< विलापगीत 1 >
1 १ जो नगरी लोगों से भरपूर थी वह अब कैसी अकेली बैठी हुई है! वह क्यों एक विधवा के समान बन गई? वह जो जातियों की दृष्टि में महान और प्रान्तों में रानी थी, अब क्यों कर देनेवाली हो गई है।
Як самі́тно сидить колись велелю́дне це місто, немов удова́ воно стало! Могутнє посе́ред наро́дів, княгиня посеред країн — воно стало данни́цею!
2 २ रात को वह फूट फूटकर रोती है, उसके आँसू गालों पर ढलकते हैं; उसके सब यारों में से अब कोई उसे शान्ति नहीं देता; उसके सब मित्रों ने उससे विश्वासघात किया, और उसके शत्रु बन गए हैं।
Гірко плаче по но́чах вона, і сльо́зи гарячі на що́ках у неї. Нема потіши́теля в неї зо всіх, що кохали її, — її зрадили всі її дру́зі, вони ворогами їй стали!
3 ३ यहूदा दुःख और कठिन दासत्व के कारण परदेश चली गई; परन्तु अन्यजातियों में रहती हुई वह चैन नहीं पाती; उसके सब खदेड़नेवालों ने उसकी सकेती में उसे पकड़ लिया है।
Юдея пішла на вигна́ння з біди та з роботи тяжко́ї, вона оселилася поміж пога́нами, спочи́нку собі не знайшла! Догнали її всі її переслі́дники серед тісно́т.
4 ४ सिय्योन के मार्ग विलाप कर रहे हैं, क्योंकि नियत पर्वों में कोई नहीं आता है; उसके सब फाटक सुनसान पड़े हैं, उसके याजक कराहते हैं; उसकी कुमारियाँ शोकित हैं, और वह आप कठिन दुःख भोग रही है।
Доро́ги сіонської до́ньки сумні́, бо немає на свято проча́н! Усі брами її попусті́ли, зідхає свяще́нство її, посумні́лі дівчата її, а вона — гірко їй!
5 ५ उसके द्रोही प्रधान हो गए, उसके शत्रु उन्नति कर रहे हैं, क्योंकि यहोवा ने उसके बहुत से अपराधों के कारण उसे दुःख दिया है; उसके बाल-बच्चों को शत्रु हाँक-हाँककर बँधुआई में ले गए।
Її грабівники́ взяли го́ру над нею, і добре веде́ться її ворогам, бо їй завдав смутку Госпо́дь за числе́нність у неї гріхів: Немовлята її до поло́ну пішли перед ворогом.
6 ६ सिय्योन की पुत्री का सारा प्रताप जाता रहा है। उसके हाकिम ऐसे हिरनों के समान हो गए हैं जिन्हें कोई चरागाह नहीं मिलती; वे खदेड़नेवालों के सामने से बलहीन होकर भागते हैं।
І відійшла від сіонської до́ньки вся вели́чність її. Її князі́ стали, немов о́лені ті, що паші собі́ не знахо́дять, — і йдуть у безси́ллі перед переслі́дником.
7 ७ यरूशलेम ने, इन दुःख भरे और संकट के दिनों में, जब उसके लोग द्रोहियों के हाथ में पड़े और उसका कोई सहायक न रहा, अपनी सब मनभावनी वस्तुओं को जो प्राचीनकाल से उसकी थीं, स्मरण किया है। उसके द्रोहियों ने उसको उजड़ा देखकर उपहास में उड़ाया है।
У дні лиха свого та стражда́ння свого́ дочка єрусалимська спога́дує всі свої ска́рби, — що були від днів давніх, як наро́д її впав був у руку ворожу, і не було́, хто б їй поміч подав. Вороги спогляда́ли на неї, і сміялись з руїни її.
8 ८ यरूशलेम ने बड़ा पाप किया, इसलिए वह अशुद्ध स्त्री सी हो गई है; जितने उसका आदर करते थे वे उसका निरादर करते हैं, क्योंकि उन्होंने उसकी नंगाई देखी है; हाँ, वह कराहती हुई मुँह फेर लेती है।
Дочка єрусалимська гріхом прогріши́лась, тому́ то нечистою стала, усі, що її шанували, пого́рджують нею, наготу́ бо її вони бачили! І зідхає вона, й відверта́ється взад.
9 ९ उसकी अशुद्धता उसके वस्त्र पर है; उसने अपने अन्त का स्मरण न रखा; इसलिए वह भयंकर रीति से गिराई गई, और कोई उसे शान्ति नहीं देता है। हे यहोवा, मेरे दुःख पर दृष्टि कर, क्योंकि शत्रु मेरे विरुद्ध सफल हुआ है!
Нечистість її на подо́лках у неї. Вона не згадала свого кінця, та й упала преди́вно, і ніко́го нема, хто б потішив її. „Побач, Господи, горе моє, бо звели́чився ворог!“
10 १० द्रोहियों ने उसकी सब मनभावनी वस्तुओं पर हाथ बढ़ाया है; हाँ, अन्यजातियों को, जिनके विषय में तूने आज्ञा दी थी कि वे तेरी सभा में भागी न होने पाएँगी, उनको उसने तेरे पवित्रस्थान में घुसा हुआ देखा है।
Гноби́тель простяг свою руку на всі її ска́рби, і бачить вона, що в святиню її увіходять пога́ни, про яких наказав Ти: „Не вві́йдуть вони в твої збо́ри!“
11 ११ उसके सब निवासी कराहते हुए भोजनवस्तु ढूँढ़ रहे हैं; उन्होंने अपना प्राण बचाने के लिये अपनी मनभावनी वस्तुएँ बेचकर भोजन मोल लिया है। हे यहोवा, दृष्टि कर, और ध्यान से देख, क्योंकि मैं तुच्छ हो गई हूँ।
Увесь наро́д її сто́гне, шукаючи хліба, свої ска́рби кошто́вні за їжу дають, аби́ тільки душу свою проживи́ти. „Зглянься, Господи, і подивися, яка стала пого́рджена я!“
12 १२ हे सब बटोहियों, क्या तुम्हें इस बात की कुछ भी चिन्ता नहीं? दृष्टि करके देखो, क्या मेरे दुःख से बढ़कर कोई और पीड़ा है जो यहोवा ने अपने क्रोध के दिन मुझ पर डाल दी है?
Не вам ка́жучи, гляньте й побачте, усі, хто дорогою йде: чи є такий біль, як мій біль, що завда́ний мені, що Госпо́дь засмути́в ним мене у день лютого гніву Свого́?
13 १३ उसने ऊपर से मेरी हड्डियों में आग लगाई है, और वे उससे भस्म हो गईं; उसने मेरे पैरों के लिये जाल लगाया, और मुझ को उलटा फेर दिया है; उसने ऐसा किया कि मैं त्यागी हुई सी और रोग से लगातार निर्बल रहती हूँ।
Із височини́ Він послав в мої кості огонь, і над ними він запанува́в! Розтяг сітку на но́ги мої, повернув мене взад, учинив Він мене́ спустоші́лою, увесь день боля́щою.
14 १४ उसने जूए की रस्सियों की समान मेरे अपराधों को अपने हाथ से कसा है; उसने उन्हें बटकर मेरी गर्दन पर चढ़ाया, और मेरा बल घटा दिया है; जिनका मैं सामना भी नहीं कर सकती, उन्हीं के वश में यहोवा ने मुझे कर दिया है।
Ярмо́ моїх про́гріхів зв'я́зане міцно рукою Його, плету́ться вони та прихо́дять на шию мою! Він зробив, що спіткну́лася сила моя, Господь передав мене в руки такого, що й зве́стись не мо́жу.
15 १५ यहोवा ने मेरे सब पराक्रमी पुरुषों को तुच्छ जाना; उसने नियत पर्व का प्रचार करके लोगों को मेरे विरुद्ध बुलाया कि मेरे जवानों को पीस डाले; यहूदा की कुमारी कन्या को यहोवा ने मानो कुण्ड में पेरा है।
Усіх моїх сильних Господь поскида́в серед мене, мов на свято зібра́ння, Він скликав на мене, щоб моїх юнакі́в поторо́щити, як у чави́лі, стоптав Господь ді́вчину, Юдину до́ньку.
16 १६ इन बातों के कारण मैं रोती हूँ; मेरी आँखों से आँसू की धारा बहती रहती है; क्योंकि जिस शान्तिदाता के कारण मेरा जी हरा भरा हो जाता था, वह मुझसे दूर हो गया; मेरे बच्चे अकेले हो गए, क्योंकि शत्रु प्रबल हुआ है।
За оцим плачу я, око моє, — моє око слізьми́ заплива́є! бо дале́ко від мене втіши́тель, що душу мою оживив би; мої діти поне́хтувані, бо поси́лився ворог!
17 १७ सिय्योन हाथ फैलाए हुए है, उसे कोई शान्ति नहीं देता; यहोवा ने याकूब के विषय में यह आज्ञा दी है कि उसके चारों ओर के निवासी उसके द्रोही हो जाएँ; यरूशलेम उनके बीच अशुद्ध स्त्री के समान हो गई है।
Сіонська дочка́ простягла свої руки, — немає розра́дника їй: Госпо́дь наказав проти Якова довкола ньо́го його ворогам, донька єрусали́мська нечистою стала між ними.
18 १८ यहोवा सच्चाई पर है, क्योंकि मैंने उसकी आज्ञा का उल्लंघन किया है; हे सब लोगों, सुनो, और मेरी पीड़ा को देखो! मेरे कुमार और कुमारियाँ बँधुआई में चली गई हैं।
„Справедливий Господь, а я слову Його неслухня́на була́. Послухайте но, всі наро́ди, і побачте мій біль: дівчата мої та мої юнаки́ у неволю пішли́!
19 १९ मैंने अपने मित्रों को पुकारा परन्तु उन्होंने भी मुझे धोखा दिया; जब मेरे याजक और पुरनिये इसलिए भोजनवस्तु ढूँढ़ रहे थे कि खाने से उनका जी हरा हो जाए, तब नगर ही में उनके प्राण छूट गए।
Взивала до дру́зів своїх, та вони обману́ли мене! Свяще́нство моє й мої ста́рші вмирають у місті, шукаючи їжі собі, щоб душу свою поживи́ти.
20 २० हे यहोवा, दृष्टि कर, क्योंकि मैं संकट में हूँ, मेरी अंतड़ियाँ ऐंठी जाती हैं, मेरा हृदय उलट गया है, क्योंकि मैंने बहुत बलवा किया है। बाहर तो मैं तलवार से निर्वंश होती हूँ; और घर में मृत्यु विराज रही है।
Зглянься, Господи, — тісно мені! Моє нутро бенте́житься, переверта́ється серце моє у мені, бо була́ зовсі́м неслухня́на. На вулиці меч осиро́чував, а в до́мі — смерть.
21 २१ उन्होंने सुना है कि मैं कराहती हूँ, परन्तु कोई मुझे शान्ति नहीं देता। मेरे सब शत्रुओं ने मेरी विपत्ति का समाचार सुना है; वे इससे हर्षित हो गए कि तू ही ने यह किया है। परन्तु जिस दिन की चर्चा तूने प्रचार करके सुनाई है उसको तू दिखा, तब वे भी मेरे समान हो जाएँगे।
Почули, що я ось стогну́, й немає мені потіши́теля, вчули про лихо моє всі мої вороги́, — та й зраді́ли, що Ти це зроби́в. Спровадив Ти день, що його запові́в, — бодай ста́лося їм, як мені!
22 २२ उनकी सारी दुष्टता की ओर दृष्टि कर; और जैसा मेरे सारे अपराधों के कारण तूने मुझे दण्ड दिया, वैसा ही उनको भी दण्ड दे; क्योंकि मैं बहुत ही कराहती हूँ, और मेरा हृदय रोग से निर्बल हो गया है।
Бодай перед обличчя Твоє прийшло все їхнє лихо, — і вчини їм, як Ти учинив ось мені за гріхи мої всі, — бо числе́нні стогна́ння мої, моє ж серце боля́ще“.