< लूका 23 >
1 १ तब सारी सभा उठकर यीशु को पिलातुस के पास ले गई।
Msambi wa vandu voha vevakonganiki pala, vakayima na kumpeleka Yesu palongolo ya Pilatu,
2 २ और वे यह कहकर उस पर दोष लगाने लगे, “हमने इसे लोगों को बहकाते और कैसर को कर देने से मना करते, और अपने आपको मसीह, राजा कहते हुए सुना है।”
Vakatumbula kumtakila vakajova, “Tamkolili mundu uyu avayaganisa vandu vitu na kavili akuvabesa vandu vakotoka kumpela kodi nkosi wa ku Loma na kujikemela ati mwene ndi Kilisitu Msangula Nkosi.”
3 ३ पिलातुस ने उससे पूछा, “क्या तू यहूदियों का राजा है?” उसने उसे उत्तर दिया, “तू आप ही कह रहा है।”
Pilatu akamkota Yesu, “Veve ndi Nkosi wa Vayawudi?” Yesu akamyangula, “Veve wamwene ndi ujovili, veve Nkosi wa Vayawudi.”
4 ४ तब पिलातुस ने प्रधान याजकों और लोगों से कहा, “मैं इस मनुष्य में कुछ दोष नहीं पाता।”
Pilatu akavajovela vakulu va kuteta na msambi wa vandu, “Nakuchiwona chindu cheabudili mundu uyu.”
5 ५ पर वे और भी दृढ़ता से कहने लगे, “यह गलील से लेकर यहाँ तक सारे यहूदिया में उपदेश दे देकर लोगों को भड़काता है।”
Nambu vene vakajova chinganga, “Akuvakulukisa vandu kwa mawuliwu gaki mumulima woha wa Yudea, atumbwili ku Galilaya na hinu avi penapa.”
6 ६ यह सुनकर पिलातुस ने पूछा, “क्या यह मनुष्य गलीली है?”
Pilatu peayuwini genago, akakota, “Wu, mundu uyu ndi mkolonjinji wa ku Galilaya?”
7 ७ और यह जानकर कि वह हेरोदेस की रियासत का है, उसे हेरोदेस के पास भेज दिया, क्योंकि उन दिनों में वह भी यरूशलेम में था।
Peamanyili Yesu ihuma mumulima wewilongoswa na Helodi, ndi ampeliki kwa Helodi muni lukumbi lwenulo mewa avi ku Yelusalemu.
8 ८ हेरोदेस यीशु को देखकर बहुत ही प्रसन्न हुआ, क्योंकि वह बहुत दिनों से उसको देखना चाहता था: इसलिए कि उसके विषय में सुना था, और उसका कुछ चिन्ह देखने की आशा रखता था।
Helodi akavya na luheku neju peamuweni Yesu. Muni amali kuyuwana mambu ga Yesu, ndi magono gamahele anogelayi kumlola Yesu cheikita gachinamtiti.
9 ९ वह उससे बहुत सारी बातें पूछता रहा, पर उसने उसको कुछ भी उत्तर न दिया।
Helodi amkotili Yesu makotesi gamahele, nambu Yesu nakumyangula chindu.
10 १० और प्रधान याजक और शास्त्री खड़े हुए तन मन से उस पर दोष लगाते रहे।
Vakulu va kuteta na vawula va malagizu ga Chapanga geampeli Musa vakayima kulongolo na kumtakila chinganganga.
11 ११ तब हेरोदेस ने अपने सिपाहियों के साथ उसका अपमान करके उपहास किया, और भड़कीला वस्त्र पहनाकर उसे पिलातुस के पास लौटा दिया।
Helodi pamonga na vamanjolinjoli vaki vakampeli soni Yesu na kumvevesa, kangi vakamuwalika ligwanda la unkosi na kumuwuyisa kwa Pilatu.
12 १२ उसी दिन पिलातुस और हेरोदेस मित्र हो गए। इसके पहले वे एक दूसरे के बैरी थे।
Magono gamumbele Helodi na Pilatu vatamanila cha umakoko, nambu kutumbula ligono lenilo vakavya vankozi.
13 १३ पिलातुस ने प्रधान याजकों और सरदारों और लोगों को बुलाकर उनसे कहा,
Pilatu akavakemele pamonga, Vamteta vakulu na vachilongosi va Chiyawudi na vandu,
14 १४ “तुम इस मनुष्य को लोगों का बहकानेवाला ठहराकर मेरे पास लाए हो, और देखो, मैंने तुम्हारे सामने उसकी जाँच की, पर जिन बातों का तुम उस पर दोष लगाते हो, उन बातों के विषय में मैंने उसमें कुछ भी दोष नहीं पाया है;
akavajovela, “Mumletili mundu uyu mwijova akuvayaganisa vandu. Hinu myuwanila! Nimali kulola muhalu uwu palongolo yinu kawaka chindu cheabudili mu mambu goha gemumtakili.
15 १५ न हेरोदेस ने, क्योंकि उसने उसे हमारे पास लौटा दिया है: और देखो, उससे ऐसा कुछ नहीं हुआ कि वह मृत्यु के दण्ड के योग्य ठहराया जाए।
Lepi nene ndu, nambu hati Helodi mewa, amuwuyisi kavili, ndava kawaka chindu cheabudili cheachiwene, kwa mundu uyu hati ahamuliwa lifwa.
16 १६ इसलिए मैं उसे पिटवाकर छोड़ देता हूँ।”
Yati nilagazila atovewa michapilu ya miinga, na kumulekekesa.
17 १७ पिलातुस पर्व के समय उनके लिए एक बन्दी को छोड़ने पर विवश था।
Mselebuko wa Pasaka, Pilatu yamganili kuvadindulila mundu mmonga kuhuma muchifungu.”
18 १८ तब सब मिलकर चिल्ला उठे, “इसका काम तमाम कर, और हमारे लिये बरअब्बा को छोड़ दे।”
Nambu voha vakaywanga, “Mkoma mundu uyu! Utidindulilayi Balaba!”
19 १९ वह किसी बलवे के कारण जो नगर में हुआ था, और हत्या के कारण बन्दीगृह में डाला गया था।
Balaba asopiwi muchifungu ndava ya kukulukisa vandu muchitutu na muchitutu chenicho mundu mmonga akomiwi.
20 २० पर पिलातुस ने यीशु को छोड़ने की इच्छा से लोगों को फिर समझाया।
Pilatu aganili kumulekekesa Yesu, ndi akalongela nawu kavili vandu vevamtakili Yesu.
21 २१ परन्तु उन्होंने चिल्लाकर कहा, “उसे क्रूस पर चढ़ा, क्रूस पर!”
Nambu vene vakaywanga vakajova, “Mvambayi pamsalaba, mvambayi pamsalaba!”
22 २२ उसने तीसरी बार उनसे कहा, “क्यों उसने कौन सी बुराई की है? मैंने उसमें मृत्युदण्ड के योग्य कोई बात नहीं पाई! इसलिए मैं उसे पिटवाकर छोड़ देता हूँ।”
Pilatu akavajovela mala ya datu, “Chindu gani cheabudili mundu uyu? Nichiwona lepi chindu cheabudili hati ahamuliwa kukomiwa! Nene yati nilagiza atovewayi michapilu na kumlekekesa.”
23 २३ परन्तु वे चिल्ला चिल्लाकर पीछे पड़ गए, कि वह क्रूस पर चढ़ाया जाए, और उनका चिल्लाना प्रबल हुआ।
Nambu vene vakayonjokesa kuywanga neju, Yesu yiganikwa avambiwayi pamsalaba, lwami zavi pamwishu zayuwaniki.
24 २४ अतः पिलातुस ने आज्ञा दी, कि उनकी विनती के अनुसार किया जाए।
Hinu, Pilatu akahamula gahengeka.
25 २५ और उसने उस मनुष्य को जो बलवे और हत्या के कारण बन्दीगृह में डाला गया था, और जिसे वे माँगते थे, छोड़ दिया; और यीशु को उनकी इच्छा के अनुसार सौंप दिया।
Akamulekekesa kuhuma muchifungu yula mweakukingiwi ndava ya kuvya pamonga na vandu muchitutu na kukoma mundu mmonga, ndi akamgotola Yesu vamukita ngati chevigana.
26 २६ जब वे उसे लिए जा रहे थे, तो उन्होंने शमौन नाम एक कुरेनी को जो गाँव से आ रहा था, पकड़कर उस पर क्रूस को लाद दिया कि उसे यीशु के पीछे-पीछे ले चले।
Pevavi mukupeleka, vakakonganeka na mundu mmonga liina laki Simoni mkolonjinji wa Kulene, mweahumayi kumgunda waki, ndi vakamkamula na kumgegesa msalaba wula mumbele ya Yesu.
27 २७ और लोगों की बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली: और बहुत सारी स्त्रियाँ भी, जो उसके लिये छाती-पीटती और विलाप करती थीं।
Vandu msambi kwa msambi, wamulandili, pagati yavi vavi vadala vevamuvembelayi Yesu ndava ya lipyanda.
28 २८ यीशु ने उनकी ओर फिरकर कहा, “हे यरूशलेम की पुत्रियों, मेरे लिये मत रोओ; परन्तु अपने और अपने बालकों के लिये रोओ।
Yesu akavang'anamukila, akajova, “Vamawu va Yelusalemu! Mkoto kunivembela nene, nambu mujivembela mwavene na vana vinu.
29 २९ क्योंकि वे दिन आते हैं, जिनमें लोग कहेंगे, ‘धन्य हैं वे जो बाँझ हैं, और वे गर्भ जो न जने और वे स्तन जिन्होंने दूध न पिलाया।’
Muni chakaka walabwela lukumbi, yati mwijova, ‘Mbanga yavi vadala, vangali vana na vangavaleke, amala vanganyong'esa vana!’
30 ३० उस समय ‘वे पहाड़ों से कहने लगेंगे, कि हम पर गिरो, और टीलों से कि हमें ढाँप लो।’
Lukumbi lwenulo, yati vandu vakuvijovela vidunda, mutigwilila na tudunda, ‘Mutigubika!’
31 ३१ “क्योंकि जब वे हरे पेड़ के साथ ऐसा करते हैं, तो सूखे के साथ क्या कुछ न किया जाएगा?”
Ngati vandu vakunikitila nene chenicho mwenivili ngati mkongo uvisi, yati yivya wuli kwa nyenye mwemuvi ngati mkongo uyumu?”
32 ३२ वे और दो मनुष्यों को भी जो कुकर्मी थे उसके साथ मार डालने को ले चले।
Mewa vavatoli vandu vangi vavili vanyagaji vavapeliki, kukomiwa pamonga na Yesu.
33 ३३ जब वे उस जगह जिसे खोपड़ी कहते हैं पहुँचे, तो उन्होंने वहाँ उसे और उन कुकर्मियों को भी एक को दाहिनी और दूसरे को बाईं और क्रूसों पर चढ़ाया।
Pavahikili pandu pepikemelawa, “Libangu la Mutu,” Ndi vakamvamba Yesu pamsalaba pamonga na vanyagaji vavili vala mmonga upandi waki wa kulyela na yungi upandi wa kumangeya.
34 ३४ तब यीशु ने कहा, “हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये जानते नहीं कि क्या कर रहें हैं?” और उन्होंने चिट्ठियाँ डालकर उसके कपड़े बाँट लिए।
Yesu akajova, “Dadi, valekekesa, muni nakumanya chevikita.” Kangi, vakagavana nyula zaki kwa kuhagula kwa gudugudu.
35 ३५ लोग खड़े-खड़े देख रहे थे, और सरदार भी उपहास कर करके कहते थे, “इसने औरों को बचाया, यदि यह परमेश्वर का मसीह है, और उसका चुना हुआ है, तो अपने आपको बचा ले।”
Vandu vayimili kulolokesa kuni vakulu va Vayawudi chevamvevisi vijova, “Avasangwili vangi, hinu ajisangula mwene ngati mwene ndi Kilisitu mwehaguliwi na Chapanga!”
36 ३६ सिपाही भी पास आकर और सिरका देकर उसका उपहास करके कहते थे।
Manjolinjoli mewa vamvevisi, vamhambili Yesu na kumpela divayi yivavanu,
37 ३७ “यदि तू यहूदियों का राजा है, तो अपने आपको बचा!”
Vakumjovela, “Ngati chakaka veve ndi Nkosi wa Vayawudi, ujisangula wamwene!”
38 ३८ और उसके ऊपर एक दोषपत्र भी लगा था: “यह यहूदियों का राजा है।”
Panani ya msalaba vavikili chibawu chechayandikiwi, “Mwenuyu ndi Nkosi wa Vayawudi.”
39 ३९ जो कुकर्मी लटकाए गए थे, उनमें से एक ने उसकी निन्दा करके कहा, “क्या तू मसीह नहीं? तो फिर अपने आपको और हमें बचा!”
Mmonga wa vanyagaji vala vevavambiwi pamsalaba akamliga Yesu, akajova “Wu, lepi chakaka kuvya veve ndi Kilisitu Msangula? Jisangula wamwene, utisangula na tete!”
40 ४० इस पर दूसरे ने उसे डाँटकर कहा, “क्या तू परमेश्वर से भी नहीं डरता? तू भी तो वही दण्ड पा रहा है,
Nambu mnyagaji yungi yula, akamuywangila muyaki akamjovela, “Veve ukumuyogopa lepi Chapanga hati padebe? Veve uhamuliwi mewawa.
41 ४१ और हम तो न्यायानुसार दण्ड पा रहे हैं, क्योंकि हम अपने कामों का ठीक फल पा रहे हैं; पर इसने कोई अनुचित काम नहीं किया।”
Veve na nene yikutigana tihamuliwa ndava ya kunyaga kwitu. Nambu mundu uyu kawaka hati chimonga cheabudili.”
42 ४२ तब उसने कहा, “हे यीशु, जब तू अपने राज्य में आए, तो मेरी सुधि लेना।”
Kangi akamjovela Yesu, “Veve Yesu! Ukoto kunikosiwa peuyingila Munkosi waku!”
43 ४३ उसने उससे कहा, “मैं तुझ से सच कहता हूँ कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोकमें होगा।”
Yesu akamyangula, “Chakaka nikujovela lelu yati tivya na nene kupaladiso.”
44 ४४ और लगभग दोपहर से तीसरे पहर तक सारे देश में अंधियारा छाया रहा,
Kutumbula saa sita muhi, chitita chikagubika mulima woha mbaka saa tisa,
45 ४५ और सूर्य का उजियाला जाता रहा, और मन्दिर का परदा बीच से फट गया,
na lilanga likakotoka kulangasa na lipazia lelakovikwi mu Nyumba ya Chapanga likapapuka vipandi vivili.
46 ४६ और यीशु ने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, “हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूँ।” और यह कहकर प्राण छोड़ दिए।
Yesu akavemba kwa lwami luvaha, “Dadi! Mumawoko gaku nigotola mpungu wangu!” Akadumuka mpungu.
47 ४७ सूबेदार ने, जो कुछ हुआ था देखकर परमेश्वर की बड़ाई की, और कहा, “निश्चय यह मनुष्य धर्मी था।”
Mkulu wa manjolinjoli yula peagawene gegahumalili, akamulumba Chapanga akajova, “Chakaka mundu uyu avi mbwina!”
48 ४८ और भीड़ जो यह देखने को इकट्ठी हुई थी, इस घटना को देखकर छाती पीटती हुई लौट गई।
Na vandu voha vevakonganiki penapo ndava ya lijambu lenilo pavagawene gegahumalili gala, vakawuya kunyumba zavi, kuni vakujitova nganga cha ngolongondi.
49 ४९ और उसके सब जान-पहचान, और जो स्त्रियाँ गलील से उसके साथ आई थीं, दूर खड़ी हुई यह सब देख रही थीं।
Vankozi vaki voha pamonga na vadala vealongosini nawu kuhuma ku Galilaya, vayimili cha kutali kulola mambu genago.
50 ५० और वहाँ, यूसुफ नामक महासभा का एक सदस्य था, जो सज्जन और धर्मी पुरुष था।
Kwavi na mundu mmonga liina laki Yosefu, avi mmonga wa vachilongosi wa libanji likulu la Vayawudi. Avi mundu mbwina na kukita geigana Chapanga,
51 ५१ और उनके विचार और उनके इस काम से प्रसन्न न था; और वह यहूदियों के नगर अरिमतियाह का रहनेवाला और परमेश्वर के राज्य की प्रतीक्षा करनेवाला था।
mwene nakuyidakilana gevapangili na kugakita vachilongosi vayaki va libanji likulu la Vayawudi. Yosefu avi mkolonjinji wa Alimatei, ndi avi mukulindila kubwela kwa Unkosi wa Chapanga.
52 ५२ उसने पिलातुस के पास जाकर यीशु का शव माँगा,
Mundu mwenuyo akahamba kwa Pilatu kumuyupa atola higa ya Yesu.
53 ५३ और उसे उतारकर मलमल की चादर में लपेटा, और एक कब्र में रखा, जो चट्टान में खोदी हुई थी; और उसमें कोई कभी न रखा गया था।
Akayihulusa higa kuhuma pamsalaba, akayitindisila nyula ya msopi na kuvika mulitinda lelahongoliwi pamhana ya litalau, lavi langavikiwa mundu.
54 ५४ वह तैयारी का दिन था, और सब्त का दिन आरम्भ होने पर था।
Lavi ligono la kutendelekeha, Ligono la Kupumulila ndi latumbukana.
55 ५५ और उन स्त्रियों ने जो उसके साथ गलील से आई थीं, पीछे-पीछे, जाकर उस कब्र को देखा और यह भी कि उसका शव किस रीति से रखा गया हैं।
Vadala vevalongosini na Yesu kuhuma ku Galilaya vakamulanda Yosefu na kuliwona litinda na higa ya Yesu cheuvikiwi.
56 ५६ और लौटकर सुगन्धित वस्तुएँ और इत्र तैयार किया; और सब्त के दिन तो उन्होंने आज्ञा के अनुसार विश्राम किया।
Kangi vakawuya kunyumba, vakatendelekela mahuta geginungalila bwina ga kunyala higa ya Yesu. Ligono la Kupumulila vapumulili ngati malagizu ga Chapanga geampeli Musa chegilagiza.