< लूका 1 >
1 १ बहुतों ने उन बातों का जो हमारे बीच में बीती हैं, इतिहास लिखने में हाथ लगाया है।
Kad već mnogi poduzeše sastaviti izvješće o događajima koji se ispuniše među nama -
2 २ जैसा कि उन्होंने जो पहले ही से इन बातों के देखनेवाले और वचन के सेवक थे हम तक पहुँचाया।
kako nam to predadoše oni koji od početka bijahu očevici i sluge Riječi -
3 ३ इसलिए हे श्रीमान थियुफिलुस मुझे भी यह उचित मालूम हुआ कि उन सब बातों का सम्पूर्ण हाल आरम्भ से ठीक-ठीक जाँच करके उन्हें तेरे लिये क्रमानुसार लिखूँ,
pošto sam sve, od početka, pomno ispitao, naumih i ja tebi, vrli Teofile, sve po redu napisati
4 ४ कि तू यह जान ले, कि वे बातें जिनकी तूने शिक्षा पाई है, कैसी अटल हैं।
da se tako osvjedočiš o pouzdanosti svega u čemu si poučen.
5 ५ यहूदिया के राजा हेरोदेस के समय अबिय्याह के दल में जकर्याह नाम का एक याजक था, और उसकी पत्नी हारून के वंश की थी, जिसका नाम एलीशिबा था।
U dane Heroda, kralja judejskoga, bijaše neki svećenik imenom Zaharija iz razreda Abijina. Žena mu bijaše od kćeri Aronovih, a ime joj Elizabeta.
6 ६ और वे दोनों परमेश्वर के सामने धर्मी थे, और प्रभु की सारी आज्ञाओं और विधियों पर निर्दोष चलनेवाले थे।
Oboje bijahu pravedni pred Bogom: živjeli su besprijekorno po svim zapovijedima i odredbama Gospodnjim.
7 ७ उनके कोई सन्तान न थी, क्योंकि एलीशिबा बाँझ थी, और वे दोनों बूढ़े थे।
No nisu imali djeteta jer Elizabeta bijaše nerotkinja, a oboje već poodmakle dobi.
8 ८ जब वह अपने दल की पारी पर परमेश्वर के सामने याजक का काम करता था।
Dok je Zaharija jednom po redu svoga razreda obavljao svećeničku službu pred Bogom,
9 ९ तो याजकों की रीति के अनुसार उसके नाम पर चिट्ठी निकली, कि प्रभु के मन्दिर में जाकर धूप जलाए।
ždrijebom ga zapade po bogoslužnom običaju da uđe u Svetište Gospodnje i prinese kad.
10 १० और धूप जलाने के समय लोगों की सारी मण्डली बाहर प्रार्थना कर रही थी।
Za vrijeme kađenice sve je ono mnoštvo naroda vani molilo.
11 ११ कि प्रभु का एक स्वर्गदूत धूप की वेदी की दाहिनी ओर खड़ा हुआ उसको दिखाई दिया।
A njemu se ukaza anđeo Gospodnji. Stajao je s desne strane kadionoga žrtvenika.
12 १२ और जकर्याह देखकर घबराया और उस पर बड़ा भय छा गया।
Ugledavši ga, Zaharija se prepade i strah ga spopade.
13 १३ परन्तु स्वर्गदूत ने उससे कहा, “हे जकर्याह, भयभीत न हो क्योंकि तेरी प्रार्थना सुन ली गई है और तेरी पत्नी एलीशिबा से तेरे लिये एक पुत्र उत्पन्न होगा, और तू उसका नाम यूहन्ना रखना।
No anđeo mu reče: “Ne boj se, Zaharija! Uslišana ti je molitva: žena će ti Elizabeta roditi sina. Nadjenut ćeš mu ime Ivan.
14 १४ और तुझे आनन्द और हर्ष होगा और बहुत लोग उसके जन्म के कारण आनन्दित होंगे।
Bit će ti radost i veselje i rođenje će njegovo mnoge obradovati.
15 १५ क्योंकि वह प्रभु के सामने महान होगा; और दाखरस और मदिरा कभी न पीएगा; और अपनी माता के गर्भ ही से पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो जाएगा।
Bit će doista velik pred Gospodinom. Ni vina ni drugoga opojnog pića neće piti. Duha Svetoga bit će pun već od majčine utrobe.
16 १६ और इस्राएलियों में से बहुतों को उनके प्रभु परमेश्वर की ओर फेरेगा।
Mnoge će sinove Izraelove obratiti Gospodinu, Bogu njihovu.
17 १७ वह एलिय्याह की आत्मा और सामर्थ्य में होकर उसके आगे-आगे चलेगा, कि पिताओं का मन बाल-बच्चों की ओर फेर दे; और आज्ञा न माननेवालों को धर्मियों की समझ पर लाए; और प्रभु के लिये एक योग्य प्रजा तैयार करे।”
Ići će pred njim u duhu i sili Ilijinoj da obrati srce otaca k sinovima i nepokorne k razumnosti pravednih te spremi Gospodinu narod pripravan.”
18 १८ जकर्याह ने स्वर्गदूत से पूछा, “यह मैं कैसे जानूँ? क्योंकि मैं तो बूढ़ा हूँ; और मेरी पत्नी भी बूढ़ी हो गई है।”
Nato Zaharija reče anđelu: “Po čemu ću ja to razaznati. Ta star sam i žena mi poodmakle dobi.”
19 १९ स्वर्गदूत ने उसको उत्तर दिया, “मैं गब्रिएल हूँ, जो परमेश्वर के सामने खड़ा रहता हूँ; और मैं तुझ से बातें करने और तुझे यह सुसमाचार सुनाने को भेजा गया हूँ।
Anđeo mu odgovori: “Ja sam Gabriel koji stojim pred Bogom. Poslan sam da govorim s tobom i da ti donesem ovu radosnu poruku.
20 २० और देख, जिस दिन तक ये बातें पूरी न हो लें, उस दिन तक तू मौन रहेगा, और बोल न सकेगा, इसलिए कि तूने मेरी बातों की जो अपने समय पर पूरी होंगी, विश्वास न किया।”
I evo, budući da nisi povjerovao mojim riječima, koje će se ispuniti u svoje vrijeme, zanijemjet ćeš i nećeš moći govoriti do dana dok se to ne zbude.”
21 २१ लोग जकर्याह की प्रतीक्षा करते रहे और अचम्भा करने लगे कि उसे मन्दिर में ऐसी देर क्यों लगी?
Narod je iščekivao Zahariju i čudio se što se toliko zadržao u Svetištu.
22 २२ जब वह बाहर आया, तो उनसे बोल न सका अतः वे जान गए, कि उसने मन्दिर में कोई दर्शन पाया है; और वह उनसे संकेत करता रहा, और गूँगा रह गया।
Kad je napokon izašao, nije im mogao ništa reći pa zaključiše da je u Svetištu imao viđenje. Nastojao im se doduše izraziti znakovima, ali osta nijem.
23 २३ जब उसकी सेवा के दिन पूरे हुए, तो वह अपने घर चला गया।
Kad se navršiše dani njegove službe, otiđe kući.
24 २४ इन दिनों के बाद उसकी पत्नी एलीशिबा गर्भवती हुई; और पाँच महीने तक अपने आपको यह कह के छिपाए रखा।
Nakon tih dana zatrudnje Elizabeta, njegova žena. Krila se pet mjeseci govoreći:
25 २५ “मनुष्यों में मेरा अपमान दूर करने के लिये प्रभु ने इन दिनों में कृपादृष्टि करके मेरे लिये ऐसा किया है।”
“Evo, to mi je učinio Gospodin u dane kad mu se svidje skinuti s mene sramotu među ljudima.”
26 २६ छठवें महीने में परमेश्वर की ओर से गब्रिएल स्वर्गदूत गलील के नासरत नगर में,
U šestome mjesecu posla Bog anđela Gabriela u galilejski grad imenom Nazaret
27 २७ एक कुँवारी के पास भेजा गया। जिसकी मंगनी यूसुफ नाम दाऊद के घराने के एक पुरुष से हुई थी: उस कुँवारी का नाम मरियम था।
k djevici zaručenoj s mužem koji se zvao Josip iz doma Davidova; a djevica se zvala Marija.
28 २८ और स्वर्गदूत ने उसके पास भीतर आकर कहा, “आनन्द और जय तेरी हो, जिस पर परमेश्वर का अनुग्रह हुआ है! प्रभु तेरे साथ है!”
Anđeo uđe k njoj i reče: “Zdravo, milosti puna! Gospodin s tobom!”
29 २९ वह उस वचन से बहुत घबरा गई, और सोचने लगी कि यह किस प्रकार का अभिवादन है?
Na tu se riječ ona smete i stade razmišljati kakav bi to bio pozdrav.
30 ३० स्वर्गदूत ने उससे कहा, “हे मरियम; भयभीत न हो, क्योंकि परमेश्वर का अनुग्रह तुझ पर हुआ है।
No anđeo joj reče: “Ne boj se, Marijo! Ta našla si milost u Boga.
31 ३१ और देख, तू गर्भवती होगी, और तेरे एक पुत्र उत्पन्न होगा; तू उसका नाम यीशु रखना।
Evo, začet ćeš i roditi sina i nadjenut ćeš mu ime Isus.
32 ३२ वह महान होगा; और परमप्रधान का पुत्र कहलाएगा; और प्रभु परमेश्वर उसके पिता दाऊद का सिंहासन उसको देगा।
On će biti velik i zvat će se Sin Svevišnjega. Njemu će Gospodin Bog dati prijestolje Davida, oca njegova,
33 ३३ और वह याकूब के घराने पर सदा राज्य करेगा; और उसके राज्य का अन्त न होगा।” (aiōn )
i kraljevat će nad domom Jakovljevim uvijeke i njegovu kraljevstvu neće biti kraja.” (aiōn )
34 ३४ मरियम ने स्वर्गदूत से कहा, “यह कैसे होगा? मैं तो पुरुष को जानती ही नहीं।”
Nato će Marija anđelu: “Kako će to biti kad ja muža ne poznajem?”
35 ३५ स्वर्गदूत ने उसको उत्तर दिया, “पवित्र आत्मा तुझ पर उतरेगा, और परमप्रधान की सामर्थ्य तुझ पर छाया करेगी; इसलिए वह पवित्र जो उत्पन्न होनेवाला है, परमेश्वर का पुत्र कहलाएगा।
Anđeo joj odgovori: “Duh Sveti sići će na te i sila će te Svevišnjega osjeniti. Zato će to čedo i biti sveto, Sin Božji.
36 ३६ और देख, और तेरी कुटुम्बिनी एलीशिबा के भी बुढ़ापे में पुत्र होनेवाला है, यह उसका, जो बाँझ कहलाती थी छठवाँ महीना है।
A evo tvoje rođakinje Elizabete: i ona u starosti svojoj zače sina. I njoj, nerotkinjom prozvanoj, ovo je već šesti mjesec.
37 ३७ परमेश्वर के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है।”
Ta Bogu ništa nije nemoguće!”
38 ३८ मरियम ने कहा, “देख, मैं प्रभु की दासी हूँ, तेरे वचन के अनुसार मेरे साथ ऐसा हो।” तब स्वर्गदूत उसके पास से चला गया।
Nato Marija reče: “Evo službenice Gospodnje, neka mi bude po tvojoj riječi!” I anđeo otiđe od nje.
39 ३९ उन दिनों में मरियम उठकर शीघ्र ही पहाड़ी देश में यहूदा के एक नगर को गई।
Tih dana usta Marija i pohiti u Gorje, u grad Judin.
40 ४० और जकर्याह के घर में जाकर एलीशिबा को नमस्कार किया।
Uđe u Zaharijinu kuću i pozdravi Elizabetu.
41 ४१ जैसे ही एलीशिबा ने मरियम का नमस्कार सुना, वैसे ही बच्चा उसके पेट में उछला, और एलीशिबा पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गई।
Čim Elizabeta začu Marijin pozdrav, zaigra joj čedo u utrobi. I napuni se Elizabeta Duha Svetoga
42 ४२ और उसने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, “तू स्त्रियों में धन्य है, और तेरे पेट का फल धन्य है!
i povika iz svega glasa: “Blagoslovljena ti među ženama i blagoslovljen plod utrobe tvoje!
43 ४३ और यह अनुग्रह मुझे कहाँ से हुआ, कि मेरे प्रभु की माता मेरे पास आई?
Ta otkuda meni da mi dođe majka Gospodina mojega?
44 ४४ और देख जैसे ही तेरे नमस्कार का शब्द मेरे कानों में पड़ा वैसे ही बच्चा मेरे पेट में आनन्द से उछल पड़ा।
Gledaj samo! Tek što mi do ušiju doprije glas pozdrava tvojega, zaigra mi od radosti čedo u utrobi.
45 ४५ और धन्य है, वह जिसने विश्वास किया कि जो बातें प्रभु की ओर से उससे कही गई, वे पूरी होंगी।”
Blažena ti što povjerova da će se ispuniti što ti je rečeno od Gospodina!”
46 ४६ तब मरियम ने कहा, “मेरा प्राण प्रभु की बड़ाई करता है।
Tada Marija reče: “Veliča duša moja Gospodina,
47 ४७ और मेरी आत्मा मेरे उद्धार करनेवाले परमेश्वर से आनन्दित हुई।
klikće duh moj u Bogu, mome Spasitelju,
48 ४८ क्योंकि उसने अपनी दासी की दीनता पर दृष्टि की है; इसलिए देखो, अब से सब युग-युग के लोग मुझे धन्य कहेंगे।
što pogleda na neznatnost službenice svoje: odsad će me, evo, svi naraštaji zvati blaženom.
49 ४९ क्योंकि उस शक्तिमान ने मेरे लिये बड़े- बड़े काम किए हैं, और उसका नाम पवित्र है।
Jer velika mi djela učini Svesilni, sveto je ime njegovo!
50 ५० और उसकी दया उन पर, जो उससे डरते हैं, पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।
Od koljena do koljena dobrota je njegova nad onima što se njega boje.
51 ५१ उसने अपना भुजबल दिखाया, और जो अपने मन में घमण्ड करते थे, उन्हें तितर-बितर किया।
Iskaza snagu mišice svoje, rasprši oholice umišljene.
52 ५२ उसने शासकों को सिंहासनों से गिरा दिया; और दीनों को ऊँचा किया।
Silne zbaci s prijestolja, a uzvisi neznatne.
53 ५३ उसने भूखों को अच्छी वस्तुओं से तृप्त किया, और धनवानों को खाली हाथ निकाल दिया।
Gladne napuni dobrima, a bogate otpusti prazne.
54 ५४ उसने अपने सेवक इस्राएल को सम्भाल लिया कि अपनी उस दया को स्मरण करे,
Prihvati Izraela, slugu svoga, kako obeća ocima našim:
55 ५५ जो अब्राहम और उसके वंश पर सदा रहेगी, जैसा उसने हमारे पूर्वजों से कहा था।” (aiōn )
spomenuti se dobrote svoje prema Abrahamu i potomstvu njegovu dovijeka.” (aiōn )
56 ५६ मरियम लगभग तीन महीने उसके साथ रहकर अपने घर लौट गई।
Marija osta s Elizabetom oko tri mjeseca, a onda se vrati kući.
57 ५७ तब एलीशिबा के जनने का समय पूरा हुआ, और वह पुत्र जनी।
Elizabeti se međutim navršilo vrijeme da rodi. I porodi sina.
58 ५८ उसके पड़ोसियों और कुटुम्बियों ने यह सुनकर, कि प्रभु ने उस पर बड़ी दया की है, उसके साथ आनन्दित हुए।
Kad su njezini susjedi i rođaci čuli da joj Gospodin obilno iskaza dobrotu, radovahu se s njome.
59 ५९ और ऐसा हुआ कि आठवें दिन वे बालक का खतना करने आए और उसका नाम उसके पिता के नाम पर जकर्याह रखने लगे।
Osmoga se dana okupe da obrežu dječaka. Htjedoše ga prozvati imenom njegova oca - Zaharija,
60 ६० और उसकी माता ने उत्तर दिया, “नहीं; वरन् उसका नाम यूहन्ना रखा जाए।”
no mati se njegova usprotivi: “Nipošto, nego zvat će se Ivan!”
61 ६१ और उन्होंने उससे कहा, “तेरे कुटुम्ब में किसी का यह नाम नहीं।”
Rekoše joj na to: “Ta nikoga nema od tvoje rodbine koji bi se tako zvao.”
62 ६२ तब उन्होंने उसके पिता से संकेत करके पूछा कि तू उसका नाम क्या रखना चाहता है?
Tada znakovima upitaju oca kojim ga imenom želi prozvati.
63 ६३ और उसने लिखने की पट्टी मँगवाकर लिख दिया, “उसका नाम यूहन्ना है,” और सभी ने अचम्भा किया।
On zaiska pločicu i napisa “Ivan mu je ime!” Svi se začude,
64 ६४ तब उसका मुँह और जीभ तुरन्त खुल गई; और वह बोलने और परमेश्वर की स्तुति करने लगा।
a njemu se umah otvoriše usta i jezik te progovori blagoslivljajući Boga.
65 ६५ और उसके आस-पास के सब रहनेवालों पर भय छा गया; और उन सब बातों की चर्चा यहूदिया के सारे पहाड़ी देश में फैल गई।
Strah obuze sve njihove susjede, a po svem su se Gorju judejskom razglašavali svi ti događaji.
66 ६६ और सब सुननेवालों ने अपने-अपने मन में विचार करके कहा, “यह बालक कैसा होगा?” क्योंकि प्रभु का हाथ उसके साथ था।
I koji su god čuli, razmišljahu o tome pitajući se: “Što li će biti od ovoga djeteta?” Uistinu, ruka Gospodnja bijaše s njime.
67 ६७ और उसका पिता जकर्याह पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गया, और भविष्यद्वाणी करने लगा।
A Zaharija, otac njegov, napuni se Duha Svetoga i stade prorokovati:
68 ६८ “प्रभु इस्राएल का परमेश्वर धन्य हो, कि उसने अपने लोगों पर दृष्टि की और उनका छुटकारा किया है,
“Blagoslovljen Gospodin Bog Izraelov, što pohodi i otkupi narod svoj!
69 ६९ और अपने सेवक दाऊद के घराने में हमारे लिये एक उद्धार का सींग निकाला,
Podiže nam snagu spasenja u domu Davida, sluge svojega,
70 ७० जैसे उसने अपने पवित्र भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा जो जगत के आदि से होते आए हैं, कहा था, (aiōn )
kao što obeća na usta svetih proroka svojih odvijeka: (aiōn )
71 ७१ अर्थात् हमारे शत्रुओं से, और हमारे सब बैरियों के हाथ से हमारा उद्धार किया है;
spasiti nas od neprijatelja naših i od ruke sviju koji nas mrze;
72 ७२ कि हमारे पूर्वजों पर दया करके अपनी पवित्र वाचा का स्मरण करे,
iskazati dobrotu ocima našim i sjetiti se svetog Saveza svojega,
73 ७३ और वह शपथ जो उसने हमारे पिता अब्राहम से खाई थी,
zakletve kojom se zakle Abrahamu, ocu našemu: da će nam dati
74 ७४ कि वह हमें यह देगा, कि हम अपने शत्रुओं के हाथ से छूटकर,
te mu, izbavljeni iz ruku neprijatelja, služimo bez straha
75 ७५ उसके सामने पवित्रता और धार्मिकता से जीवन भर निडर रहकर उसकी सेवा करते रहें।
u svetosti i pravednosti pred njim u sve dane svoje.
76 ७६ और तू हे बालक, परमप्रधान का भविष्यद्वक्ता कहलाएगा, क्योंकि तू प्रभु के मार्ग तैयार करने के लिये उसके आगे-आगे चलेगा,
A ti, dijete, prorok ćeš se Svevišnjega zvati jer ćeš ići pred Gospodinom da mu pripraviš putove,
77 ७७ कि उसके लोगों को उद्धार का ज्ञान दे, जो उनके पापों की क्षमा से प्राप्त होता है।
da pružiš spoznaju spasenja narodu njegovu po otpuštenju grijeha njihovih,
78 ७८ यह हमारे परमेश्वर की उसी बड़ी करुणा से होगा; जिसके कारण ऊपर से हम पर भोर का प्रकाश उदय होगा।
darom premilosrdnog srca Boga našega po kojem će nas pohoditi Mlado sunce s visine
79 ७९ कि अंधकार और मृत्यु की छाया में बैठनेवालों को ज्योति दे, और हमारे पाँवों को कुशल के मार्ग में सीधे चलाए।”
da obasja one što sjede u tmini i sjeni smrtnoj, da upravi noge naše na put mira.”
80 ८० और वह बालक यूहन्ना, बढ़ता और आत्मा में बलवन्त होता गया और इस्राएल पर प्रगट होने के दिन तक जंगलों में रहा।
Dječak je međutim rastao i duhom jačao. Boravio je u pustinji sve do dana svoga javnog nastupa pred Izraelom.