< लूका 8 >
1 १ इसके बाद वह नगर-नगर और गाँव-गाँव प्रचार करता हुआ, और परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार सुनाता हुआ, फिरने लगा, और वे बारह उसके साथ थे,
Og det skjedde derefter at han drog omkring fra by til by og fra landsby til landsby og forkynte evangeliet om Guds rike, og de tolv var med ham,
2 २ और कुछ स्त्रियाँ भी जो दुष्टात्माओं से और बीमारियों से छुड़ाई गई थीं, और वे यह हैं मरियम जो मगदलीनी कहलाती थी, जिसमें से सात दुष्टात्माएँ निकली थीं,
og likeså nogen kvinner som var helbredet for onde ånder og sykdommer: Maria med tilnavnet Magdalena, som syv onde ånder var faret ut av,
3 ३ और हेरोदेस के भण्डारी खुज़ा की पत्नी योअन्ना और सूसन्नाह और बहुत सी और स्त्रियाँ, ये तो अपनी सम्पत्ति से उसकी सेवा करती थीं।
og Johanna, som var gift med Kuzas, Herodes' foged, og Susanna og mange andre, som tjente dem med det de eide.
4 ४ जब बड़ी भीड़ इकट्ठी हुई, और नगर-नगर के लोग उसके पास चले आते थे, तो उसने दृष्टान्त में कहा:
Da nu meget folk strømmet sammen, og de som bodde omkring i byene, drog ut til ham, sa han i en lignelse:
5 ५ “एक बोनेवाला बीज बोने निकला: बोते हुए कुछ मार्ग के किनारे गिरा, और रौंदा गया, और आकाश के पक्षियों ने उसे चुग लिया।
En såmann gikk ut for å så sin sæd, og da han sådde, falt noget ved veien; og det blev trådt ned, og himmelens fugler åt det op.
6 ६ और कुछ चट्टान पर गिरा, और उपजा, परन्तु नमी न मिलने से सूख गया।
Og noget falt på stengrunn; og da det var vokset op, visnet det, fordi det ikke hadde væte.
7 ७ कुछ झाड़ियों के बीच में गिरा, और झाड़ियों ने साथ-साथ बढ़कर उसे दबा लिया।
Og noget falt midt iblandt torner; og tornene vokste op med og kvalte det.
8 ८ और कुछ अच्छी भूमि पर गिरा, और उगकर सौ गुणा फल लाया।” यह कहकर उसने ऊँचे शब्द से कहा, “जिसके सुनने के कान हों वह सुन लें।”
Og noget falt i god jord; og det vokste op og bar frukt i hundre fold. Da han sa dette, ropte han: Den som har ører å høre med, han høre!
9 ९ उसके चेलों ने उससे पूछा, “इस दृष्टान्त का अर्थ क्या है?”
Men hans disipler spurte ham hvad denne lignelse skulde bety.
10 १० उसने कहा, “तुम को परमेश्वर के राज्य के भेदों की समझ दी गई है, पर औरों को दृष्टान्तों में सुनाया जाता है, इसलिए कि ‘वे देखते हुए भी न देखें, और सुनते हुए भी न समझें।’
Han sa da: Eder er det gitt å få vite Guds rikes hemmeligheter; men de andre gis det i lignelser, forat de skal se og dog ikke se, og høre og dog ikke forstå.
11 ११ “दृष्टान्त का अर्थ यह है: बीज तो परमेश्वर का वचन है।
Men dette er lignelsen: Sæden er Guds ord.
12 १२ मार्ग के किनारे के वे हैं, जिन्होंने सुना; तब शैतान आकर उनके मन में से वचन उठा ले जाता है, कि कहीं ऐसा न हो कि वे विश्वास करके उद्धार पाएँ।
De ved veien er de som hører det; så kommer djevelen og tar ordet bort fra deres hjerte, forat de ikke skal tro og bli frelst.
13 १३ चट्टान पर के वे हैं, कि जब सुनते हैं, तो आनन्द से वचन को ग्रहण तो करते हैं, परन्तु जड़ न पकड़ने से वे थोड़ी देर तक विश्वास रखते हैं, और परीक्षा के समय बहक जाते हैं।
De på stengrunn er de som tar imot ordet med glede når de hører det; men de har ikke rot; de tror til en tid, og i prøvelsens stund faller de fra.
14 १४ जो झाड़ियों में गिरा, यह वे हैं, जो सुनते हैं, पर आगे चलकर चिन्ता और धन और जीवन के सुख-विलास में फँस जाते हैं, और उनका फल नहीं पकता।
Det som falt iblandt torner, det er de som hører, og mens de vandrer under bekymringer og rikdom og livets lyst, kveles de, og bærer ikke fullmoden frukt.
15 १५ पर अच्छी भूमि में के वे हैं, जो वचन सुनकर भले और उत्तम मन में सम्भाले रहते हैं, और धीरज से फल लाते हैं।
Men det i den gode jord, det er de som hører ordet og holder det fast i et vakkert og godt hjerte og bærer frukt i tålmodighet.
16 १६ “कोईदिया जलाकरबर्तन से नहीं ढाँकता, और न खाट के नीचे रखता है, परन्तु दीवट पर रखता है, कि भीतर आनेवाले प्रकाश पाएँ।
Men ingen som tender et lys, skjuler det med et kar eller setter det under en seng; han setter det i en stake, forat de som kommer inn, kan se lyset.
17 १७ कुछ छिपा नहीं, जो प्रगट न हो; और न कुछ गुप्त है, जो जाना न जाए, और प्रगट न हो।
For det er ingen ting skjult som ikke skal bli åpenbar, og ingen ting dulgt som ikke skal bli kjent og komme for dagen.
18 १८ इसलिए सावधान रहो, कि तुम किस रीति से सुनते हो? क्योंकि जिसके पास है, उसे दिया जाएगा; और जिसके पास नहीं है, उससे वह भी ले लिया जाएगा, जिसे वह अपना समझता है।”
Se derfor til hvorledes I hører! for den som har, ham skal gis, og den som ikke har, fra ham skal endog tas det han tykkes sig å ha.
19 १९ उसकी माता और उसके भाई पास आए, पर भीड़ के कारण उससे भेंट न कर सके।
Men hans mor og hans brødre kom til ham, og de kunde ikke nå frem til ham for folket.
20 २० और उससे कहा गया, “तेरी माता और तेरे भाई बाहर खड़े हुए तुझ से मिलना चाहते हैं।”
Det blev da meldt ham: Din mor og dine brødre står utenfor og vil gjerne få se dig.
21 २१ उसने उसके उत्तर में उनसे कहा, “मेरी माता और मेरे भाई ये ही है, जो परमेश्वर का वचन सुनते और मानते हैं।”
Men han svarte og sa til dem: Min mor og mine brødre er disse som hører Guds ord og gjør efter det.
22 २२ फिर एक दिन वह और उसके चेले नाव पर चढ़े, और उसने उनसे कहा, “आओ, झील के पार चलें।” अतः उन्होंने नाव खोल दी।
Og det skjedde en av dagene at han gikk ut i en båt, og hans disipler med ham, og han sa til dem: La oss fare over til hin side av sjøen! Og de la fra land.
23 २३ पर जब नाव चल रही थी, तो वह सो गया: और झील पर आँधी आई, और नाव पानी से भरने लगी और वे जोखिम में थे।
Men mens de seilte, sovnet han; og det fór en stormvind ned over sjøen, og båten fyltes, og de var i fare.
24 २४ तब उन्होंने पास आकर उसे जगाया, और कहा, “स्वामी! स्वामी! हम नाश हुए जाते हैं।” तब उसने उठकर आँधी को और पानी की लहरों को डाँटा और वे थम गए, और शान्त हो गया।
Da gikk de til ham og vekket ham op og sa: Mester! mester! vi går under! Men han stod op og truet vinden og bølgene; og de la sig, og det blev blikkstille.
25 २५ और उसने उनसे कहा, “तुम्हारा विश्वास कहाँ था?” पर वे डर गए, और अचम्भित होकर आपस में कहने लगे, “यह कौन है, जो आँधी और पानी को भी आज्ञा देता है, और वे उसकी मानते हैं?”
Og han sa til dem: Hvor er eders tro? Men de blev forferdet og undret sig og sa til hverandre: Hvad er da dette for en, som endog byder vindene og vannet, og de er ham lydige?
26 २६ फिर वे गिरासेनियों के देश में पहुँचे, जो उस पार गलील के सामने है।
Og de seilte frem til gergesenernes bygd, som er rett imot Galilea.
27 २७ जब वह किनारे पर उतरा, तो उस नगर का एक मनुष्य उसे मिला, जिसमें दुष्टात्माएँ थीं। और बहुत दिनों से न कपड़े पहनता था और न घर में रहता था वरन् कब्रों में रहा करता था।
Da han var gått i land, møtte det ham en mann fra byen, som var besatt av onde ånder; han hadde ikke hatt klær på sig i lang tid, og han holdt sig ikke i hus, men i gravene.
28 २८ वह यीशु को देखकर चिल्लाया, और उसके सामने गिरकर ऊँचे शब्द से कहा, “हे परमप्रधान परमेश्वर के पुत्र यीशु! मुझे तुझ से क्या काम? मैं तुझ से विनती करता हूँ, मुझे पीड़ा न दे।”
Da han så Jesus, satte han i et skrik og falt ned for ham og sa med høi røst: Hvad har jeg med dig å gjøre, Jesus, du den høieste Guds Sønn? Jeg ber dig, pin mig ikke!
29 २९ क्योंकि वह उस अशुद्ध आत्मा को उस मनुष्य में से निकलने की आज्ञा दे रहा था, इसलिए कि वह उस पर बार बार प्रबल होती थी। और यद्यपि लोग उसे जंजीरों और बेड़ियों से बाँधते थे, तो भी वह बन्धनों को तोड़ डालता था, और दुष्टात्मा उसे जंगल में भगाए फिरती थी।
For han bød den urene ånd fare ut av mannen; i lange tider hadde den revet ham med sig, og han blev bundet med lenker og fotjern og holdt under vakt; og han sønderrev båndene og blev drevet av den onde ånd ut i ørkenene.
30 ३० यीशु ने उससे पूछा, “तेरा क्या नाम है?” उसने कहा, “सेना,” क्योंकि बहुत दुष्टात्माएँ उसमें समा गई थीं।
Men Jesus spurte ham: Hvad er ditt navn? Han svarte: Legion! For mange onde ånder var faret i ham.
31 ३१ और उन्होंने उससे विनती की, “हमें अथाह गड्ढे में जाने की आज्ञा न दे।” (Abyssos )
Og de bad ham at han ikke vilde byde dem fare ned i avgrunnen. (Abyssos )
32 ३२ वहाँ पहाड़ पर सूअरों का एक बड़ा झुण्ड चर रहा था, अतः उन्होंने उससे विनती की, “हमें उनमें समाने दे।” अतः उसने उन्हें जाने दिया।
Men det var på stedet en stor svinehjord, som gikk og beitet i fellet, og de bad ham at han vilde gi dem lov til å fare inn i dem; og han gav dem lov.
33 ३३ तब दुष्टात्माएँ उस मनुष्य से निकलकर सूअरों में समा गई और वह झुण्ड कड़ाड़े पर से झपटकर झील में जा गिरा और डूब मरा।
Så fór da de onde ånder ut av mannen og inn i svinene; og hjorden styrtet sig ut over stupet ned i sjøen og druknet.
34 ३४ चरवाहे यह जो हुआ था देखकर भागे, और नगर में, और गाँवों में जाकर उसका समाचार कहा।
Men da gjæterne så det som hadde hendt, tok de flukten, og fortalte det i byen og i bygden.
35 ३५ और लोग यह जो हुआ था उसको देखने को निकले, और यीशु के पास आकर जिस मनुष्य से दुष्टात्माएँ निकली थीं, उसे यीशु के पाँवों के पास कपड़े पहने और सचेत बैठे हुए पाकर डर गए।
Folk kom da ut for å se hvad som hadde hendt, og de kom til Jesus, og fant mannen som de onde ånder var faret ut av, sittende påklædd og ved sans og samling ved Jesu føtter, og de blev forferdet.
36 ३६ और देखनेवालों ने उनको बताया, कि वह दुष्टात्मा का सताया हुआ मनुष्य किस प्रकार अच्छा हुआ।
Men de som hadde sett det, fortalte dem hvorledes den besatte var blitt frelst.
37 ३७ तब गिरासेनियों के आस-पास के सब लोगों ने यीशु से विनती की, कि हमारे यहाँ से चला जा; क्योंकि उन पर बड़ा भय छा गया था। अतः वह नाव पर चढ़कर लौट गया।
Og hele folkemengden i gergesenernes bygd bad ham dra bort fra dem; for det var en stor frykt over dem. Og han gikk i båten og vendte tilbake igjen.
38 ३८ जिस मनुष्य से दुष्टात्माएँ निकली थीं वह उससे विनती करने लगा, कि मुझे अपने साथ रहने दे, परन्तु यीशु ने उसे विदा करके कहा।
Mannen som de onde ånder var faret ut av, bad om å få være med ham. Men han sendte ham fra sig og sa:
39 ३९ “अपने घर में लौट जा और लोगों से कह दे, कि परमेश्वर ने तेरे लिये कैसे बड़े-बड़े काम किए हैं।” वह जाकर सारे नगर में प्रचार करने लगा, कि यीशु ने मेरे लिये कैसे बड़े-बड़े काम किए।
Gå hjem til ditt hus og fortell hvor store ting Gud har gjort imot dig! Og han gikk bort og kunngjorde over hele byen hvor store ting Jesus hadde gjort imot ham.
40 ४० जब यीशु लौट रहा था, तो लोग उससे आनन्द के साथ मिले; क्योंकि वे सब उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे।
Men da Jesus kom tilbake, tok folket imot ham; for alle ventet på ham.
41 ४१ और देखो, याईर नाम एक मनुष्य जो आराधनालय का सरदार था, आया, और यीशु के पाँवों पर गिरकर उससे विनती करने लगा, “मेरे घर चल।”
Og se, det kom en mann ved navn Jairus, som var forstander for synagogen, og han falt ned for Jesu føtter og bad ham komme inn i hans hus;
42 ४२ क्योंकि उसके बारह वर्ष की एकलौती बेटी थी, और वह मरने पर थी। जब वह जा रहा था, तब लोग उस पर गिरे पड़ते थे।
for han hadde en eneste datter, omkring tolv år gammel, og hun lå for døden. Da nu Jesus gikk avsted, trengte folket sig inn på ham;
43 ४३ और एक स्त्री ने जिसको बारह वर्ष से लहू बहने का रोग था, और जो अपनी सारी जीविका वैद्यों के पीछे व्यय कर चुकी थी और फिर भी किसी के हाथ से चंगी न हो सकी थी,
og en kvinne som hadde hatt blodsott i tolv år og hadde kostet på læger alt det hun skulde leve av, og ikke kunnet bli helbredet av nogen,
44 ४४ पीछे से आकर उसके वस्त्र के आँचल को छुआ, और तुरन्त उसका लहू बहना थम गया।
hun trådte til bakfra og rørte ved det ytterste av hans klædebon, og straks stanset hennes blodsott.
45 ४५ इस पर यीशु ने कहा, “मुझे किसने छुआ?” जब सब मुकरने लगे, तो पतरस और उसके साथियों ने कहा, “हे स्वामी, तुझे तो भीड़ दबा रही है और तुझ पर गिरी पड़ती है।”
Og Jesus sa: Hvem var det som rørte ved mig? Men da alle nektet, sa Peter og de som var med ham: Mester! Folket trykker og trenger dig jo!
46 ४६ परन्तु यीशु ने कहा, “किसी ने मुझे छुआ है क्योंकि मैंने जान लिया है कि मुझ में से सामर्थ्य निकली है।”
Men Jesus sa: Det var nogen som rørte ved mig; for jeg kjente at en kraft gikk ut fra mig.
47 ४७ जब स्त्री ने देखा, कि मैं छिप नहीं सकती, तब काँपती हुई आई, और उसके पाँवों पर गिरकर सब लोगों के सामने बताया, कि मैंने किस कारण से तुझे छुआ, और कैसे तुरन्त चंगी हो गई।
Da nu kvinnen så at det ikke var skjult det hun hadde gjort, kom hun skjelvende og falt ned for ham og fortalte ham, så hele folket hørte det, av hvad grunn hun rørte ved ham, og hvorledes hun straks blev helbredet.
48 ४८ उसने उससे कहा, “पुत्री तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है, कुशल से चली जा।”
Da sa han til henne: Datter! din tro har frelst dig; gå bort i fred!
49 ४९ वह यह कह ही रहा था, कि किसी ने आराधनालय के सरदार के यहाँ से आकर कहा, “तेरी बेटी मर गई: गुरु को दुःख न दे।”
Mens han ennu taler, kommer en fra synagoge-forstanderen og sier til ham: Din datter er død; umak ikke mesteren!
50 ५० यीशु ने सुनकर उसे उत्तर दिया, “मत डर; केवल विश्वास रख; तो वहबच जाएगी।”
Men da Jesus hørte det, svarte han ham: Frykt ikke, bare tro, så skal hun bli frelst!
51 ५१ घर में आकर उसने पतरस, और यूहन्ना, और याकूब, और लड़की के माता-पिता को छोड़ और किसी को अपने साथ भीतर आने न दिया।
Da han nu kom inn i huset, lot han ingen gå inn med sig uten Peter og Johannes og Jakob og pikens far og mor.
52 ५२ और सब उसके लिये रो पीट रहे थे, परन्तु उसने कहा, “रोओ मत; वह मरी नहीं परन्तु सो रही है।”
Og alle gråt og jamret sig over henne; men han sa: Gråt ikke! hun er ikke død, hun sover.
53 ५३ वे यह जानकर, कि मर गई है, उसकी हँसी करने लगे।
Og de lo ham ut; for de visste at hun var død.
54 ५४ परन्तु उसने उसका हाथ पकड़ा, और पुकारकर कहा, “हे लड़की उठ!”
Men han tok henne ved hånden og ropte: Pike, stå op!
55 ५५ तब उसके प्राण लौट आए और वह तुरन्त उठी; फिर उसने आज्ञा दी, कि उसे कुछ खाने को दिया जाए।
Da vendte hennes ånd tilbake, og hun stod straks op; og han bød at de skulde gi henne mat.
56 ५६ उसके माता-पिता चकित हुए, परन्तु उसने उन्हें चेतावनी दी, कि यह जो हुआ है, किसी से न कहना।
Og hennes foreldre blev forferdet; men han bød dem at de ikke skulde tale til nogen om det som var skjedd.