< मलाकी 3 >

1 “देखो, मैं अपने दूत को भेजता हूँ, और वह मार्ग को मेरे आगे सुधारेगा, और प्रभु, जिसे तुम ढूँढ़ते हो, वह अचानक अपने मन्दिर में आ जाएगा; हाँ वाचा का वह दूत, जिसे तुम चाहते हो, सुनो, वह आता है, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।”
Evo, ja æu poslati anðela svojega, koji æe pripraviti put preda mnom, i iznenada æe doæi u crkvu svoju Gospod, kojega vi tražite, i anðeo zavjetni, kojega vi želite, evo doæi æe, veli Gospod nad vojskama.
2 परन्तु उसके आने के दिन को कौन सह सकेगा? और जब वह दिखाई दे, तब कौन खड़ा रह सकेगा? क्योंकि वह सुनार की आग और धोबी के साबुन के समान है।
Ali ko æe podnijeti dan dolaska njegova? i ko æe se održati kad se pokaže? jer je on kao oganj livèev i kao milo bjeljarsko.
3 वह रूपे का तानेवाला और शुद्ध करनेवाला बनेगा, और लेवियों को शुद्ध करेगा और उनको सोने रूपे के समान निर्मल करेगा, तब वे यहोवा की भेंट धार्मिकता से चढ़ाएँगे।
I sješæe kao onaj koji lije i èisti srebro, i oèistiæe sinove Levijeve, i pretopiæe ih kao zlato i srebro, i oni æe prinositi Gospodu prinose u pravdi.
4 तब यहूदा और यरूशलेम की भेंट यहोवा को ऐसी भाएगी, जैसी पहले दिनों में और प्राचीनकाल में भाती थी।
I ugodan æe biti Gospodu prinos Judin i Jerusalimski kao u staro vrijeme i kao preðašnjih godina.
5 “तब मैं न्याय करने को तुम्हारे निकट आऊँगा; और टोन्हों, और व्यभिचारियों, और झूठी शपथ खानेवालों के विरुद्ध, और जो मजदूर की मजदूरी को दबाते, और विधवा और अनाथों पर अंधेर करते, और परदेशी का न्याय बिगाड़ते, और मेरा भय नहीं मानते, उन सभी के विरुद्ध मैं तुरन्त साक्षी दूँगा,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
I doæi æu k vama na sud, i biæu brz svjedok protiv vraèara i protiv preljuboèinaca, i protiv onijeh koji se kunu krivo i protiv onijeh koji zakidaju najam najamniku, i udovici i siroti i došljaku krivo èine i ne boje se mene, veli Gospod nad vojskama.
6 “क्योंकि मैं यहोवा बदलता नहीं; इसी कारण, हे याकूब की सन्तान तुम नाश नहीं हुए।
Jer ja Gospod ne mijenjam se; zato vi, sinovi Jakovljevi, ne izgiboste.
7 अपने पुरखाओं के दिनों से तुम लोग मेरी विधियों से हटते आए हो, और उनका पालन नहीं करते। तुम मेरी ओर फिरो, तब मैं भी तुम्हारी ओर फिरूँगा,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है; परन्तु तुम पूछते हो, ‘हम किस बात में फिरें?’
Od vremena otaca svojih otstupiste od uredaba mojih i ne držaste ih. Vratite se k meni, i ja æu se vratiti k vama, veli Gospod nad vojskama. Ali velite: u èem bismo se vratili?
8 क्या मनुष्य परमेश्वर को धोखा दे सकता है? देखो, तुम मुझ को धोखा देते हो, और तो भी पूछते हो ‘हमने किस बात में तुझे लूटा है?’ दशमांश और उठाने की भेंटों में।
Eda li æe èovjek zakidati Boga? a vi mene zakidate; i govorite: u èem te zakidamo? u desetku i u prinosu.
9 तुम पर भारी श्राप पड़ा है, क्योंकि तुम मुझे लूटते हो; वरन् सारी जाति ऐसा करती है।
Prokleti ste, jer me zakidate, vi, sav narod.
10 १० सारे दशमांश भण्डार में ले आओ कि मेरे भवन में भोजनवस्तु रहे; और सेनाओं का यहोवा यह कहता है, कि ऐसा करके मुझे परखो कि मैं आकाश के झरोखे तुम्हारे लिये खोलकर तुम्हारे ऊपर अपरम्पार आशीष की वर्षा करता हूँ कि नहीं।
Donesite sve desetke u spreme da bude hrane u mojoj kuæi, i okušajte me u tom, veli Gospod nad vojskama, hoæu li vam otvoriti ustave nebeske i izliti blagoslov na vas da vam bude dosta.
11 ११ मैं तुम्हारे लिये नाश करनेवाले को ऐसा घुड़कूँगा कि वह तुम्हारी भूमि की उपज नाश न करेगा, और तुम्हारी दाखलताओं के फल कच्चे न गिरेंगे, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
I zaprijetiæu vas radi proždrljivcu, te vam neæe kvariti roda zemaljskoga, i vinova loza u polju neæe vam biti nerodna, veli Gospod nad vojskama.
12 १२ तब सारी जातियाँ तुम को धन्य कहेंगी, क्योंकि तुम्हारा देश मनोहर देश होगा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
I zvaæe vas blaženim svi narodi, jer æete biti zemlja mila, veli Gospod nad vojskama.
13 १३ “यहोवा यह कहता है, तुम ने मेरे विरुद्ध ढिठाई की बातें कही हैं। परन्तु तुम पूछते हो, ‘हमने तेरे विरुद्ध में क्या कहा है?’
Žestoke bjehu vaše rijeèi na me, veli Gospod; a vi velite: šta govorismo na tebe?
14 १४ तुम ने कहा है ‘परमेश्वर की सेवा करना व्यर्थ है। हमने जो उसके बताए हुए कामों को पूरा किया और सेनाओं के यहोवा के डर के मारे शोक का पहरावा पहने हुए चले हैं, इससे क्या लाभ हुआ?
Rekoste: zaludu je služiti Bogu, i kaka æe biti korist da držimo što je naredio da se drži, i da hodimo žalosni pred Gospodom nad vojskama?
15 १५ अब से हम अभिमानी लोगों को धन्य कहते हैं; क्योंकि दुराचारी तो सफल बन गए हैं, वरन् वे परमेश्वर की परीक्षा करने पर भी बच गए हैं।’”
Zato hvalimo ponosite da su sreæni; napreduju koji èine bezakonje, i koji iskušavaju Boga, izbavljaju se.
16 १६ तब यहोवा का भय माननेवालों ने आपस में बातें की, और यहोवा ध्यान धरकर उनकी सुनता था; और जो यहोवा का भय मानते और उसके नाम का सम्मान करते थे, उनके स्मरण के निमित्त उसके सामने एक पुस्तक लिखी जाती थी।
Tada koji se boje Gospoda govoriše jedan drugome, i pogleda Gospod, i èu, i napisa se knjiga za spomen pred njim za one koji se boje Gospoda i misle o imenu njegovu.
17 १७ सेनाओं का यहोवा यह कहता है, “जो दिन मैंने ठहराया है, उस दिन वे लोग मेरे वरन् मेरे निज भाग ठहरेंगे, और मैं उनसे ऐसी कोमलता करूँगा जैसी कोई अपने सेवा करनेवाले पुत्र से करे।
Ti æe mi biti blago, veli Gospod nad vojskama, u onaj dan kad ja uèinim, i biæu im milostiv kao što je otac milostiv svome sinu koji mu služi.
18 १८ तब तुम फिरकर धर्मी और दुष्ट का भेद, अर्थात् जो परमेश्वर की सेवा करता है, और जो उसकी सेवा नहीं करता, उन दोनों का भेद पहचान सकोगे।
Tada æete se obratiti i vidjeæete razliku izmeðu pravednika i bezbožnika, izmeðu onoga koji služi Bogu i onoga koji mu ne služi.

< मलाकी 3 >