< लूका 17 >
1 १ फिर उसने अपने चेलों से कहा, “यह निश्चित है कि वे बातें जो पाप का कारण है, आएँगे परन्तु हाय, उस मनुष्य पर जिसके कारण वे आती है!
La Yeecu yi nob bwankacebe, “nyimaka mami ter kottangka wo adokbo maka bwirank kektiye dila cilkakiniwo a yilam cotiyeu!
2 २ जो इन छोटों में से किसी एक को ठोकर खिलाता है, उसके लिये यह भला होता कि चक्की का पाट उसके गले में लटकाया जाता, और वह समुद्र में डाल दिया जाता।
Can nyimiri kin yei cimenti ner kuwaka kwircer amerkanco mor fara kan'nge wo ca yilam diker kottanka biduwatinimbo wuronin.
3 ३ सचेत रहो; यदि तेरा भाई अपराध करे तो उसे डाँट, और यदि पछताए तो उसे क्षमा कर।
Kom yabki dor kumer. No kemwe kanngumdi, werangco, cano ciyilotendi dobcinen.
4 ४ यदि दिन भर में वह सात बार तेरा अपराध करे और सातों बार तेरे पास फिर आकर कहे, कि मैं पछताता हूँ, तो उसे क्षमा कर।”
Cano kanmwen kiriti niber kikakukowimdi yilam bou munen kiriti niber yiki, min yiloten, yilam nyo dobcinen”
5 ५ तब प्रेरितों ने प्रभु से कहा, “हमारा विश्वास बढ़ा।”
Dilla nobtoman'gebo cinyi Teeluwe, “cuob nyienten bilingkeu”.
6 ६ प्रभु ने कहा, “यदि तुम को राई के दाने के बराबर भी विश्वास होता, तो तुम इस शहतूत के पेड़ से कहते कि जड़ से उखड़कर समुद्र में लग जा, तो वह तुम्हारी मान लेता।
Teeluwe lanyiki, “Cano komki bilinke duwali na nun bikateri, mwanyi tiyowo, kwomfo, ya kulken mor caji”, atim manyo.
7 ७ “पर तुम में से ऐसा कौन है, जिसका दास हल जोतता, या भेड़ें चराता हो, और जब वह खेत से आए, तो उससे कहे, ‘तुरन्त आकर भोजन करने बैठ’?
Canwe more kume carno wiki cawonya wuro cuo cinen tomboti kakaa tocinen kwameti, cano yilam kiri, ayicoti, canokono bouyifo na camcarito?
8 ८ क्या वह उनसे न कहेगा, कि मेरा खाना तैयार कर: और जब तक मैं खाऊँ-पीऊँ तब तक कमर बाँधकर मेरी सेवा कर; इसके बाद तू भी खा पी लेना?
Mani co yicoti ki mamen diker nan cam, na bwam dak mwekori maman na'nyend benan dimcaka carito kan'nge noko mu'ngeko?
9 ९ क्या वह उस दास का एहसान मानेगा, कि उसने वे ही काम किए जिसकी आज्ञा दी गई थी?
Manica ma cariya cewonin buka kamin yekti wori madikeci dokco ciya mane, keno am mani nyori?
10 १० इसी रीति से तुम भी, जब उन सब कामों को कर चुके हो जिसकी आज्ञा तुम्हें दी गई थी, तो कहो, ‘हम निकम्मे दास हैं; कि जो हमें करना चाहिए था वही किया है।’”
Nyo, cano kom bwanten ciyikomemri, lakom toki, 'nyin can'nya manki nanyene. Nyim ma dikewo tam kang'eu”.
11 ११ और ऐसा हुआ कि वह यरूशलेम को जाते हुए सामरिया और गलील प्रदेश की सीमा से होकर जा रहा था।
Kakuko kamnye ciyakenti Wurcalimani lacim bwanteng beten Samariya kan'nge Galili.
12 १२ और किसी गाँव में प्रवेश करते समय उसे दस कोढ़ी मिले।
Kambo cidokenti cunnuku kan'nyeri, dila bayiloto kan'ngerobo kwob ki wale citim kutan cinkicico.
13 १३ और उन्होंने दूर खड़े होकर, ऊँचे शब्द से कहा, “हे यीशु, हे स्वामी, हम पर दया कर!”
Lacin kun diro “Yeecu, Tee kwama, cibwini nyeto”
14 १४ उसने उन्हें देखकर कहा, “जाओ; और अपने आपको याजकों को दिखाओ।” और जाते ही जाते वे शुद्ध हो गए।
Kaci tociyeri, yici, “yakom dang dor kumero nob waberonin”. Yilam kambo ciyakentiyeri lacin yilam wucak.
15 १५ तब उनमें से एक यह देखकर कि मैं चंगा हो गया हूँ, ऊँचे शब्द से परमेश्वर की बड़ाई करता हुआ लौटा;
Wiri morece kacito cin cerco wucak keri, yilanken, duktang kwama kidiro kwamer.
16 १६ और यीशु के पाँवों पर मुँह के बल गिरकर उसका धन्यवाद करने लगा; और वह सामरी था।
Cin yari kabum Yeecu, cin bucinen kamti. Cin ba Samariye.
17 १७ इस पर यीशु ने कहा, “क्या दसों शुद्ध न हुए, तो फिर वे नौ कहाँ हैं?
Yeecu in ciya toki, “kebo kwob ci ceri wucakka? infe tanneceu?
18 १८ क्या इस परदेशी को छोड़ कोई और न निकला, जो परमेश्वर की बड़ाई करता?”
Kan'nge mani wo yilam nekwaama durke kanco fabewo kikwaca?”
19 १९ तब उसने उससे कहा, “उठकर चला जा; तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है।”
Lanyico, “Kwoni yayam mwem. Bilinke mweu ceerner”.
20 २० जब फरीसियों ने उससे पूछा, कि परमेश्वर का राज्य कब आएगा? तो उसने उनको उत्तर दिया, “परमेश्वर का राज्य प्रगट रूप में नहीं आता।
Kambo Faricawa meco kwamawo liyar kwamaro aboutiyeu, Yeecu ciya nyiki, “Liyar kwaamaro kobo nyomka maticike.
21 २१ और लोग यह न कहेंगे, कि देखो, यहाँ है, या वहाँ है। क्योंकि, परमेश्वर का राज्य तुम्हारे बीच में है।”
Mani atokti, 'iriwo!' Kakaa, 'wurenhim!' Wori Liyar kwaamaro kino tiber kumer”
22 २२ और उसने चेलों से कहा, “वे दिन आएँगे, जिनमें तुम मनुष्य के पुत्र के दिनों में से एक दिन को देखना चाहोगे, और नहीं देखने पाओगे।
Yeecu yi nob bwankabo, “Kumeni wi bouti nawo ka yoner toka kume win mor kumeni bi bwe niggire, dilla mani ka toti.
23 २३ लोग तुम से कहेंगे, ‘देखो, वहाँ है!’ या ‘देखो यहाँ है!’ परन्तु तुम चले न जाना और न उनके पीछे हो लेना।
Ciyan yikon, “Tofiren! 'Tofuo!' Dila kom yakomtore, kakaa kom bwangten cire.
24 २४ क्योंकि जैसे बिजली आकाश की एक छोर से कौंधकर आकाश की दूसरी छोर तक चमकती है, वैसे ही मनुष्य का पुत्र भी अपने दिन में प्रगट होगा।
Nawo meblankako Nefilanti nafo cunya di kwamaka wori ya ken cunya di kwamako wureno, Nyo bi bwe nii a yilanyo ki kume bokaceko.
25 २५ परन्तु पहले अवश्य है, कि वह बहुत दुःख उठाए, और इस युग के लोग उसे तुच्छ ठहराएँ।
Dila kang catin nuwe dotangetinim kidimen kidimen bwiriri, nubo kaleweu ankoco.
26 २६ जैसा नूह के दिनों में हुआ था, वैसा ही मनुष्य के पुत्र के दिनों में भी होगा।
Kambo bwi kal Nuhu re, nacuwo tak a bwiuti ki kwama bibwe nii aboutiyeu.
27 २७ जिस दिन तक नूह जहाज पर न चढ़ा, उस दिन तक लोग खाते-पीते थे, और उनमें विवाह-शादी होती थी; तब जल-प्रलय ने आकर उन सब को नाश किया।
Citi cai, citi noi, citi nai, cinakenti yaken di ye Nuhu doken Nabire kwama la mwom wermakabo bow twalan'gum ci kwarub gwamm.
28 २८ और जैसा लूत के दिनों में हुआ था, कि लोग खाते-पीते लेन-देन करते, पेड़ लगाते और घर बनाते थे;
Nyo cimani ki kwama lutuwe, citi cai, citi noi, citinenii, citi miyei, ci fi fikkoti, cimuran'ngi.
29 २९ परन्तु जिस दिन लूत सदोम से निकला, उस दिन आग और गन्धक आकाश से बरसी और सब को नाश कर दिया।
Dila kikakuko Lutu, cerum Saduma, lakira kwaamako caruu dikwama, twalan'ngum ci gwamm.
30 ३० मनुष्य के पुत्र के प्रगट होने के दिन भी ऐसा ही होगा।
Nyotak abwiuti ki kume bibweni aboutiye.
31 ३१ “उस दिन जो छत पर हो; और उसका सामान घर में हो, वह उसे लेने को न उतरे, और वैसे ही जो खेत में हो वह पीछे न लौटे।
Kikakuko wori, niiwo dor kureu ayiraure kica tu kulencer mor luwe. Nyotak niiwo kiyeu ayilaure.
32 ३२ लूत की पत्नी को स्मरण रखो!
Komkwaki wii Lutu.
33 ३३ जो कोई अपना प्राण बचाना चाहे वह उसे खोएगा, और जो कोई उसे खोए वह उसे बचाएगा।
Niwo cwidumecetiyeu, anlemco, lano niwo lem dumeceri, anfiyanco.
34 ३४ मैं तुम से कहता हूँ, उस रात दो मनुष्य एक खाट पर होंगे, एक ले लिया जाएगा, और दूसरा छोड़ दिया जाएगा।
Miyikomti, kumewo amfiya nubo yob kwangni win. Atim tumwin nadubomwimeu.
35 ३५ दो स्त्रियाँ एक साथ चक्की पीसती होंगी, एक ले ली जाएगी, और दूसरी छोड़ दी जाएगी।
Atim fiya natubo yob ci kuwa nerti ware. Atim tum win na dubom win.”
36 ३६ [दो जन खेत में होंगे एक ले लिया जाएगा और दूसरा छोड़ा जाएगा।]”
37 ३७ यह सुन उन्होंने उससे पूछा, “हे प्रभु यह कहाँ होगा?” उसने उनसे कहा, “जहाँ लाश हैं, वहाँ गिद्ध इकट्ठे होंगे।”
Atim to nubom yob kii, “Antum win nadubom win”.