< लैव्यव्यवस्था 26 >

1 “तुम अपने लिये मूरतें न बनाना, और न कोई खुदी हुई मूर्ति या स्तम्भ अपने लिये खड़ा करना, और न अपने देश में दण्डवत् करने के लिये नक्काशीदार पत्थर स्थापित करना; क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।
De skal ikkje gjera dykk avgudar, og ikkje reisa gudebilæte eller minnestolpar eller setja bilætsteinar i landet dykkar og kasta dykk på kne for deim. Eg, Herren, er dykkar Gud.
2 तुम मेरे विश्रामदिनों का पालन करना और मेरे पवित्रस्थान का भय मानना; मैं यहोवा हूँ।
Helgarne mine skal de halda, og hava age for heilagdomen min. Kom i hug: eg er Herren!
3 “यदि तुम मेरी विधियों पर चलो और मेरी आज्ञाओं को मानकर उनका पालन करो,
Lyder de no mine lover og agtar på ordi eg tala, og gjer de som eg hev sagt dykk,
4 तो मैं तुम्हारे लिये समय-समय पर मेंह बरसाऊँगा, तथा भूमि अपनी उपज उपजाएगी, और मैदान के वृक्ष अपने-अपने फल दिया करेंगे;
so skal eg senda dykk regnet i rette tid, når det treng det, og jordi skal gjeva si grøda, og hagetrei si alda.
5 यहाँ तक कि तुम दाख तोड़ने के समय भी दाँवनी करते रहोगे, और बोने के समय भी भर पेट दाख तोड़ते रहोगे, और तुम मनमानी रोटी खाया करोगे, और अपने देश में निश्चिन्त बसे रहोगे।
Treskjartidi skal vera hjå dykk til vinonni byrjar, og vinonni vara til vinteren, og de skal eta dykk mette av maten som de hev avla, og liva trygge i landet.
6 और मैं तुम्हारे देश में सुख चैन दूँगा, और तुम सोओगे और तुम्हारा कोई डरानेवाला न होगा; और मैं उस देश में खतरनाक जन्तुओं को न रहने दूँगा, और तलवार तुम्हारे देश में न चलेगी।
Fred vil eg gjeva i landet: de skal liggja og kvila, og ingen skal skræma dykk upp; udyri, deim vil eg øyda, so dei kverv burt ifrå landet, og sverd skal’kje herja i riket;
7 और तुम अपने शत्रुओं को मार भगा दोगे, और वे तुम्हारी तलवार से मारे जाएँगे।
uvenerne skal de elta, og dei skal stupa framfor dykk:
8 तुम में से पाँच मनुष्य सौ को और सौ मनुष्य दस हजार को खदेड़ेंगे; और तुम्हारे शत्रु तलवार से तुम्हारे आगे-आगे मारे जाएँगे;
fem av dykk skal jaga eit hundrad, og hundrad jaga ti tusund, og fiendarne falla for sverdet.
9 और मैं तुम्हारी ओर कृपादृष्टि रखूँगा और तुम को फलवन्त करूँगा और बढ़ाऊँगा, और तुम्हारे संग अपनी वाचा को पूर्ण करूँगा।
Med milda vil eg dykk møta, og lata dykk aukast og veksa og signa sambandet med dykk.
10 १० और तुम रखे हुए पुराने अनाज को खाओगे, और नये के रहते भी पुराने को निकालोगे।
Fjorgamalt korn skal de eta, til dess de lyt rydja det undan, so de fær rom åt det nye.
11 ११ और मैं तुम्हारे बीच अपना निवास-स्थान बनाए रखूँगा, और मेरा जी तुम से घृणा नहीं करेगा।
Eg vil bu og byggja ibland dykk, og aldri leidast utav dykk.
12 १२ और मैं तुम्हारे मध्य चला फिरा करूँगा, और तुम्हारा परमेश्वर बना रहूँगा, और तुम मेरी प्रजा बने रहोगे।
Imillom dykk vil eg ferdast, og dykkar Gud vil eg vera, og de skal vera mitt folk.
13 १३ मैं तो तुम्हारा वह परमेश्वर यहोवा हूँ, जो तुम को मिस्र देश से इसलिए निकाल ले आया कि तुम मिस्रियों के दास न बने रहो; और मैंने तुम्हारे जूए को तोड़ डाला है, और तुम को सीधा खड़ा करके चलाया है।
Eg er dykkar Gud, eg, Herren, som henta dykk ut or Egyptarlandet, der som de træla for andre; eg braut sund stengern’ i oket, so de kunde ganga rake.
14 १४ “यदि तुम मेरी न सुनोगे, और इन सब आज्ञाओं को न मानोगे,
Men vil de’kje høyra på meg, og gjer de’kje alt det eg baud dykk,
15 १५ और मेरी विधियों को निकम्मा जानोगे, और तुम्हारी आत्मा मेरे निर्णयों से घृणा करे, और तुम मेरी सब आज्ञाओं का पालन न करोगे, वरन् मेरी वाचा को तोड़ोगे,
mismæter de mine rettar og leidest loverne mine, so de ikkje gjer som eg sagde, og bryt de sambandet med meg,
16 १६ तो मैं तुम से यह करूँगा; अर्थात् मैं तुम को बेचैन करूँगा, और क्षयरोग और ज्वर से पीड़ित करूँगा, और इनके कारण तुम्हारी आँखें धुंधली हो जाएँगी, और तुम्हारा मन अति उदास होगा। और तुम्हारा बीज बोना व्यर्थ होगा, क्योंकि तुम्हारे शत्रु उसकी उपज खा लेंगे;
so gjev eg dykk likt for like: då søkjer eg dykk med fælska, med sott som tærer og brenner, sykja som sløkkjer ut augo og syg magti or livet. Til fånyttes sår de ut kornet; for uvenern’ et det de avlar.
17 १७ और मैं भी तुम्हारे विरुद्ध हो जाऊँगा, और तुम अपने शत्रुओं से हार जाओगे; और तुम्हारे बैरी तुम्हारे ऊपर अधिकार करेंगे, और जब कोई तुम को खदेड़ता भी न होगा तब भी तुम भागोगे।
Eg kvesser augo imot dykk: for fienden skal de rjuka, uvenen skal trakka dykk ned; de skal røma, um ingen er etter dykk.
18 १८ और यदि तुम इन बातों के उपरान्त भी मेरी न सुनो, तो मैं तुम्हारे पापों के कारण तुम्हें सातगुना ताड़ना और दूँगा,
Og vil de endå’kje lyda, so skal eg refsa dykk meir, sju gonger, for synderne dykkar.
19 १९ और मैं तुम्हारे बल का घमण्ड तोड़ डालूँगा, और तुम्हारे लिये आकाश को मानो लोहे का और भूमि को मानो पीतल की बना दूँगा;
Eg bryt dykkar ovmod og magt: eg gjer dykkar himmel som jarn, og jordi dykkar som kopar.
20 २० और तुम्हारा बल अकारथ गँवाया जाएगा, क्योंकि तुम्हारी भूमि अपनी उपज न उपजाएगी, और मैदान के वृक्ष अपने फल न देंगे।
Då øyder de nyttelaust krafti; for jordi gjev ingi grøda, og trei gjev ingi alda.
21 २१ “यदि तुम मेरे विरुद्ध चलते ही रहो, और मेरा कहना न मानो, तो मैं तुम्हारे पापों के अनुसार तुम्हारे ऊपर और सात गुणा संकट डालूँगा।
Og gjer de meg endå imot, og vil de’kje høyra på meg, so slær eg dykk endå sju gonger, som synderne dykkar er verde.
22 २२ और मैं तुम्हारे बीच वन पशु भेजूँगा, जो तुम को निर्वंश करेंगे, और तुम्हारे घरेलू पशुओं को नाश कर डालेंगे, और तुम्हारी गिनती घटाएँगे, जिससे तुम्हारी सड़कें सूनी पड़ जाएँगी।
Imot dykk sender eg udyr som ranar borni ifrå dykk, og drep ned bufeet dykkar, og veld at de tynnest i talet, so vegarne dykkar vert aude.
23 २३ “फिर यदि तुम इन बातों पर भी मेरी ताड़ना से न सुधरो, और मेरे विरुद्ध चलते ही रहो,
Og let de dykk endå’kje tukta, men driv på og gjer meg imot,
24 २४ तो मैं भी तुम्हारे विरुद्ध चलूँगा, और तुम्हारे पापों के कारण मैं आप ही तुम को सात गुणा मारूँगा।
so gjer eg og dykk imot, og slær dykk endå sju gonger for alt det som de hev synda;
25 २५ और मैं तुम पर एक ऐसी तलवार चलवाऊँगा, जो वाचा तोड़ने का पूरा-पूरा पलटा लेगी; और जब तुम अपने नगरों में जा जाकर इकट्ठे होंगे तब मैं तुम्हारे बीच मरी फैलाऊँगा, और तुम अपने शत्रुओं के वश में सौंप दिए जाओगे।
eg sender eit sverd yver dykk, som skal hemna pakti de braut; og samlar de dykk i byarn’, so sender eg sott inn ibland dykk, og de skal falla i fiendehand.
26 २६ जब मैं तुम्हारे लिये अन्न के आधार को दूर कर डालूँगा, तब दस स्त्रियाँ तुम्हारी रोटी एक ही तंदूर में पकाकर तौल-तौलकर बाँट देंगी; और तुम खाकर भी तृप्त न होंगे।
Eg skal minka soleis på maten, som var dykkar styrk og studnad, at tie konor skal steikja brødet åt dykk i ein omn; dei skal gjeva det att etter vegt, og de skal’kje få eta dykk mette.
27 २७ “फिर यदि तुम इसके उपरान्त भी मेरी न सुनोगे, और मेरे विरुद्ध चलते ही रहोगे,
Og høyrer de endå’kje på meg, og herder de på og trassar,
28 २८ तो मैं अपने न्याय में तुम्हारे विरुद्ध चलूँगा, और तुम्हारे पापों के कारण तुम को सातगुना ताड़ना और भी दूँगा।
so fer eg imot dykk med vreide, og refsar dykk endå sju gonger for alle syndern’ de gjorde.
29 २९ और तुम को अपने बेटों और बेटियों का माँस खाना पड़ेगा।
Då skal de nøydast til eta kjøtet av sønerne dykkar og kjøtet av dykkar døtter.
30 ३० और मैं तुम्हारे पूजा के ऊँचे स्थानों को ढा दूँगा, और तुम्हारे सूर्य की प्रतिमाएँ तोड़ डालूँगा, और तुम्हारी लोथों को तुम्हारी तोड़ी हुई मूरतों पर फेंक दूँगा; और मेरी आत्मा को तुम से घृणा हो जाएगी।
Eg skal øyda høgderne dykkar, og rydja solstolparne ut, og kasta dykkar eigne lik på liki av skarnsgudarne dykkar; for de byd mitt hjarta imot.
31 ३१ और मैं तुम्हारे नगरों को उजाड़ दूँगा, और तुम्हारे पवित्रस्थानों को उजाड़ दूँगा, और तुम्हारा सुखदायक सुगन्ध ग्रहण न करूँगा।
Eg vil leggja byarn’ i røys, og riva templi ned, og vil ikkje ansa angen som stig upp frå offeri dykkar;
32 ३२ और मैं तुम्हारे देश को सूना कर दूँगा, और तुम्हारे शत्रु जो उसमें रहते हैं वे इन बातों के कारण चकित होंगे।
eg skal gjera landet so audt, at fiendarne som bur der skal fæla.
33 ३३ और मैं तुम को जाति-जाति के बीच तितर-बितर करूँगा, और तुम्हारे पीछे-पीछे तलवार खींचे रहूँगा; और तुम्हारा देश सुना हो जाएगा, और तुम्हारे नगर उजाड़ हो जाएँगे।
Og dykk skal eg spreida bland folki; med drege sverd skal eg elta dykk, og landet dykkar skal verta ei audn, og byarne skal verta røysar.
34 ३४ “तब जितने दिन वह देश सूना पड़ा रहेगा और तुम अपने शत्रुओं के देश में रहोगे उतने दिन वह अपने विश्रामकालों को मानता रहेगा। तब ही वह देश विश्राम पाएगा, अर्थात् अपने विश्रामकालों को मानता रहेगा।
Då skal landet få njota si kvild, alt med det lyt liggja i øyde og de er i fiendelandet - ja då skal landet få kvila og halda helgerne sine;
35 ३५ जितने दिन वह सूना पड़ा रहेगा उतने दिन उसको विश्राम रहेगा, अर्थात् जो विश्राम उसको तुम्हारे वहाँ बसे रहने के समय तुम्हारे विश्रामकालों में न मिला होगा वह उसको तब मिलेगा।
alt med det ligg audt, skal det kvila; då skal det få seg den helgekvildi det ikkje fekk i kvileåri, so lenge de endå budde der.
36 ३६ और तुम में से जो बचा रहेंगे और अपने शत्रुओं के देश में होंगे उनके हृदय में मैं कायरता उपजाऊँगा; और वे पत्ते के खड़कने से भी भाग जाएँगे, और वे ऐसे भागेंगे जैसे कोई तलवार से भागे, और किसी के बिना पीछा किए भी वे गिर पड़ेंगे।
Men dei av dykk som er att, skal eg gjeva slik rædsla i hjarta, med dei held til i fiendelandi, at ljoden av eit fjukande lauv skal skræma deim upp og jaga deim av, som når ein rømer for sverdet; dei skal falla, um ingen er etter deim.
37 ३७ जब कोई पीछा करनेवाला न हो तब भी मानो तलवार के भय से वे एक दूसरे से ठोकर खाकर गिरते जाएँगे, और तुम को अपने शत्रुओं के सामने ठहरने की कुछ शक्ति न होगी।
Dei skal snåva og detta, ein yver hin, som dei hadde sverdet i hælarn’, endå det er ingen som elter. De skal ikkje stå dykk mot uvenern’ dykkar,
38 ३८ तब तुम जाति-जाति के बीच पहुँचकर नाश हो जाओगे, और तुम्हारे शत्रुओं की भूमि तुम को खा जाएगी।
men ganga til grunns millom heidningarne, og fiendelandet skal tæra dykk upp.
39 ३९ और तुम में से जो बचे रहेंगे वे अपने शत्रुओं के देशों में अपने अधर्म के कारण गल जाएँगे; और अपने पुरखाओं के अधर्म के कामों के कारण भी वे उन्हीं के समान गल जाएँगे।
Og dei av dykk som endå er att, skal visna burt i fiendelandi for broti som dei hev gjort, og for broti åt federne sine; dei skal folna burt liksom dei.
40 ४० “पर यदि वे अपने और अपने पितरों के अधर्म को मान लेंगे, अर्थात् उस विश्वासघात को जो उन्होंने मेरे विरुद्ध किया, और यह भी मान लेंगे, कि हम यहोवा के विरुद्ध चले थे,
Då skal dei stå til sine brot og broti åt sine feder, at dei fall ifrå meg, og sveik meg, og gjorde meg tvert imot,
41 ४१ इसी कारण वह हमारे विरुद्ध होकर हमें शत्रुओं के देश में ले आया है। यदि उस समय उनका खतनारहित हृदय दब जाएगा और वे उस समय अपने अधर्म के दण्ड को अंगीकार करेंगे;
so eg og laut stå deim imot, og dreiv deim til fiendelandet - og bøygjer dei så sine hjarto, so harde og stride dei er, og fær dei då kvitta si skuld,
42 ४२ तब जो वाचा मैंने याकूब के संग बाँधी थी उसको मैं स्मरण करूँगा, और जो वाचा मैंने इसहाक से और जो वाचा मैंने अब्राहम से बाँधी थी उनको भी स्मरण करूँगा, और इस देश को भी मैं स्मरण करूँगा।
Og so skal eg minnast mitt samband med Jakob og Isak og Abram, og landet skal eg og minnast.
43 ४३ पर वह देश उनसे रहित होकर सूना पड़ा रहेगा, और उनके बिना सूना रहकर भी अपने विश्रामकालों को मानता रहेगा; और वे लोग अपने अधर्म के दण्ड को अंगीकार करेंगे, इसी कारण से कि उन्होंने मेरी आज्ञाओं का उल्लंघन किया था, और उनकी आत्माओं को मेरी विधियों से घृणा थी।
Men landet lyt fyrst vera kvitt deim, og njota helgarne sine med det ligg audt etter deim; og dei lyt bøta si skuld, etter di dei vanda mi lov, og bodet mitt baud deim imot.
44 ४४ इतने पर भी जब वे अपने शत्रुओं के देश में होंगे, तब मैं उनको इस प्रकार नहीं छोड़ूँगा, और न उनसे ऐसी घृणा करूँगा कि उनका सर्वनाश कर डालूँ और अपनी उस वाचा को तोड़ दूँ जो मैंने उनसे बाँधी है; क्योंकि मैं उनका परमेश्वर यहोवा हूँ;
Men endå um det er so, og dei er i fiendelandet, vil eg ikkje vanda deim reint eller skjota deim heiltupp ifrå meg: eg vil ikkje rydja deim ut og brjota sambandet med deim; for eg, Herren, er deira Gud.
45 ४५ परन्तु मैं उनकी भलाई के लिये उनके पितरों से बाँधी हुई वाचा को स्मरण करूँगा, जिन्हें मैं अन्यजातियों की आँखों के सामने मिस्र देश से निकालकर लाया कि मैं उनका परमेश्वर ठहरूँ; मैं यहोवा हूँ।”
Eg vil minnast mi pakt med dei gamle, som eg henta ut or Egyptarland midt for augo på heidningefolki, og var deira Gud, eg, Herren!»»
46 ४६ जो-जो विधियाँ और नियम और व्यवस्था यहोवा ने अपनी ओर से इस्राएलियों के लिये सीनै पर्वत पर मूसा के द्वारा ठहराई थीं वे ये ही हैं।
Dette er dei bodi og rettarne og loverne som Herren sette millom seg og Israels-folket på Sinaifjellet og let Moses kunngjera for deim.

< लैव्यव्यवस्था 26 >