< न्यायियों 1 >

1 यहोशू के मरने के बाद इस्राएलियों ने यहोवा से पूछा, “कनानियों के विरुद्ध लड़ने को हमारी ओर से पहले कौन चढ़ाई करेगा?”
Poslije smrti Jošuine upitaše Izraelci Jahvu: “Tko će od nas prvi poći na Kanaance da se protiv njih bori?”
2 यहोवा ने उत्तर दिया, “यहूदा चढ़ाई करेगा; सुनो, मैंने इस देश को उसके हाथ में दे दिया है।”
A Jahve odgovori: “Neka Juda prvi pođe; u njegove ruke stavljam zemlju.”
3 तब यहूदा ने अपने भाई शिमोन से कहा, “मेरे संग मेरे भाग में आ, कि हम कनानियों से लड़ें; और मैं भी तेरे भाग में जाऊँगा।” अतः शिमोन उसके संग चला।
Tada Juda reče svome bratu Šimunu: “Pođi sa mnom u zemlju koja mi je dosuđena u baštinu; borit ćemo se protiv Kanaanaca, a potom ću se ja uza te boriti na tvojoj zemlji.” I Šimun ode s njim.
4 और यहूदा ने चढ़ाई की, और यहोवा ने कनानियों और परिज्जियों को उसके हाथ में कर दिया; तब उन्होंने बेजेक में उनमें से दस हजार पुरुष मार डाले।
Ode Juda i Jahve im predade u ruke Kanaance i Perižane te pobiše u Bezeku deset tisuća ljudi.
5 और बेजेक में अदोनीबेजेक को पाकर वे उससे लड़े, और कनानियों और परिज्जियों को मार डाला।
U Bezeku zatekoše Adoni-Sedeka, udariše na nj i poraziše Kanaance i Perižane.
6 परन्तु अदोनीबेजेक भागा; तब उन्होंने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया, और उसके हाथ पाँव के अँगूठे काट डाले।
Kad je Adoni-Sedek nagnuo u bijeg, gonili su ga, uhvatili ga i odsjekli mu palce na rukama i nogama.
7 तब अदोनीबेजेक ने कहा, “हाथ पाँव के अँगूठे काटे हुए सत्तर राजा मेरी मेज के नीचे टुकड़े बीनते थे; जैसा मैंने किया था, वैसा ही बदला परमेश्वर ने मुझे दिया है।” तब वे उसे यरूशलेम को ले गए और वहाँ वह मर गया।
Tada reče Adoni-Sedek: “Sedamdeset kraljeva odsječenih palaca na rukama i na nogama kupilo je mrvice pod mojim stolom. Kako sam činio, tako mi Bog vraća.” Odveli su ga u Jeruzalem i ondje je umro.
8 यहूदियों ने यरूशलेम से लड़कर उसे ले लिया, और तलवार से उसके निवासियों को मार डाला, और नगर को फूँक दिया।
Zatim Judini sinovi udariše na Jeruzalem, osvojiše ga, posjekoše mačem žitelje i spališe grad.
9 और तब यहूदी पहाड़ी देश और दक्षिण देश, और नीचे के देश में रहनेवाले कनानियों से लड़ने को गए।
Poslije toga krenuše Judini sinovi da se bore protiv Kanaanaca koji su živjeli u Gorju, Negebu i u Šefeli.
10 १० और यहूदा ने उन कनानियों पर चढ़ाई की जो हेब्रोन में रहते थे (हेब्रोन का नाम तो पूर्वकाल में किर्यतअर्बा था); और उन्होंने शेशै, अहीमन, और तल्मै को मार डाला।
Onda Juda ode na Kanaance koji su živjeli u Hebronu - Hebronu bijaše nekoć ime Kirjat Arba - i ondje potuče Šešaja, Ahimana i Talmaja.
11 ११ वहाँ से उसने जाकर दबीर के निवासियों पर चढ़ाई की। दबीर का नाम तो पूर्वकाल में किर्यत्सेपेर था।
Odatle krenu na stanovnike Debira, koji se nekoć zvao Kirjat Sefer.
12 १२ तब कालेब ने कहा, “जो किर्यत्सेपेर को मारकर ले ले उससे मैं अपनी बेटी अकसा का विवाह कर दूँगा।”
Tada reče Kaleb: “Tko pokori i zauzme Kirjat Sefer, dat ću mu svoju kćer Aksu za ženu.”
13 १३ इस पर कालेब के छोटे भाई कनजी ओत्नीएल ने उसे ले लिया; और उसने उससे अपनी बेटी अकसा का विवाह कर दिया।
Zauze ga Otniel, sin Kenaza, mlađeg brata Kalebova, i Kaleb mu dade svoju kćer Aksu za ženu.
14 १४ और जब वह ओत्नीएल के पास आई, तब उसने उसको अपने पिता से कुछ भूमि माँगने को उभारा; फिर वह अपने गदहे पर से उतरी, तब कालेब ने उससे पूछा, “तू क्या चाहती है?”
Kad je prišla mužu, on je nagovori da u svoga oca ište polje. Siđe ona s magarca, a Kaleb je upita: “Što hoćeš?”
15 १५ वह उससे बोली, “मुझे आशीर्वाद दे; तूने मुझे दक्षिण देश तो दिया है, तो जल के सोते भी दे।” इस प्रकार कालेब ने उसको ऊपर और नीचे के दोनों सोते दे दिए।
Ona mu odgovori: “Daj mi blagoslov! Kad si mi dao kraj u Negebu, daj mi onda i koji izvor vode.” I Kaleb joj dade Gornje i Donje izvore.
16 १६ मूसा के साले, एक केनी मनुष्य की सन्तान, यहूदी के संग खजूरवाले नगर से यहूदा के जंगल में गए जो अराद के दक्षिण की ओर है, और जाकर इस्राएली लोगों के साथ रहने लगे।
Sinovi Hobaba Kenijca, tasta Mojsijeva, odoše iz Palmova grada s Judinim sinovima u Judinu pustinju, koja je u Negebu, na jugu od Arada. Tu se nastaniše među Amalečanima.
17 १७ फिर यहूदा ने अपने भाई शिमोन के संग जाकर सपत में रहनेवाले कनानियों को मार लिया, और उस नगर का सत्यानाश कर डाला। इसलिए उस नगर का नाम होर्मा पड़ा।
Potom ode Juda s bratom Šimunom i pobiše Kanaance koji su živjeli u Sefatu i grad izručiše “heremu”, prokletstvu. Zbog toga se grad prozva Horma.
18 १८ और यहूदा ने चारों ओर की भूमि समेत गाज़ा, अश्कलोन, और एक्रोन को ले लिया।
Ali Juda nije uspio zauzeti Gaze s njenim područjem, ni Aškelona s njegovim područjem, ni Ekrona s njegovim područjem.
19 १९ यहोवा यहूदा के साथ रहा, इसलिए उसने पहाड़ी देश के निवासियों को निकाल दिया; परन्तु तराई के निवासियों के पास लोहे के रथ थे, इसलिए वह उन्हें न निकाल सका।
Jahve bijaše s njim te on osvoji gorje, ali ne mogaše potjerati onih u nizini jer imahu željezna kola.
20 २० और उन्होंने मूसा के कहने के अनुसार हेब्रोन कालेब को दे दिया: और उसने वहाँ से अनाक के तीनों पुत्रों को निकाल दिया।
Kao što bijaše odredio Mojsije, dadoše Hebron Kalebu, koji iz njega otjera tri sina Anakova.
21 २१ और यरूशलेम में रहनेवाले यबूसियों को बिन्यामीनियों ने न निकाला; इसलिए यबूसी आज के दिन तक यरूशलेम में बिन्यामीनियों के संग रहते हैं।
A Benjaminovi sinovi ne uspješe otjerati Jebusejaca koji su živjeli u Jeruzalemu i tako Jebusejci ostadoše u Jeruzalemu s Benjaminovim sinovima do dana današnjega.
22 २२ फिर यूसुफ के घराने ने बेतेल पर चढ़ाई की; और यहोवा उनके संग था।
Krenu i pleme Josipovo na Betel i Jahve bijaše s njima.
23 २३ और यूसुफ के घराने ने बेतेल का भेद लेने को लोग भेजे। और उस नगर का नाम पूर्वकाल में लूज था।
I pleme Josipovo uze izviđati Betel. Grad se nekoć zvao Luz.
24 २४ और भेदियों ने एक मनुष्य को उस नगर से निकलते हुए देखा, और उससे कहा, “नगर में जाने का मार्ग हमें दिखा, और हम तुझ पर दया करेंगे।”
Uhode opaziše čovjeka gdje izlazi iz grada i rekoše mu: “Pokaži nam kuda se može u grad, pa ćemo ti biti milostivi.”
25 २५ जब उसने उन्हें नगर में जाने का मार्ग दिखाया, तब उन्होंने नगर को तो तलवार से मारा, परन्तु उस मनुष्य को सारे घराने समेत छोड़ दिया।
On im pokaza kuda mogu u grad. I sve u gradu isjekoše mačem, a onoga čovjeka sa svom njegovom obitelji pustiše da ode.
26 २६ उस मनुष्य ने हित्तियों के देश में जाकर एक नगर बसाया, और उसका नाम लूज रखा; और आज के दिन तक उसका नाम वही है।
Čovjek je otišao u zemlju Hetita i ondje sagradio grad i prozvao ga Luz. Tako se zove još i danas.
27 २७ मनश्शे ने अपने-अपने गाँवों समेत बेतशान, तानाक, दोर, यिबलाम, और मगिद्दो के निवासियों को न निकाला; इस प्रकार कनानी उस देश में बसे ही रहे।
Manaše nije osvojio Bet-Šeana i njegovih sela ni Tanaka i njegovih sela. Nije potjerao ni stanovnika iz Dora i njegovih sela, ni stanovnika Jibleama i njegovih sela, ni stanovnika Megida i njegovih sela. Tako su Kanaanci ostali i živjeli u toj zemlji.
28 २८ परन्तु जब इस्राएली सामर्थी हुए, तब उन्होंने कनानियों से बेगारी ली, परन्तु उन्हें पूरी रीति से न निकाला।
Kad je Izrael ojačao, nametnuo je Kanaancima tlaku, ali ih nije mogao otjerati.
29 २९ एप्रैम ने गेजेर में रहनेवाले कनानियों को न निकाला; इसलिए कनानी गेजेर में उनके बीच में बसे रहे।
Ni Efrajim nije otjerao Kanaanaca koji su živjeli u Gezeru, tako te su Kanaanci tu živjeli među njima.
30 ३० जबूलून ने कित्रोन और नहलोल के निवासियों को न निकाला; इसलिए कनानी उनके बीच में बसे रहे, और उनके वश में हो गए।
Zebulun nije otjerao stanovnika Kitrona ni stanovnika Nahalola. Tako su Kanaanci ostali usred Zebulunovih sinova, ali im bijaše nametnuta tlaka.
31 ३१ आशेर ने अक्को, सीदोन, अहलाब, अकजीब, हेलबा, अपीक, और रहोब के निवासियों को न निकाला था;
Ni Ašer nije otjerao stanovnika Akona, ni stanovnika Sidona, ni onih iz Mahalaba, Akziba, Helbe, Afika i Rehoba.
32 ३२ इसलिए आशेरी लोग देश के निवासी कनानियों के बीच में बस गए; क्योंकि उन्होंने उनको न निकाला था।
Ašerovci su ostali tako među Kanaancima, stanovnicima te zemlje, jer ih nisu otjerali.
33 ३३ नप्ताली ने बेतशेमेश और बेतनात के निवासियों को न निकाला, परन्तु देश के निवासी कनानियों के बीच में बस गए; तो भी बेतशेमेश और बेतनात के लोग उनके वश में हो गए।
Naftali nije otjerao stanovnika Bet-Šemeša i Bet-Anata, nego je živio među Kanaancima koji su nastavali tu zemlju, ali je stanovnicima Bet-Šemeša i Bet-Anata nametnuta tlaka.
34 ३४ एमोरियों ने दानियों को पहाड़ी देश में भगा दिया, और तराई में आने न दिया;
Amorejci su potisnuli Danove sinove u goru i nisu ih puštali da siđu u ravnicu.
35 ३५ इसलिए एमोरी हेरेस नामक पहाड़, अय्यालोन और शाल्बीम में बसे ही रहे, तो भी यूसुफ का घराना यहाँ तक प्रबल हो गया कि वे उनके वश में हो गए।
Amorejci su se zadržali u Har-Heresu, Ajalonu i Šaalbimu, ali kad je ruka Josipova doma ojačala, bila im je nametnuta tlaka.
36 ३६ और एमोरियों के देश की सीमा अक्रब्बीम नामक पर्वत की चढ़ाई से आरम्भ करके ऊपर की ओर थी।
Područje Edomaca pruža se od Akrabimskog uspona do Stijene pa naviše.

< न्यायियों 1 >