< मत्ती 4 >

1 तब उस समय पवित्र आत्मा यीशु को एकांत में ले गया ताकि शैतान से उसकी परीक्षा हो।
Vbvrikunamv Dowv Jisunyi chukrimooku lo okv ninyia Uyu am pokayarka modukubv vnggvto.
2 वह चालीस दिन, और चालीस रात, निराहार रहा, तब उसे भूख लगी।
Alu champi gula okv ayu champigo dvmabv dooro koching so, Jisu kano toku.
3 तब परखनेवाले ने पास आकर उससे कहा, “यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो कह दे, कि ये पत्थर रोटियाँ बन जाएँ।”
Vbvrikunamv Uyu ninyi gvlo aala minto, “No Pwknvyarnv gv Kuunyilo ngvbolo, so vlwng vdw sum vtwngbv ridubv mintoka.”
4 यीशु ने उत्तर दिया, “लिखा है, ‘मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं, परन्तु हर एक वचन से जो परमेश्वर के मुख से निकलता है जीवित रहेगा।’”
Vbvritola Jisu mirwksito, “Darwknv Kitaplo mindu, ‘Nyi si vtwng lokv mwng turma dunv, vbvritola Pwknvyarnv gv minam gaam mvnwngnga dinchi dunv.’”
5 तब शैतान उसे पवित्र नगर में ले गया और मन्दिर के कंगूरे पर खड़ा किया।
Vbvrikunamv Uyu ngv Jisunyi Jerusalem bv vnggv toku, Darwknv Pamtv lo, ninyia Pwknvyarnvnaam aoyachoknv mwnglo aolo dakmuto,
6 और उससे कहा, “यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो अपने आपको नीचे गिरा दे; क्योंकि लिखा है, ‘वह तेरे विषय में अपने स्वर्गदूतों को आज्ञा देगा, और वे तुझे हाथों हाथ उठा लेंगे; कहीं ऐसा न हो कि तेरे पाँवों में पत्थर से ठेस लगे।’”
okv ninyia minto, “No Pwknvyarnv gv Kuunyilo ngvbolo, atubongv sokv poklu kaatoka, vkvlvgavbolo Darwknv Kitaplo mindu, ‘Pwknvyarnv no gvbv ninyigv nyidogindung nga orto jire; bunu nam bunugv laak lo dvvbwngre, vkvlvgavbolo noogv lvchu nga achidubv vlwng aolo mvmu madubv.’”
7 यीशु ने उससे कहा, “यह भी लिखा है, ‘तू प्रभु अपने परमेश्वर की परीक्षा न कर।’”
Jisu mirwksito, “Vbvritola Darwknv Kitaplo vbv mintadu, ‘Noogv Pwknvyarnvnyi no rikwripak mabvka.’”
8 फिर शैतान उसे एक बहुत ऊँचे पहाड़ पर ले गया और सारे जगत के राज्य और उसका वैभव दिखाकर
Vbvrikunamv Uyu hv Jisunyi vnggv laila moodw aoyachok kolo chaagv toku okv ninyia nyiamooku gv achialvbv kainv karv vdwa kaatam toku.
9 उससे कहा, “यदि तू गिरकर मुझे प्रणाम करे, तो मैं यह सब कुछ तुझे दे दूँगा।”
Uyu v minto, “No nga gublwk dvla kumbojobo lo, nam ngo so gv kaagv dvnam mvnwng sum jire.”
10 १० तब यीशु ने उससे कहा, “हे शैतान दूर हो जा, क्योंकि लिखा है: ‘तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर, और केवल उसी की उपासना कर।’”
Vbvrikunamv Jisu mirwk toku, “Uyu! No vngroto, Darwknv Kitaplo mindu, “Noogv Pwknvyarnv nyimwng kumlajolaka okv Ninyigv lvgabv rimwng laka!’”
11 ११ तब शैतान उसके पास से चला गया, और स्वर्गदूत आकर उसकी सेवा करने लगे।
Vbvrikunamv Uyu ngv Jisunyi vngyu toku; okv nyidogindung ngv aala Jisunyi ridur toku.
12 १२ जब उसने यह सुना कि यूहन्ना पकड़वा दिया गया, तो वह गलील को चला गया।
Jonnyi patwk lwknama vdwlo Jisu tvvpa pvkudw, nw Galili bv vngyu toku.
13 १३ और नासरत को छोड़कर कफरनहूम में जो झील के किनारे जबूलून और नप्ताली के क्षेत्र में है जाकर रहने लगा।
Nw Najaret lo dooku mato, vbvritola Jibulun gvla Naptali mooku gv Svpar adar lo doonv banggu, Kaparnaum lo doodubv vngtoku.
14 १४ ताकि जो यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था, वह पूरा हो।
Svbvrinam si nyijwk Aijaya gv minpv nama jvjvbv rilin modukubv ritoku,
15 १५ “जबूलून और नप्ताली के क्षेत्र, झील के मार्ग से यरदन के पास अन्यजातियों का गलील-
“Jebulun gv Kvdw okv Naptali gv kvdw, lamtv ngv svmasa lo inv, Jordan Svko gv takdv gonvlo, Galili, Jentail vdwgv kvdw!
16 १६ जो लोग अंधकार में बैठे थे उन्होंने बड़ी ज्योति देखी; और जो मृत्यु के क्षेत्र और छाया में बैठे थे, उन पर ज्योति चमकी।”
Kanv arwnglo doonv nyi vdwv, kairungnv Loung go kaapare. Sinv vdwgv kanv mooku lo doonv vdwgvlo loung ngv ungjire.”
17 १७ उस समय से यीशु ने प्रचार करना और यह कहना आरम्भ किया, “मन फिराओ क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आया है।”
Vbvriri lokv Jisu ninyigv doina japrap toku: “Nonuno rimur lokv mvngdin tokuka ogulvgavbolo Nyidomooku gv Karv ngv nvchi duku!”
18 १८ उसने गलील की झील के किनारे फिरते हुए दो भाइयों अर्थात् शमौन को जो पतरस कहलाता है, और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; क्योंकि वे मछुए थे।
Jisu Galili gv Svpar gv adar lo vngkar rilo, achiboru sinyi go aminv Saimon (Pitar vnam) okv ninyigv boru Andriu vsap lokv svpar lo ngui naadung dubv kaapato.
19 १९ और उनसे कहा, “मेरे पीछे चले आओ, तो मैं तुम को मनुष्यों के पकड़नेवाले बनाऊँगा।”
Jisu bunua minto, “Nga vngming gvlaka, okv ngo nonua nyi naadubv tamsarre.”
20 २० वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
Vjakgobv bunu vsap a kayupila ninyia lvkobv vngming gvtoku.
21 २१ और वहाँ से आगे बढ़कर, उसने और दो भाइयों अर्थात् जब्दी के पुत्र याकूब और उसके भाई यूहन्ना को अपने पिता जब्दी के साथ नाव पर अपने जालों को सुधारते देखा; और उन्हें भी बुलाया।
Nw vngdavngra la kvvbi achiboru sigodv kaapato, Jibedi gv kuunyilo Jon nyila Jemsnyi. Bunu svpw lo vsap a mvgemvrap sila doonyato. Jisu bunua gokto,
22 २२ वे तुरन्त नाव और अपने पिता को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
okv bunu vjakgobv svpwa okv bunugv abua kayupila ninyia lvkobv vngming gvtoku.
23 २३ और यीशु सारे गलील में फिरता हुआ उनके आराधनालयों में उपदेश करता, और राज्य का सुसमाचार प्रचार करता, और लोगों की हर प्रकार की बीमारी और दुर्बलता को दूर करता रहा।
Jisu Galili gv mooku mvnwng lo vnggo karto, Jius kumku-naam lo tamsarla, Nyidomooku gv Karv gv lvkwng nga japgola, nvgwngnv achiapikla lvvmanv nyi vdwa mvpujila ritoku.
24 २४ और सारे सीरिया देश में उसका यश फैल गया; और लोग सब बीमारों को, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों और दुःखों में जकड़े हुए थे, और जिनमें दुष्टात्माएँ थीं और मिर्गीवालों और लकवे के रोगियों को उसके पास लाए और उसने उन्हें चंगा किया।
Jisu gv vbvrinam gv yunying ngv Sairia gv mooku mvnwnglo dusik kartoku, vkvlvgabv nyi vdwv nyi nvgwngnv achiapik nvnga, okv suru nvnga, nyi uyuvram gvnv nga, okv svmik tabnv nga, okv digwng nvnga, ninyi gvlo aagv nyatoku, okv nw bunu mvnwngnga mvpu jitoku.
25 २५ और गलील, दिकापुलिस, यरूशलेम, यहूदिया और यरदन के पार से भीड़ की भीड़ उसके पीछे हो ली।
Nyi nyipam twngtv nvgo ninyia vngming gvto, hv bunu Galili lokv, okv Dekapolis lokv, Jerusalem, Judia, Jordan Svko gv takdv gonv lokv.

< मत्ती 4 >