< मरकुस 16 >
1 १ जब सब्त का दिन बीत गया, तो मरियम मगदलीनी, और याकूब की माता मरियम, और सलोमी ने सुगन्धित वस्तुएँ मोल लीं, कि आकर उस पर मलें।
जब आराम को दिन बीत गयो, त मरियम मगदलीनी, याकूब की माय मरियम अऊर सलोमी न सुगन्धित अत्तर लेय लियो अऊर आय क यीशु की लाश पर मल्यो।
2 २ सप्ताह के पहले दिन बड़े भोर, जब सूरज निकला ही था, वे कब्र पर आईं,
हप्ता को पहिलो दिन इतवार ख भुन्सारो म जब सूर्योदय होतो समय, हि कब्र पर आयी,
3 ३ और आपस में कहती थीं, “हमारे लिये कब्र के द्वार पर से पत्थर कौन लुढ़काएगा?”
अऊर आपस म कहत होती, “हमरो लायी कब्र को द्वार पर सी गोटा कौन हटायेंन?”
4 ४ जब उन्होंने आँख उठाई, तो देखा कि पत्थर लुढ़का हुआ है! वह बहुत ही बड़ा था।
गोटा बहुत बड़ो होतो, जब उन्न देख्यो, त गोटा हट्यो हुयो होतो।
5 ५ और कब्र के भीतर जाकर, उन्होंने एक जवान को श्वेत वस्त्र पहने हुए दाहिनी ओर बैठे देखा, और बहुत चकित हुई।
कब्र को अन्दर जाय क उन्न स्वर्गदूत ख एक जवान आदमी को रूप म सफेद कपड़ा पहिन्यो दायो तरफ बैठ्यो देख्यो, अऊर हि बहुत डर गयी होती।
6 ६ उसने उनसे कहा, “चकित मत हो, तुम यीशु नासरी को, जो क्रूस पर चढ़ाया गया था, ढूँढ़ती हो। वह जी उठा है, यहाँ नहीं है; देखो, यही वह स्थान है, जहाँ उन्होंने उसे रखा था।
ओन उन्को सी कह्यो, “मत डरो, तुम नासरत को यीशु ख, जो क्रूस पर चढ़ायो गयो होतो, ओख ढूंढ रही हय। ऊ जीन्दो भयो हय, इत नहाय; देखो, याच जागा आय, जित उन्न ओख रख्यो होतो।
7 ७ परन्तु तुम जाओ, और उसके चेलों और पतरस से कहो, कि वह तुम से पहले गलील को जाएगा; जैसा उसने तुम से कहा था, तुम वहीं उसे देखोगे।”
पर तुम जावो, अऊर ओको चेलावों अऊर पतरस सी कहो कि ऊ तुम सी पहिले गलील ख जायेंन। जसो ओन तुम सी कह्यो होतो, तुम उतच ओख देखो।”
8 ८ और वे निकलकर कब्र से भाग गईं; क्योंकि कँपकँपी और घबराहट उन पर छा गई थी। और उन्होंने किसी से कुछ न कहा, क्योंकि डरती थीं।
अऊर हि निकल क कब्र सी भाग गयी; कपकपी अऊर घबराहट उन पर छाय गयी होती; अऊर उन्न कोयी सी कुछ नहीं कह्यो, कहालीकि हि डर गयी होती।
9 ९ (note: The most reliable and earliest manuscripts do not include Mark 16:9-20.) सप्ताह के पहले दिन भोर होते ही वह जी उठकर पहले-पहल मरियम मगदलीनी को जिसमें से उसने सात दुष्टात्माएँ निकाली थीं, दिखाई दिया।
(note: The most reliable and earliest manuscripts do not include Mark 16:9-20.) हप्ता को पहिलो दिन इतवार को भुन्सारे ख ऊ जीन्दो होय क सब सी पहिले मरियम मगदलीनी ख जेको म सी सात दुष्ट आत्मा ख निकाल्यो होतो ओख दिखायी दियो।
10 १० उसने जाकर उसके साथियों को जो शोक में डूबे हुए थे और रो रहे थे, समाचार दिया।
ओन जाय क यीशु को संगियों ख जो शोक म डुब्यो होतो अऊर रोय रह्यो होतो, यो समाचार बतायो।
11 ११ और उन्होंने यह सुनकर कि वह जीवित है और उसने उसे देखा है, विश्वास नहीं किया।
जब उन्न यो सुन्यो कि यीशु जीन्दो हय अऊर उन्ख दिखायी दियो हय, त उन्ख विश्वास नहीं भयो।
12 १२ इसके बाद वह दूसरे रूप में उनमें से दो को जब वे गाँव की ओर जा रहे थे, दिखाई दिया।
येको बाद यीशु दूसरों रूप म उन्म सी दोय चेलावों ख जब हि गांव को तरफ जाय रह्य होतो, दिखायी दियो।
13 १३ उन्होंने भी जाकर औरों को समाचार दिया, परन्तु उन्होंने उनका भी विश्वास न किया।
उन्न भी जाय क दूसरों ख समाचार बतायो, पर उन्न तब भी उन्की बात पर विश्वास नहीं करयो।
14 १४ पीछे वह उन ग्यारह चेलों को भी, जब वे भोजन करने बैठे थे दिखाई दिया, और उनके अविश्वास और मन की कठोरता पर उलाहना दिया, क्योंकि जिन्होंने उसके जी उठने के बाद उसे देखा था, इन्होंने उसका विश्वास न किया था।
पीछू ऊ उन ग्यारा चेलावों ख भी, जब हि जेवन करन बैठ्यो होतो दिखायी दियो, अऊर उन्को अविश्वास अऊर मन की कठोरता पर डाट्यो, कहालीकि जेन ओख जीन्दो होन को बाद देख्यो होतो, इन्न उन्को विश्वास नहीं करयो होतो।
15 १५ और उसने उनसे कहा, “तुम सारे जगत में जाकर सारी सृष्टि के लोगों को सुसमाचार प्रचार करो।
अऊर यीशु न उन्को सी कह्यो, “तुम पूरो जगत म जाय क पूरी सृष्टि को लोगों ख सुसमाचार प्रचार करो।
16 १६ जो विश्वास करेऔर बपतिस्मा ले उसी का उद्धार होगा, परन्तु जो विश्वास न करेगा वह दोषी ठहराया जाएगा।
जो विश्वास करेंन अऊर बपतिस्मा लेयेंन ओकोच उद्धार होयेंन, पर जो विश्वास नहीं करेंन ओको न्याय होयेंन अऊर ऊ दोषी ठहरायो जायेंन;
17 १७ और विश्वास करनेवालों में ये चिन्ह होंगे कि वे मेरे नाम से दुष्टात्माओं को निकालेंगे; नई-नई भाषा बोलेंगे;
विश्वास करन वालो म यो चिन्ह होयेंन कि हि मोरो नाम सी दुष्ट आत्मावों ख निकालेंन, अऊर नयी भाषा बोलेंन,
18 १८ साँपों को उठा लेंगे, और यदि वे प्राणनाशक वस्तु भी पी जाएँ तो भी उनकी कुछ हानि न होगी; वे बीमारों पर हाथ रखेंगे, और वे चंगे हो जाएँगे।”
सांपो ख उठाय लेयेंन, अऊर यदि हि जहेर ख भी पी लेयेंन तब भी उन्की कुछ हानि नहीं होयेंन; हि बीमारों पर हाथ रखेंन, अऊर बीमार चंगो होय जायेंन।”
19 १९ तब प्रभु यीशु उनसे बातें करने के बाद स्वर्ग पर उठा लिया गया, और परमेश्वर की दाहिनी ओर बैठ गया।
प्रभु यीशु उन्को सी बाते करन को बाद स्वर्ग पर उठाय लियो गयो, अऊर परमेश्वर को दायो तरफ बैठ गयो।
20 २० और उन्होंने निकलकर हर जगह प्रचार किया, और प्रभु उनके साथ काम करता रहा और उन चिन्हों के द्वारा जो साथ-साथ होते थे, वचन को दृढ़ करता रहा। आमीन।
अऊर उन्न निकल क हर जागा म प्रचार करयो, अऊर प्रभु उन्को संग काम करत रह्यो, अऊर उन चिन्ह को द्वारा जो संग संग होत होतो, वचन ख मजबूत करत रह्यो। आमीन।