< विलापगीत 2 >
1 १ यहोवा ने सिय्योन की पुत्री को किस प्रकार अपने कोप के बादलों से ढाँप दिया है! उसने इस्राएल की शोभा को आकाश से धरती पर पटक दिया; और कोप के दिन अपने पाँवों की चौकी को स्मरण नहीं किया।
Як захма́рив Господь в Своїм гніві сіо́нську дочку́! Він кинув із неба на зе́млю пишно́ту Ізраїля, і не згадав у день гніву Свого́ про підні́жка ногам Своїм, —
2 २ यहोवा ने याकूब की सब बस्तियों को निष्ठुरता से नष्ट किया है; उसने रोष में आकर यहूदा की पुत्री के दृढ़ गढ़ों को ढाकर मिट्टी में मिला दिया है; उसने हाकिमों समेत राज्य को अपवित्र ठहराया है।
понищив Господь, не помилував жи́тла всі Яковові. Він позбу́рював у гніві Своїм у дочки́ Юди тверди́ні, на землю звали́в, збезче́стив Він ца́рство й князі́в усіх його́.
3 ३ उसने क्रोध में आकर इस्राएल के सींग को जड़ से काट डाला है; उसने शत्रु के सामने उनकी सहायता करने से अपना दाहिना हाथ खींच लिया है; उसने चारों ओर भस्म करती हुई लौ के समान याकूब को जला दिया है।
В люті гніву відтяв увесь Ізраїлів ріг, прави́цю Свою відверну́в Він від во́рога, та й запала́в проти Якова, мов той палю́чий огонь, що навко́ло жере́!
4 ४ उसने शत्रु बनकर धनुष चढ़ाया, और बैरी बनकर दाहिना हाथ बढ़ाए हुए खड़ा है; और जितने देखने में मनभावने थे, उन सब को उसने घात किया; सिय्योन की पुत्री के तम्बू पर उसने आग के समान अपनी जलजलाहट भड़का दी है।
Він нап'я́в Свого лу́ка, як ворог, проти́вником стала прави́ця Його́, і Він вибив усе, що для ока було пожада́не, у скинії до́ньки сіонської вилив запе́клість Свою, як огонь.
5 ५ यहोवा शत्रु बन गया, उसने इस्राएल को निगल लिया; उसके सारे भवनों को उसने मिटा दिया, और उसके दृढ़ गढ़ों को नष्ट कर डाला है; और यहूदा की पुत्री का रोना-पीटना बहुत बढ़ाया है।
Господь став, як той во́рог, пони́щив Ізраїля Він, всі пала́ти його зруйнува́в, тверди́ні його попусто́шив, — і Юдиній до́ньці примно́жив зідха́ння та сто́гін!
6 ६ उसने अपना मण्डप बारी के मचान के समान अचानक गिरा दिया, अपने मिलाप-स्थान को उसने नाश किया है; यहोवा ने सिय्योन में नियत पर्व और विश्रामदिन दोनों को भुला दिया है, और अपने भड़के हुए कोप से राजा और याजक दोनों का तिरस्कार किया है।
Понищив горо́жу Свою, немов у садка́, місце зборів Своїх попусто́шив, Госпо́дь учинив, що забу́ли в Сіоні про свято й суботу, і відки́нув царя́ та священика в лю́тості гніву Свого́.
7 ७ यहोवा ने अपनी वेदी मन से उतार दी, और अपना पवित्रस्थान अपमान के साथ तज दिया है; उसके भवनों की दीवारों को उसने शत्रुओं के वश में कर दिया; यहोवा के भवन में उन्होंने ऐसा कोलाहल मचाया कि मानो नियत पर्व का दिन हो।
Покинув Господь Свого же́ртівника, допусти́в побезче́стити святиню Свою́, передав в руку во́рога му́ри пала́ців її, — вороги́ зашуміли в Господньому домі, немов би святко́вого дня!
8 ८ यहोवा ने सिय्योन की कुमारी की शहरपनाह तोड़ डालने की ठानी थी: उसने डोरी डाली और अपना हाथ उसे नाश करने से नहीं खींचा; उसने किले और शहरपनाह दोनों से विलाप करवाया, वे दोनों एक साथ गिराए गए हैं।
Задумав Госпо́дь зруйнува́ти мур сіо́нської до́ньки, Він ви́тягнув шнура, Своєї руки не вернув, щоб не нищити, сумни́ми вчинив передму́р'я та мур, — вони ра́зом осла́бли,
9 ९ उसके फाटक भूमि में धस गए हैं, उनके बेंड़ों को उसने तोड़कर नाश किया। उसके राजा और हाकिम अन्यजातियों में रहने के कारण व्यवस्थारहित हो गए हैं, और उसके भविष्यद्वक्ता यहोवा से दर्शन नहीं पाते हैं।
її брами запа́лися в зе́млю, пони́щив Він та полама́в її за́суви. Її цар і князі́ її серед поганів. Немає навча́ння Зако́ну, і пророки її не знахо́дять виді́ння від Господа.
10 १० सिय्योन की पुत्री के पुरनिये भूमि पर चुपचाप बैठे हैं; उन्होंने अपने सिर पर धूल उड़ाई और टाट का फेंटा बाँधा है; यरूशलेम की कुमारियों ने अपना-अपना सिर भूमि तक झुकाया है।
Сидять на землі та мовчать старші́ до́ньки сіо́нської, по́рох посипали на свою голову, підпереза́лись вере́тами, аж до землі свою го́лову єрусалимські дівчата схили́ли.
11 ११ मेरी आँखें आँसू बहाते-बहाते धुँधली पड़ गई हैं; मेरी अंतड़ियाँ ऐंठी जाती हैं; मेरे लोगों की पुत्री के विनाश के कारण मेरा कलेजा फट गया है, क्योंकि बच्चे वरन् दूध-पीते बच्चे भी नगर के चौकों में मूर्छित होते हैं।
Повиплива́ли від сліз мої очі, моє ну́тро клеко́че, на землю печінка моя вилива́ється через зане́пад дочки́ мого люду, коли немовля́ й сосуне́ць умліва́ють голодні на пло́щах міськи́х.
12 १२ वे अपनी-अपनी माता से रोकर कहते हैं, अन्न और दाखमधु कहाँ हैं? वे नगर के चौकों में घायल किए हुए मनुष्य के समान मूर्छित होकर अपने प्राण अपनी-अपनी माता की गोद में छोड़ते हैं।
Вони кви́лять своїм матеря́м: „Де пожи́ва й вино?“І ску́люються, як ране́ний, на пло́щах міськи́х, коли ду́ші свої випускають на лоні своїх матері́в.
13 १३ हे यरूशलेम की पुत्री, मैं तुझ से क्या कहूँ? मैं तेरी उपमा किस से दूँ? हे सिय्योन की कुमारी कन्या, मैं कौन सी वस्तु तेरे समान ठहराकर तुझे शान्ति दूँ? क्योंकि तेरा दुःख समुद्र सा अपार है; तुझे कौन चंगा कर सकता है?
Що засві́дчу тобі, що вподо́блю до тебе, о єрусалимськая до́чко? Що вчиню́ тобі рі́вним, щоб тебе звесели́ти, о діво, о до́чко сіонська? Бо велика, як море, руїна твоя́, — хто тебе поліку́є?
14 १४ तेरे भविष्यद्वक्ताओं ने दर्शन का दावा करके तुझ से व्यर्थ और मूर्खता की बातें कही हैं; उन्होंने तेरा अधर्म प्रगट नहीं किया, नहीं तो तेरी बँधुआई न होने पाती; परन्तु उन्होंने तुझे व्यर्थ के और झूठे वचन बताए। जो तेरे लिये देश से निकाल दिए जाने का कारण हुए।
Пророки твої провіща́ли для тебе марно́ту й фальши́ве, і не відкривали твого гріха́, щоб долю твою відверну́ти, — для тебе вбачали пророцтва марно́ти й вигна́ння.
15 १५ सब बटोही तुझ पर ताली बजाते हैं; वे यरूशलेम की पुत्री पर यह कहकर ताली बजाते और सिर हिलाते हैं, क्या यह वही नगरी है जिसे परम सुन्दरी और सारी पृथ्वी के हर्ष का कारण कहते थे?
Усі, що проходять дорогою, плещуть у долоні на тебе, і посви́стують та головою своє́ю хита́ють над до́нькою Єрусалиму та кажуть: „Хіба це те місто, що про ньо́го казали: Корона пишно́ти, розра́да всієї землі?“
16 १६ तेरे सब शत्रुओं ने तुझ पर मुँह पसारा है, वे ताली बजाते और दाँत पीसते हैं, वे कहते हैं, हम उसे निगल गए हैं! जिस दिन की बाट हम जोहते थे, वह यही है, वह हमको मिल गया, हम उसको देख चुके हैं!
Усі вороги твої па́щу на тебе роззя́влюють, сви́щуть й зубами скрего́чуть та кажуть: „Ми поже́рли її. Оце справді той день, що чекали його, — знайшли ми і бачимо його!“
17 १७ यहोवा ने जो कुछ ठाना था वही किया भी है, जो वचन वह प्राचीनकाल से कहता आया है वही उसने पूरा भी किया है; उसने निष्ठुरता से तुझे ढा दिया है, उसने शत्रुओं को तुझ पर आनन्दित किया, और तेरे द्रोहियों के सींग को ऊँचा किया है।
Учинив Господь те, що заду́мав, Він ви́повнив слово Своє, що його наказав від днів да́вніх: усе зруйнував, і милосердя не мав, і ворога втішив тобою, Він ро́га підійняв супроти́вних твоїх.
18 १८ वे प्रभु की ओर तन मन से पुकारते हैं! हे सिय्योन की कुमारी की शहरपनाह, अपने आँसू रात दिन नदी के समान बहाती रह! तनिक भी विश्राम न ले, न तेरी आँख की पुतली चैन ले!
Їхнє серце до Господа крик підіймає, о муре, о до́чко Сіону! Проливай, як потік, сльози вдень та вночі, не давай відпочи́нку собі, нехай не спочи́не зіни́ця твоя!
19 १९ रात के हर पहर के आरम्भ में उठकर चिल्लाया कर! प्रभु के सम्मुख अपने मन की बातों को धारा के समान उण्डेल! तेरे बाल-बच्चे जो हर एक सड़क के सिरे पर भूख के कारण मूर्छित हो रहे हैं, उनके प्राण के निमित्त अपने हाथ उसकी ओर फैला।
Уставай, голоси уночі на поча́тку сторо́жі! Виливай своє серце, мов во́ду, навпроти обли́ччя Господнього! Підійми ти до Нього доло́ні свої за душу своїх немовля́т, що від голоду мліють на розі всіх вулиць!
20 २० हे यहोवा दृष्टि कर, और ध्यान से देख कि तूने यह सब दुःख किसको दिया है? क्या स्त्रियाँ अपना फल अर्थात् अपनी गोद के बच्चों को खा डालें? हे प्रभु, क्या याजक और भविष्यद्वक्ता तेरे पवित्रस्थान में घात किए जाएँ?
Споглянь, Господи, і подивися, кому́ Ти зробив отаке? Чи конечним було, щоб жінки́ їли плід свій, свої́х немовля́т, яких ви́плекали? Щоб був у святині Господній заби́тий священик і пророк?
21 २१ सड़कों में लड़के और बूढ़े दोनों भूमि पर पड़े हैं; मेरी कुमारियाँ और जवान लोग तलवार से गिर गए हैं; तूने कोप करने के दिन उन्हें घात किया; तूने निष्ठुरता के साथ उनका वध किया है।
Лежать на землі на вулицях ря́дом юнак та стари́й. Попа́дали діви мої та мої парубки́ від меча́, — Ти побив їх в день гніву Свого́, порізав, не мав милосердя.
22 २२ तूने मेरे भय के कारणों को नियत पर्व की भीड़ के समान चारों ओर से बुलाया है; और यहोवा के कोप के दिन न तो कोई भाग निकला और न कोई बच रहा है; जिनको मैंने गोद में लिया और पाल-पोसकर बढ़ाया था, मेरे शत्रु ने उनका अन्त कर डाला है।
Ти викли́кував, мов на день свята, жахо́ти мої із довкі́лля, — і врято́ваного не було́, і позоста́льця в день гніву Господнього, — повигублював ворог мій тих, кого ви́плекала та зрости́ла була́.