< लैव्यव्यवस्था 21 >
1 १ फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “हारून के पुत्र जो याजक हैं उनसे कह कि तुम्हारे लोगों में से कोई भी मरे, तो उसके कारण तुम में से कोई अपने को अशुद्ध न करे;
Cathut ni Mosi koe, nang ni Aron capa, vaihmanaw koe bout na dei pouh hane teh, na miphunnaw duenae dawk apihai na kâkhinsak awh mahoeh.
2 २ अपने निकट कुटुम्बियों, अर्थात् अपनी माता, या पिता, या बेटे, या बेटी, या भाई के लिये,
Hateiteh, kahnai poung e manu napa, canaw, hmaunawngha,
3 ३ या अपनी कुँवारी बहन जिसका विवाह न हुआ हो, जिनका निकट का सम्बंध है; उनके लिये वह अपने को अशुद्ध कर सकता है।
Vâ ka tawn hoeh rae na tawncanu hanelah, khin thainae kâ a tawn.
4 ४ पर याजक होने के नाते से वह अपने लोगों में प्रधान है, इसलिए वह अपने को ऐसा अशुद्ध न करे कि अपवित्र हो जाए।
Na tami khobawinaw hanelah kâkhinsak hanelah awm hoeh.
5 ५ वे न तो अपने सिर मुँड़ाएँ, और न अपने गाल के बालों को मुँड़ाएँ, और न अपने शरीर चीरें।
Vaihma teh lû hoi pâkhamuen ngaw mahoeh. Atak hai kâbouk mahoeh.
6 ६ वे अपने परमेश्वर के लिये पवित्र बने रहें, और अपने परमेश्वर का नाम अपवित्र न करें; क्योंकि वे यहोवा के हव्य को जो उनके परमेश्वर का भोजन है चढ़ाया करते हैं; इस कारण वे पवित्र बने रहें।
Ahni teh amamae Cathut hanelah a thoung han. Na Cathut e min mathout sak awh hanh. Cathut e canei a thueng awh dawkvah, a thoung han.
7 ७ वे वेश्या या भ्रष्टा को ब्याह न लें; और न त्यागी हुई को ब्याह लें; क्योंकि याजक अपने परमेश्वर के लिये पवित्र होता है।
Ahni teh kâyawt e napui, a nuencang kahawihoehe napui, vâ hoi kamphei e napui hoi na kâyuva mahoeh. Bangkongtetpawiteh, vaihma teh Cathut hanelah kâthoung e lah ao.
8 ८ इसलिए तू याजक को पवित्र जानना, क्योंकि वह तुम्हारे परमेश्वर का भोजन चढ़ाया करता है; इसलिए वह तेरी दृष्टि में पवित्र ठहरे; क्योंकि मैं यहोवा, जो तुम को पवित्र करता हूँ, पवित्र हूँ।
Vaihma teh na Cathut e vaiyei ka poe e lah ao dawkvah, amahoima kâthoung naseh. Nangmouh na kathoung sak e Kai BAWIPA teh kathoung dawkvah, ahni hai nangmouh hanlah kâthoung naseh.
9 ९ और यदि याजक की बेटी वेश्या बनकर अपने आपको अपवित्र करे, तो वह अपने पिता को अपवित्र ठहराती है; वह आग में जलाई जाए।
Vaihma e canu ni amae tak a kâyo teh amahoima min mathoenae sak pawiteh, a na pa min kamathout sak e lah ao. Ahni teh hmai hoi sawi lah ao han.
10 १० “जो अपने भाइयों में महायाजक हो, जिसके सिर पर अभिषेक का तेल डाला गया हो, और जिसका पवित्र वस्त्रों को पहनने के लिये संस्कार हुआ हो, वह अपने सिर के बाल बिखरने न दे, और न अपने वस्त्र फाड़े;
Hmaunawngha thung dawk vaihma kacue lah rawi teh, a lû dawk satui awi lah kaawm e teh, a khohna ravek hanh naseh. A lû dawk e lupawk rading hanh naseh.
11 ११ और न वह किसी लोथ के पास जाए, और न अपने पिता या माता के कारण अपने को अशुद्ध करे;
Ro koe cet hanh naseh. A manu hoi a na pa hanelah kathounghoehe lah awm hanh naseh.
12 १२ और वह पवित्रस्थान से बाहर भी न निकले, और न अपने परमेश्वर के पवित्रस्थान को अपवित्र ठहराए; क्योंकि वह अपने परमेश्वर के अभिषेक का तेलरूपी मुकुट धारण किए हुए है; मैं यहोवा हूँ।
Hmuen kathoung koehoi tâcawt mahoeh. Amae Cathut e hmuen kathoung khin sak mahoeh. Bangkongtetpawiteh, amae Cathut ni rawinae satui ahni dawk ao toe. Kai teh BAWIPA doeh.
13 १३ और वह कुँवारी स्त्री को ब्याहे।
Tanglakacuem duengdoeh a yu lah a la han.
14 १४ जो विधवा, या त्यागी हुई, या भ्रष्ट, या वेश्या हो, ऐसी किसी से वह विवाह न करे, वह अपने ही लोगों के बीच में की किसी कुँवारी कन्या से विवाह करे।
Lahmai thoseh, Ma e napui thoseh, Min mathoe ka phawt e napui thoseh, kâyawt e napui thoseh, yu lah lat mahoeh. A miphun dawk e tanglakacuem dueng hah a la han.
15 १५ और वह अपनी सन्तान को अपने लोगों में अपवित्र न करे; क्योंकि मैं उसका पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।”
Amae capa hah a taminaw koe min mathout sak mahoeh. Kai Cathut teh ahnimanaw kathoung sak e doeh telah ati.
16 १६ फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
BAWIPA ni Mosi koe, nang ni Aron koe bout na dei pouh hane teh,
17 १७ “हारून से कह कि तेरे वंश की पीढ़ी-पीढ़ी में जिस किसी के कोई भी शारीरिक दोष हो वह अपने परमेश्वर का भोजन चढ़ाने के लिये समीप न आए।
Na miphunnaw, catounnaw dawk yon ka tawn e tami teh vaiyei thueng hanelah tho hanh naseh.
18 १८ कोई क्यों न हो, जिसमें दोष हो, वह समीप न आए, चाहे वह अंधा हो, चाहे लँगड़ा, चाहे नकचपटा हो, चाहे उसके कुछ अधिक अंग हों,
Mitdawn, khokkhem, a hnawng ka uek e, a kutkhok hloi kasaw e taminaw,
19 १९ या उसका पाँव, या हाथ टूटा हो,
kut ka lawt e, a khok ka lawt e,
20 २० या वह कुबड़ा, या बौना हो, या उसकी आँख में दोष हो, या उस मनुष्य के चाईं या खुजली हो, या उसके अण्ड पिचके हों;
Hnamkhun, rahnoum, mitmawm, raipha, ngavangrawca, yangmukhe e taminaw teh bawk mahoeh.
21 २१ हारून याजक के वंश में से जिस किसी में कोई भी शारीरिक दोष हो, वह यहोवा के हव्य चढ़ाने के लिये समीप न आए; वह जो दोषयुक्त है कभी भी अपने परमेश्वर का भोजन चढ़ाने के लिये समीप न आए।
Vaihma Aron phun dawk e ka kuepcing hoeh e tami buet touh ni boehai hmaisawi thuengnae hah hnai mahoeh. Tak ka kuepcing hoeh e lah ao dawkvah, vaiyei poe hanelah hnai mahoeh.
22 २२ वह अपने परमेश्वर के पवित्र और परमपवित्र दोनों प्रकार के भोजन को खाए,
Kathounge vaiyei thoseh, kathoungpounge vaiyei thoseh, amae Cathut e vaiyei teh a ca han.
23 २३ परन्तु उसके दोष के कारण वह न तो बीचवाले पर्दे के भीतर आए और न वेदी के समीप, जिससे ऐसा न हो कि वह मेरे पवित्रस्थानों को अपवित्र करे; क्योंकि मैं उनका पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।”
Tak ka kuepcing hoeh dawkvah, hni yap e thung thoseh, thuengnae khoungroe thoseh, cet awh mahoeh. Telah hoehpawiteh, Kaie hmuen kathoung khin payon vaih. Kai BAWIPA ni hote hmuennaw teh kathoung sak toe ati.
24 २४ इसलिए मूसा ने हारून और उसके पुत्रों को तथा सब इस्राएलियों को यह बातें कह सुनाईं।
Hottelah, Mosi ni Aron hoi capanaw, Isarel miphunnaw pueng koe patuen a dei pouh.