako ulijalile kumulyango ukkombe kuli Uuso uubonena kumbali uzokulumbula.
7 प्रार्थना करते समय अन्यजातियों के समान बक-बक न करो; क्योंकि वे समझते हैं कि उनके बार बार बोलने से उनकी सुनी जाएगी।
Alimwi mukukomba kwenu mutayindululi mbuli mbubachita bamaasi, nkambo balayeya kuti balaswililwa kukubwanta kwabo.
8 इसलिए तुम उनके समान न बनो, क्योंकि तुम्हारा पिता तुम्हारे माँगने से पहले ही जानता है, कि तुम्हारी क्या-क्या आवश्यकताएँ है।
Nkinkaako, mutakozyani abo nkambo Uuso wanu ulikujulu ulizi zintu zyonse nzimubula kamutana kumubuzya
9 “अतः तुम इस रीति से प्रार्थना किया करो: ‘हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नामपवित्र माना जाए।
mbuboobu mbumwelede kukomba: 'Taata wesu ooli kujulu, alilemekwe izina lyako, abuze bwami bwako.
10 १० ‘तेरा राज्य आए।तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है, वैसे पृथ्वी पर भी हो।
Aluchitwe luyando lwako, ansi aano mbubonya mbuli kujulu.
11 ११ ‘हमारी दिन भर की रोटी आज हमें दे।
Utupe sunu zilyo zitwelede.
12 १२ ‘और जिस प्रकार हमने अपने अपराधियों को क्षमा किया है, वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर।
Utulekelele milandu yesu, mbubonya mbuli mbutu balakelela aswe bali amilandu kuli ndiswe.
13 १३ ‘और हमें परीक्षा में न ला, परन्तु बुराई से बचा; [क्योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही हैं।’ आमीन।]
Utatwenzyi mukutempawulwa. Utuvune kumubi, nkambo bwami mbubwako anguzu, abulemu, mane kukabe kutamani. Ameni.
14 १४ “इसलिए यदि तुम मनुष्य के अपराध क्षमा करोगे, तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हें क्षमा करेगा।
Nkambo mwalekelela bantu milandu yabo alakwe Uusowanu ulikujulu ulamulekelela anywebo.
15 १५ और यदि तुम मनुष्यों के अपराध क्षमा न करोगे, तो तुम्हारा पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा न करेगा।
Pele mwatabalekelela bantu milandu yabo anywebo tamukoyolekelelwa.
16 १६ “जब तुम उपवास करो, तो कपटियों के समान तुम्हारे मुँह पर उदासी न छाई रहे, क्योंकि वे अपना मुँह बनाए रहते हैं, ताकि लोग उन्हें उपवासी जानें। मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके।
Alimwi chindi nchomulyiimya kulya mutabi mbuli basikuwupawupa amenso, nkambo balo balawungumana, balabisya masyu aabo, kuti baboneke kubantu mbubalyimya kulya. Nchobeni ndamwambila kuti balijene kale bulumbu bwabo.
17 १७ परन्तु जब तू उपवास करे तो अपने सिर पर तेल मल और मुँह धो।
Pele chiindi ncholyimya kulya webo, ubotye mutwe wako akusamba kumenso aako.
18 १८ ताकि लोग नहीं परन्तु तेरा पिता जो गुप्त में है, तुझे उपवासी जाने। इस दशा में तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा।
Kuti kulyiimya kwako kutaboneki kubantu pele kuli Uuso uuli kumbali lino Uuso uubonena kumbali uzokulumbula.
19 १९ “अपने लिये पृथ्वी पर धन इकट्ठा न करो; जहाँ कीड़ा और काई बिगाड़ते हैं, और जहाँ चोर सेंध लगाते और चुराते हैं।
Mutaliyobwedi lubono aansi ano mpaabisya mapempe ankalaya ababbi mpobatulula kuti babbe.
20 २० परन्तु अपने लिये स्वर्ग में धन इकट्ठा करो, जहाँ न तो कीड़ा, और न काई बिगाड़ते हैं, और जहाँ चोर न सेंध लगाते और न चुराते हैं।
Amuliyobwede lubono lwakujulu nkwatabisyi mapempe ankalaya, ababbi nkubatatululi kuti babbe.
21 २१ क्योंकि जहाँ तेरा धन है वहाँ तेरा मन भी लगा रहेगा।
Nkambo lubono lwako nkulubede nkukonya oko nkubede moyo wako.
22 २२ “शरीर का दीया आँख है: इसलिए यदि तेरी आँख अच्छी हो, तो तेरा सारा शरीर भी उजियाला होगा।
Ilampi lyamubili ndinso nkambo kaako linso lyako kuti kalili sibuuya mubili wako woonse ulazula mumuni.
23 २३ परन्तु यदि तेरी आँख बुरी हो, तो तेरा सारा शरीर भी अंधियारा होगा; इस कारण वह उजियाला जो तुझ में है यदि अंधकार हो तो वह अंधकार कैसा बड़ा होगा!
Anukuti linso lyako kalili abutavu mubili wako woonse lino mumuni mulinduwe wakali mudima. Mudima wayo ulasiya mbi.
24 २४ “कोई मनुष्य दो स्वामियों की सेवा नहीं कर सकता, क्योंकि वह एक से बैर और दूसरे से प्रेम रखेगा, या एक से निष्ठावान रहेगा और दूसरे का तिरस्कार करेगा। तुम परमेश्वर और धन दोनों की सेवा नहीं कर सकते।
Takwe muntu ukonzya kumanina baami bobile milimo nkambo ulasula umwi ulayanda umwi na ulakakilila umwi akusampawula umwi. Tamukonzyi kubelekela Leza antomwe alubono.
25 २५ इसलिए मैं तुम से कहता हूँ, कि अपने प्राण के लिये यह चिन्ता न करना कि हम क्या खाएँगे, और क्या पीएँगे, और न अपने शरीर के लिये कि क्या पहनेंगे, क्या प्राण भोजन से, और शरीर वस्त्र से बढ़कर नहीं?
Nkambo kaako ndamwambila kuti, mutalibilikili kubuumi bwanu kuti tukalyeenzi? Nikuba kumibili yenu kuti, tukasamenzi? Buumi bwenu tabwiindi zilyo awalo mubili sa tuyindi zyakusama?
26 २६ आकाश के पक्षियों को देखो! वे न बोते हैं, न काटते हैं, और न खत्तों में बटोरते हैं; तो भी तुम्हारा स्वर्गीय पिता उनको खिलाता है। क्या तुम उनसे अधिक मूल्य नहीं रखते?
Amulange bayuni bakujulu nkambo tababyali tabatebuli, tabayoboli mumatala, nekuba boobo Uusowanu ulikujulu ulabasanina. Sa inywe tamuyandiki kwinda mbabo?
27 २७ तुम में कौन है, जो चिन्ता करके अपने जीवनकाल में एक घड़ी भी बढ़ा सकता है?
Ngwani akati kenu ulibilika ukonzya kukomezya chiimo chakwe nikuba kakokola komwe?
28 २८ “और वस्त्र के लिये क्यों चिन्ता करते हो? सोसनों के फूलों पर ध्यान करो, कि वे कैसे बढ़ते हैं, वे न तो परिश्रम करते हैं, न काटते हैं।
Alimwi nkamboonzi mulalibilikila zyakusama? Amuyeye masamu amusokwe mbwamena, tabeleki, takonzyi kuluka,
29 २९ तो भी मैं तुम से कहता हूँ, कि सुलैमान भी, अपने सारे वैभव में उनमें से किसी के समान वस्त्र पहने हुए न था।
pele ndamwambila kuti naba Solomoni mubulemu bwakwe boonse takakonzya kusama mbuli limwi akati kanzizyo.
30 ३० इसलिए जब परमेश्वर मैदान की घास को, जो आज है, और कल भाड़ में झोंकी जाएगी, ऐसा वस्त्र पहनाता है, तो हे अल्पविश्वासियों, तुम को वह क्यों न पहनाएगा?
Lino kuti Leza kasamika boobo maani amusokwe, aaliko sunu pele ijunza alasowelwa muchikko, sa takayindi loko kumusamika anywebo nobasilusyomo lunini.
31 ३१ “इसलिए तुम चिन्ता करके यह न कहना, कि हम क्या खाएँगे, या क्या पीएँगे, या क्या पहनेंगे?
Nkambo kaako mutalibiliki akaamba kuti tukalyeenzi? Tukanyweenzi? Tukasamenzi?'
32 ३२ क्योंकि अन्यजाति इन सब वस्तुओं की खोज में रहते हैं, और तुम्हारा स्वर्गीय पिता जानता है, कि तुम्हें ये सब वस्तुएँ चाहिए।
Nkambo kazeezi zyoonseni nzibayandula bamaasi, alimwi Uusowanu ulikujulu ulizi kuti eezi zyonse zilayandwa kulindinywe.
33 ३३ इसलिए पहले तुम परमेश्वर के राज्य और धार्मिकता की खोज करो तो ये सब वस्तुएँ तुम्हें मिल जाएँगी।
Pele amusangune kuyandula bwami bwa Leza abululami bwakwe eelyo zintu ezi zyoonse mulaziyungizizigwa azyalo.
34 ३४ अतः कल के लिये चिन्ता न करो, क्योंकि कल का दिन अपनी चिन्ता आप कर लेगा; आज के लिये आज ही का दुःख बहुत है।
Nkambo kaako mutalibilikili zyejunza, nkambo bwejunza bula lilibilikila bwini. Buzuba bwasunu bulizulide mapenzi abo bwalo.

< मत्ती 6 >